Shuru
Apke Nagar Ki App…
*चित्रकूट गौरव दिवस: रामनवमी पर 21 लाख दीयों से जगमगाएगा मंदाकिनी तट* 27 मार्च को रामनवमी पर चित्रकूट गौरव दिवस भव्य रूप से मनाया जाएगा। पवित्र मंदाकिनी के रामघाट- भरतघाट पर 21 लाख से अधिक दीयों का दीपोत्सव होगा। प्रमुख मंदिरों में आकर्षक रोशनी और सांस्कृतिक कार्यक्रमों से रामलला का प्राकट्य पर्व मनाया जाएगा।
Shiv Singh rajput dahiya journalist MP
*चित्रकूट गौरव दिवस: रामनवमी पर 21 लाख दीयों से जगमगाएगा मंदाकिनी तट* 27 मार्च को रामनवमी पर चित्रकूट गौरव दिवस भव्य रूप से मनाया जाएगा। पवित्र मंदाकिनी के रामघाट- भरतघाट पर 21 लाख से अधिक दीयों का दीपोत्सव होगा। प्रमुख मंदिरों में आकर्षक रोशनी और सांस्कृतिक कार्यक्रमों से रामलला का प्राकट्य पर्व मनाया जाएगा।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- धर्म, सत्य और मर्यादा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देने वाले भगवान श्रीराम के जन्म का उत्सव रामनवमी का पर्व समूचे क्षेत्र में बेहद उत्साह और उमंग के साथ मनाया जा रहा है। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों के राम और हनुमान मंदिरों में विशेष पूजा अर्चना का क्रम 27 मार्च शुक्रवार की सुबह से ही अनवरत जारी है। नगर के बड़ा राम मंदिर में राम दरबार को खास तरीके से सुसज्जित किया गया है। मंदिरों में सुबह से भक्त प्रभु श्री राम की आराधना कर अपनी आस्था व्यक्त कर रहे है। वहीं रामनवमी की पूर्व संध्या पर नगर में श्रीराम सेना के द्वारा भव्य जुलूस निकाला गया था।1
- मोहला मारपीट मामला: इलाज के दौरान मौत, परिजनों का चक्काजाम अम्बागढ़ चौकी। मोहला बस स्टैंड में हुई मारपीट के एक मामले में घायल बस ड्राइवर कमलेश भुआर्य की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के विरोध में आक्रोशित परिजनों ने गुरुवार को शव सड़क पर रखकर स्टेट हाईवे पर लगभग एक घंटे तक चक्काजाम किया, जिससे यातायात बाधित रहा। पुलिस व प्रशासन की समझाइश के बाद परिजन शांत हुए और जाम समाप्त किया गया। परिजनों ने आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है। पुलिस ने मामले में इसराइल खान, प्रवीण और सोनू राजपूत के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।1
- स्वदेशी मेला कवर्धा बाजे गाजे के साथ उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा का स्वागत Kawardha Chattisgarh News viral1
- गिरौदपुरी मंदिर के पास भीषण आग,कई दुकाने जलकर हो गई खाक सुरक्षा को लेकर बड़ा सवाल? पुलिस की तत्परता से टला बड़ा हादसा 📍 गिरौदपुरी | 27 मार्च 2026 गिरौदपुरी मंदिर परिसर के पास शुक्रवार सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब अचानक एक ट्रांसफार्मर में आग लगने से आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और करीब 10 दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया।  प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रभावित दुकानों में कपड़े, साड़ी और लकड़ी से बने सामान रखे हुए थे, जिससे आग तेजी से फैलती चली गई। घटना की सूचना मिलते ही गिरौदपुरी पुलिस चौकी की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया।  चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक अश्वनी पडवार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर बाल्टियों व अन्य उपलब्ध संसाधनों से आग बुझाने का प्रयास किया। फायर ब्रिगेड के पहुंचने में संभावित देरी को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आग को और फैलने से रोक दिया। कुछ ही देर बाद फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंची और पुलिस के सहयोग से आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि ट्रांसफार्मर पर एक बंदर के कूदने से डीओ उड़ गया, जिससे चिंगारी निकली और आग भड़क उठी, जो पास की दुकानों तक फैल गई। घटना के बाद पुलिस द्वारा प्रभावित दुकानदारों का नुकसानी पंचनामा तैयार किया जा रहा है। पुलिस, फायर ब्रिगेड और स्थानीय नागरिकों की सतर्कता व तत्परता के चलते एक बड़ा हादसा टल गया, जिससे जनहानि नहीं हुई।2
