logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

लेखपाल के प्राइवेट मुंशी पर वसूली का गंभीर आरोप,सरकारी कागजात लेकर घूमते फोटो वायरल लेखपाल के प्राइवेट मुंशी पर वसूली का गंभीर आरोप,सरकारी कागजात लेकर घूमते फोटो वायरल कौशाम्बी सिराथू तहसील क्षेत्र से राजस्व विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाने वाला मामला सामने आया है।तहसील में तैनात लेखपाल रवि प्रकाश के कथित प्राइवेट मुंशी कमलेश कुमार का सरकारी दस्तावेज लेकर घूमते हुए फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।स्थानीय काश्तकारों का आरोप है कि लेखपाल रवि प्रकाश अपने प्राइवेट मुंशी के जरिए तहसील में वसूली का खेल चला रहे हैं।पीड़ित किसानों का कहना है कि मुंशी काम कराने के नाम पर उनसे पैसे तो ले लेता है,लेकिन रिश्वत देने के बावजूद उनके काम नहीं किए जा रहे।इसके चलते काश्तकार रोजाना तहसील और अधिकारियों के चक्कर काटने को मजबूर हैं।सरकारी नियम-कायदों को ताक पर रखकर महत्वपूर्ण राजस्व अभिलेख किसी निजी व्यक्ति के हाथों में सौंपे जाने से तहसील प्रशासन की कार्यशैली पर गहरे सवाल खड़े हो रहे हैं।ग्रामीणों और पीड़ितों ने मामले को संज्ञान में लेते हुए उच्च अधिकारियों से पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराने और दोषी लेखपाल तथा उसके मुंशी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

1 day ago
user_Ravendra kumar kesharwani
Ravendra kumar kesharwani
Photographer इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
1 day ago
7aa0b03a-386f-44d2-8440-8ee99b578f10

लेखपाल के प्राइवेट मुंशी पर वसूली का गंभीर आरोप,सरकारी कागजात लेकर घूमते फोटो वायरल लेखपाल के प्राइवेट मुंशी पर वसूली का गंभीर आरोप,सरकारी कागजात लेकर घूमते फोटो वायरल कौशाम्बी सिराथू तहसील क्षेत्र से राजस्व विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाने वाला मामला सामने आया है।तहसील में तैनात लेखपाल रवि प्रकाश के कथित प्राइवेट मुंशी कमलेश कुमार का सरकारी दस्तावेज लेकर घूमते हुए फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।स्थानीय काश्तकारों का आरोप है कि लेखपाल रवि प्रकाश अपने प्राइवेट मुंशी के जरिए तहसील में वसूली का खेल चला रहे हैं।पीड़ित किसानों का कहना है कि मुंशी काम कराने के नाम पर उनसे पैसे तो ले लेता है,लेकिन रिश्वत देने के बावजूद उनके काम नहीं किए जा रहे।इसके चलते काश्तकार रोजाना तहसील और अधिकारियों के चक्कर काटने को मजबूर हैं।सरकारी नियम-कायदों को ताक पर रखकर महत्वपूर्ण राजस्व अभिलेख किसी निजी व्यक्ति के हाथों में सौंपे जाने से तहसील प्रशासन की कार्यशैली पर गहरे सवाल खड़े हो रहे हैं।ग्रामीणों और पीड़ितों ने मामले को संज्ञान में लेते हुए उच्च अधिकारियों से पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराने और दोषी लेखपाल तथा उसके मुंशी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • जॉर्ज टाउन में महापौर ने जल निकासी कार्यों का किया निरीक्षण प्रयागराज। जॉर्ज टाउन क्षेत्र में जल निकासी व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से महापौर गणेश केसरवानी ने गुरुवार को नगर निगम अधिकारियों के साथ स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र में नाला-नालियों की स्थिति, जल निकासी व्यवस्था तथा बारिश के दौरान होने वाले जलभराव की समस्या का जायजा लिया। महापौर ने संबंधित अधिकारियों से जल निकासी कार्यों की प्रगति की जानकारी ली और मौके