logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

दिल्ली के नांगलोई में बेकाबू हुई DTC बस, सड़क पर लोगों को कुचला... 3 की मौत; गुस्साई भीड़ ने की तोड़फोड़ दिल्ली के नांगलोई में एक दर्दनाक DTC बस हादसे में रविकांत शर्मा की मौत हो गई और 4 अन्य घायल हो गए. बस ने ई-रिक्शा और स्कूटर को टक्कर मारी थी. घटना से गुस्साए स्थानीय लोगों ने विरोध स्वरूप DTC बस में आग लगा दी, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई. पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच कर रही है.

21 hrs ago
user_Md Sarfaraj
Md Sarfaraj
सिंगरौली, सिंगरौली, मध्य प्रदेश•
21 hrs ago

दिल्ली के नांगलोई में बेकाबू हुई DTC बस, सड़क पर लोगों को कुचला... 3 की मौत; गुस्साई भीड़ ने की तोड़फोड़ दिल्ली के नांगलोई में एक दर्दनाक DTC बस हादसे में रविकांत शर्मा की मौत हो गई और 4 अन्य घायल हो गए. बस ने ई-रिक्शा और स्कूटर को टक्कर मारी थी. घटना से गुस्साए स्थानीय लोगों ने विरोध स्वरूप DTC बस में आग लगा दी, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई. पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच कर रही है.

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • Post by Md Sarfaraj
    1
    Post by Md Sarfaraj
    user_Md Sarfaraj
    Md Sarfaraj
    सिंगरौली, सिंगरौली, मध्य प्रदेश•
    7 min ago
  • मध्य प्रदेश के सिंगरौली में Love Marriage की जिद एक युवक की खौफनाक मौत का कारण बन गई. प्रेमिका ने मिलने बुलाने के बहाने उसके अपने परिवार के साथ मिलकर (Murder) मार डाला. कई घंटे तक उसे यातनाएं दी गई. पांच दिन चले इलाज के बाद उसने दम तोड़ दिया
    1
    मध्य प्रदेश के सिंगरौली में Love Marriage की जिद एक युवक की खौफनाक मौत का कारण बन गई. प्रेमिका ने मिलने बुलाने के बहाने उसके अपने परिवार के साथ मिलकर (Murder) मार डाला. कई घंटे तक उसे यातनाएं दी गई. पांच दिन चले इलाज के बाद उसने दम तोड़ दिया
    user_Devendra Pandey
    Devendra Pandey
    TV News Anchor सिंगरौली, सिंगरौली, मध्य प्रदेश•
    15 hrs ago
  • जिले में पशु तस्करी जोरों पर,पशु तस्करों के विरुद्ध कोतवाली पुलिस ने की कार्रवाई 13 भैंस व दो पिकअप वाहन जब्त कोतवाली बैढ़न पुलिस ने पशु तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 13 भैंस और दो पिकअप वाहन जब्त किए हैं। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि पशुओं की तस्करी कर उन्हें ले जाया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने हिर्वाह तिराहा के पास घेराबंदी कर दो पिकअप वाहनों को रोकने का प्रयास किया। पुलिस को देखते ही दोनों पिकअप वाहनों के चालक मौके से वाहन छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने मौके से 13 भैंसों को जब्त कर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जब्त की गई भैंसों की अनुमानित कीमत करीब 4 लाख 70 हजार रुपये बताई जा रही है, जबकि दोनों पिकअप वाहनों की कीमत 10 लाख रुपये से अधिक आंकी गई है। गौ सेवा संस्थान के सदस्य ने बताया कि इस कार्रवाई में पुलिस की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उन्होंने कहा कि पशु तस्करी के खिलाफ इसी तरह सख्त कार्रवाई की आवश्यकता है। पुलिस ने जब्त दोनों पिकअप वाहनों को थाने में खड़ा कर लिया है, वहीं भैंसों को सुरक्षित रूप से देवरा स्थित गौशाला भेज दिया गया है, जहां उनके रहने और खाने-पीने की समुचित व्यवस्था की गई है। फिलहाल पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।
    2
    जिले में पशु तस्करी जोरों पर,पशु तस्करों के विरुद्ध कोतवाली पुलिस ने की कार्रवाई
13 भैंस व दो पिकअप वाहन जब्त
कोतवाली बैढ़न पुलिस ने पशु तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 13 भैंस और दो पिकअप वाहन जब्त किए हैं। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि पशुओं की तस्करी कर उन्हें ले जाया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने हिर्वाह तिराहा के पास घेराबंदी कर दो पिकअप वाहनों को रोकने का प्रयास किया।
पुलिस को देखते ही दोनों पिकअप वाहनों के चालक मौके से वाहन छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने मौके से 13 भैंसों को जब्त कर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जब्त की गई भैंसों की अनुमानित कीमत करीब 4 लाख 70 हजार रुपये बताई जा रही है, जबकि दोनों पिकअप वाहनों की कीमत 10 लाख रुपये से अधिक आंकी गई है।
गौ सेवा संस्थान के सदस्य ने बताया कि इस कार्रवाई में पुलिस की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उन्होंने कहा कि पशु तस्करी के खिलाफ इसी तरह सख्त कार्रवाई की आवश्यकता है।
