logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

टूटे नाले में फंसा कांवरियों का पिकअप, दो घंटे तक मची रही अफरा-तफरी तारापुर के मोहनगंज मोड़ के समीप एसएच-22 किनारे टूटे नाले का ढक्कन सोमवार को कांवरियों के लिए परेशानी का सबब बन गया। दोपहर में गया जिले के कांवरियों को लेकर जा रहा पिकअप वाहन बैक करने के दौरान नाले में फंस गया। गनीमत रही कि वाहन पलटा नहीं, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। वाहन फंसते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। नगर पंचायत के कचरा ढोने वाले ट्रैक्टर से रस्सी बांधकर वाहन निकालने का प्रयास किया गया, लेकिन सफलता नहीं मिली। बाद में कांवरियों और स्थानीय लोगों ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद वाहन को बाहर निकाला। चालक बमबम कुमार ने बताया कि बैक करने के दौरान टूटे नाले का पता नहीं चला और एक पहिया उसमें फंस गया। स्थानीय लोगों सूरज कुमार, संदीप कुमार व सुजीत राज ने बताया कि ढक्कन कई वर्षों से क्षतिग्रस्त है। पूर्व में भी वाहन फंस चुके हैं। कार्यपालक पदाधिकारी सोनाली प्रिया ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। वैकल्पिक व्यवस्था की जाएगी।

7 hrs ago
user_SUMIT KUMAR
SUMIT KUMAR
Press advisory तारापुर, मुंगेर, बिहार•
7 hrs ago

टूटे नाले में फंसा कांवरियों का पिकअप, दो घंटे तक मची रही अफरा-तफरी तारापुर के मोहनगंज मोड़ के समीप एसएच-22 किनारे टूटे नाले का ढक्कन सोमवार को कांवरियों के लिए परेशानी का सबब बन गया। दोपहर में गया जिले के कांवरियों को लेकर जा रहा पिकअप वाहन बैक करने के दौरान नाले में फंस गया। गनीमत रही कि वाहन पलटा नहीं, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। वाहन फंसते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। नगर पंचायत के कचरा ढोने वाले ट्रैक्टर से रस्सी बांधकर वाहन निकालने का प्रयास किया गया, लेकिन सफलता नहीं मिली। बाद में कांवरियों और स्थानीय लोगों ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद वाहन को बाहर निकाला। चालक बमबम कुमार ने बताया कि बैक करने के दौरान टूटे नाले का पता नहीं चला और एक पहिया उसमें फंस गया। स्थानीय लोगों सूरज कुमार, संदीप कुमार व सुजीत राज ने बताया कि ढक्कन कई वर्षों से क्षतिग्रस्त है। पूर्व में भी वाहन फंस चुके हैं। कार्यपालक पदाधिकारी सोनाली प्रिया ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। वैकल्पिक व्यवस्था की जाएगी।

More news from बिहार and nearby areas
  • भभुआ पहुंचे मंत्री जमा खान का विपक्ष पर हमला, बोले- एनडीए से काम करना सीखे विपक्ष केवल आलोचना करता भभुआ पहुंचे मंत्री जमा खान का विपक्ष पर हमला, बोले- एनडीए से काम करना सीखे विपक्ष केवल आलोचना करता रिपोर्टर साहिल राज आगाज टाइम लोकेशन सुल्तानगंज भागलपुर बिहार बिहार सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मोहम्मद जमा खान आज कैमूर के भभुआ पहुंचे। सर्किट हाउस में एनडीए कार्यकर्ताओं और नेताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। पत्रकारों से बातचीत के दौरान मंत्री जमा खान ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि विपक्ष का काम सिर्फ सरकार की आलोचना करना रह गया है, जबकि एनडीए सरकार बिहार के विकास के लिए लगातार काम कर रही है। बिहार सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मोहम्मद जमा खान के भभुआ पहुंचने पर एनडीए कार्यकर्ताओं और नेताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत के दौरान मंत्री ने विपक्ष पर तीखा हमला बोला। विपक्ष द्वारा सरकार पर लगाए जा रहे आरोपों पर पलटवार करते हुए जमा खान ने कहा कि विपक्ष केवल आलोचना करना जानता है। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष सदन की महत्वपूर्ण चर्चाओं और बैठकों में गंभीरता से भाग लेने के बजाय बाहर निकलकर बयानबाजी करता है। मंत्री ने कहा कि जनता सब देख रही है और आने वाले समय में विपक्ष के इस रवैये का जवाब देगी। जमा खान ने कहा कि एनडीए एक अनुशासित गठबंधन है और संवैधानिक दायरे में रहकर काम करता है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में कानून व्यवस्था, विकास कार्य और जनकल्याणकारी योजनाओं को तेजी से जमीन पर उतारा जा रहा है। उन्होंने विपक्ष को सलाह देते हुए कहा कि अगर वह वास्तव में बिहार का विकास चाहता है, तो उसे एनडीए से काम करने का तरीका और संघर्ष सीखना चाहिए। इस दौरान सर्किट हाउस में भाजपा जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश पांडेय, जदयू जिलाध्यक्ष अजय सिंह पटेल समेत एनडीए के कई प्रमुख नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। बाइट: मोहम्मद जमा खान — अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री, बिहार सरकार
    4
    भभुआ पहुंचे मंत्री जमा खान का विपक्ष पर हमला, बोले- एनडीए से काम करना सीखे विपक्ष केवल आलोचना करता 
भभुआ पहुंचे मंत्री जमा खान का विपक्ष पर हमला, बोले- एनडीए से काम करना सीखे विपक्ष केवल आलोचना करता 
रिपोर्टर साहिल राज आगाज टाइम 
लोकेशन सुल्तानगंज भागलपुर बिहार 
बिहार सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मोहम्मद जमा खान आज कैमूर के भभुआ पहुंचे। सर्किट हाउस में एनडीए कार्यकर्ताओं और नेताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। पत्रकारों से बातचीत के दौरान मंत्री जमा खान ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि विपक्ष का काम सिर्फ सरकार की आलोचना करना रह गया है, जबकि एनडीए सरकार बिहार के विकास के लिए लगातार काम कर रही है।
बिहार सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मोहम्मद जमा खान के भभुआ पहुंचने पर एनडीए कार्यकर्ताओं और नेताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत के दौरान मंत्री ने विपक्ष पर तीखा हमला बोला।
विपक्ष द्वारा सरकार पर लगाए जा रहे आरोपों पर पलटवार करते हुए जमा खान ने कहा कि विपक्ष केवल आलोचना करना जानता है। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष सदन की महत्वपूर्ण चर्चाओं और बैठकों में गंभीरता से भाग लेने के बजाय बाहर निकलकर बयानबाजी करता है।
मंत्री ने कहा कि जनता सब देख रही है और आने वाले समय में विपक्ष के इस रवैये का जवाब देगी।
जमा खान ने कहा कि एनडीए एक अनुशासित गठबंधन है और संवैधानिक दायरे में रहकर काम करता है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में कानून व्यवस्था, विकास कार्य और जनकल्याणकारी योजनाओं को तेजी से जमीन पर उतारा जा रहा है।
उन्होंने विपक्ष को सलाह देते हुए कहा कि अगर वह वास्तव में बिहार का विकास चाहता है, तो उसे एनडीए से काम करने का तरीका और संघर्ष सीखना चाहिए।
इस दौरान सर्किट हाउस में भाजपा जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश पांडेय, जदयू जिलाध्यक्ष अजय सिंह पटेल समेत एनडीए के कई प्रमुख नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
बाइट:
मोहम्मद जमा खान — अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री, बिहार सरकार
    user_SAHIL RAJ PRESS AAGAZ TIME REP
    SAHIL RAJ PRESS AAGAZ TIME REP