पर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बरसात के दौरान लोगों को जलभराव की समस्या का सामना न करना पड़े, इसके लिए नाला-नालियों की नियमित सफाई और जल निकासी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। निरीक्षण के दौरान महापौर ने जल निकासी में आ रही बाधाओं को चिन्हित कर उनका शीघ्र समाधान कराने पर जोर दिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जाए तथा जहां आवश्यकता हो, वहां तत्काल सफाई और अन्य आवश्यक कार्य कराए जाएं। महापौर ने कहा कि नगर निगम का उद्देश्य शहरवासियों को बेहतर जल निकासी और स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराना है। निरीक्षण के दौरान नगर निगम के संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
    1
    जॉर्ज टाउन में महापौर ने जल निकासी कार्यों का किया निरीक्षण
प्रयागराज। जॉर्ज टाउन क्षेत्र में जल निकासी व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से महापौर गणेश केसरवानी ने गुरुवार को नगर निगम अधिकारियों के साथ स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र में नाला-नालियों की स्थिति, जल निकासी व्यवस्था तथा बारिश के दौरान होने वाले जलभराव की समस्या का जायजा लिया।
महापौर ने संबंधित अधिकारियों से जल निकासी कार्यों की प्रगति की जानकारी ली और मौके पर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बरसात के दौरान लोगों को जलभराव की समस्या का सामना न करना पड़े, इसके लिए नाला-नालियों की नियमित सफाई और जल निकासी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
निरीक्षण के दौरान महापौर ने जल निकासी में आ रही बाधाओं को चिन्हित कर उनका शीघ्र समाधान कराने पर जोर दिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जाए तथा जहां आवश्यकता हो, वहां तत्काल सफाई और अन्य आवश्यक कार्य कराए जाएं।
महापौर ने कहा कि नगर निगम का उद्देश्य शहरवासियों को बेहतर जल निकासी और स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराना है। निरीक्षण के दौरान नगर निगम के संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
    user_NAGENDRA PRAJAPATI
    NAGENDRA PRAJAPATI
    Local News Reporter इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • jindagi mein Khush raho Khush rah ke kabhi bhi kuchh bhi mil sakta hai Insan apne aap ko bahut der Se rakhta Hai kyunki vah Khushi dusron mein dhundhta Hai khud ke andar nahin Radhe Radhe
    1
    jindagi mein Khush raho Khush rah ke kabhi bhi kuchh bhi mil sakta hai Insan apne aap ko bahut der Se rakhta Hai kyunki vah Khushi dusron mein dhundhta Hai khud ke andar nahin Radhe Radhe
    user_Mohini Shukla
    Mohini Shukla
    इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • जांबाज रेलवे पुलिस की दिलेरी और फुर्ती को सलाम... बचाई यात्री की जान राजेश सरकार प्रयागराज। सोशल प्लेटफार्म पर तेजी से वायरल हो रहे वीडियो क्लिप, जिसे सीसीटीवी से निकाल कर पोस्ट किया गया है। मथुरा रेलवे स्टेशन पर जीआरपी का सिपाही मौत के मुँह में फँसे व्यक्ति को बचा कर ले आया - देखें वीडियो।
    1
    जांबाज रेलवे पुलिस की दिलेरी और फुर्ती को सलाम... बचाई यात्री की जान 
राजेश सरकार 
प्रयागराज। सोशल प्लेटफार्म पर तेजी से वायरल हो रहे वीडियो क्लिप, जिसे सीसीटीवी से निकाल कर पोस्ट किया गया है। मथुरा रेलवे स्टेशन पर जीआरपी का सिपाही मौत के मुँह में फँसे व्यक्ति को बचा कर ले आया - देखें वीडियो।
