राजस्थान दिवस पर डीग में भव्य महाआरती, गृहराज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म हुए शामिल संवाददाता जयराम सैनी डीग जिले में राजस्थान दिवस के पावन अवसर पर श्री लक्ष्मण जी महाराज मंदिर और पूंछरी स्थित श्रीनाथ जी मंदिर में भव्य महाआरती का आयोजन किया गया। इस धार्मिक कार्यक्रम में गृहराज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म ने शिरकत कर पूजा-अर्चना की और प्रदेश की खुशहाली की कामना की। महाआरती के दौरान जिला कलेक्टर उत्सव कौशल एवं अतिरिक्त जिला कलेक्टर राजकुमार कस्वां सहित प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे। मंदिर के महंत पंडित मुरारी लाल पाराशर ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूरे विधि-विधान से पूजा संपन्न कराई। इस मौके पर मंत्री बेढ़म ने कहा कि राज्य सरकार भारतीय संस्कृति और सनातन मूल्यों को बढ़ावा देने के लिए नव संवत्सर के अनुसार राजस्थान दिवस मना रही है, जिससे नई पीढ़ी अपनी जड़ों से जुड़ सके। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर धार्मिक आस्था का परिचय दिया और पूरे क्षेत्र में भक्ति का माहौल देखने को मिला। #RajasthanDiwas #DeegNews #Mahaaarti #SanatanSanskriti #JawaharSinghBedham #TempleNews #Bhakti #BreakingNews #RajasthanNews #ViralNews #DroneBhaiNews
राजस्थान दिवस पर डीग में भव्य महाआरती, गृहराज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म हुए शामिल संवाददाता जयराम सैनी डीग जिले में राजस्थान दिवस के पावन अवसर पर श्री लक्ष्मण जी महाराज मंदिर और पूंछरी स्थित श्रीनाथ जी मंदिर में भव्य महाआरती का आयोजन किया गया। इस धार्मिक कार्यक्रम में गृहराज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म ने शिरकत कर पूजा-अर्चना की और प्रदेश की खुशहाली की कामना की। महाआरती के दौरान जिला कलेक्टर उत्सव कौशल एवं अतिरिक्त जिला कलेक्टर राजकुमार कस्वां सहित प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे। मंदिर के महंत पंडित मुरारी लाल पाराशर ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूरे विधि-विधान से पूजा संपन्न कराई। इस मौके पर मंत्री बेढ़म ने कहा कि राज्य सरकार भारतीय संस्कृति और सनातन मूल्यों को बढ़ावा देने के लिए नव संवत्सर के अनुसार राजस्थान दिवस मना रही है, जिससे नई पीढ़ी अपनी जड़ों से जुड़ सके। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर धार्मिक आस्था का परिचय दिया और पूरे क्षेत्र में भक्ति का माहौल देखने को मिला। #RajasthanDiwas #DeegNews #Mahaaarti #SanatanSanskriti #JawaharSinghBedham #TempleNews #Bhakti #BreakingNews #RajasthanNews #ViralNews #DroneBhaiNews
- Post by डीग लाइव पत्रकार1
- राजस्थान दिवस की पूर्व संध्या पर देवस्थान विभाग द्वारा लक्ष्मण मंदिर पर महा आरती। डीग राजस्थान दिवस एवं धार्मिक अनुष्ठान का हुआ आयोजन के कार्यक्रमों के अन्तर्गत आयोजित हो रहे विभिन्न कार्यक्रमों के तहत राजस्थान दिवस की पूर्व संध्या पर देवस्थान विभाग द्वारा प्रदेश भर के राजकीय मंदिरों में भव्य महाआरती एवं धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया गया। इस दौरान डीग जिलें के ऐतिहासिक लक्ष्मण मंदिर पर बुधवार को मंदिर मंहत पंडित मुरारी लाल पाराशर के नेतृत्व में महाआरती का आयोजन किया गया।तथा मंदिर परिसर में भव्य सजावट के साथ धार्मिक आयोजन किए गए। इस दौरान महाआरती में गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म,जिला कलेक्टर डीग उत्सव कौशल,एडीएम राजकुमार कस्वा, सहित बड़ी संख्या में भक्त परिकरों ने महाआरती में भाग लिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार महाआरती से पूर्व प्रातः ठाकुर जी का पंचामृत से अभिषेक किया गया।तथा विशेष पूजा अर्चना के साथ भव्य सजावट की गई।3
