फर्जी विक्रय पत्र प्रकरण: दो गवाहों की जमानत याचिका हुई खारिज* *फर्जी विक्रय पत्र प्रकरण: दो गवाहों की जमानत याचिका हुई खारिज* *केकड़ी 1 अगस्त (ब्यूरो )* *कृषि भूमि के फर्जी एवं कूटरचित विक्रय पत्र प्रकरण में महत्वपूर्ण घटनाक्रम सामने आया है।प्रकरण में विवादित विक्रय पत्र के गवाह मनोज कुमार वैष्णव पुत्र बालूराम वैष्णव निवासी शाहपुरा एवं गोपाल लाल गर्ग पुत्र कन्हैयालाल गर्ग निवासी ब्यावर की और से प्रस्तुत अग्रिम जमानत याचिकाओं को अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय,केकड़ी की न्यायाधीश जयमाला पानीगर ने प्रथम दृष्टया आरोपियों की संलिप्तता व गंभीर धाराओं में मामला अनुसन्धानाधीन मानते हुए खारिज करने के आदेश पारित किये है।* *परिवादी पक्ष के अनुसार आरोपियों ने फर्जी दस्तावेज तैयार कर वास्तविक भूमि स्वामी का प्रतिरूपण (इम्पर्सोनेशन) करते हुए विक्रय पत्र का पंजीयन कराया था।इसी प्रकरण में गवाह के रूप में नामजद दोनों व्यक्तियों ने गिरफ्तारी से बचने के लिए न्यायालय में अग्रिम जमानत याचिकाएं प्रस्तुत की थीं।* *सुनवाई के दौरान परिवादी दिलीप बजाज के मुख्तियार आम गोपू मेठानी की ओर से एडवोकेट मनोज आहूजा ने प्रभावी पैरवी करते हुए तर्क दिया कि मामला सुनियोजित जालसाजी,कूटरचना एवं धोखाधड़ी का है तथा जांच अभी प्रारंभिक चरण में है।उन्होंने कहा कि मुख्य आरोपी ये दोनों ही हैं क्योंकि यदि ये फर्जी व्यक्ति की पहचान ही नहीं करते तो विक्रय पत्र पंजीबद्ध ही नहीं होता।वहीं राज्य की ओर से अपर लोक अभियोजक ने भी अग्रिम जमानत का विरोध किया।* *दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय,केकड़ी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए मनोज कुमार वैष्णव एवं गोपाल लाल गर्ग की अग्रिम जमानत याचिकाएं खारिज कर दीं।* *उल्लेखनीय है कि यह मामला प्रार्थी दिलीप बजाज की कृषि भूमि के कथित फर्जी विक्रय पत्र के पंजीयन से संबंधित है,जिसमें वास्तविक स्वामी के स्थान पर किसी अन्य व्यक्ति को प्रस्तुत कर दस्तावेज पंजीकृत कराने का आरोप है।मामले की जांच जारी है।*
फर्जी विक्रय पत्र प्रकरण: दो गवाहों की जमानत याचिका हुई खारिज* *फर्जी विक्रय पत्र प्रकरण: दो गवाहों की जमानत याचिका हुई खारिज* *केकड़ी 1 अगस्त (ब्यूरो )* *कृषि भूमि के फर्जी एवं कूटरचित विक्रय पत्र प्रकरण में महत्वपूर्ण घटनाक्रम सामने आया है।प्रकरण में विवादित विक्रय पत्र के गवाह मनोज कुमार वैष्णव पुत्र बालूराम वैष्णव निवासी शाहपुरा एवं गोपाल लाल गर्ग पुत्र कन्हैयालाल गर्ग निवासी ब्यावर की और से प्रस्तुत अग्रिम जमानत याचिकाओं को अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय,केकड़ी की न्यायाधीश जयमाला पानीगर ने प्रथम दृष्टया आरोपियों की संलिप्तता व गंभीर धाराओं में मामला अनुसन्धानाधीन मानते हुए खारिज करने के आदेश पारित किये है।* *परिवादी पक्ष के अनुसार आरोपियों ने फर्जी दस्तावेज तैयार कर वास्तविक भूमि स्वामी का प्रतिरूपण (इम्पर्सोनेशन) करते हुए विक्रय पत्र का पंजीयन कराया था।इसी प्रकरण में गवाह के रूप में नामजद दोनों व्यक्तियों ने गिरफ्तारी से बचने के लिए न्यायालय में अग्रिम जमानत याचिकाएं प्रस्तुत की थीं।* *सुनवाई के दौरान