    user_Vishwanath sarkar(Rajesh)
    Vishwanath sarkar(Rajesh)
    इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • तेज रफ्तार मोटर ग्रेडर ने छात्र को रौंदा,कक्षा छह के छात्र का पैर टूटा, गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती; घूरपुर प्रयागराज घूरपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह स्कूल जा रहे कक्षा छह के छात्र को रिंग रोड निर्माण कार्य में लगी तेज रफ्ताके मोटर ग्रेडर ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में छात्र का पैर टूट गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार मरुआ गांव निवासी ऋषभ यादव (12) पुत्र शिव कैलाश यादव, अपने मामा सत्येंद्र कुमार यादव के घर नीबी तालुका खुर्द में रहकर ज्योतिबा राव फुले पब्लिक स्कूल में पढ़ाई करता है। गुरुवार सुबह करीब 7:30 बजे वह पैदल विद्यालय जा रहा था। जैसे ही वह मौनी बाबा आश्रम के पास पहुंचा, रिंग रोड निर्माण में लगी मोटर ग्रेडर HR16AC6957 ने पीछे से टक्कर मार दी और छात्र को कुछ दूरी तक घसीट लिया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंचे मामा सत्येंद्र कुमार घायल छात्र को तत्काल एक निजी अस्पताल ले गए, जहां उसका उपचार जारी है। मामा सत्येंद्र कुमार यादव ने घूरपुर थाने में लिखित तहरीर देकर मोटर ग्रेडर चालक पर तेज एवं लापरवाही से वाहन चलाने का आरोप लगाया है। उन्होंने मुकदमा दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
    2
    तेज रफ्तार मोटर ग्रेडर ने छात्र को रौंदा,कक्षा छह के छात्र का पैर टूटा, गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती; 
घूरपुर प्रयागराज 
घूरपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह स्कूल जा रहे कक्षा छह के छात्र को रिंग रोड निर्माण कार्य में लगी तेज रफ्ताके मोटर ग्रेडर ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में छात्र का पैर टूट गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार मरुआ गांव निवासी ऋषभ यादव (12) पुत्र शिव कैलाश यादव, अपने मामा सत्येंद्र कुमार यादव के घर नीबी तालुका खुर्द में रहकर ज्योतिबा राव फुले पब्लिक स्कूल में पढ़ाई करता है। गुरुवार सुबह करीब 7:30 बजे वह पैदल विद्यालय जा रहा था। जैसे ही वह मौनी बाबा आश्रम के पास पहुंचा, रिंग रोड निर्माण में लगी मोटर ग्रेडर HR16AC6957 ने पीछे से टक्कर मार दी और छात्र को कुछ दूरी तक घसीट लिया।
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंचे मामा सत्येंद्र कुमार घायल छात्र को तत्काल एक निजी अस्पताल ले गए, जहां उसका उपचार जारी है।
मामा सत्येंद्र कुमार यादव ने घूरपुर थाने में लिखित तहरीर देकर मोटर ग्रेडर चालक पर तेज एवं लापरवाही से वाहन चलाने का आरोप लगाया है। उन्होंने मुकदमा दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
    user_राजेश सोनकर पत्रकार
    राजेश सोनकर पत्रकार
    इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • भाजपा सरकार में भू माफियाओं का बोलबाला रिटायर्ड दरोगा परिवार ने सीएम योगी आदित्यनाथ से लगाई न्याय की गुहार आखिर पीड़ित परिवार को कब मिलेगा न्याय, दबंगों का शासन प्रशासन को दे रहे खुली चुनौती प्रयागराज,, एक तरफ योगी सरकार का दावा है की जब से उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार आई है तब से हमारा उत्तर प्रदेश माफिया मुक्त हो गया है भाजपा सरकार में माफिया या तो उत्तर प्रदेश छोड़कर चले गए हैं या तो जेल के काल कोठरी अपनी बची हुई जिंदगी के दिन