    Teacher सुल्तानगंज, भागलपुर, बिहार•
    18 hrs ago
  • खराब रास्ते के कारण गर्भवती महिलाओं की हालात और बिगड़ जाती है। मरीजों को हॉस्पिटल पहुंचने में बहुत परेशानी होती है , खराब रास्ते के कारण गर्भवती महिलाओं की हालत और बिगड़ जाती है।।*
    1
    खराब रास्ते के कारण गर्भवती महिलाओं की हालात और बिगड़ जाती है।
मरीजों को हॉस्पिटल पहुंचने में बहुत परेशानी होती है , खराब रास्ते के कारण गर्भवती महिलाओं की हालत और बिगड़ जाती है।।*
    user_तहलका न्यूज
    तहलका न्यूज
    Students support association रजाऊं, बांका, बिहार•
    6 hrs ago
  • प्राकृतिक विधि से धान रोपने का कार्य चल रहा है, बगल से गुजरती ट्रेन के साथ खेत का सुंदर ग्रामीण दृश्य। 🌾🚆 प्राकृतिक विधि से धान रोपने का कार्य चल रहा है, बगल से गुजरती ट्रेन के साथ खेत का सुंदर ग्रामीण दृश्य। 🌾🚆
    1
    प्राकृतिक विधि से धान रोपने का कार्य चल रहा है, बगल से गुजरती ट्रेन के साथ खेत का सुंदर ग्रामीण दृश्य। 🌾🚆
प्राकृतिक विधि से धान रोपने का कार्य चल रहा है, बगल से गुजरती ट्रेन के साथ खेत का सुंदर ग्रामीण दृश्य। 🌾🚆
    user_Yogendra Prajapati
    Yogendra Prajapati
    Farmer बरहट, जमुई, बिहार•
    9 hrs ago
  • आसमान से बरसे फूल, गूंज उठा बोल बम… सुल्तानगंज में कांवड़ियों पर पहली बार हेलिकॉप्टर से पुष्पवर्षा सावन की दूसरी सोमवारी पर सुल्तानगंज में आस्था का अद्भुत नजारा देखने को मिला। कांवड़िया श्रद्धालुओं के स्वागत में पहली बार आसमान से फूल बरसाए गए। हेलिकॉप्टर ने जैसे ही कांवड़िया पथ के ऊपर उड़ान भरी, शिवभक्तों पर पुष्पवर्षा शुरू हो गई। कांधे पर कांवड़, हाथों में गंगाजल और जुबां पर बोल बम का जयघोष… वहीं आसमान से बरसते फूलों ने पूरे माहौल को भक्तिमय बना दिया। नमामि गंगे घाट से लेकर अजगैबीनाथ मंदिर और कच्ची कांवड़िया पथ के असरगंज इलाके तक हेलिकॉप्टर से कांवड़ियों पर फूल बरसाए गए। करीब 105 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर बाबा बैद्यनाथ को जल चढ़ाने देवघर जा रहे शिवभक्तों के लिए यह पल बेहद खास रहा। पुष्पवर्षा होते ही कांवड़ियों में उत्साह की लहर दौड़ गई और हर-हर महादेव व बोल बम के जयकारों से पूरा इलाका गूंज उठा। दूसरी सोमवारी पर सुल्तानगंज में उमड़ी भारी भीड़ के बीच प्रशासन की इस विशेष पहल ने श्रावणी मेले की भव्यता को और बढ़ा दिया। जिलाधिकारी अलंकृता पांडे और एसएसपी ने भी विभिन्न स्थानों पर पहुंचकर मेले की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारियों ने कांवड़िया पथ, घाट और भीड़ प्रबंधन की स्थिति देखी और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। आस्था, भक्ति और स्वागत का यह अनोखा संगम कांवड़ियों के लिए यादगार बन गया। कांधे पर कांवड़ लेकर देवघर की ओर बढ़ते शिवभक्त और आसमान से बरसते फूलों का नजारा सावन की दूसरी सोमवारी की खास तस्वीर बन गया।
    1
    आसमान से बरसे फूल, गूंज उठा बोल बम… सुल्तानगंज में कांवड़ियों पर पहली बार हेलिकॉप्टर से पुष्पवर्षा
सावन की दूसरी सोमवारी पर सुल्तानगंज में आस्था का अद्भुत नजारा देखने को मिला। कांवड़िया श्रद्धालुओं के स्वागत में पहली बार आसमान से फूल बरसाए गए। हेलिकॉप्टर ने जैसे ही कांवड़िया पथ के ऊपर उड़ान भरी, शिवभक्तों पर पुष्पवर्षा शुरू हो गई। कांधे पर कांवड़, हाथों में गंगाजल और जुबां पर बोल बम का जयघोष… वहीं आसमान से बरसते फूलों ने पूरे माहौल को भक्तिमय बना दिया।
