*सोनू का शव 48 घंटे बाद मिला; शारदा नदी में डूबे दूसरे युवक कल्लू की तलाश जारी* *सोनू का शव 48 घंटे बाद मिला; शारदा नदी में डूबे दूसरे युवक कल्लू की तलाश जारी* "करसौर के पास नदी किनारे बरामद हुआ शव, पोस्टमार्टम को भेजा गया" शारदा नदी में नाव डूबने की घटना के 48 घंटे बाद शनिवार को करसौर निवासी सोनू पुत्र बिजेंद्र का शव बरामद कर लिया गया। उसका शव करसौर के पास नदी किनारे मिला। वहीं, गंगाबेहड़ निवासी कल्लू पुत्र रऊफ का अब तक कोई सुराग नहीं मिल सका है। यह घटना गुरुवार शाम करीब 5 बजे बेल्हा सिकटिहा घाट पर हुई थी। गौढ़ी से दूध लेकर लौट रहे *9 दूधियों की नाव शारदा की तेज धारा में पलट गई थी। हादसे में 7 लोग तैरकर सुरक्षित बाहर आ गए थे, लेकिन सोनू और कल्लू नदी में बह गए थे। लापता युवकों की तलाश में एनडीआरएफ की तीन टुकड़ियों के करीब 30 जवान पिछले दो दिनों से मोटरबोट और गोताखोरों के साथ सर्च अभियान चला रहे थे। शनिवार शाम करसौर के पास स्थानीय लोगों ने एक शव तैरता देखा, जिसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची एनडीआरएफ और पुलिस टीम ने शव को नदी से बाहर निकलवाया। परिजनों ने शव की पहचान सोनू पुत्र बिजेंद्र के रूप में की। एसडीएम गोला युगांतर त्रिपाठी ने बताया कि करसौर शारदा नदी घाट से कुछ दूरी पर एक शव बरामद हुआ था। परिजनों ने पुष्टि की कि यह सोनू पुत्र बिजेंद्र का शव है। शव को *पोस्टमार्टम हेतु जिला मुख्यालय* भेजा गया है। *कल्लू की तलाश जारी* फिलहाल, एनडीआरएफ का सर्च अभियान कल्लू की तलाश में जारी है। हैकमांडेंट सभाजीत यादव ने बताया कि टीमें नदी के किनारे-किनारे और गहरे हिस्सों में तलाश कर रही हैं। रविवार को भी कल्लू की तलाश के लिए कुछ स्थानीय लोगो के साथ सर्च अभियान चलाया जाएगा। प्रशासन ने बताया कि शारदा की तेज धारा और बढ़े जलस्तर के कारण बचाव कार्य में दिक्कतें आ रही हैं। इसके बावजूद, सर्च अभियान तब तक जारी रहेगा जब तक कल्लू का पता नहीं चल जाता। बेल्हा सिकटिहा व करसौर घाट पर पूरे दिन परिजनों और ग्रामीणों की भीड़ लगी रही, और प्रशासनिक अधिकारी भी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

- *अज्ञात बेखौफ चोरों ने चोरी की घटना को दिया को अंजाम लाखों की ज्वेलरी पर किया हाथ साफ*1
- पप्पू यादव के साधु वेश पर हरिद्वार के संतों की नाराजगी, धार्मिक प्रतीकों के राजनीतिक इस्तेमाल पर जताई आपत्ति हरिद्वार। संसद परिसर में सांसद पप्पू यादव द्वारा भगवा वस्त्र पहनकर पुजारी के रूप में किए गए प्रदर्शन पर हरिद्वार के संत समाज ने कड़ी आपत्ति जताई है। संत राम विशाल दास महाराज ने कहा कि राजनीतिक विरोध दर्ज कराने के लिए साधु-संतों की वेशभूषा और धार्मिक प्रतीकों का उपयोग उचित नहीं है और इसे किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ राजनीतिक दलों ने अन्य धार्मिक मुद्दों, धर्मांतरण और धार्मिक स्थलों से जुड़े मामलों पर कभी मुखर विरोध नहीं किया। साथ ही उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि उनका राम मंदिर निर्माण में कोई योगदान नहीं रहा और वे इस विषय पर बोलने का नैतिक अधिकार नहीं रखते। संत समाज ने धार्मिक आस्था और संत परंपरा का सम्मान बनाए रखने की अपील की है।1