जिन रहे हैं उत्तर प्रदेश की योगी सरकार का दावा है हमारी सरकार माफियाओं पर पूरी नकेल कस चुकी है एक तरफ योगी सरकार माफियाओं पर नकेल कसने की बात कर रही है वहीं दूसरी तरफ प्रयागराज के थाना नैनी के देवरख के उपरहार में माफियाओ द्वारा खुली चुनौती दी जा रही हैं जहाँ पर पुलिस विभाग में जीवन भर सेवा दे चुके दो दरोगा सहित कुल आधा दर्जन लोगों ने 2018 में एक जमीन रजिस्ट्री कराया और उस जमीन में नीव खोदकर पिलर को खड़ा कर दिया कुछ साल बाद उस जमीन पर पीड़ित जब मकान बनाने जाते हैं तो इसी गाव के कुछ दबंगों द्वारा अपनी जमीन कहकर काम को रोक दिया जाता है और उसी जमीन पर दबंगों द्वारा कब्जा करने की नीयत से निर्माण करना शुरू किया जाता है जब मामले की जानकारी पीड़ित परिवार को हुई तो पीड़ित परिवार परेशान हुआ तब सभी पीड़ित उपजिला अधिकारी करछना से न्याय की गुहार लगाई उपजिला अधिकारी ने जांच कर दबंगों द्वारा किया जा रहा कार्य को रोक दिया पीड़ितों का आरोप है दबंगों द्वारा हम लोगों को धमकी दी जा रही है की इस जमीन को छोड़ दो नहीं तो इस जमीन पर खून खराबा होगा और सभी खाताधारकों के पूरे परिवार को S,CS,T का मुकदमा दर्ज करा कर जेल भेजने की धमकी दी पीड़ित परिवार पूरी तरह डरा सहमा है पीड़ित परिवार न्याय पाने के लिए जिला अधिकारि और DCP यमुनानगर से लिखित शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई पीड़ितों ने कहा अगर हम लोगों को न्याय नहीं मिला तो हम पूरे परिवार सहित आत्म हत्या करेगे पीड़ितों ने कहा जब भी हम लोग अपनी जमीन पर जाते है तब दबंगों द्वारा धमकी दी जाती है DCP यमुनानगर ने कहा मामले की जांच कराकर दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी Bayte,,,पीड़ित कौशलेंद्र पाण्डेय रिटायर्ड दरोगा Bayte,,,पीड़ित जय प्रकाश यादव रिटायर्ड दरोगा Bayte,,,गवाह विजय शंकर तिवारी Bayte,,गवाह उमा शंकर तिवारी
    4
    भाजपा सरकार में भू माफियाओं का बोलबाला 
रिटायर्ड दरोगा परिवार ने  सीएम योगी आदित्यनाथ से लगाई न्याय की गुहार 
आखिर पीड़ित परिवार को कब मिलेगा न्याय, दबंगों का शासन प्रशासन को दे रहे खुली चुनौती 
प्रयागराज,, एक तरफ योगी सरकार का दावा है की जब से उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार आई है तब से हमारा उत्तर प्रदेश माफिया मुक्त हो गया है 
भाजपा सरकार में माफिया या तो उत्तर प्रदेश छोड़कर चले गए हैं या तो जेल के काल कोठरी अपनी बची हुई जिंदगी के दिन जिन रहे हैं
उत्तर प्रदेश की योगी सरकार का दावा है हमारी सरकार माफियाओं पर पूरी नकेल कस चुकी है 
एक तरफ योगी सरकार माफियाओं पर नकेल कसने की बात कर रही है वहीं दूसरी तरफ प्रयागराज के थाना नैनी के देवरख के उपरहार में माफियाओ द्वारा खुली चुनौती दी जा रही हैं जहाँ पर पुलिस विभाग में जीवन भर सेवा दे चुके दो दरोगा सहित कुल आधा दर्जन लोगों ने 2018 में एक जमीन रजिस्ट्री कराया और उस जमीन में नीव खोदकर पिलर  को खड़ा कर दिया 
कुछ साल बाद उस जमीन पर पीड़ित जब मकान बनाने जाते हैं तो इसी गाव के कुछ दबंगों द्वारा अपनी जमीन कहकर काम को रोक दिया जाता है और उसी जमीन पर दबंगों द्वारा कब्जा करने की नीयत से निर्माण करना शुरू किया जाता है 
जब मामले की जानकारी पीड़ित परिवार को हुई तो पीड़ित परिवार परेशान हुआ तब सभी पीड़ित उपजिला अधिकारी करछना से न्याय की गुहार लगाई 
उपजिला अधिकारी ने जांच कर दबंगों द्वारा किया जा रहा कार्य को रोक दिया 
पीड़ितों का आरोप है दबंगों द्वारा हम लोगों को धमकी दी जा रही है की इस जमीन को छोड़ दो नहीं तो इस जमीन पर खून खराबा होगा और सभी खाताधारकों के पूरे परिवार को S,CS,T का मुकदमा दर्ज करा कर जेल भेजने की धमकी दी 