नमामि गंगे घाट से लेकर अजगैबीनाथ मंदिर और कच्ची कांवड़िया पथ के असरगंज इलाके तक हेलिकॉप्टर से कांवड़ियों पर फूल बरसाए गए। करीब 105 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर बाबा बैद्यनाथ को जल चढ़ाने देवघर जा रहे शिवभक्तों के लिए यह पल बेहद खास रहा। पुष्पवर्षा होते ही कांवड़ियों में उत्साह की लहर दौड़ गई और हर-हर महादेव व बोल बम के जयकारों से पूरा इलाका गूंज उठा।
दूसरी सोमवारी पर सुल्तानगंज में उमड़ी भारी भीड़ के बीच प्रशासन की इस विशेष पहल ने श्रावणी मेले की भव्यता को और बढ़ा दिया। जिलाधिकारी अलंकृता पांडे और एसएसपी ने भी विभिन्न स्थानों पर पहुंचकर मेले की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारियों ने कांवड़िया पथ, घाट और भीड़ प्रबंधन की स्थिति देखी और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
आस्था, भक्ति और स्वागत का यह अनोखा संगम कांवड़ियों के लिए यादगार बन गया। कांधे पर कांवड़ लेकर देवघर की ओर बढ़ते शिवभक्त और आसमान से बरसते फूलों का नजारा सावन की दूसरी सोमवारी की खास तस्वीर बन गया।
    user_SUMIT KUMAR
    SUMIT KUMAR
    Press advisory तारापुर, मुंगेर, बिहार•
    7 hrs ago
  • जंतर मंतर जैसा दृश्य झारखंड के रांची में देखिए और वीडियो को शेयर जरूर कीजिए। #jpscexam #JSSC #jssccgl #रांची #students
    1
    जंतर मंतर जैसा दृश्य झारखंड के रांची में देखिए और वीडियो को शेयर जरूर कीजिए। #jpscexam #JSSC #jssccgl #रांची #students
    user_THE LIVE Munger
    THE LIVE Munger
    तारापुर, मुंगेर, बिहार•
    16 hrs ago
  • कहते हैं महादेव की भक्ति अनेक होते हैं रिपोर्टर साहिल राज आगाज टाइम कहते हैं महादेव की भक्ति अनेक होते हैं रिपोर्टर साहिल राज आगाज टाइम ऐसा ही नजर मुंगेर जिले के कच्ची कांवरीया पथ पर देखने के लिए मिला डाल्टनगंज से एक 10 साल का बच्चा घर से अकेले बाबा धाम जाने के लिए निकल गए सुल्तानगंज से 105 किलोमीटर पैदल यात्रा करना प्रारंभ कर दिया वही जब संग्रामपुर प्रखंड के मनियां मोड पुलिस शिविर में मीडिया गौतम कुमार बैठा था तो बच्चे पर नजर पड़ गई बच्चा को दो पैर में से दो उंगली मात्र था कहते हैं बच्चा ने कहा मेरे पिताजी शराब पीते हैं मेरी मां को मारते हैं मेरा कोई नहीं सुनता अब महादेव के पास जा रहे हैं कहने मेरे पापा का शराब छुड़वा दीजिए महादेव जो मेरी मां का ख्याल रखें
    2
    कहते हैं महादेव की भक्ति अनेक होते हैं 

रिपोर्टर साहिल राज आगाज टाइम 
कहते हैं महादेव की भक्ति अनेक होते हैं 
रिपोर्टर साहिल राज आगाज टाइम 
ऐसा ही नजर मुंगेर जिले के कच्ची कांवरीया  पथ पर देखने के लिए मिला डाल्टनगंज से एक 10 साल का बच्चा घर से अकेले बाबा धाम जाने के लिए निकल गए सुल्तानगंज से 105 किलोमीटर पैदल यात्रा करना प्रारंभ कर दिया वही जब संग्रामपुर प्रखंड के मनियां मोड पुलिस शिविर में मीडिया गौतम कुमार बैठा था तो बच्चे पर नजर पड़ गई बच्चा को दो पैर में से दो उंगली मात्र था कहते हैं बच्चा ने कहा मेरे पिताजी शराब पीते हैं मेरी मां को मारते हैं  मेरा कोई नहीं सुनता अब महादेव के पास जा रहे हैं कहने मेरे पापा का शराब छुड़वा दीजिए महादेव जो मेरी मां का ख्याल रखें
    user_SAHIL RAJ PRESS AAGAZ TIME REP
    SAHIL RAJ PRESS AAGAZ TIME REP
    Teacher सुल्तानगंज, भागलपुर, बिहार•
    18 hrs ago
  • झारखंड में लाठी चार्ज के दौरान विद्यार्थी घायल देखिए। #jharkhand #लाठीचार्ज #HemantSoren
    1
    झारखंड में लाठी चार्ज के दौरान विद्यार्थी घायल देखिए। #jharkhand #लाठीचार्ज #HemantSoren
    user_THE LIVE Munger
    THE LIVE Munger
    तारापुर, मुंगेर, बिहार•
    8 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.