परिवादी दिलीप बजाज के मुख्तियार आम गोपू मेठानी की ओर से एडवोकेट मनोज आहूजा ने प्रभावी पैरवी करते हुए तर्क दिया कि मामला सुनियोजित जालसाजी,कूटरचना एवं धोखाधड़ी का है तथा जांच अभी प्रारंभिक चरण में है।उन्होंने कहा कि मुख्य आरोपी ये दोनों ही हैं क्योंकि यदि ये फर्जी व्यक्ति की पहचान ही नहीं करते तो विक्रय पत्र पंजीबद्ध ही नहीं होता।वहीं राज्य की ओर से अपर लोक अभियोजक ने भी अग्रिम जमानत का विरोध किया।* *दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय,केकड़ी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए मनोज कुमार वैष्णव एवं गोपाल लाल गर्ग की अग्रिम जमानत याचिकाएं खारिज कर दीं।* *उल्लेखनीय है कि यह मामला प्रार्थी दिलीप बजाज की कृषि भूमि के कथित फर्जी विक्रय पत्र के पंजीयन से संबंधित है,जिसमें वास्तविक स्वामी के स्थान पर किसी अन्य व्यक्ति को प्रस्तुत कर दस्तावेज पंजीकृत कराने का आरोप है।मामले की जांच जारी है।*
- विकास की नई राह पर निरंतर आगे बढ़ते केकड़ी-रोडवेज डिपो को मिली 13 नई बसे* *बसों की विधिवत पूजा अर्चना कर उन्हें हरी झंडी दिखाकर विधायक गौतम ने किया रवाना।* *केकड़ी किसी के बाप की जागीर नहीं जो मुख्यमंत्री को यंहा आने के लिए किसी से पूंछना पड़े या वीजा लेना पड़े -गौतम* *विकास की नई राह पर निरंतर आगे बढ़ते केकड़ी-रोडवेज डिपो को मिली 13 नई बसे* *बसों की विधिवत पूजा अर्चना कर उन्हें हरी झंडी दिखाकर विधायक गौतम ने किया रवाना।* *केकड़ी किसी के बाप की जागीर नहीं जो मुख्यमंत्री को यंहा आने के लिए किसी से पूंछना पड़े या वीजा लेना पड़े -गौतम* *केकड़ी 01 अगस्त (ब्यूरो )* *विकास की राह पर दौड़ते केकड़ी रोडवेज डिपो के बेड़े को निगम द्वारा मुख्यमंत्री की अनुशंसा पर 13 नई बसों की सौगात मिली इस पर शनिवार को विधायक शत्रुघ्न गौतम ने बसों की विधिवत पूजा अर्चना कर हरी झंडी दिखाकर किया रवाना l* *इससे पूर्व विधायक गौतम का अजमेर रोड स्थित राजस्थान परिवहन कार्यालय पर पंहुचने पर चीफ डिपो मैनेजर हेमराज मीणा व केकड़ी बुकिंग प्रभारी ईश्वर सिंह द्वारा मालार्पण कर साफा बंधवा कर राजस्थानी परम्परा के अनुसार स्वागत किया गया l* *यह केवल बसों का विस्तार नहीं, बल्कि हर परिवार तक बेहतर, सुरक्षित और सुविधाजनक यातायात पहुँचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है-शत्रुघ्न गौतम विधायक* *केकड़ी केवल एक विधानसभा क्षेत्र नहीं, बल्कि मेरा अपना परिवार है। यहाँ के हर नागरिक का विश्वास मेरी सबसे बड़ी पूंजी है और उनकी उम्मीदों पर खरा उतरना मेरा कर्तव्य।