Shuru
Apke Nagar Ki App…
*ब्रेकिंग न्यूज़ औरैया -* नागिन ड्रामा मामला निकला प्रेम प्रसंग, लड़की ने घरवालों की साजिश बताया। 4 साल से गांव के ही युवक से चल रहा था प्रेम संबंध, प्रेमी संग घर से हुई थी फरार। युवती का दावा कानपुर में कोर्ट मैरिज कर प्रेमी के साथ रहना चाहती है। दोनों स्वयं थाने पहुंचे, पिता ने अज्ञात के खिलाफ दर्ज कराया था मुकदमा। युवती ने सांप, नेवला और बिच्छू से जुड़े दावों को दोहराया, मेडिकल जांच की उठी मांग। पुलिस हिरासत में युवक-युवती, दोनों बालिग बताए जा रहे हैं।
Kuldeep Diwakar
*ब्रेकिंग न्यूज़ औरैया -* नागिन ड्रामा मामला निकला प्रेम प्रसंग, लड़की ने घरवालों की साजिश बताया। 4 साल से गांव के ही युवक से चल रहा था प्रेम संबंध, प्रेमी संग घर से हुई थी फरार। युवती का दावा कानपुर में कोर्ट मैरिज कर प्रेमी के साथ रहना चाहती है। दोनों स्वयं थाने पहुंचे, पिता ने अज्ञात के खिलाफ दर्ज कराया था मुकदमा। युवती ने सांप, नेवला और बिच्छू से जुड़े दावों को दोहराया, मेडिकल जांच की उठी मांग। पुलिस हिरासत में युवक-युवती, दोनों बालिग बताए जा रहे हैं।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- औरैया नगर पालिका द्वारा बनवाई गई 49 दुकानों में से 27 दुकानों की नीलामी आज की गई। जिसको लेकर नगर पालिका अध्यक्ष ने बताया कि भविष्य में किसी भी किस्म से कोई भी दिक्कत आती है तो नगर पालिका उसकी जिम्मेदार होगी।3
- अजीतमल कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम राजपुरा निवासी एक विधवा महिला द्वारा लगाए गए गंभीर आरोपों और सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो को लेकर पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया है। पीड़िता राखी पत्नी संजू ने क्षेत्राधिकारी को तहरीर देकर अपने तथा बच्चों के जान-माल की सुरक्षा की मांग की है।1
- पुलवामा हमले में शहीद हुये 40 जवानों को श्रधांजलि देते हुये मीडिया अधिकार मंच के संस्थापक नें युवाओं को दिया संदेश 👉 आज की युवा पीढ़ी 14 फरवरी को वेलेंटाइन डे के नाम से मनाते हुये चरित्र हीनता की ओर बढ़ रहा है -: सतेन्द्र सेंगर1
- औरैया। ग्राम धीरजपुर निवासी आर्थिक रूप से कमजोर परिवार की बेटी किरन के 15 फरवरी को देवकरन के साथ होने वाले विवाह से पहले समाजसेवी संस्था विचित्र पहल सेवा समिति रजि. औरैया की टीम उसके घर पहुंची। समिति एवं “सखी ग्रुप” की महिलाओं ने किरन का तिलक कर सम्मान किया और साड़ी, ज्वेलरी, बर्तन, राशन, कंबल, पंखा सहित गृह उपयोगी सामग्री व आर्थिक सहायता प्रदान की। समिति अध्यक्ष राजीव पोरवाल (रानू) ने बताया कि अब तक 68 जरूरतमंद बेटियों के विवाह में सहयोग किया जा चुका है, जबकि किरन 69वीं लाभार्थी हैं। सहयोग पाकर परिजनों के चेहरों पर खुशी झलक उठी। कार्यक्रम में समिति पदाधिकारी, सखी ग्रुप की सदस्याएं व ग्रामीण मौजूद रहे1
- औरैया1
