जनगणना 2027: दूसरे चरण का प्रशिक्षण शुरू, प्रगणकों को दी गई गंभीरता से कार्य करने की सीख औरैया । भारत की जनगणना 2027 के सफल एवं सुचारू संचालन को लेकर चार्ज स्तर पर प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण का द्वितीय चरण दिनांक 20 अप्रैल 2026 से प्रारंभ कर दिया गया है। जिला जनगणना अधिकारी/अपर जिलाधिकारी (वि0/ रा0) अविनाश चन्द्र मौर्य ने प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि वे इस प्रशिक्षण को पूरी गंभीरता एवं तन्मयता के साथ लें, ताकि फील्ड में किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े और जनगणना कार्य त्रुटिरहित तरीके से संपन्न हो सके। जिला प्रशासन द्वारा जनगणना 2027 को सफल बनाने हेतु सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं तथा आमजन से इस महत्त्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य में सक्रिय सहयोग की अपील की गई है। उन्होंने बताया कि द्वितीय चरण के अन्तर्गत दिनांक 20 अप्रैल से 22 अप्रैल के मध्य प्रगणकों एवं सुपरवाइजरों का प्रथम दिवस का प्रशिक्षण सम्पन्न हुआ। जिसमें सुदिती ग्लोबल एकेडमी में तहसील औरैया के 238 प्रशिक्षार्थियों में से 09, नगर पंचायत फफूंद के 44 प्रशिक्षणर्थियों में से 02 तथा नगर पालिका परिषद औरैया के 84 प्रशिक्षिणार्थियों में से 04 अनुपस्थित रहे। इसी प्रकार रैपिड ग्लोबल एकेडमी बिधूना में तहसील बिधूना के 438 प्रशिक्षार्थियों में से 02 तथा आरजीएस कालेज बिधूना में नगर पंचायत बिधूना हेतु 45 प्रशिक्षार्थियों में से शून्य अनुपस्थित रहे। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान अजीतमल में तहसील अजीतमल के 189 प्रशिक्षार्थियों में से 02,नगर पंचायत अजीतमल बाबरपुर में 35 में से शून्य अनुपस्थित रहे। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी सदर अजय आनंद वर्मा, उप जिलाधिकारी विधूना गरिमा सोनकिया,उप जिलाधिकारी अजीतमल निखिल राजपूत, तहसीलदार सदर प्रकाश चौधरी, सहित संबंधित अधिकारी आदि उपस्थित रहे।
जनगणना 2027: दूसरे चरण का प्रशिक्षण शुरू, प्रगणकों को दी गई गंभीरता से कार्य करने की सीख औरैया । भारत की जनगणना 2027 के सफल एवं सुचारू संचालन को लेकर चार्ज स्तर पर प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण का द्वितीय चरण दिनांक 20 अप्रैल 2026 से प्रारंभ कर दिया गया है। जिला जनगणना अधिकारी/अपर जिलाधिकारी (वि0/ रा0) अविनाश चन्द्र मौर्य ने प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों को संबोधित
करते हुए कहा कि वे इस प्रशिक्षण को पूरी गंभीरता एवं तन्मयता के साथ लें, ताकि फील्ड में किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े और जनगणना कार्य त्रुटिरहित तरीके से संपन्न हो सके। जिला प्रशासन द्वारा जनगणना 2027 को सफल बनाने हेतु सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं तथा आमजन से इस महत्त्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य में सक्रिय सहयोग की अपील की गई है। उन्होंने बताया कि द्वितीय
चरण के अन्तर्गत दिनांक 20 अप्रैल से 22 अप्रैल के मध्य प्रगणकों एवं सुपरवाइजरों का प्रथम दिवस का प्रशिक्षण सम्पन्न हुआ। जिसमें सुदिती ग्लोबल एकेडमी में तहसील औरैया के 238 प्रशिक्षार्थियों में से 09, नगर पंचायत फफूंद के 44 प्रशिक्षणर्थियों में से 02 तथा नगर पालिका परिषद औरैया के 84 प्रशिक्षिणार्थियों में से 04 अनुपस्थित रहे। इसी प्रकार रैपिड ग्लोबल एकेडमी बिधूना में तहसील बिधूना के 438 प्रशिक्षार्थियों में से 02 तथा
