बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना, नकद समेत लाखों के जेवरात की चोरी कटिहार के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में चोरों ने एक बंद मकान को निशाना बनाते हुए नकद राशि सहित लाखों रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात और अन्य कीमती सामान की चोरी कर ली। घटना को लेकर पीड़िता ने मुफस्सिल थाना में लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बेलवा वार्ड संख्या-3 निवासी पुनिता सिन्हा (40 वर्ष) 3 अगस्त को अपने पूरे परिवार के साथ घर में ताला लगाकर पश्चिम बंगाल के न्यू जलपाईगुड़ी गई थीं। आज जब वे वापस अपने घर पहुंचीं, तो मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ मिला। घर के अंदर प्रवेश करने पर सभी कमरों का सामान बिखरा पड़ा था, जिससे चोरी की घटना का पता चला। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि चोर घर में रखे करीब 72 हजार रुपये नकद, सोने की अंगूठी, मंगलसूत्र, चेन, नथिया, मांगटीका, चांदी की पायल, बिछिया, कांसे के बर्तन, कपड़े तथा अन्य कीमती सामान लेकर फरार हो गए। चोरी गए सामान की कुल कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलने के बाद पीड़िता ने मुफस्सिल थाना में लिखित आवेदन देकर चोरी गए सामान की बरामदगी एवं दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है तथा आसपास के लोगों से पूछताछ के साथ अन्य पहलुओं पर भी जांच की जा रही है।
बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना, नकद समेत लाखों के जेवरात की चोरी कटिहार के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में चोरों ने एक बंद मकान को निशाना बनाते हुए नकद राशि सहित लाखों रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात और अन्य कीमती सामान की चोरी कर ली। घटना को लेकर पीड़िता ने मुफस्सिल थाना में लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बेलवा वार्ड संख्या-3 निवासी पुनिता सिन्हा (40 वर्ष) 3 अगस्त को अपने पूरे परिवार के साथ घर में ताला लगाकर पश्चिम बंगाल के न्यू जलपाईगुड़ी गई थीं। आज जब वे वापस अपने घर पहुंचीं, तो मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ मिला। घर के
अंदर प्रवेश करने पर सभी कमरों का सामान बिखरा पड़ा था, जिससे चोरी की घटना का पता चला। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि चोर घर में रखे करीब 72 हजार रुपये नकद, सोने की अंगूठी, मंगलसूत्र, चेन, नथिया, मांगटीका, चांदी की पायल, बिछिया, कांसे के बर्तन, कपड़े तथा अन्य कीमती सामान लेकर फरार हो गए। चोरी गए सामान की कुल कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलने के बाद पीड़िता ने मुफस्सिल थाना में लिखित आवेदन देकर चोरी गए सामान की बरामदगी एवं दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है तथा आसपास के लोगों से पूछताछ के साथ अन्य पहलुओं पर भी जांच की जा रही है।
- बहन की सलाह बनी सफलता की मिसाल: 10 कट्ठा में केले की खेती कर लाखों की कमाई की राह पर बढ़े किसान दिलीप कुमार1
- #दिल की बात1
- कटिहार के जिला अधिकारी बने शिक्षक,बच्चों की लगाई कलश,क्षेत्र भ्रमण के क्रम में विद्यालय पहुंचे थे डीएम, कटिहार के जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी क्षेत्र भ्रमण के क्रम में सरस्वती विद्या निकेतन (मॉडल स्कूल) आर के उच्च विद्यालय आजमनगर पहुंचें। विद्यालय भ्रमण के क्रम में जिला पदाधिकारी ने छात्र,छात्राओं को स्वयं पढ़ाया। इस दौरान छात्र,छात्राओं को पूरी तन्मयता से पढ़ाई पर ध्यान देने को कहा। प्राप्त जानकारी के मुताबिक गुरुवार को जिला अधिकारी आजमनगर में सरस्वती विद्या निकेतन मॉडल स्कूल का निरीक्षण किया,इस दौरान डीएम खुद ब्लैक बोर्ड में बच्चों को पढ़ाकर उसका उत्साह बढ़ाया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था, कक्षाओं के संचालन और विद्यार्थियों की पढ़ाई का बारीकी से जायजा लिया। जिलाधिकारी विभिन्न कक्षाओं में पहुंचे और बच्चों से सीधे संवाद कर उनकी शैक्षणिक तैयारी का आकलन किया। उन्होंने विद्यार्थियों से पाठ्यक्रम से जुड़े कई प्रश्न पूछे तथा उनकी जिज्ञासाओं का समाधान भी किया। इस दौरान जिलाधिकारी स्वयं ब्लैकबोर्ड पर बच्चों को पढ़ाते हुए भी नजर आए। उन्होंने विद्यार्थियों को नियमित रूप से विद्यालय आने, मन लगाकर पढ़ाई करने तथा अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने की प्रेरणा दी। बच्चों ने भी उत्साहपूर्वक उनके सवालों के जवाब दिए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने विद्यालय के शिक्षकों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने, तथा साप्ताहिक एग्जाम लेने सहित अनुशासित एवं प्रेरणादायक शैक्षणिक वातावरण बनाए रखने तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया। उनके इस निरीक्षण से विद्यालय के छात्र-छात्राओं और शिक्षकों में उत्साह का माहौल देखने को मिला। विद्यालय परिवार ने जिलाधिकारी के सुझावों का पालन करने का भरोसा जताया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक इससे पहले भी जिला अधिकारी मनिहारी प्रखंड के कांटाकोश विद्यालय में निरीक्षण के लिए पहुंचे थे जहां उन्होंने बच्चों के साथ बैठकर खाना खाया जिसकी जिले में काफी चर्चा हुई। कटिहार के जिला अधिकारी लगातार ग्रामीणों और स्कूली बच्चों से फ्रेंडली मिल रहे है जिससे अधिकारी और आमलोगों का जो रिश्ता है वो काफी बेहतर होता दिख रहा है और जिला अधिकारी के ऐसे कामों की खूब तारीफ भी हो रही है।2
- गरीबों के साथ मैं ठगी राशन कार्ड बनाने के नाम पर चार हजार रुपया लेने के बाद भी नहीं बनवाकर दिया राशन कार्ड मामला हैं पूर्णिया के नगर के रहुआ पंचायत के वार्ड नंबर 10 का गरीबों के साथ मैं ठगी राशन कार्ड बनाने के नाम पर चार हजार रुपया लेने के बाद भी नहीं बनवाकर दिया राशन कार्ड मामला हैं पूर्णिया के नगर के रहुआ पंचायत के वार्ड नंबर 10 का1
- अस्सलाम अलैकुम वरहमतुल्लाहि वबरकातुहु 🤲👍❤️ आप सभी को जूमा मुबारक 👁️👇🙏1
- गुणवत्ताविहीन मध्यान्ह भोजन की खबर का असर: डीपीओ निशीथ कुमार ने स्कूल पहुंचकर खुद चखा भोजन, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश।1
- सड़क दुर्घटना में घायल एक युवक के पैर में डॉक्टरों ने कार्टून बांधकर उसे रेफर कर दिया। बेगूसराय के मंझौल अस्पताल से बेहद शर्मनाक तस्वीर सामने आई है। सड़क दुर्घटना में घायल एक युवक के पैर में प्लास्टर करने के बजाय डॉक्टरों ने कार्टून बांधकर उसे रेफर कर दिया। यह सिर्फ लापरवाही नहीं, बल्कि मरीज की जान और स्वास्थ्य के साथ गंभीर खिलवाड़ है।1