पुलिस ने जब्त दोनों पिकअप वाहनों को थाने में खड़ा कर लिया है, वहीं भैंसों को सुरक्षित रूप से देवरा स्थित गौशाला भेज दिया गया है, जहां उनके रहने और खाने-पीने की समुचित व्यवस्था की गई है। फिलहाल पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।
    user_फणीन्द्र कुमार सिन्हा
    फणीन्द्र कुमार सिन्हा
    Photographer सिंगरौली नगर, सिंगरौली, मध्य प्रदेश•
    19 hrs ago
  • Post by Buro chief Sonbhadra Kameshwar Buro Chief
    1
    Post by Buro chief Sonbhadra Kameshwar Buro Chief
    user_Buro chief Sonbhadra Kameshwar Buro Chief
    Buro chief Sonbhadra Kameshwar Buro Chief
    आवाज न्यूज़ 24X7 ब्यूरो चीफ ओबरा, सोनभद्र, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • *प्रेस नोट* *जनपद – सोनभद्र* *दिनांक – 10.03.2026* *🔷🔷एएसपी मुख्यालय द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन चुर्क में मंगलवार परेड की सलामी एवं व्यापक निरीक्षण-* *🔷🔷शारीरिक व मानसिक सुदृढ़ता हेतु कराई गई दौड़* *🔷🔷यू0पी0-112 वाहनों एवं उपकरणों की गहन चेकिंग* *🔷🔷कर्मियों की गार्द रजिस्टर पेशी एवं अभिलेखों का परीक्षण* आज दिनांक 10.03.2026 को श्री अनिल कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) सोनभद्र द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन चुर्क स्थित परेड ग्राउंड में मंगलवार परेड की सलामी ली गई तथा परेड का निरीक्षण किया गया। परेड के उपरांत पुलिस बल को शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ एवं चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने के उद्देश्य से दौड़ कराई गई। निरीक्षण के दौरान महोदय द्वारा यू0पी0-112 तथा विभिन्न थानों से आए वाहनों की गहनता से चेकिंग की गई। पीआरवी पर तैनात पुलिसकर्मियों से वाहनों में उपलब्ध दंगा नियंत्रण उपकरण, सुरक्षा संसाधन एवं अन्य आवश्यक सामग्री के संबंध में जानकारी प्राप्त करते हुए उनकी कार्यशीलता की जांच की गई तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। तत्पश्चात क्वार्टर गार्द, स्टोर शाखा, परिवहन शाखा, मेस, पुलिस बैरक एवं अन्य परिसर स्थलों का भी निरीक्षण किया गया। साफ-सफाई, अनुशासन एवं संसाधनों के सुव्यवस्थित रख-रखाव पर विशेष बल देते हुए संबंधित अधिकारियों/कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश प्रदान किए गए। *अपर पुलिस अधीक्षक महोदय ने समस्त पुलिस बल को कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन एवं तत्परता के साथ जनसेवा हेतु सदैव तैयार रहने के लिए प्रेरित किया।*
    2
    *प्रेस नोट*
*जनपद – सोनभद्र*
*दिनांक – 10.03.2026*
*🔷🔷एएसपी मुख्यालय द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन चुर्क में मंगलवार परेड की सलामी एवं व्यापक निरीक्षण-*
*🔷🔷शारीरिक व मानसिक सुदृढ़ता हेतु कराई गई दौड़*
*🔷🔷यू0पी0-112 वाहनों एवं उपकरणों की गहन चेकिंग*
*🔷🔷कर्मियों की गार्द रजिस्टर पेशी एवं अभिलेखों का परीक्षण*
आज दिनांक 10.03.2026 को श्री अनिल कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) सोनभद्र द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन चुर्क स्थित परेड ग्राउंड में मंगलवार परेड की सलामी ली गई तथा परेड का निरीक्षण किया गया। परेड के उपरांत पुलिस बल को शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ एवं चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने के उद्देश्य से दौड़ कराई गई।
निरीक्षण के दौरान महोदय द्वारा यू0पी0-112 तथा विभिन्न थानों से आए वाहनों की गहनता से चेकिंग की गई। पीआरवी पर तैनात पुलिसकर्मियों से वाहनों में उपलब्ध दंगा नियंत्रण उपकरण, सुरक्षा संसाधन एवं अन्य आवश्यक सामग्री के संबंध में जानकारी प्राप्त करते हुए उनकी कार्यशीलता की जांच की गई तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
तत्पश्चात क्वार्टर गार्द, स्टोर शाखा, परिवहन शाखा, मेस, पुलिस बैरक एवं अन्य परिसर स्थलों का भी निरीक्षण किया गया। साफ-सफाई, अनुशासन एवं संसाधनों के सुव्यवस्थित रख-रखाव पर विशेष बल देते हुए संबंधित अधिकारियों/कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश प्रदान किए गए।
*अपर पुलिस अधीक्षक महोदय ने समस्त पुलिस बल को कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन एवं तत्परता के साथ जनसेवा हेतु सदैव तैयार रहने के लिए प्रेरित किया।*
    user_कालचिंतन समाचार
    कालचिंतन समाचार
    Obra, Sonbhadra•
    3 hrs ago
