सेवा संकल्प अभियान के प्रकाश से जगमगाया पूरा नगर व ग्रामीण क्षेत्र - पूरे जनपद में साढ़े 12 लाख दीपों से रोशन हुए घर, घाट और मन्दिर सेवा संकल्प अभियान के प्रकाश से जगमगाया पूरा नगर व ग्रामीण क्षेत्र - पूरे जनपद में साढ़े 12 लाख दीपों से रोशन हुए घर, घाट और मन्दिर मण्डलायुक्त, जिलाधिकारी, जिला अध्यक्ष भाजपा, मुख्य विकास अधिकारी सहित अध्यक्ष नगर पालिका परिषद व नागरिकों ने दीप प्रज्ज्वलन में नगर फतहा घाट पर बढ़चढ़कर लिया हिस्सा विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में मा0 जनप्रतिनिधिगण के द्वारा किया गया दीप प्रज्ज्वलन मीरजापुर 17 सितम्बर 2026- मा0 प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्म दिवस 17 सितम्बर 2026 से प्रारम्भ होकर 17 अक्टूबर 2026 तक आयोजित सेवा संकल्प अभियान के अन्तर्गत पहले दिन जनपद में विविध कार्यक्रम का आयोजन कर एक कीर्तिमान स्थापित किया गया। इस अवसर पर पूरे जनपद में एक साथ नगर से लेकर ग्रामीण अंचलों में 12 लाख 50 हजार दीप प्रज्ज्वलित किए गए। कार्यक्रम के तहत दीपों की रोशनी से केन्द्र व प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों के घरों, मन्दिरों, गंगा घाटों, ग्राम पंचायत भवनों, आंगनबाड़ी केन्द्रों, आयुष्मान मन्दिर, अमृत सरोवरों एवं अन्य सार्वजनिक स्थलों पर जगमगा उठे। मा0 जनप्रतिनिधिगण, अधिकारी, कर्मचारी, गणमान्य व्यक्ति, नगरीय व ग्रामीण अंचलों में प्रत्येक व्यक्ति सेवा के प्रकाश से सराबोर नजर आया।नगर के फतहा घाट पर आयोजित दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम में मण्डलायुक्त राजेश प्रकाश, जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार, मुख्य विकास अधिकारी विशाल कुमार, जिला अध्यक्ष भाजपा लाल बहादुर सरोज, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद मीरजापुर श्याम सुन्दर केसरी, परियोजना निदेशक डी0आर0डी0ए0 धर्मजीत सिंह व अन्य अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों के द्वारा एक साथ दीप प्रज्ज्वलित किया गया। शासन की मंशानुसार केन्द्र व राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों यथा- प्रधानमंत्री आवास के 70851, मुख्यमंत्री आवास के 25529, वृद्धा पेंशन 108883, दिव्यांग के 14786, एक लाख समूह की महिलाएं, 260 अमृत सरोवरों, 48 गौशाला, 2141 स्कूलों, 805 पंचायत भवनों, 2668 आंगनबाड़ी केन्द्रों तथा 128 अन्नपूर्णा भवनों के अलावा मां विन्ध्यवासिनी देवी मन्दिर विन्ध्याचल, मां अष्टभुजा एवं मां कालीखोह, कोटारनाथ धाम, बदेवरानाथ धाम एवं पक्का घाट, फतहा घाट, नारघाट, बरियाघाट, चुनार किला, गंगा पुल, मां विन्ध्यवासिनी मन्दिर जाने वाले चारों मार्गों पर हिनौता हनुमान मन्दिर, रामपुर गणेश मन्दिर एवं अनुसूचित बस्ती, लोहंदी कला हनुमान मन्दिर, शिवलोक मन्दिर पहाड़ी, रामकिंकर उपाध्याय हनुमान मन्दिर बरैनी, कोटार नाथ मन्दिर हलिया, मार्ग के पुल पर, बदेवरानाथ मन्दिर छानबे तथा शिवमन्दिर दुबार कला, के अलावा मां विन्ध्यवासिनी विश्वविद्यालय, मेडिकल कालेज, इंडियन आयल कॉरपोरेशन, मोतिया तालाब, अदवा/सिरसी बांध, जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय मड़िहान और परसिया तथा जनपद के अन्य प्रमुख स्थानों पर वृहद दीप प्रज्ज्वलन का कार्यक्रम किया गया। फतहा घाट पर गंगा की लहरों एवं नाव पर हजारों दीप जलाए गए, इस दृश्य को देखकर लोगों ने अत्यंत मनोहारी बताया। जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने कहा कि यह केवल दीपोत्सव नहीं बल्कि सेवा संकल्प का प्रकाश है जो लाभार्थियों एवं सबके जीवन में खुशहाली का प्रतीक है। इस अवसर पर अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद मीरजापुर अंगद लाल के, भाजपा वेद प्रकाश पाठक, पदाधिकारी डाली अग्रहरि सहित अन्य लोगों के द्वारा दीप प्रज्ज्वलित किया गया।