* *आमजन के स्नेह और आशीर्वाद से केकड़ी निरंतर विकास की नई ऊँचाइयों को छू रही है। मेरा संकल्प है कि जनसेवा और विकास की यह यात्रा इसी विश्वास के साथ निरंतर आगे बढ़ती रहे।* *रघु शर्मा पर किया पलटवार* *अपने उद्बोधन मे विधायक गौतम ने पूर्व केबिनेट मंत्री एवं विधायक रघु शर्मा पर पलटवार करते हुये कहा की रघु शर्मा पर किए तीखे कटाक्ष: विधायक eत्रध्न गौतमने पूर्व विधायक डॉ. टघु eमा के हालिया बयानों पटतीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि किकड़ी किसी के बाप की जागीर नहीं है, जो मुख्यमंत्री को केकड़ी आने से रोक सके। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के पांच वर्षों के कार्यकाल में एक बार भी मुख्यमंत्री केकड़ी नहीं* *आए,जबकि भाजपा सरकार के ढाई वर्षों में मुख्यमंत्री भजनलाल पांच बार केकड़ी आ चुके हैं और करोड़ों रुपये की विकास योजनाओं की सौगात दे चुके हैं।उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार विकास की अविरल गंगा बहाने वाली सरकार है। उन्होंने कांग्रेस के रघु शर्मा के हालिया बयानों पर पलटवार करते हुए कहा कि वह पहले यह तय कर लें कि चुनाव धृतराष्ट्र लडेंगे या दुर्योधन।* *भाजपा कार्यकर्ताओं की सरकार है तथा कार्यकर्ताओ को ही संगठन व सरकार में जिम्मेदारियां मिल रही हैं। उन्होंने कहा कि हमारे कार्यकर्ताओ का इलाज करने की बात करने वाले पहले अपना इलाज कर ले।* *जनता उनका पांच बार इलाज कर चुकी है, फिर भी वे संभल नहीं रहे।*4
- केकड़ी क्षेत्र वासियों सहित आसपास के ग्रामीणों को मिलेगी बेहतर यातायात सुविधा केकड़ी डिपो को मिली 13 नई बसे। स्थानीय विधायक शत्रुघ्न गौतम के निरंतर प्रयासों से अब केकड़ी डिपो को मिली 13 नई बसे जो केकड़ी - देवली, बूंदी, भीलवाड़ा, ब्यावर, कोटा विभिन्न इलाकों में होगा संचालन।2
- Raghu Sharma ji samjha kekdi I aur Inka bhashan aap dekh Lo क्या-क्या bol rahe hain Raghu Sharma ji Sahi bol rahe hain ya nahin aap hi batao2
- गोयला में बारिश से कई पेड़ गिर गए और 2 घंटा तक बिजली नहीं आई तार टूटने के कारण1
- धाकड़ व सेन का भव्य स्वागत, गौभक्तों का उमड़ा जनसैलाब 101 निराश्रित गोवंशों को बांधे गए रक्षा सूत्र, गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा देने की उठी मांग शाहपुरा बालाजी गौवंश हेल्पलाइन परिवार द्वारा त्रिमूर्ति स्मारक पर आयोजित भव्य स्वागत एवं सम्मान समारोह में गुरुवार को गौभक्तों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद, चित्तौड़ प्रांत के प्रांत गोरक्षा प्रमुख रामेश्वर लाल धाकड़ एवं बालाजी गौवंश हेल्पलाइन के राजस्थान प्रांत प्रमुख राजेश सेन का ढोल-नगाड़ों और जयघोष के साथ भव्य अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दोपहर 1:30 बजे बस स्टैंड से हुआ। ढोल-नगाड़ों के साथ शोभायात्रा भारत त्रिमूर्ति स्मारक पहुंची, जहां रामेश्वर लाल धाकड़ द्वारा माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। बड़ी संख्या में धर्मप्रेमियों, गौसेवकों और क्षेत्रवासियों ने भाग लेकर समारोह की शोभा बढ़ाई। 