- *आर्थिक रूप से कमजोर परिवार की किरन के विवाह हेतु में मदद करने दरवाजे पहुंची विचित्र पहल शाखा की टीम* 15 फरवरी को किरन का देवकरन के साथ संपन्न होगा शुभ-विवाह* *० गृह उपयोगी सामग्री व आर्थिक मदद पाकर परिवारीजनों के चेहरों पर आई मुस्कान* समाजसेवी संगठन एक विचित्र पहल सेवा समिति रजि. औरैया द्वारा आज दिनांक 13 फरवरी 2026 दिन शुक्रवार को प्रातः 10 औरैया शहर से लगभग 4 किलोमीटर दूरी पर पश्चिम दिशा में स्थित ग्राम-धीरजपुर, औरैया निवासी आर्थिक रूप से कमजोर हरिजन समाज की तारावती व कमल शंकर जोकि घरों में पुट्टी पेंट, मजदूरी करके अपने परिवार का जीवकोपार्जन करते हैं, उनकी बेटी जरूरतमंद किरन का शुभ विवाह बबीना-औरैया निवासी चि. देवकरन के साथ दिनांक 15 फरवरी-2026 को संपन्न होना है, आर्थिक संकट होने के कारण समिति परिवार के सदस्यों ने विवाह में यथासंभव सहयोग का भरोसा दिया था, आर्थिक रूप से कमजोर बालिकाओं के विवाह, निराश्रित व वास्तविक जरूरतमंदों की सदैव मदद करने वाली समाजसेवी संस्था विचित्र पहल सेवा समिति के सदस्यों ने आज दिनांक 13 फरवरी शुक्रवार को प्रातः 10 बजे ग्राम-धीरजपुर स्थित किरन के दरवाजे पहुंचकर "सखी ग्रुप" की अध्यक्ष लक्ष्मी बिश्नोई के साथ "सखी ग्रुप" की सदस्यों ने किरन के मस्तक पर रोली चावल से तिलक, माल्यार्पण व पुष्प वर्षा करते हुए उसका हृदय से अभिनंदन किया, उसके उपरांत समिति व जन सहयोग से उसको साड़ियां, ज्वेलरी, 10 किलो गेहूं का आटा, सूट, स्टील के बर्तन, ऊनी कंबल, बेडशीट, केसरोल, कुकर, नाश्ता किट, सीलिंग फैन, कटोरी सैट, प्रेस, चूड़ी कंगन सैट, पुडिंग सेट, जेंट्स व लेडीज घड़ी, चाय कप सैट, कांच की कटोरी सेट, टिफिन, बिछिया, श्रृंगार सामग्री आदि गृह उपयोगी सामग्री व आर्थिक मदद की गयी, समिति द्वारा सहयोग पाकर परिवारीजनों के चेहरों पर खुशी झलक रही थी,3
- *“माफिया की कब्र पर फतवा पढ़ते हैं… वंदे मातरम का अपमान कोई नहीं कर सकता। जो इसका विरोध करता है, उसका कान पकड़कर बाहर करना चाहिए। *योगी आदित्यनाथ, आज विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण पर बहस का जवाब देते हुए“।*1
- औरैया। तिलक नगर स्थित पुरानी नुमाइश मैदान के समीप भारत सरकार के तत्वावधान में आयोजित ऋण वितरण कार्यक्रम में स्वयं सहायता समूहों, किसानों और उद्यमियों को बैंक द्वारा लगभग 15 करोड़ रुपये के ऋण वितरित किए गए। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में स्वरोजगार को बढ़ावा देना, किसानों को उन्नतशील खेती के लिए प्रोत्साहित करना तथा स्वयं सहायता समूहों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना रहा। कार्यक्रम के दौरान बैंक अधिकारियों ने बताया कि वितरित किए गए ऋण से किसान आधुनिक तकनीकों को अपनाकर उन्नत खेती कर सकेंगे। इससे उनकी उत्पादकता बढ़ेगी और आय में वृद्धि होगी। वहीं स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को अपने लघु उद्योग, डेयरी, सिलाई-कढ़ाई, हस्तशिल्प एवं अन्य आयवर्धक गतिविधियों में निवेश करने का