पीड़ित परिवार पूरी तरह डरा सहमा है पीड़ित परिवार न्याय पाने के लिए जिला अधिकारि और DCP यमुनानगर से लिखित शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई पीड़ितों ने कहा अगर हम लोगों को न्याय नहीं मिला तो हम पूरे परिवार सहित आत्म हत्या करेगे पीड़ितों ने कहा जब भी हम लोग अपनी जमीन पर जाते  है तब दबंगों द्वारा धमकी दी जाती है 
DCP यमुनानगर ने कहा मामले की जांच कराकर दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी
Bayte,,,पीड़ित कौशलेंद्र पाण्डेय रिटायर्ड दरोगा 
Bayte,,,पीड़ित जय प्रकाश यादव रिटायर्ड दरोगा 
Bayte,,,गवाह विजय शंकर तिवारी 
Bayte,,गवाह उमा शंकर तिवारी
    user_Parvez alam
    Parvez alam
    Local News Reporter इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • कानपुर विमान हादसा... दोनों पायलट को एम्बुलेंस से पुलिस ने भेजा अस्पताल राजेश सरकार प्रयागराज। गुरुवार 27 अगस्त को कानपुर के गंगा बैराज क्षेत्र में ट्रेनिंग विमान/एयरक्राफ्ट हादसे का शिकार हुए पायलटों को गंभीर हालत में निकलते हुए पुलिसकर्मियों का वीडियो सोशल प्लेटफॉर्म पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो देखने के बाद लोगों की संवेदनाएं भी शब्दों में बयां हो रही हैं।
    2
    कानपुर विमान हादसा...

दोनों पायलट को एम्बुलेंस से पुलिस ने भेजा अस्पताल
राजेश सरकार 
प्रयागराज। गुरुवार 27 अगस्त को कानपुर के गंगा बैराज क्षेत्र में ट्रेनिंग विमान/एयरक्राफ्ट हादसे का शिकार हुए पायलटों को गंभीर हालत में निकलते हुए पुलिसकर्मियों का वीडियो सोशल प्लेटफॉर्म पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो देखने के बाद लोगों की संवेदनाएं भी शब्दों में बयां हो रही हैं।
    user_Vishwanath sarkar(Rajesh)
    Vishwanath sarkar(Rajesh)
    इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • प्रयागराज। बारावफात के जुलूस में बेकाबू घोड़े ने मचाया हड़कंप, कई लोग घायल व्यापार मंडल ने घटना की कड़ी निंदा कर जताया आक्रोश प्रयागराज। नैनी क्षेत्र में बुधवार को बारावफात के जुलूस के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक घोड़ा अचानक बेकाबू हो गया। नैनी बाजार से मेवालाल बगिया चौराहे के पास बेकाबू घोड़े ने हनुमान नगर निवासी एवं पूर्णिमा मेडिकल स्टोर के संचालक फतेह बहादुर कुशवाहा को टक्कर मारते हुए रौंद दिया। हादसे में उनके सिर में गंभीर चोट आई प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घोड़ा इसके बाद बाजार की ओर भागता चला गया और कई लोगों को चोटें आईं। इस दौरान कुछ दुकानों के साथ बाइक और स्कूटी में भी तोड़फोड़ हुई, जिससे बाजार में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल रहा। घटना के तुरंत बाद मौके पर मौजूद लोगों ने घायल फतेह बहादुर को चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध कराई और पुलिस को सूचना दी। हादसे की जानकारी मिलने पर व्यापारी नेताओं ने अस्पताल पहुंचकर घायल का हालचाल जाना। घटना को लेकर व्यापारियों में खासा आक्रोश है। व्यापार मंडल के अध्यक्ष एवं पार्षद राकेश जायसवाल ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि जुलूस के दौरान सुरक्षा व्यवस्था और बेकाबू जानवरों को लेकर पर्याप्त सावधानी बरती जानी चाहिए थी। इस मौके पर नैनी व्यापार मंडल के महामंत्री घनश्याम जायसवाल, धर्मराज पटेल, अमर बहादुर कुशवाहा, राजेश जायसवाल, ओम प्रकाश जायसवाल, नरेंद्र चौरसिया, राजेश शर्मा, राहुल जायसवाल, रामबाबू केसरवानी और माधव विश्वकर्मा समेत अन्य व्यापारी मौजूद रहे। सभी ने घटना की कठोर निंदा करते हुए दोषियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने की मांग की।