- *उत्तर प्रदेश,PM मोदी के जन्मदिन पर दिया मामले में DM बरेली आवास समेत और कप्तान मेरठ धोती के साथ वायरल हैं !1
- मिर्ज़ापुर: 100 शैय्या MCH विंग के बाहर भारी जलजमाव, गंदे पानी से गुजरने को मजबूर मरीज।1
- Mirzapur: यह युवक है या कोई करिश्मा! यूं मोड़ देता है 180 डिग्री तक गर्दन, वीडियो देख लोग हैं हैरान मिर्जापुर। कला और करतब तो खूब देखा होगा आपने, लेकिन एक बार इन्हें भी देखें, महाशय 180 डिग्री तक गर्दन यूं मोड़ते हुए नजर आ जाते हैं मानों वह हाथ घुमा रहे हो। आपके लिए यह दृश्य रोम-रोम में सिरहन दौड़ा देने के लिए काफी होगा, लेकिन यह इनके लिए आम बात है। मिर्ज़ापुर, विंध्याचल मंडल के भदोही जिले के यह महाशय किसी अजूबा से कम नहीं हैं। जिनके वीडियो को देख लोग हैरान हैं। सोशल मीडिया पर इन दिनों इनके वीडियो को लेकर खूब चर्चा है, भदोही क्षेत्र के रहने वाले 20 वर्षीय युवक अपनी गर्दन को असामान्य तरीके से पीछे की ओर मोड़ता नजर आ रहे हैं। वीडियो में युवक की गर्दन लगभग 180 डिग्री तक घूमती हुई दिखाई दे रही है। यह दृश्य देखकर सोशल मीडिया यूजर्स भी हैरानी जता रहे हैं। हालांकि, वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। युवक ऐसा कैसे कर पा रहा है और इसके पीछे कोई चिकित्सकीय कारण है या यह किसी अभ्यास का परिणाम है, इसकी भी जानकारी सामने नहीं आई है। ऐसी गतिविधि को देखकर इसे खुद आजमाने की कोशिश करना सुरक्षित नहीं माना जा सकता। फिलहाल यह युवक अपने इस अजूबे को लेकर चर्चा में बने हुए हैं।1
- 🍁परम आदरणीय श्री नरेन्द्र मोदी जी के सेवा संकल्प यात्रा २५वर्ष जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाएं 🍁 सिटीब्लाक मिर्जापुर लोहंदीकलआ में दीप उत्सव में शामिल होने पर उत्साहित हू।1
- आशुतोष पांडे निर्दली विधायक प्रत्यसी 396 नगर विधान सभा मिर्जापुर जनता की जीत! ✊ आज जिगना पावर हाउस पर बिजली कटौती के खिलाफ 30 लोगों ने धरना दिया। गरीब जनता की चीख सुनकर अंत में अधिकारियों को झुकना पड़ा। अधिकारियों ने 1 हफ्ते में बिजली की समस्या सुधारने का लिखित वादा किया है। 1 हफ्ते में सुधार नहीं हुआ तो ये 30 लोग 3000 बन कर पावर हाउस का घेराव करेंगे। मेरे साथ खड़े हर साथी का धन्यवाद 🙏 #बिजलीआंदोलन #जिगना_पावरहाउस #मिर्जापुर #396नगर #टीम_आशुतोष #जनता_की_जीत1
- #श्रीराधे #माँ_विंध्यवासिनी #प्रभु_श्री_कृष्ण #देवों_के_देव_महादेव #राम_राम #धर्म #कर्म #सत्य #कटुवचन #सत्यवचन4
- कानपुर: फर्जी प्रेस-पुलिस स्टिकर लगाकर घूमने वाले 63 वाहनों पर गिरी गाज, चालकों में हड़कंप।1
- उत्तर प्रदेश के सोनीपत का मामला 6 महीने के बच्चे को, ये सनकी पिटबुल से नोचवा रहा है। वीडियो देखो और बताओ किस एंगल से उसे बचा रहा है! बच्चे की जान जाए तो जाए ये खूँखार आदमखोर को सहलाने में लगा है पता नहीं सरकार कब, पिटबुल, रोटवाईलर जैसे खतरनाक ब्रीड्स को बैन करेगी। कम से कम इतना नियम तो बनाओ की बिना Muzzle के ये बाहर नहीं रह सकते। इनके मालिकों को तो कुछ भी कहना बेकार है। खुद का शरीर है मरियल और पालेंगे पहलवान टाइप कुत्ता।1