- छत्तीसगढ़ के बालोद जिला मुख्यालय स्थित प्रसिद्ध मां चंडी मंदिर में शारदीय या चैत्र नवरात्रि के पूरे नौ दिन भक्तों का तांता लगा रहा। माता के दर्शन के लिए दूर-दूर से श्रद्धालु पहुंचे और मंदिर परिसर भक्ति भाव से गूंजता रहा। नवरात्रि के अंतिम दिन यानी नवमी को ज्योति जवारा विसर्जन का पावन कार्यक्रम बड़े ही उत्साह और परंपरागत ढंग से संपन्न हुआ। हवन-पूजन के बाद भक्तिमय वातावरण में ज्योति जवारा का विसर्जन किया गया। मंदिर से ज्योति जवारा को सिर पर रखकर भक्तों ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ माता के जसगीत गाते हुए तालाब तक शोभायात्रा निकाली। वहां परंपरागत तरीके से विसर्जन सम्पन्न हुआ। इस पावन अवसर की एक झलक पाने के लिए भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी और पूरा क्षेत्र श्रद्धा और उत्साह से भर गया। मां चंडी की कृपा से नवरात्रि का यह समापन पूरे छत्तीसगढ़ी परंपरा के अनुरूप हुआ, जहां भक्ति, संस्कृति और आस्था एक साथ नजर आई। भक्तों ने मां चंडी से प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। जय माता दी! नवरात्रि की ये भक्ति भावना देखकर मन प्रसन्न हो जाता है। अगली खबर…1
- छत्तीसगढ़ में आईपीएल 2026, रायपुर में RCB का डबल धमाका, मुंबई और कोलकाता से टक्कर रायपुर:आईपीएल 2026 में छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर एक बार फिर क्रिकेट के बड़े मंच पर छाने को तैयार है. इस बार खास बात यह है कि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु यानी RCB यहां दो बड़े मुकाबले खेलेगी, जिसमें उसका सामना मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स जैसी दिग्गज टीमों से होगा. इन हाई-वोल्टेज मैचों को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह है. 10 मई को RCB vs मुंबई इंडियंस रायपुर में पहला मुकाबला 10 मई को खेला जाएगा, जहां RCB की भिड़ंत मुंबई इंडियंस से होगी. दोनों ही टीमें स्टार खिलाड़ियों से भरी हैं, ऐसे में यह मैच रोमांच और टक्कर से भरपूर रहने वाला है. 13 मई को RCB vs कोलकाता नाइट राइडर्स दूसरा मुकाबला 13 मई को होगा, जिसमें RCB का सामना कोलकाता नाइट राइडर्स से होगा. KKR की मजबूत टीम और RCB की आक्रामक बल्लेबाजी इस मैच को और ज्यादा दिलचस्प बनाएगी. रायपुर बनेगा हाई-वोल्टेज क्रिकेट का केंद्र दो बड़े मुकाबलों के साथ रायपुर एक बार फिर आईपीएल का हॉटस्पॉट बनने जा रहा है. शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में फैंस को जबरदस्त क्रिकेट एक्शन देखने को मिलेगा.1
- शिव सिंह राजपूत दहिया जर्नलिस्ट अमरपाटन सतना मैहर मध्य प्रदेश भोपाल 99747788631
- मोहला के दुर्गा चौक मे आज दिनांक 27/03/2026शाम को रामनवमी के अवसर पर प्रसादी वितरित किया जायेगा। साथ ही श्रीराम जी की संध्या आरती मे आप सभी की उपस्थिति वंदनीय है। आप सभी सपरिवार सादर आमंत्रित हैं1
- स्वदेशी मेला कवर्धा पहुंची लोकप्रिय राष्ट्रीय गायिका सारेगामा टीवी फेम ऐश्वर्या पंडित की होंगी आकर्षक प्रस्तुति #छत्तीसगढ़ #कवर्धा #स्वदेशी #मेला #वायरल1