किसानों की समस्याओं का निराकरण नहीं हो पा रहा है सड़क पर यातायात व्यवस्थाएं खराब हो रही है देहात थाना पुलिस ने लिया एक्शन किसानों को समझाइए दी और बताया की सड़क पर वाहन खड़े करने से चालानी कार्रवाई होगी एंकर नर्मदा पुरम। मंगलवार शाम आईटीआई मार्ग पर किसानों और पुलिस की बहस को लेकर टीवी 24 ने जाना खरीदी का हाल लेकिन यह समस्याओं का निराकरण होने की जगह पर विवाद की स्थिति सड़क पर वाहन खड़े करने को लेकर हो गई किसानों का कहना था 5 दिन से हम यहां खड़े हुए हैं लेकिन हमारे नंबर और टोकन आने के बाद भी दूसरी ट्रालियां का काम हो रहा है इसलिए हम यहां आकर खड़े हो गए वहीं पुलिस प्रशासन का कहना यह है कि सड़क पर वाहन खड़े करने पर चालानी कार्रवाई की जाएगी इसको लेकर समझाइए की कार्रवाई पर टीवी 24 ने जाना किसानों का और पुलिस का हाल सामने आई स्थिति जिसमें समिति द्वारा लापरवाही की जा रही है जिसके वजह से किसान और प्रशासन आमने सामने है आम आदमी की बात तो छोड़ दीजिए क्योंकि आम आदमी की समस्या का ख्याल तो कोई रखता ही नहीं है। पुलिस का कहना है सड़क पर वाहन नहीं खड़े होना चाहिए किसानों का कहना है बिना टोकन के ही तुलाई के लिए अंदर जा रहे हैं वाहन सावल खेड़ा समिति का पूरा है मामला।
किसानों की समस्याओं का निराकरण नहीं हो पा रहा है सड़क पर यातायात व्यवस्थाएं खराब हो रही है देहात थाना पुलिस ने लिया एक्शन किसानों को समझाइए दी और बताया की सड़क पर वाहन खड़े करने से चालानी कार्रवाई होगी एंकर नर्मदा पुरम। मंगलवार शाम आईटीआई मार्ग पर किसानों और पुलिस की बहस को लेकर टीवी 24 ने जाना खरीदी का हाल लेकिन यह समस्याओं का निराकरण होने की जगह पर
विवाद की स्थिति सड़क पर वाहन खड़े करने को लेकर हो गई किसानों का कहना था 5 दिन से हम यहां खड़े हुए हैं लेकिन हमारे नंबर और टोकन आने के बाद भी दूसरी ट्रालियां का काम हो रहा है इसलिए हम यहां आकर खड़े हो गए वहीं पुलिस प्रशासन का कहना यह है कि सड़क पर वाहन खड़े करने पर चालानी कार्रवाई की जाएगी इसको लेकर समझाइए की कार्रवाई पर टीवी 24 ने जाना किसानों का और
पुलिस का हाल सामने आई स्थिति जिसमें समिति द्वारा लापरवाही की जा रही है जिसके वजह से किसान और प्रशासन आमने सामने है आम आदमी की बात तो छोड़ दीजिए क्योंकि आम आदमी की समस्या का ख्याल तो कोई रखता ही नहीं है। पुलिस का कहना है सड़क पर वाहन नहीं खड़े होना चाहिए किसानों का कहना है बिना टोकन के ही तुलाई के लिए अंदर जा रहे हैं वाहन सावल खेड़ा समिति का पूरा है मामला।
- लापरवाही के कारण जाम की स्थिति बनी हरियाली चौराहे पर प्रशासन कोई और देना चाहिए लेकिन कोई ध्यान नहीं दे रहा यह जाम इसलिए नहीं लग रहा है क्योंकि गाड़ियों की संख्या अधिक है जाम इसलिए लग रहा है क्योंकि पहले में पहले में के चक्कर में गाड़ियां बस्ती जा रही है रोड की चौड़ाई कम है वहीं लोगों की समझ की कमी जाम को बढ़ती जा रही है एक पेड़ की गाड़ी गिरने के बाद लोगों को बस एक चीज दिख रही है कि हम पहले निकल जाएं जिसको लेकर जा लगा हुआ है1
