पंचकूला पुलिस ने बुजुर्ग महिला की हत्या की गुत्थी 24 घंटे के अंदर सुलझाई, घरेलु सहायिका समेत 3 आरोपी गिरफ्तार घरेलू सहायिका पर चोरी के शक से शुरु हुआ विवाद बना हत्या की वजह, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद होगी वास्तविक कारणों की पुष्टि शव को छिपाने का प्रयास भी किया, पुलिस चोरी के एंगल से भी कर रही मामलें की जांच, तीनों को कल अदालत में पेश कर रिमांड मांगा जाएगा पंचकूला में अकेले रह रहे बुजुर्ग सुरक्षा के लिए पुलिस द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबर 9115777026 के माध्यम से जुड़ें, घरेलू सहायकों का सत्यापन अवश्य कराएं, 170 वरिष्ठ नागरिक पहले ही हो चुके हैं सत्यापित पंचकूला :- पंचकूला पुलिस ने एक बुजुर्ग महिला की हत्या के मामले का मात्र 24 घंटे के भीतर पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में पुलिस हत्या के साथ-साथ चोरी के एंगल से भी गहन जांच कर रही है। डीसीपी पंचकूला आईपीएस अदिति सिंह ने आज प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि 3 अगस्त को पंचकूला निवासी शिकायतकर्ता रिटायर्ड आर्मी कैप्टन मनमोहन लाल मेहता ने सेक्टर-21 चौकी में शिकायत दी कि उनकी पत्नी नीरा मेहता (72 वर्ष) अपनी घरेलू सहायिका पर घर से गहने चोरी होने के संदेह के चलते सेक्टर-21 स्थित उसके घर गई थीं, जिसके बाद वह वापस नहीं लौटीं। डीसीपी ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची, जहां मकान बाहर से बंद मिला। पुलिस ने पड़ोसी मकान की छत से देखा तो महिला का शव पड़ोसी के साथ लगते घर में दरी में लिपटा हुआ मिला। इसके तुरंत बाद फोरेंसिक टीम और सीन ऑफ क्राइम टीम को मौके पर बुलाकर वैज्ञानिक साक्ष्य एकत्र किए गए तथा आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई। इस संबंध में थाना सेक्टर-20 में भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1), 238(बी), 3(5) एवं 305 के तहत मामला दर्ज किया गया। मामलें में तेजी से कार्रवाई करते हुए सेक्टर-21 पुलिस चौकी टीम ने मुख्य आरोपी महिला सुनीता, उसके पति शंकर तथा बेटे राजा को घटना के 24 घंटे के भीतर पंचकूला से गिरफ्तार कर लिया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि चोरी के संदेह को लेकर हुए विवाद के दौरान धक्का-मुक्की में बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मृत्यु के वास्तविक कारणों की पुष्टि होगी। आरोपियों के अनुसार वे कई वर्षों से पंचकूला में रह रहे थे तथा आरोपी महिला का पति मजदूरी का कार्य करता है। डीसीपी अदिति सिंह ने आगे बताया कि पुलिस इस मामले में चोरी के पहलू की भी गंभीरता से जांच कर रही है। तीनों आरोपियों को कल अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड लिया जाएगा। डीसीपी ने इस जघन्य मामले का त्वरित खुलासा करने वाली पुलिस टीम की सराहना करते हुए उनकी तत्परता की प्रशंसा की। डीसीपी अदिति सिंह ने बताया कि कुछ समय पहले पुलिस कमिश्नर आईपीएस पंकज नैन द्वारा पंचकूला में अकेले रह रहे वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा के लिए विशेष हेल्पलाइन नंबर 9115777026 जारी किया गया था, ताकि ऐसे बुजुर्ग अपने घरेलू सहायकों का पुलिस सत्यापन करवा सकें और आवश्यकता पड़ने पर तुरंत पुलिस से संपर्क कर सकें। उन्होंने एक बार फिर सभी वरिष्ठ नागरिकों से अपील की कि वे बेझिझक इस हेल्पलाइन, अपने नजदीकी थाना अथवा चौकी प्रभारी से संपर्क करें तथा घरेलू सहायकों का सत्यापन अवश्य करवाएं। उन्होंने बताया कि इस मामले में संबंधित बुजुर्ग परिवार द्वारा पुलिस को अपने अकेले रहने की जानकारी नहीं दी गई थी। वर्तमान में पुलिस जिला पंचकूला में 170 वरिष्ठ नागरिकों का सत्यापन किया जा चुका है और यह अभियान निरंतर जारी है।
पंचकूला पुलिस ने बुजुर्ग महिला की हत्या की गुत्थी 24 घंटे के अंदर सुलझाई, घरेलु सहायिका समेत 3 आरोपी गिरफ्तार घरेलू सहायिका पर चोरी के शक से शुरु हुआ विवाद बना हत्या की वजह, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद होगी वास्तविक कारणों की पुष्टि शव को छिपाने का प्रयास भी किया, पुलिस चोरी के एंगल से भी कर रही मामलें की जांच, तीनों को कल अदालत में पेश कर रिमांड मांगा जाएगा पंचकूला में अकेले रह रहे बुजुर्ग सुरक्षा के लिए पुलिस द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबर 9115777026 के माध्यम से जुड़ें, घरेलू सहायकों का सत्यापन अवश्य कराएं, 170 वरिष्ठ नागरिक पहले ही हो चुके हैं सत्यापित पंचकूला :- पंचकूला पुलिस ने एक बुजुर्ग महिला की हत्या के मामले का मात्र 24 घंटे के भीतर पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में पुलिस हत्या के साथ-साथ चोरी के एंगल से भी गहन जांच कर रही है। डीसीपी