चीनौर में 3 अनाधिकृत रूप से चल रही क्लीनिक की सील , मचा हड़कंप भितरवार। ग्वालियर कलेक्टर रुचिका सिंह चौहान के निर्देशन में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर सचिन श्रीवास्तव की टीम ने मंगलवार को ग्वालियर जिले के भितरवार ब्लॉक के ग्राम चीनौर में 3 अनाधिकृत रूप से चल रही क्लीनिक को सील करने की कार्यवाही की है, जिससे प्राइवेट क्लीनिक संचालकों में हड़प्पा मच गया है। इस दौरान ग्राम के अन्य कई छोटे-मोटे क्लिनिक संचालक अपने क्लीनिक बंद करके भाग खड़े हुए। इस दौरान जिला चिकित्सा अधिकारी के यहां से कार्यवाही के लिए भेजी गई टीम में डॉ उमेश मोर्य एवं शाखा प्रभारी श्री पुरेन्द्र राजपूत शामिल थे। *इन क्लीनिको पर हुई कार्यवाही:-* जिले से आई स्वास्थ्य विभाग की टीम के द्वारा ग्राम चीनौर में लंबे समय से संचालित हो रहे दीक्षा क्लीनिक पर कार्यवाही की है जहां 12वीं पास व्यक्ति क्लीनिक चला रहा था, जिस पर टीम के द्वारा क्लीनिक को सील किया गया। इसी प्रकार ठाकुर क्लीनिक के नाम से संचालित क्लीनिक को मुकेश शाहू ग्राम चीनौर का 12वीं पास व्यक्ति क्लीनिक चला रहा था जिसे भी सील किया गया। वहीं सोनिया क्लीनिक संचालन राकेश भोज ग्राम चीनौर के द्वारा किया जा रहा था डिग्री चेक करने पर संचालक के पास बीएएमएस होना पाया गया वहीं क्लीनिक का पंजीयन सीएमएचओ कार्यालय में नहीं था जिस पर उक्त क्लीनिक को भी सील किया गया। वही की गई कार्यवाही के संबंध में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर सचिन श्रीवास्तव ने बताया कि इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

- Post by GWALIOR PRAVAH NEWS1
- 💁पेट्रोल पंप की चोरी से कैसे बचें | Petrol Pump Fraud | mindcoach | #shorts.1
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 132वें ‘मन की बात’ कार्यक्रम का नरवर मण्डल के बूथ क्रमांक 15 पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा सामूहिक रूप से श्रवण किया गया। इस अवसर पर विधायक रमेश खटीक भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री ने देश के समग्र विकास, जनभागीदारी तथा समाज में हो रहे सकारात्मक प्रयासों पर अपने विचार साझा किए। उनके संबोधन ने उपस्थित कार्यकर्ताओं और नागरिकों को नई प्रेरणा और ऊर्जा प्रदान की। विधायक रमेश खटीक ने कहा कि ‘मन की बात’ कार्यक्रम प्रधानमंत्री और आम जनता के बीच संवाद का एक सशक्त माध्यम है, जो समाज में जागरूकता और सहभागिता को बढ़ावा देता है। कार्यक्रम के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के विचारों को जन-जन तक पहुँचाने का1
- स्कूल चलें हम अभियान के अंतर्गत शासकीय हाई स्कूल होलीपुरा में जिला स्तरीय प्रवेशोत्सव कार्यक्रम का आयोजन हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में कलेक्टर स्वप्निल वानखड़े मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कलेक्टर वानखड़े ने कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए नवप्रवेशी बच्चों का माल्यार्पण कर स्वागत किया तथा उन्हें पुस्तकें और खिलौने भेंट किए। उन्होंने कक्षा 1 के विद्यार्थियों को पुस्तकें एवं खिलौने प्रदान कर शिक्षा के प्रति प्रेरित किया। साथ ही कक्षा 9 के विद्यार्थियों को साइकिल वितरित कर उन्हें नियमित रूप से विद्यालय आने हेतु प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर बच्चों द्वारा उत्साह और उमंग के साथ रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं, जिसने कार्यक्रम को और भी जीवंत बना दिया। कलेक्टर वानखड़े ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षा ही उज्ज्वल भविष्य की कुंजी है और प्रत्येक बच्चे को शिक्षा से जोड़ना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजें। कार्यक्रम में जिला पंचायत सीईओ अक्षय कुमार तेम्रवाल, जिला शिक्षा अधिकारी सुनील शुक्ला समेत अन्य प्रशासनिक अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे। सभी ने बच्चों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।1
- Post by दिगेन्द्र कुमार बाजपेई1
- भांडेर नगर में मंगलवार रात 09 को मौसम ने अचानक करवट ली और तेज गरज-चमक के साथ बेमौसम झमाझम बारिश शुरू हो गई। इस दौरान 08 से 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलीं, जिससे वातावरण में अचानक ठंडक घुल गई। दिनभर की गर्मी और उमस से परेशान लोगों को इस बारिश से काफी राहत मिली और मौसम सुहावना हो गया। वहीं, इस बेमौसम बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। खेतों में खड़ी गेहूं और चने की फसल पर तेज हवा और बारिश का असर पड़ने की आशंका है, जिससे नुकसान हो सकता है। हालांकि राहत की बात यह रही कि क्षेत्र में कहीं भी ओलावृष्टि की खबर नहीं है। किसान अब फसलों की स्थिति का आकलन करने में जुटे हैं।1
- पुलिस विभाग में सेवा प्रदान करने के बाद सेवानिवृत्त हुये का.वा. उप निरीक्षक ज्ञान सिंह वर्मा, का.वा. सहायक उप निरीक्षक हरवीर सिंह, का.वा. प्रधान आरक्षक कमलेश मिश्रा को पुलिस अधीक्षक द्वारा उनके सेवाकाल के अनुभव साझा करते हुये प्रमाण पत्र, सॉल-श्रीफल और पुष्प गुच्छ भेंट कर विदाई दी।1
- किताबों पर धांधली और शराब पर छूट क्या होगा ग्वालियर का...... gwalior शराब पर डिस्काउंट और किताबों पर धांधली.......👀🤔😱 #gwaliormela #explore #viralreels #foryou less1