आरजीएस कालेज बिधूना में नगर पंचायत बिधूना हेतु 45 प्रशिक्षार्थियों में से शून्य अनुपस्थित रहे। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान अजीतमल में तहसील अजीतमल के 189 प्रशिक्षार्थियों में से 02,नगर पंचायत अजीतमल बाबरपुर में 35 में से शून्य अनुपस्थित रहे। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी सदर अजय आनंद वर्मा, उप जिलाधिकारी विधूना गरिमा सोनकिया,उप जिलाधिकारी अजीतमल निखिल राजपूत, तहसीलदार सदर प्रकाश चौधरी, सहित संबंधित अधिकारी आदि उपस्थित रहे।
- Post by Kanhaiya lal1
- व्यापारी लूटकांड का एसपी अभिषेक भारती ने किया बड़ा खुलासा, मुठभेड़ में नकदी सहित 3 गिरफ्तार।1
- सड़क हादसे में मां-बेटे की दर्दनांक मौत, बस स्टैंड के समीप हुई घटना पुलिस पहुंची औरैया जिले के थाना ऐरवाकटरा के एरवा बस स्टैंड के पास सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा घटित हो गया, जिसमें बाइक सवार मां और उसके मासूम बेटे की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया और घटनास्थल पर भारी भीड़ एकत्रित हो गई। इस दर्दनाक घटना से परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। घटना के सम्बंध में बताया गया है कि कन्नौज जनपद के शिवसिंहपुर गांव निवासी शिवम पुत्र विजयपाल अपनी पत्नी शिवानी को उसके मामा के घर बाइक से लेकर औरैया जिले के थाना सहायल क्षेत्र के पूराकला गांव जा रहे थे। बाइक पर उनके साथ उनका करीब तीन वर्षीय बेटा पुष्पम और पांच माह की बेटी सिद्धी भी मौजूद थी। जैसे ही उनकी बाइक ऐरवा बस स्टैंड के पास पहुंची, तभी तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में शिवानी और उसके पुत्र पुष्पम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि शिवम और उसकी मासूम बेटी बाल-बाल बच गए। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष विनेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जांच शुरू की। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने हादसे में शामिल ट्रक को कब्जे में ले लिया है। थानाध्यक्ष विनेश कुमार ने सोमवार की शाम बताया कि अभी तहरीर नही मिली है तहरीर मिलते ही रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्यवाही की जायेगी।1
- औरैया। बिना निमंत्रण के शादी में पहुंचना युवक को पड़ा भारी। जानकारी होने पर गुस्साए लोगों ने युवक को बेरहमी से पीटकर किया घायल घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को एम्बुलेंस 108 से अस्पताल भिजवाया गया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। “फिलहाल बड़ा सवाल यही है कि क्या बिना निमंत्रण शादी में जाना इतनी बड़ी गलती है कि किसी की जान पर बन आए? पुलिस जांच के बाद ही पूरे मामले की सच्चाई सामने आएगी। पूरा मामला सदर कोतवाली क्षेत्र के कानपुर रोड़ स्थित एक गेस्ट हाउस का1
- Post by Ramadhar Kumar2
- कन्नौज ब्रेकिंग - ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग। धूं-धूं कर जला ट्रांसफार्मर, इलाके की बिजली सप्लाई ठप। ट्रांसफार्मर के पास बना होटल भी जलकर राख। रिहायशी इलाके में आग से लोगों में दहशत। मोहल्ले के लोगों ने पुलिस और बिजली विभाग को दी सूचना। सदर के बलायपुर पाटानाला मोहल्ले की घटना।2
- Post by Deepu parihar1
- Post by Kanhaiya lal1