अवसर मिलेगा। उद्यमियों को भी नए व्यवसाय शुरू करने और मौजूदा कारोबार का विस्तार करने के लिए वित्तीय सहयोग प्रदान किया गया। इस अवसर पर सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी भी दी गई। अधिकारियों ने लाभार्थियों को बताया कि वे प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, मुद्रा योजना एवं अन्य स्वरोजगार योजनाओं का लाभ लेकर आत्मनिर्भर बन सकते हैं। उपस्थित लोगों को ऋण प्रक्रिया, सब्सिडी और पुनर्भुगतान संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए। कार्यक्रम में उप महा प्रबंधक वीरेंद्र मेहता, क्षेत्रीय प्रबंधक मोहम्मद आलम तथा जिला अग्रणी प्रबंधक राजीव सिंह प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने लाभार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि बैंकिंग सुविधाओं का सही उपयोग कर क्षेत्र के लोग आर्थिक रूप से सशक्त बन सकते हैं। बड़ी संख्या में स्वयं सहायता समूह की महिलाएं, किसान एवं युवा उद्यमी कार्यक्रम में मौजूद रहे।1
- सत्ती तालाब : जनपद औरैया वेन्डिंग जोन रेहडी पटरी स्थल नगर पालिका परिषद, औरैया 13/02/2026 इसी तरह के और भी चित्र हैं कई दिनों के जिसके लिए यह खोली गई है खरीदारी करने जाते हैं एक भी दुकान लगी नहीं मिलती कभी नाही कभी यहां निर्माण टॉयलेट ओपन मिलता है टॉयलेट शौचालय पर जितना लिखा जाए उतना कम है वही टॉयलेट सार्वजनिक शौचालय चालू है जो आज से 30-40 साल पहले बने बाकी के बाद के बने हुए चेक किए जा सकते हैं हम क्या लिखें। वैसे हमने सभी चेक किए हैं और सभी के चित्र वीडियो सुरक्षित है बहुत बार सोशल मीडिया पर भी दिखाएं इसमें एनटीपीसी एवं विभिन्न योजनाओं के विद्यालयों में आदि सार्वजनिक जगह वह पर नगर पालिका परिषद औरैया के संरक्षणमें शौचालय टॉयलेट सम्मिलित है जो ना तो संचालित होते हैं बहुत से शौचालय में ना ही निर्माण कार्य पूर्ण हुए हैं ना ही देखरेख होती है नाही सफाई मिली है एवं बहुत जगह ताला लगा मिला है नगर पालिका परिषद में ही खड़े हुए वाहन टॉयलेट की हालत देखी जा सकती है की सफाई व्यवस्था क्या है जो परमानेंट सामनेही संरक्षण में रहता है जिसकी कभी भी आवश्यकता पड़ सकती है वह भी आपको साफ नहीं मिलेगा नहीं तो जाकर चेक कर ले सत्ती तालाब वेन्डिंग जोन रेहडी पटरी स्थल नगर पालिका परिषद, इसका उद्घाटन भी हो चुका है और निर्माण भी हो चुका है एवं जगह भी आवंटित की जा चुकी है निर्माण टेंडर बजट भी पास हो चुका होगा मगर उपयोग नहीं है और जिनकी जिम्मेदारी है उपयोग करवाना उनकी भी कोई जिम्मेदारी नजर नहीं आती है जिस चीज के लिए इसका निर्माण करायागया है वह एक भी बार स्टाल लगा नहीं मिला है खरीदारी करने के लिए जाने पर क्या नगर पालिका में सिर्फ बजट बनाकर निर्माण करा कर बजट पास करना ही तक जिम्मेदारी होता है उसके आगे कोई जिम्मेदारी नहीं निर्माण सामग्री भी अभी भी सही से साफ नहीं की गई यहां पर सीमेंट मोहर्रम गिट्टी धूल अभी भी पड़ी है9