  • सोनभद्र। जनपद के रेणुकूट चौकी क्षेत्र अंतर्गत मुर्धवा मोड़–बीजपुर मार्ग पर सोमवार को उस समय सनसनी फैल गई जब सड़क किनारे जंगल में एक 42 वर्षीय महिला का शव पेड़ से लटका हुआ मिला। महिला ने अपनी ही साड़ी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार मुर्धवा मोड़ से बीजपुर मार्ग की ओर जाने वाले सड़क किनारे स्थित जंगल में राहगीरों ने एक महिला को पेड़ से लटका देखा। इस दृश्य को देखकर लोगों ने तुरंत स्थानीय पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही रेणुकूट चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि मृतक महिला की उम्र लगभग 42 वर्ष है। हालांकि समाचार लिखे जाने तक महिला की शिनाख्त नहीं हो पाई थी। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर महिला की पहचान कराने का प्रयास कर रही है। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आवश्यक साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को पेड़ से नीचे उतरवाकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सुबह जब लोग उस रास्ते से गुजर रहे थे तभी उनकी नजर पेड़ से लटके शव पर पड़ी। इसके बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। रेणुकूट चौकी पुलिस का कहना है कि महिला की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है
    1
    सोनभद्र। जनपद के रेणुकूट चौकी क्षेत्र अंतर्गत मुर्धवा मोड़–बीजपुर मार्ग पर सोमवार को उस समय सनसनी फैल गई जब सड़क किनारे जंगल में एक 42 वर्षीय महिला का शव पेड़ से लटका हुआ मिला। महिला ने अपनी ही साड़ी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मुर्धवा मोड़ से बीजपुर मार्ग की ओर जाने वाले सड़क किनारे स्थित जंगल में राहगीरों ने एक महिला को पेड़ से लटका देखा। इस दृश्य को देखकर लोगों ने तुरंत स्थानीय पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही रेणुकूट चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।
बताया जा रहा है कि मृतक महिला की उम्र लगभग 42 वर्ष है। हालांकि समाचार लिखे जाने तक महिला की शिनाख्त नहीं हो पाई थी। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर महिला की पहचान कराने का प्रयास कर रही है। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आवश्यक साक्ष्य जुटाए।
पुलिस ने शव को पेड़ से नीचे उतरवाकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि सुबह जब लोग उस रास्ते से गुजर रहे थे तभी उनकी नजर पेड़ से लटके शव पर पड़ी। इसके बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी।
रेणुकूट चौकी पुलिस का कहना है कि महिला की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है
    user_Kiran Gound
    Kiran Gound
    Local News Reporter ओबरा, सोनभद्र, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर सोनभद्र के ओबरा में भाजपा कार्यकर्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा। भाजपा ओबरा मंडल अध्यक्ष शिवनाथ जायसवाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सुभाष तिराहे पर विरोध प्रदर्शन करते हुए मौलाना सलीम का पुतला फूंका और जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने इस टिप्पणी को मां का अपमान बताते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की। इसके बाद भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता ओबरा थाने पहुंचे और मौलाना सलीम के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की मांग करते हुए पुलिस को ज्ञापन सौंपा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और हिंदू संगठनों के लोग मौजूद रहे।
    1
    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर सोनभद्र के ओबरा में भाजपा कार्यकर्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा।
भाजपा ओबरा मंडल अध्यक्ष शिवनाथ जायसवाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सुभाष तिराहे पर विरोध प्रदर्शन करते हुए मौलाना सलीम का पुतला फूंका और जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने इस टिप्पणी को मां का अपमान बताते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की।
इसके बाद भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता ओबरा थाने पहुंचे और मौलाना सलीम के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की मांग करते हुए पुलिस को ज्ञापन सौंपा।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और हिंदू संगठनों के लोग मौजूद रहे।
    user_Mustaf Ahamad
    Mustaf Ahamad
    Local News Reporter ओबरा, सोनभद्र, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • Post by Md Sarfaraj
    1
    Post by Md Sarfaraj
    user_Md Sarfaraj
    Md Sarfaraj
    सिंगरौली, सिंगरौली, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.