जन अभियान परिषद के कार्यों की संभागीय स्तर पर समीक्षा, नवांकुर संस्थाओं को दिए गए प्रशिक्षण एवं दिशा-निर्देश शहडोल -संवाद योजना के अंतर्गत नवांकुर संस्थाओं की जिला स्तरीय मासिक समीक्षा बैठक सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन कृषि विज्ञान केंद्र कल्याणपुर, शहडोल में किया गया। कार्यक्रम में जन अभियान परिषद के अंतर्गत संचालित विभिन्न गतिविधियों की गहन समीक्षा के साथ-साथ प्रशिक्षण भी प्रदान किया गया। इस अवसर पर संभागीय समन्वयक जन अभियान परिषद शहडोल श्री भीम सिंह डामोर, कृषि विज्ञान केंद्र शहडोल के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. ब्रजकिशोर प्रजापति, जिला समन्वयक श्री विवेक पाण्डेय, उद्यानिकी विभाग से श्री अभिषेक चैकसे सहित विकासखंड समन्वयक श्री शिवदत्त उर्मलिया, श्रीमती प्रिया सिंह बघेल, श्री आलोक सोंधिया, श्री ऋत्विक दास मिश्रा एवं जिले के सभी विकासखंडों की नवांकुर संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। कार्यक्रम में संभागीय समन्वयक श्री डामोर द्वारा जल गंगा संवर्धन अभियान, प्रस्फुटन प्रशिक्षण, ग्रामोदय से अभ्युदय अभियान, नर्सरी संचालन, संस्कार केंद्र संचालन, जन सूचना केंद्र संचालन, प्याऊ संचालन एवं सेक्टर स्तर की बैठकों सहित विभिन्न गतिविधियों की विस्तारपूर्वक समीक्षा की गई। उन्होंने सभी नवांकुर संस्थाओं को टीम भावना के साथ कार्य करने की प्रेरणा देते हुए कहा कि सामूहिक प्रयासों से ही योजनाओं को प्रभावी ढंग से जमीनी स्तर पर लागू किया जा सकता है। जिला समन्वयक श्री विवेक पाण्डेय ने जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत कार्ययोजना बनाकर सुनियोजित ढंग से कार्य करने पर बल दिया। उन्होंने नवांकुर संस्थाओं द्वारा जिले में किए गए कार्यों का प्रस्तुतिकरण भी किया, जिसे उपस्थित सभी प्रतिभागियों ने सराहा। कार्यशाला के दौरान कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. ब्रजकिशोर प्रजापति एवं उद्यानिकी विभाग के श्री अभिषेक चैकसे द्वारा नर्सरी निर्माण पर व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में पॉलीथिन बैग की उपलब्धता, बीज चयन एवं उत्पादन, पौधारोपण की विधियां, सिंचाई प्रबंधन, मिट्टी परीक्षण, मौसम की अनुकूलता, विभिन्न प्रकार की नर्सरी तकनीक एवं किसानों को मिलने वाली शासकीय सब्सिडी सहित कई महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से जानकारी दी गई। प्रशिक्षण के उपरांत प्रतिभागियों को कृषि विज्ञान केंद्र स्थित नर्सरी का भ्रमण भी कराया गया, जहां उन्होंने पौध उत्पादन की आधुनिक तकनीकों को प्रत्यक्ष रूप से देखा और समझा।

- Sidhi jila khaddi area ki ghatna Jo Khushi uske Naam Se Hui Hai 24 February ke din vah ghatna ko dabane ki koshish ki ja rahi hai main Narendra Singh bess Gram Panchayat kuniya6
- Post by Durgesh Kumar Gupta1
- अंधविश्वास ही भगवान है1
- पहले ही दिन दुल्हन ने राखी कई सारी शर्तें1
- जमीनी विवाद में दो पक्षों में जमकर मारपीट, वीडियो वायरल रीवा के कोतवाली थाना क्षेत्र में जमीनी विवाद को लेकर हिंसक झड़प का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि बड़ी पुल स्थित कब्रगाह के पास दो पक्षों के बीच लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। सोमवार को राजस्व अमले द्वारा जमीन की नपाई की जा रही थी, इसी दौरान दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और जमकर मारपीट होने लगी। मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इस पूरी घटना का वीडियो किसी ने बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है, जो अब तेजी से फैल रहा है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।3
- बाबा रामदेव जल्द ही युवाओं को रोजगार देने का की है वादा 15000 से लेकर 1 लाख तक तनख्वाह देने का वादा कर रहे हैं1
- बिजली एवं पानी की समस्याओ को लेकर पार्षद अमित अवस्थी ने घेरा.....1
- रीवा, अमहिया मार्ग पर चलेगा बुल्डोजर ! 165 अतिक्रमणकारी चिंहित, अधिकारियो ने किया निरीक्षण... रीवा, अमहिया मार्ग पर चलेगा बुल्डोजर ! 165 अतिक्रमणकारी चिंहित, अधिकारियो ने किया निरीक्षण... अस्पताल चौराहे से सिरमौर चौराहे तक अमहिया मार्ग का होगा चौड़ीकरण... बड़ी खबर है रीवा से जहां रीवा शहर के अमहिया मार्ग में प्रशासन ने सड़क चौड़ीकरण के लिए बुलडोजर चलाने की तैयारी पूरी कर ली है। प्रशासन द्वारा उक्त मार्ग में करीब 165 अतिक्रमणकारियो को चिंहित कर उन्हे नोटिस भी दी जा चुकी है और अब खुद से अतिक्रमण को हटाने की अपील की है। दरअसल रीवा शहर के सिरमौर चौराहे से अमहिया मार्ग होते हुए अस्पताल चौराहा तक नगर निगम आयुक्त ने राजस्व टीम के साथ आज निरीक्षण किया इस दौरान जल्द से जल्द अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए है। निगम आयुक्त डॉक्टर सौरभ सोनवड़े ने बताया की उक्त मार्ग के चौड़ीकरण को लेकर चिन्हित 165 अतिक्रमणकारियों को पूर्व में नोटिस जारी किया जा चुका है। बताया गया की सड़क को 18 मीटर तक चौड़ा करने के लिए नापजोख पूरी हो चुकी है और जल्द ही अवैध कब्जे हटाकर मार्ग का चौड़ीकरण किया जाएगा, जिससे शहर को जाम से मुक्ति मिलेगी। उन्होंने बताया कि सिरमौर चौराहे से अस्पताल चौराहे तक सड़क का चौड़ीकरण किया जाएगा। कई स्थानों पर 6 मीटर से अधिक सरकारी जमीन पर रसूखदारों ने कब्जा कर रखा है। जिन्हें समझाइश दी गई है ज्यादातर लोग खुद ही अतिक्रमण को हटाने की सहमती व्यक्त किया है। निगम आयुक्त ने कहा कि शहर को जाम से राहत दिलाना और यातायात को सुगम बनाने के लिए यह अतिक्रमण हटाया जा रहा है।1