गाजीपुर के दो भाइयों की गोवा में मौतः सड़क हादसे में जान गंवाई, सपा नेता ने परिजनों से की मुलाकात संवादाता मुकेश राजभर गाजीपुर गाजीपुर के बिरनो थाना क्षेत्र के जगदीशपुर विद्यापति गांव निवासी दो सगे भाइयों ओमप्रकाश यादव और जयप्रकाश यादव की गोवा में एक सड़क हादसे में मौत हो गई। यह घटना बीते दिनों हुई थी। सोमवार को वरिष्ठ सपा नेता संतोष यादव ने मृतकों के परिजनों से उनके पैतृक आवास पर मुलाकात की। उन्होंने शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया और अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की। इस दौरान संतोष यादव ने पीड़ित परिवार को 50,000 रुपये की आर्थिक सहायता भी प्रदान की। संतोष यादव ने कहा कि यह घटना अत्यंत दुखद और हृदयविदारक है, जिससे पूरा क्षेत्र मर्माहत है। उन्होंने आश्वासन दिया कि दुख की इस घड़ी में समाजवादी पार्टी परिवार के साथ खड़ी है और हरसंभव सहयोग करती रहेगी। इस अवसर पर वरिष्ठ समाजवादी नेता राम आधार यादव, मुरली यादव, शिवप्रसन यादव, जग्गू यादव, पूर्व प्रधान बंतरा रामनिवास यादव, यशवंत यादव, राधेश्याम राजभर, योगेंद्र राजभर, संजय यादव सहित सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। पूरे गांव में शोक का माहौल बना हुआ है।

- बदायु व्यूरो रिपोर्ट बिल्सी उत्तर प्रदेश बोर्ड परीक्षा 18 फरवरी से शुरू होने जा रही है ।1
- बिसौली में किसानों को किया संबोधित1
- Post by राजेश कुमार वर्मा1
- बदायूं के थाना वजीरगंज में बीती रात एक महिला ने घर में फांसी पर लटक कर जान दे दी। थाना क्षेत्र के गांव दुगों की रहने वाली 35 वर्षीय तस्लीम पत्नी निजाकत ने अपने घर में फांसी लगा ली। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पीएम करा कर परिजनों को सौंप दिया है। मृतका के पति और अन्य परिजन बिहार में रह कर कामधंधा करते है। अनुमान लगाया जा रहा है कि घर में अकेले रहने से अपवाद में आई महिला ने कांसी पर लटक कर जान दे दी।1
- आमजन की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने, पुलिस के रिस्पांस टाइम की जांच तथा जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से दीवानी परिसर में बम की सूचना पर मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया, जिसको लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने अपनी प्रतिक्रिया दी।1
- Post by Omveer Singh1
- Post by G M W X X X O W R GK1
- Post by राजेश कुमार वर्मा1