Shuru
Apke Nagar Ki App…
गुमला/कामडारा-बेड़ों मुख्य पथ पर कोटबो मोड़ के पास एक तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में बाइक सवार जनगणना कार्य के लिए जा रहे दो शिक्षकों की मौके पर मौत।
RAMSEWAK SAHU
गुमला/कामडारा-बेड़ों मुख्य पथ पर कोटबो मोड़ के पास एक तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में बाइक सवार जनगणना कार्य के लिए जा रहे दो शिक्षकों की मौके पर मौत।
More news from Ranchi and nearby areas
- राँची। कांटाटोली में सुबह से यात्री बसों की बे बेतरतीब आवाजाही की वजह से जाम लग रहा है। जिसमें खास कर स्कूली बच्चे फंस रहे हैं।1
- हिंदपीड़ी निवासी अनस रजा़ ने CBSE Board में हासिल किए 93 परसेंट।1
- Report By Ashraf Khan Sameer राजधानी रांची के हिंदपीढ़ी इलाके से एक बार फिर प्रतिभा की चमक सामने आई है। 16 वर्षीय मोहम्मद अनस रज़ा ने दसवीं बोर्ड परीक्षा में 93% अंक हासिल कर न केवल अपने परिवार, बल्कि पूरे समाज और क्षेत्र का नाम रोशन कर दिया है। मोहम्मद अनस रज़ा, रांची के प्रतिष्ठित St. John’s English Medium School के छात्र हैं। उनकी इस शानदार सफलता ने यह साबित कर दिया है कि मेहनत, लगन और सही मार्गदर्शन से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। अनस की इस उपलब्धि से उनके माता-पिता बेहद खुश हैं। उन्होंने अपने बेटे की सफलता का श्रेय उसकी कड़ी मेहनत, शिक्षकों के सहयोग और अनुशासन को दिया। वहीं स्कूल प्रबंधन और शिक्षकों ने भी अनस की इस उपलब्धि पर गर्व जताया और उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। हिंदपीढ़ी जैसे घनी आबादी वाले इलाके से निकलकर इतनी बड़ी सफलता हासिल करना अन्य छात्रों के लिए भी प्रेरणा बन गया है। अनस रज़ा अब आगे चलकर उच्च शिक्षा के क्षेत्र में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करना चाहते हैं और देश का नाम रोशन करने का सपना देखते हैं। ✨ खास बात: अनस रज़ा की यह सफलता इस बात का संदेश देती है कि प्रतिभा किसी भी परिस्थिति की मोहताज नहीं होती—जरूरत होती है तो सिर्फ मेहनत और हौसले की।1
- Post by Lalmohan munda2
- भाजपा के प्रदेश बैठकें एवं कार्यक्रम प्रभारी स्वामी देवेन्द्र प्रकाश ने उमेडण्डा स्थित खुशबू के शोकसंतप्त परिजनों से मिलकर आर्थिक सहायता एवं सांत्वना प्रदान किया। मौके पर स्वामी देवेंद्र प्रकाश ने दलित युवती खुश्बू की निर्मम हत्या को आधुनिक समाज का घृणित कलंक बताते हुए कहा की आज हम देश को हक़ हुकूक़ का क़ानूनरूपी संविधान देनेवाले डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती मना रहे हैं लेकिन खुश्बू की आत्मा न्याय की उम्मीद लगाये होगी। उन्होंने कहा की आज बाबा साहेब की जयंती में हम खुशबू को न्याय दिलाने का संकल्प लेते हैं जो आर्थिक सहायता या फोटो खिंचाने तक सीमित नहीं रहेगा बल्कि मैं खुश्बू के परिजनों के साथ निरंतर सडक से न्यायालय तक हत्यारों को कड़ी सजा दिलाने केलिये दृढ़ संकल्पित हूँ। उन्होंने समाज की इस बेटी को न्याय दिलाने तक चैन की सांस नहीं लेने की बात कही। मौके पर बिंदू शाहदेव, विजय साहू, विकास साहू, अर्जुन महतो, पवन महतो, राजू राम, तारकेश्वर भारती समेत दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।1
- 🔥 रांची के नामकुम में बड़ा हादसा टला 🚗 चलती कार में अचानक लगी आग1
- समर्पण दीप बी एड कॉलेज रातु में 15 अप्रैल को आई क्यू ए सी और एन एस के संयुक्त तत्वावधान में बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की जयंती मनाई गई,इस अवसर पर सर्वप्रथम दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरूआत की गयी। कॉलेज के प्राचार्य डॉ दशरथ महतो ने द बाबा साहेब के जीवन गाथा पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि डॉ भीमराव आंबेदकर ने अपना सारा जीवन लोगो को स्वतंत्रता और समानता दिलाने में व्यतीत की । कॉलेज के सचिव महोदय नवल किशोर गुप्ता सर ने कहा कि देश की शासन को चलाने के लिए संविधान के निर्माता थे, उन्होने कहा कि मौलिक अधिकार जैसी जीवन जीने के अधिकार दिए,जिसकी बदौलत आज प्रत्येक नागरिक स्वतंत्र पूर्वक अपनी जीवन जी रहा है,। इस अवसर कॉलेज में विद्यार्थियों के लिए विभिन्न प्रकार के प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था जैसे स्लोगन,पेंटिंग,भाषण प्रतियोगिता। प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र और कलम देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ आनन्द कुमार भगत के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में प्रबंधन समिति के अध्यक्ष अभिषेक सिंह,नवल किशोर गुप्ता,जितेंद्र प्रसाद विशाल सिंह, शैलेन्द्र सिंह प्राचार्य डॉ दशरथ महतो, डॉ नमिता साहू, डॉ मधु रंजन, शैलेश कुमार दास, अंकिता कुमारी, अंकित कुमार, कन्हाई दिनेश रोहित कमलेश महतो शिवराज भगत सत्यभामा के अलावा छात्र छात्रा मौजूद थे।1
- फार्मेसी काउंसिल पर बवाल1
- Post by Devanand Sinha Sinha1