101 गोवंशों को बांधे रक्षा सूत्र– समारोह का मुख्य आकर्षण 101 निराश्रित गोवंशों को रक्षा सूत्र यानी रेडियम बेल्ट बांधने का अभियान रहा। यह सेवा कार्य बालाजी गौवंश हेल्पलाइन अध्यक्ष खुशराज वैष्णव, मैनेजमेंट प्रभारी ओमप्रकाश साहू और जिलाध्यक्ष विष्णु शर्मा के सानिध्य में संपन्न हुआ। आयोजकों ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य सड़कों पर भटक रहे गोवंशों की सुरक्षा और पहचान सुनिश्चित करना है। *गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा देने की मांग* इस अवसर पर नव नियुक्त पदाधिकारियों ने गौ माता को 'राष्ट्र माता' का दर्जा दिलाने की मांग उठाई। वक्ताओं ने कहा कि गौसेवा ही राष्ट्रसेवा है और समाज को गौसंरक्षण के लिए आगे आना होगा। कार्यक्रम में दिनेश प्रजापत, कमल बगड़ावत, सुरेश भाट, रवि खारोल, भगवत सिंह लूलांस, प्रतीक देव गुर्जर, मुकेश प्रजापत, परमानंद धोबी, देवराज जाट सहित सैकड़ों गौभक्त मौजूद रहे। अंत में सभी ने गौसंरक्षण के लिए निरंतर सेवा का संकल्प लिया। "जय श्री राम" और "जय गौमाता" के नारों से गूंजे इस आयोजन को शाहपुरा-भीलवाड़ा क्षेत्र के लिए गौरवपूर्ण और प्रेरणादायक बताया गया।2
- छाबडियो का नया गांव धाकड़ मोहल्ले में तेजाजी के स्थान पर 3 वर्षों से पानी की समस्या बूंदी जिले के हिंडोली तहसील में स्थित ग्राम पंचायत छाब डी यों का नया गांव तेजाजी के स्थान में पूर्व में टंकी वह हेड पंप लगा हुआ था लेकिन विगत वर्षों से हेड पंप और टंकी दोनों नकारा पड़ी हुई है यहां पर पानी की समस्या को लेकर ग्रामीणों ने ग्रामीण राहत शिवर वर्ष 2025 में अवगत करवाया गया लेकिन कोई समाधान नहीं उसके बाद वार्ड पंच नंदलाल नागर ने राजस्थान संपर्क पोर्टल 181 पर समस्या को दर्ज करवाया लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ एवं पंचायत के द्वारा बताया गया कि वहां पर पानी की कोई समस्या नहीं है लोगों का काम चल रहा है जबकि पानी की समस्या होने पर ही तो पूर्व में हेड पंप और टंकी लगाई गई थी जो आज की स्थिति में नकारा पड़ी हुई है और प्रशासन को ध्यान देने की हत्या आवश्यकता है समय रहते पानी की समस्या को खत्म नहीं किया गया तो वार्ड पंच को ग्रामीण पानी की समस्या सफाई व्यवस्था नरेगा संबंधी समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री कार्यालय को अवगत करवाएगी1
- YouTube: Untold by Ali Hussain Assamese video | Badruddin Ajmal | Assam Floods1
- यह खबर पुष्कर की है जहां पर पंचायत में जीत कर आए नसीराबाद कोटा चौराया का नहीं है यह वीडियो पुष्कर का है1