    2
    प्रयागराज।  बारावफात के जुलूस में बेकाबू घोड़े ने मचाया हड़कंप, कई लोग घायल
व्यापार मंडल ने घटना की कड़ी निंदा कर जताया आक्रोश
प्रयागराज।  नैनी क्षेत्र में बुधवार को बारावफात के जुलूस के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक घोड़ा अचानक बेकाबू हो गया। नैनी बाजार से मेवालाल बगिया चौराहे के पास बेकाबू घोड़े ने हनुमान नगर निवासी एवं पूर्णिमा मेडिकल स्टोर के संचालक फतेह बहादुर कुशवाहा को टक्कर मारते हुए रौंद दिया। हादसे में उनके सिर में गंभीर चोट आई प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घोड़ा इसके बाद बाजार की ओर भागता चला गया और कई लोगों को चोटें आईं। इस दौरान कुछ दुकानों के साथ बाइक और स्कूटी में भी तोड़फोड़ हुई, जिससे बाजार में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल रहा। घटना के तुरंत बाद मौके पर मौजूद लोगों ने घायल फतेह बहादुर को चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध कराई और पुलिस को सूचना दी। हादसे की जानकारी मिलने पर व्यापारी नेताओं ने अस्पताल पहुंचकर घायल का हालचाल जाना। घटना को लेकर व्यापारियों में खासा आक्रोश है। व्यापार मंडल के अध्यक्ष एवं पार्षद राकेश जायसवाल ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि जुलूस के दौरान सुरक्षा व्यवस्था और बेकाबू जानवरों को लेकर पर्याप्त सावधानी बरती जानी चाहिए थी। इस मौके पर नैनी व्यापार मंडल के महामंत्री घनश्याम जायसवाल, धर्मराज पटेल, अमर बहादुर कुशवाहा, राजेश जायसवाल, ओम प्रकाश जायसवाल, नरेंद्र चौरसिया, राजेश शर्मा, राहुल जायसवाल, रामबाबू केसरवानी और माधव विश्वकर्मा समेत अन्य व्यापारी मौजूद रहे। सभी ने घटना की कठोर निंदा करते हुए दोषियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने की मांग की।
    user_राकेश गुप्ता
    राकेश गुप्ता
    Local News Reporter इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • शादीशुदा शिक्षक के रेप और ब्लैकमेलिंग से तंग आकर नाबालिग छात्रा ने की खुदकुशी, 17 दिन बाद FIR दर्ज प्रयागराज के जॉर्जटाउन में 17 साल की नाबालिग छात्रा ब्लैकमेलिंग से तंग आकर फंदे पर लटकी थी। पिता का आरोप है कि एक शादीशुदा टीचर ने बहलाफुसला कर उससे रेप किया। उसकी अश्लील तस्वीरें भी बना लीं। उसे ब्लैकमेल करने लगा। इससे वह इतना परेशान हो गई कि उसने फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। पिता की तहरीर पर 17 दिन बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
    1
    शादीशुदा शिक्षक के रेप और ब्लैकमेलिंग से तंग आकर नाबालिग छात्रा ने की खुदकुशी, 17 दिन बाद FIR दर्ज


प्रयागराज के जॉर्जटाउन में 17 साल की नाबालिग छात्रा ब्लैकमेलिंग से तंग आकर फंदे पर लटकी थी। पिता का आरोप है कि एक शादीशुदा टीचर ने बहलाफुसला कर उससे रेप किया। उसकी अश्लील तस्वीरें भी बना लीं। उसे ब्लैकमेल करने लगा। इससे वह इतना परेशान हो गई कि उसने फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। पिता की तहरीर पर 17 दिन बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
    user_Arvind singh kumar
    Arvind singh kumar
    Media house इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.