शांति और भाईचारे के साथ मनाई गई ईद-उल-फितर, देश की खुशहाली के लिए मांगी दुआ बुधनी। पवित्र रमजान माह की समाप्ति के बाद मुस्लिम समुदाय का प्रमुख त्योहार ईद-उल-फितर नगर बुधनी में बड़े ही शालीन, शांतिपूर्ण और भाईचारे के माहौल में मनाया गया। पूरे रमजान माह के दौरान रोजा, इबादत और दुआओं के बाद ईद के दिन लोगों में विशेष उत्साह देखने को मिला। बुधनी की ताजुल मस्जिद में बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोगों ने एकत्रित होकर ईद की नमाज अदा की। नगर के काजी साहब द्वारा सामूहिक रूप से नमाज अदा करवाई गई, जिसमें देश में अमन-चैन, तरक्की और आपसी भाईचारे के लिए विशेष दुआ मांगी गई। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी और सौहार्द का संदेश दिया। ईद के इस पावन अवसर पर लोगों ने न केवल अपने परिवार की खुशहाली बल्कि पूरे देश में शांति, समृद्धि और सद्भाव बनाए रखने की कामना की। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर एसडीओपी रवि शर्मा सहित पुलिस बल के अधिकारी-कर्मचारी एवं तहसीलदार ललित सोनी मौके पर मौजूद रहे, जिससे पूरा आयोजन शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ

- Post by PS24NEWS4
- Post by Satyanarayan D. panwar4
- सोहागपुर नगर में नर्मदा जल सप्लाई में नहीं आ रहा घरों में पर्याप्त पानी सोहागपुर में नर्मदा जल परियोजना द्वारा नगरीय क्षेत्र में जल की आपूर्ति की जाती है परंतु घरों में नर्मदा जल का पर्याप्त पानी पर्याप्त प्रेशर कैसे नहीं पहुंच पा रहा है जिससे लोगों को पानी किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। नगर के अंबेडकर वार्ड और सुभाष वार्ड में तो पानी की गंभीर समस्या है जहां पर 45 मिनट चलने वाली सप्लाई के दौरान मात्र 10 से 15 मिनट पानी आता है वह भी बहुत कम मात्रा में पतली धार के रूप में पानी पहुंच रहा है जिससे लोगों के घरों की पानी की पूर्ति नहीं हो पा रही है। अंबेडकर वार्ड के नागरिकों ने बताया कि उनके यहां जब से नर्मदा लाइन से पानी की सप्लाई शुरू हुई है तभी से पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं मिल रहा है कई बार शिकायत करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो रहा है।1
- *ब्रेकिंग भोपाल में बदमाशों पर पुलिस का बड़ा एक्शन* राजधानी भोपाल के *थाना गौतम नगर क्षेत्र* में अपराध और नशाखोरी के खिलाफ पुलिस ने बड़ा अभियान चलाया। *आरिफ नगर चौक से आसपास के इलाकों में सघन चेकिंग* *टीआई महेंद्र सिंह ठाकुर के नेतृत्व में पुलिस बल की कार्रवाई* *दो दर्जन से अधिक बदमाशों के ठिकानों पर दबिश* नशाखोरों और चाकूबाजों की तलाश में लगातार सर्चिंग संदिग्धों की चेकिंग और पूछताछ तेज इस अचानक हुई कार्रवाई से इलाके में *हड़कंप मच गया*, वहीं बदमाशों में डर का माहौल देखा गया। पुलिस का कहना है कि शहर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे और *अपराधियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा*1
- मध्यप्रदेश के ग्वालियर में जोरदार ओलो की आफ़त की बरसात1
- राजधानी भोपाल के वार्ड 11 के पूर्व पार्षद मेवा लाल कांजी ने आरोप लगाया कि एक जुलूस के दौरान चंद्रशेखर तिवारी और भानु हिंदू ने भड़काऊ भाषण देकर शहर का माहौल खराब करने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि इससे लोगों में नाराजगी बढ़ी है। कांजी ने प्रशासन से मांग की कि ऐसे लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाए। वहीं,1
- Post by PS24NEWS1
- Post by Satyanarayan D. panwar4
- Post by शाहिद खान रिपोर्टर1