- नर्मदापुरम में VIP स्टिकर, हूटर और ब्लैक फिल्म पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई तीन दिन के विशेष अभियान में 529 वाहन चालकों पर कार्रवाई, 2.33 लाख से अधिक का जुर्माना वसूला नर्मदापुरम। पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देश पर जिले में चल रहे विशेष प्रवर्तन अभियान के तहत नर्मदापुरम पुलिस ने तीसरे दिन भी सख्त वाहन जांच अभियान चलाया। अभियान के दौरान 154 वाहनों के खिलाफ चालानी कार्रवाई करते हुए 69,500 का समन शुल्क वसूला गया।पुलिस के अनुसार 1 से 3 अगस्त तक चले अभियान में अब तक 529 वाहनों पर कार्रवाई की जा चुकी है और कुल 2,33,700 का समन शुल्क वसूला गया है। जांच के दौरान निजी वाहनों में लगाए गए अवैध हूटर, सायरन, फ्लैशर लाइट, VIP एवं शासकीय स्टिकर, पदनाम, मोनोग्राम, नियम विरुद्ध नंबर प्लेट और ब्लैक फिल्म को विशेष रूप से जांचा गया। तीसरे दिन की प्रमुख कार्रवाई 1 अवैध हूटर,2 फ्लैशर लाइट, 24 ब्लैक फिल्म लगे वाहन,35 नियम विरुद्ध नंबर प्लेट - 3 वाहनों पर अनधिकृत पदनाम प्रदर्शन इन सभी मामलों में मोटर वाहन अधिनियम के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई। इसके अलावा अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ भी चालान काटे गए। यह विशेष अभियान पुलिस अधीक्षक साईंकृष्ण एस. थोटा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक राजन के मार्गदर्शन तथा उप पुलिस अधीक्षक (यातायात) संतोष मिश्रा के नेतृत्व में जिलेभर में संचालित किया जा रहा है। पुलिस की नागरिकों से अपील नर्मदापुरम पुलिस ने वाहन मालिकों से अपील की है कि वे अपने निजी वाहनों से अवैध हूटर, फ्लैशर, VIP और शासकीय स्टिकर, पदनाम, नियम विरुद्ध नंबर प्लेट तथा ब्लैक फिल्म तुरंत हटवा लें। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि यह अभियान 10 अगस्त तक पूरी सख्ती के साथ जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जाएगी।2
- राज्य सभा सांसद' ने अमृत भारत स्टेशन योजना' अंतर्गत इटारसी जंक्शन के पुराने रेल माल गोदाम को अविलंब चिन्हित स्थान पर स्थानांतरित (शिफ्ट) करने के संबंध में अपनी माँग रखी !! राज्य सभा सांसद' माया नारोलिया जी ने नर्मदापुरम क्षेत्र में रेल सुविधाओं एंव रेल के बुनियादी ढांचे का समग्र विकास हमारी प्राथमिकता है। अमृत भारत स्टेशन योजना और इटारसी जंक्शनयोजना का उद्देश्य: रेलवे स्टेशनों का आधुनिकीकरण और यात्रियों के लिए बेहतर सुविधाएं।इटारसी जंक्शन: यातायात के दबाव को कम करने और क्षेत्र के विकास के लिए पुराने माल गोदाम को नए स्थान पर ले जाने की आवश्यकता। . .1
- 20 वर्षों से शिक्षा की अलख जगा रही टीम: शिवपुर प्रतिभा सम्मान समारोह में मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, अगले वर्ष 1 लाख की छात्रवृत्ति और हवाई यात्रा की घोषणा 20 वर्षों से शिक्षा की अलख जगा रही टीम: शिवपुर प्रतिभा सम्मान समारोह में मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, अगले वर्ष 1 लाख की छात्रवृत्ति और हवाई यात्रा की घोषणा सिवनी मालवा विधानसभा की शिवपुर तहसील में बुधवार दोपहर शिवपुर प्रतिभा सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। समारोह में कक्षा 10वीं एवं 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण होने वाले 150 मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मान देकर उनकी उपलब्धियों का अभिनंदन किया गया। सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में ओमान से आए समाजसेवी सुमित यादव उपस्थित रहे, जिन्होंने विद्यार्थियों को सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विद्यार्थी, उनके अभिभावक, शिक्षक एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। सम्मान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों के चेहरों पर खुशी साफ दिखाई दे रही थी। आयोजकों ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों का सम्मान समाज के लिए प्रेरणा का कार्य करता है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सुमित यादव ने कहा कि उनकी टीम पिछले 20 वर्षों से लगातार शिवपुर प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन कर रही है। उन्होंने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य केवल विद्यार्थियों को सम्मानित करना नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र में शिक्षा के प्रति सकारात्मक वातावरण तैयार करना है, ताकि आने वाली पीढ़ियां भी पढ़ाई के प्रति जागरूक हों और जीवन में बड़े लक्ष्य हासिल करने का संकल्प लें। उन्होंने कहा कि "जिस समाज में प्रतिभाओं का सम्मान होता है, वहां प्रतिभाएं लगातार आगे आती हैं। जिस प्रकार के लोगों का आप सम्मान करते हैं, उसी प्रकार के लोग समाज में बढ़ते हैं। इसलिए अच्छे कार्य करने वालों को प्रोत्साहित करना आवश्यक है।" उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि वर्तमान समय तकनीक का युग है। नई तकनीकों का सही दिशा में उपयोग कर छात्र-छात्राएं शिक्षा, शोध और रोजगार के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों तक पहुंच सकते हैं। उन्होंने कहा कि तकनीक का दुरुपयोग नहीं, बल्कि उसका सकारात्मक उपयोग ही सफलता का मार्ग प्रशस्त करता है। सुमित यादव ने घोषणा करते हुए कहा कि प्रतिभा सम्मान समारोह के 20 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर अगले वर्ष इस कार्यक्रम को और अधिक भव्य स्वरूप दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि आयोजन समिति ने 1 लाख रुपये की छात्रवृत्ति देने का निर्णय लिया है, जिससे आर्थिक रूप से योग्य एवं प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को आगे की पढ़ाई में सहायता मिल सके। उन्होंने यह भी बताया कि कक्षा 10वीं एवं 12वीं की प्रावीण्य सूची में आने वाले विद्यार्थियों का चयन उनके स्कूल के प्राप्तांकों एवं आयोजन समिति द्वारा आयोजित विशेष परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। चयनित दो मेधावी छात्र-छात्राओं को भोपाल से दिल्ली तक हवाई यात्रा कराई जाएगी, ताकि ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थी भी नए अनुभव प्राप्त कर सकें और बड़े सपने देखने के लिए प्रेरित हों। कार्यक्रम के अंत में सम्मानित विद्यार्थियों ने आयोजन समिति का आभार व्यक्त किया। अभिभावकों ने भी इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों का मनोबल बढ़ता है और वे भविष्य में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित होते हैं। क्षेत्रवासियों ने उम्मीद जताई कि आने वाले वर्षों में यह आयोजन और अधिक व्यापक रूप लेगा तथा शिक्षा के क्षेत्र में नई मिसाल कायम करेगा।1