- सरकारी काम चल रहा है हापुर बुलंदशहर में सिकंदराबाद के पास यहां पर मजदूरों की मजदूरी ₹500 है इसको बढ़ाने के लिए कृपया करें सरकारी काम चल रहा है हापुड़ बुलंदशहर में सिकंदराबाद के पास में चल रहा है यहां पर लोगों की मजदूरी साडे ₹500 है यहां पर मजदूर की जरूरत है कोई हो तो बताना1
- 🚨 *_लखीमपुर खीरी से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।_* *_यूपी पुलिस से बर्खास्त पूर्व सिपाही सुनील कुमार शुक्ला ने एक वीडियो जारी कर लखीमपुर खीरी की एसपी डॉ. ख्याति गर्ग पर गंभीर आरोप लगाए हैं।_* *_वीडियो में उन्होंने दावा किया है कि एसपी की कार्यशैली के चलते 50 से अधिक पुलिसकर्मियों को निलंबित कर पुलिस लाइन भेजा गया है। उनका यह भी कहना है कि लंबे समय तक निलंबन की स्थिति में पुलिसकर्मियों को केवल आधा वेतन मिलता है, जिससे उनके परिवार, बच्चों की पढ़ाई और बैंक की ईएमआई जैसी जिम्मेदारियों पर असर पड़ता है।_* *_ये सभी दावे वीडियो में पूर्व सिपाही द्वारा किए गए हैं। इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि या स्वतंत्र सत्यापन नहीं हुआ है।_* 📲 *_वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।_* 🚨 *_लखीमपुर खीरी से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।_* *_यूपी पुलिस से बर्खास्त पूर्व सिपाही सुनील कुमार शुक्ला ने एक वीडियो जारी कर लखीमपुर खीरी की एसपी डॉ. ख्याति गर्ग पर गंभीर आरोप लगाए हैं।_* *_वीडियो में उन्होंने दावा किया है कि एसपी की कार्यशैली के चलते 50 से अधिक पुलिसकर्मियों को निलंबित कर पुलिस लाइन भेजा गया है। उनका यह भी कहना है कि लंबे समय तक निलंबन की स्थिति में पुलिसकर्मियों को केवल आधा वेतन मिलता है, जिससे उनके परिवार, बच्चों की पढ़ाई और बैंक की ईएमआई जैसी जिम्मेदारियों पर असर पड़ता है।_* *_ये सभी दावे वीडियो में पूर्व सिपाही द्वारा किए गए हैं। इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि या स्वतंत्र सत्यापन नहीं हुआ है।_* 📲 *_वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।_*1
- शॉकिंग वीडियो- मोबाइल पर बात करते हुए रेलवे ट्रैक पार करना पड़ा भारी, ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत पंजाब के जालंधर में डीएवी कॉलेज/डीएवी हाल्ट रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पार करते समय एक युवक ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौत हो गई मृतक की पहचान जम्मू के विजयपुर निवासी सुखविंदर कुमार उर्फ टिंकू के रूप में हुई है, जो जालंधर में सब्जी की दुकान पर काम करता था बताया जा रहा है कि युवक मोबाइल फोन पर बात करते हुए रेलवे ट्रैक पार कर रहा था। इसी दौरान ट्रेन आ गई। आसपास मौजूद लोगों ने उसे चेतावनी देने की कोशिश की, लेकिन वह समय रहते सतर्क नहीं हो सका और ट्रेन की चपेट में आ गया यह दर्दनाक हादसा सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुआ है1