पंचकूला आईपीएस अदिति सिंह ने आज प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि 3 अगस्त को पंचकूला निवासी शिकायतकर्ता रिटायर्ड आर्मी कैप्टन मनमोहन लाल मेहता ने सेक्टर-21 चौकी में शिकायत दी कि उनकी पत्नी नीरा मेहता (72 वर्ष) अपनी घरेलू सहायिका पर घर से गहने चोरी होने के संदेह के चलते सेक्टर-21 स्थित उसके घर गई थीं, जिसके बाद वह वापस नहीं लौटीं। डीसीपी ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची, जहां मकान बाहर से बंद मिला। पुलिस ने पड़ोसी मकान की छत से देखा तो महिला का शव पड़ोसी के साथ लगते घर में दरी में लिपटा हुआ मिला। इसके तुरंत बाद फोरेंसिक टीम और सीन ऑफ क्राइम टीम को मौके पर बुलाकर वैज्ञानिक साक्ष्य एकत्र किए गए तथा आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई। इस संबंध में थाना सेक्टर-20 में भारतीय न्याय
संहिता की धारा 103(1), 238(बी), 3(5) एवं 305 के तहत मामला दर्ज किया गया। मामलें में तेजी से कार्रवाई करते हुए सेक्टर-21 पुलिस चौकी टीम ने मुख्य आरोपी महिला सुनीता, उसके पति शंकर तथा बेटे राजा को घटना के 24 घंटे के भीतर पंचकूला से गिरफ्तार कर लिया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि चोरी के संदेह को लेकर हुए विवाद के दौरान धक्का-मुक्की में बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मृत्यु के वास्तविक कारणों की पुष्टि होगी। आरोपियों के अनुसार वे कई वर्षों से पंचकूला में रह रहे थे तथा आरोपी महिला का पति मजदूरी का कार्य करता है। डीसीपी अदिति सिंह ने आगे बताया कि पुलिस इस मामले में चोरी के पहलू की भी गंभीरता से जांच कर रही है। तीनों आरोपियों को कल अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड लिया जाएगा। डीसीपी ने इस जघन्य मामले का त्वरित खुलासा करने वाली पुलिस टीम की सराहना करते हुए उनकी तत्परता की प्रशंसा की। डीसीपी अदिति सिंह ने बताया कि कुछ समय पहले पुलिस कमिश्नर आईपीएस पंकज नैन द्वारा पंचकूला में अकेले रह रहे वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा के लिए विशेष हेल्पलाइन नंबर 9115777026 जारी किया गया था, ताकि ऐसे बुजुर्ग अपने घरेलू सहायकों का पुलिस सत्यापन करवा सकें और आवश्यकता पड़ने पर तुरंत पुलिस से संपर्क कर सकें। उन्होंने एक बार फिर सभी वरिष्ठ नागरिकों से अपील की कि वे बेझिझक इस हेल्पलाइन, अपने नजदीकी थाना अथवा चौकी प्रभारी से संपर्क करें तथा घरेलू सहायकों का सत्यापन अवश्य करवाएं। उन्होंने बताया कि इस मामले में संबंधित बुजुर्ग परिवार द्वारा पुलिस को अपने अकेले रहने की जानकारी नहीं दी गई थी। वर्तमान में पुलिस जिला पंचकूला में 170 वरिष्ठ नागरिकों का सत्यापन किया जा चुका है और यह अभियान निरंतर जारी है।
- सीएम सैनी ने की विपक्ष से अपील, राजनीति से ऊपर उठकर संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महाराज के 650वें प्रकाश उत्सव के अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों में सहयोग करें।1
- हाउस टैक्स भरने की 31 अगस्त लास्ट तारीख, मिलेगा 75% का डिस्काउंट1
- 21 अगस्त से शुरू होगा हिमाचल विधानसभा का मानसून सत्र | सुरक्षा व्यवस्था पर अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया का बड़ा बयान Himachal Assembly Monsoon Session 2026 | 21 अगस्त से 10 बैठकें, सुरक्षा व्यवस्था कड़ी हिमाचल विधानसभा मानसून सत्र 2026 | पेपर लीक, बारिश और सुरक्षा पर बोले कुलदीप सिंह पठानिया 21 अगस्त से शुरू होगा हिमाचल विधानसभा का मानसून सत्र | सुरक्षा व्यवस्था पर अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया का बड़ा बयान Himachal Assembly Monsoon Session 2026 | 21 अगस्त से 10 बैठकें, सुरक्षा व्यवस्था कड़ी हिमाचल विधानसभा मानसून सत्र 2026 | पेपर लीक, बारिश और सुरक्षा पर बोले कुलदीप सिंह पठानिया1
- शाहाबाद के गांव अटवान में जिला स्तरीय वन महोत्सव का आयोजन, चेयरमैन सुभाष कलसाना ने रोपे पौधे शाहाबाद के गांव अटवान में जिला स्तरीय वन महोत्सव का आयोजन, चेयरमैन सुभाष कलसाना ने रोपे पौधे2
- बिलासपुर जिला पुलिस अधीक्षक अभिषेक धीमान नशे के खिलाफ चलाएंगे अभियान में चिट्टे के साथ तीन आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। बिलासपुर जिला पुलिस अधीक्षक अभिषेक धीमान नशे के खिलाफ चलाएंगे अभियान में चिट्टे के साथ तीन आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में लिया है, बिलासपुर पुलिस ने जो व्यक्ति चिट्टा लेकर जा रहे थे उनके साथ सभी व्यक्तियों को हिरासत में ले लिया है1
- "अंबाला में हुआ बड़ा हंगामा! गुस्साई भीड़ ने गाड़ी को घेरा और शीशे तोड़े। देखिए मौके का ये लाइव वीडियो 🚨 आपका इस घटना पर क्या सोचना है? कमेंट्स में बताएं👇"1