"प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी जी का सतना पहुंचने पर रामशंकर पयासी ने किया स्वागत,, मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के ऊर्जावान प्रदेश अध्यक्ष श्री जीतू पटवारी जी के सतना रेलवे स्टेशन पहुंचने पर पूर्व विधानसभा प्रत्याशी श्री रामशंकर पयासी ने अपने समर्थकों एवं कांग्रेसजनों के साथ उनका आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं एवं नारों के साथ प्रदेश अध्यक्ष का जोरदार स्वागत किया। सर्किट हाउस में आयोजित सांगठनिक बैठक में पूर्व विधानसभा प्रत्याशी श्री राम शंकर पयासी ने सहभागिता निभाई और रामपुर बाघेलान विधानसभा क्षेत्र की संगठनात्मक स्थिति एवं कार्यकर्ताओं की मजबूती को लेकर अपने विचार रखे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने एवं जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता से उठाने का आह्वान किया। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष श्री जीतू पटवारी जी ने भी संगठन को मजबूत बनाने एवं आगामी रणनीति को लेकर आवश्यक मार्गदर्शन दिया। बैठक के दौरान जिले के कई वरिष्ठ कांग्रेस नेता, पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। पूरे कार्यक्रम में संगठनात्मक एकजुटता और आगामी चुनावों को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला।

- जल गंगा संवर्धन अभियान: आमिन ग्राम पंचायत में गूंजा जल संरक्षण का संदेश, नुक्कड़ नाटक से जागरूकता का जोरदार असर जल गंगा संवर्धन अभियान: आमिन ग्राम पंचायत में गूंजा जल संरक्षण का संदेश, नुक्कड़ नाटक से जागरूकता का जोरदार असर मैहर | अमरपाटन जल संरक्षण को जन आंदोलन बनाने के उद्देश्य से चल रहे _विकासखंड स्तरीय जल गंगा संवर्धन अभियान_ के तहत ग्राम पंचायत आमिन, विकासखंड अमरपाटन में 11 मई 2026 को भव्य आयोजन किया गया। भैंसा सुर तालाब के तट पर प्राप्त्याशा लोक एवं पर्यावरण समिति सेक्टर-5_ एवं ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति आमिन द्वारा जल स्रोत की साफ-सफाई की गई जनसहभागिता ने जल संरक्षण के प्रति जागरूकता का माहौल बना दिया। कार्यक्रम का संचालन विश्वनाथ पटेल जी ने किया। नुक्कड़ नाटक बना आकर्षण का केंद्र कार्यक्रम में प्राप्त्याशा समिति_ द्वारा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जल संरक्षण और संवर्धन का प्रभावी संदेश दिया गया। अजय दहिया के नेतृत्व में समिति की पूरी टीम ने नाटक प्रस्तुत कर ग्रामीणों को जल संरक्षण और संवर्धन करने का संकल्प लेने के लिए प्रेरित किया। दर्शकों ने नाटक की सराहना करते हुए इसे जागरूकता का सशक्त माध्यम बताया। प्रस्तुति में कलाकार उमा पाण्डेय, हिमांशु कुशवाहा, अमर केवट, अनामिका पाण्डेय एवं अनिकेत विश्वकर्मा ने सहभागिता निभाई। उपस्थित प्रमुख अतिथि व जनप्रतिनिधि: मा. श्री प्रजेश द्विवेदी, सभापति अमरपाटन; श्री प्रवीण पाठक, संभाग समन्वयक; डॉ. राजेश तिवारी, जिला समन्वयक श्रीमती ममता सिंह, ब्लॉक समन्वयक अमरपाटन,वेद मणि मिश्रा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद अमरपाटन; हीरेंद्र सिंह; नवांकुर संस्था सचिव अजय कुमार दाहिया; प्रस्फुटन समिति अध्यक्ष संजय सिंह,अनुप सिंह; रामफल पटेल; शिवम त्रिपाठी; संदीप वर्मा; दीपेंद्र सिंह; राजेश कुमार विश्वकर्मा; व्रजेश सिंह; राम प्रकाश त्रिपाठी; संजू मिश्रा; राज कुमार सिंह; सौरभ सेन,राम प्रकाश साहू; विजय सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं अधिकारीगण उपस्थित रहे। रिपोर्टर राम प्रसाद साहू भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी को जल संरक्षण का संकल्प दिलाया गया और जल स्रोतों को स्वच्छ रखने की अपील की गई। आयोजकों ने कहा कि _जल गंगा अभियान_ के तहत आने वाले दिनों में भी ऐसे कार्यक्रम जारी रहेंगे ताकि जनभागीदारी से जल संरक्षण और सामाजिक जागरूकता दोनों को मजबूत किया जा सके। संगोष्ठी के उपरांत तालाब परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया, जिसमें कचरे का संग्रहण कर उसे कचरा वाहन में डाला गया। कार्यक्रम के माध्यम से तालाबों की स्वच्छता, जल स्रोतों के संरक्षण तथा वर्षा जल संवर्धन के प्रति जनभागीदारी बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया। यह आयोजन मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद की नवांकुर संस्था प्राप्त्याशा लोक एवं संस्कृति प्रवर्तन समिति एवं ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति के संयुक्त तत्वावधान में सम्पन्न हुआ। संस्था के सचिव अजय कुमार दाहिया एवं प्रस्फुटन समिति के अध्यक्ष संजय सिंह ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणजन, सामाजिक कार्यकर्ता, युवा एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।4
- नागौद मंडी पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने किसानों से बात की गेहूं पर ₹2700 MSP की मोदी गारंटी देने नागौद मंडी पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने किसानों से बात की गेहूं पर ₹2700 MSP की मोदी गारंटी देने वाले प्रदेश में आज किसान ₹2000 से ₹2300 में गेहूं बेच रहे हैं। मोहन भैया, अभी भी किसानों के साथ न्याय नहीं हुआ तो कांग्रेस पार्टी अब एक नहीं, प्रदेश के सारे हाईवे पर चक्का जाम करेगी।1
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वैश्विक तेल संकट के चलते पेट्रोल-डीजल का उपयोग कम करने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि भारत के पास तेल के बड़े कुएं नहीं हैं, इसलिए 'वर्क फ्रॉम होम' जैसी पद्धतियां अपनाएं। पीएम ने अगले एक साल तक सोना न खरीदने का संकल्प लेने की भी अपील की।1
- सतना के ककलपुर ग्राम पंचायत से भ्रष्टाचार का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में पंचायत के अधिकारियों पर सही काम न करने का आरोप लगाया गया है, जिससे स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। अब इस मामले में जांच की मांग उठ रही है।4
- माँ शारदा शक्तिपीठ मैहर आज दिनांक 11,,05,,2026,, दिन सोमवार माँ शारदा शक्तिपीठ मैहर आज दिनांक 11,,05,,2026,, दिन सोमवार के संध्या:कालीन दर्शन आरती4
- ये हैं मैहर की कलेक्टर विदिशा मुखर्जी,जो अपने निराले अंदाज के लिए जानी जाती हैं ये हैं मैहर की कलेक्टर विदिशा मुखर्जी,जो अपने निराले अंदाज के लिए जानी जाती हैं1
- बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में मृत टाइगर पाए जाने पर विभागीय जांच जारी1
- मध्य प्रदेश के सतना जिले में अवैध खनन रोकने गई माइनिंग टीम पर हमला कर जब्त मशीनें लूट ली गईं। इस मामले में रामपुर बाघेलान के बीजेपी मंडल अध्यक्ष और उनके पिता को मुख्य आरोपी बनाया गया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।2