- शब्दों के साधक की जयंती सेवा और श्रद्धा से मनाई गई, गरीबों को भी कराए गए भोजन- सोहागपुर (नर्मदापुरम) "75 वीं जन्म जयंती पर साहित्य और सेवा का संगम" आज का दिन सोहागपुर के लिए गौरव का दिन है। आज हमारे बीच के बुंदेलखंडी साहित्य के पुरोधा, कवि, लेखक और शिक्षक के रूप में पूजे जाने वाले परम श्रद्धेय स्वर्गीय श्री राजेंद्र प्रसाद जी सहारिया की 75वीं जन्म जयंती है कलम से जिन्होंने समाज को संस्कार दिए, शिक्षा से जिन्होंने पीढ़ियों को राह दिखाई, उनकी स्मृति को उनके सुपुत्र ने आज अन्नदान से अमर किया। एचडीएफसी बैंक मैनेजर श्री पदम कांत जी सहरिया (पानू भैया) ने अपने पूज्य पिताजी की पुण्य स्मृति में राम रहीम रोटी बैंक पर आकर बेसहारा, निःशक्त, बेघर और जरूरतमंदों के लिए प्रेम और स्वाद से भरपूर भोजन की व्यवस्था करवाई। कवि की जयंती पर कविता नहीं, सेवा की थाली सजाई गई... और यही सच्ची श्रद्धांजलि है। "सहृदय नमन" 🙏 राम रहीम रोटी बैंक परिवार इस पवित्र सेवा के लिए सहारिया परिवार को हृदय से साधुवाद देता है। प्रार्थना है कि- स्वर्गीय श्री राजेंद्र प्रसाद जी सहारिया की आत्मा को शांति मिले, और पानू भैया व पूरे परिवार पर उनका आशीर्वाद सदा बना रहे।1
- इटारसी की दो प्रमुख बड़ी खबरें! खाद संकट पर किसानों का हंगामा: यूरिया और डीएपी खाद की किल्लत से परेशान किसानों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। मौके पर पहुंचे एसडीएम (SDM) ने किसानों से बातचीत कर उन्हें जल्द खाद उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। सीएमओ सुश्री सुरेखा जाटव सम्मानित: सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के बेहतरीन निराकरण पर इटारसी नगर पालिका अधिकारी सुश्री सुरेखा जाटव को नर्मदापुरम कलेक्टर द्वारा 'ए' ग्रेड मिलने पर सम्मानित किया गया। हैशटैग: #ItarsiNews #FarmerProtest #DAPFertilizer #Narmadapuram #MPNews इटारसी की दो प्रमुख बड़ी खबरें! खाद संकट पर किसानों का हंगामा: यूरिया और डीएपी खाद की किल्लत से परेशान किसानों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। मौके पर पहुंचे एसडीएम (SDM) ने किसानों से बातचीत कर उन्हें जल्द खाद उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। सीएमओ सुश्री सुरेखा जाटव सम्मानित: सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के बेहतरीन निराकरण पर इटारसी नगर पालिका अधिकारी सुश्री सुरेखा जाटव को नर्मदापुरम कलेक्टर द्वारा 'ए' ग्रेड मिलने पर सम्मानित किया गया। हैशटैग: #ItarsiNews #FarmerProtest #DAPFertilizer #Narmadapuram #MPNews1
- इटारसी में मंगलवार को चाकूबाजी की घटना को अंजाम देने वाले तीन आरोपियों का पुलिस ने शहर में जुलूस निकाला। पुलिस के खौफ से आरोपी कान पकड़कर "चाकू चलाना पाप है, पुलिस हमारी बाप है" के नारे लगाते नजर आए। इटारसी पुलिस के इस कड़े रुख और बदमाशों में कानून के डर का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। #ItarsiNews #ItarsiPolice #CrimeUpdate #MadhyaPradeshNews #mpPolice इटारसी में मंगलवार को चाकूबाजी की घटना को अंजाम देने वाले तीन आरोपियों का पुलिस ने शहर में जुलूस निकाला। पुलिस के खौफ से आरोपी कान पकड़कर "चाकू चलाना पाप है, पुलिस हमारी बाप है" के नारे लगाते नजर आए। इटारसी पुलिस के इस कड़े रुख और बदमाशों में कानून के डर का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। #ItarsiNews #ItarsiPolice #CrimeUpdate #MadhyaPradeshNews #mpPolice1