- Post by News 931
- नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली की पत्नी गीता देवी का सादगी भरा अंदाज़ जमीन पर बैठकर गूंथा आटा, मिट्टी के चूल्हे पर सेंकी रोटियां डीग जिले से खबर रवि कुमार 9982916093 एंकर-राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली मंगलवार को अपने एक दिवसीय डीग दौरे पर रहे उन्होंने अपनी पत्नी गीता देवी के साथ बृज क्षेत्र के प्रमुख धार्मिक स्थलों—दानघाटी मंदिर, पूंछरी के श्रीनाथ जी मंदिर और बांके बिहारी मंदिर में दर्शन किए। परिवार ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। दौरे के दौरान उनकी पत्नी गीता देवी ने अपनी सादगी से ग्रामीणों का दिल जीत लिया। मंगलवार को ग्राम दिदावली में प्रवास के दौरान गीता देवी ने किसी वीआईपी प्रोटोकॉल की परवाह न करते हुए गांव की महिलाओं के बीच बैठकर न केवल उनके सुख-दुख साझा किए, बल्कि ग्रामीण जीवन के रंग में पूरी तरह रमी नजर आईं दिदावली गांव में एक घर के आंगन में गीता देवी ने स्थानीय महिलाओं के साथ जमीन पर बैठकर पारंपरिक तरीके से आटा गूंथा और मिट्टी के जलते हुए चूल्हे के पास बैठकर मिट्टी के तवे पर खुद रोटियां बेलीं और सेंकी। इस दौरान वहां मौजूद ग्रामीण महिलाएं उनकी सहजता और कार्यकुशलता देख दंग रह गईं। चूल्हे पर रोटियां बनाने के अपने अनुभव को साझा करते हुए गीता देवी ने कहा, "आज के भागदौड़ भरे जीवन और आधुनिकता के बीच हम अपनी जड़ों को भूलते जा रहे हैं। चूल्हे की धीमी आंच पर पका भोजन न केवल स्वादिष्ट होता है, बल्कि उसमें एक खास सौंधापन और शुद्धता होती है जो सेहत के लिए भी उत्तम है।" उन्होंने बताया कि ग्रामीण परिवेश के ये पल उन्हें नई ऊर्जा और पुरानी यादों से जोड़ते हैं।1
- Post by Subhash Chand1
- Apne man baap Ko hamesha Dhyan rakho Aisa mat karo unke sath hamesha Dhyan rakho Jannat hai2
- सरकारी जमीन पर लकड़ी रखने को लेकर विवाद, पति पत्नी गंभीर घायल पुलिस पर लगे कार्रवाई नहीं करने के आरोप1
- डीग - खबर , 18 मार्च :- पूर्व कैबिनेट मंत्री विश्वेंद्र सिंह ने वाल्मीकि जी की मूर्ति स्थापना का किया उद्घाटन डीग जिले के गांव अऊ में हरिजन बस्ती में बाल्मीकि समाज का शिव परिवार एवं महर्षि वाल्मीकि जी की मूर्ति स्थापना का कार्यक्रम आयोजित हुआ जिसका उद्घाटन मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री विश्वेन्द्र सिंह ने फीता काटकर किया ! इस दौरान गाँव में बैंड बाजों के साथ शोभायात्रा भी निकाली गयी ! कार्यक्रम के दौरान वाल्मीकि समाज द्वारा पूर्व कैबिनेट मंत्री विश्वेन्द्र सिंह का 21 किलो फूलों की माला पहनकर स्वागत किया गया ! इस मौके पर पूर्व मंत्री विश्वेन्द्र सिंह ने कहा कि वाल्मीकि समाज असंगठित होने के कारण पिछड़ा है जिसे संगठित होने की महती आवश्यकता है तभी इस समाज मजबूती मिलेगी वहीं इस मौके पर विशवेंद्र सिंह ने कहा कि मेरा और मेरे परिवार का सभी से पुराने समय से ही एक महत्वपूर्ण रिश्ता है जो जाति - धर्म से ऊपर उठकर है सेवाभाव का रिश्ता रहा है आगे भी सदैव ऐसे ही बना रहेगा ! इस मौके पर (सरपंच ) प्रशासक इंद्रपाल सिंह, सुरेश वाल्मीकि मनोज बाल्मीकि, कुशल कुमार, लाला पंडित अऊ, मुकेश बाल्मीकि रमेश जादौन तथा बाल्मीकि समाज के दूर - दराज से लोग और ग्रामीण मौजूद रहे ! बाईट - विशवेंद्र सिंह, पूर्व केबिनेट मंत्री बाईट - इंद्रपाल सिंह, प्रशासक ग्राम पंचायत, अऊ4
- चूल्हा लीपने के लिए मिट्टी खोदते से समय गिरी मिट्टी की ढाय, मिट्टी में दबने से दबने युवती की मौत कामां- कामवन थाना क्षेत्र के ऊदाका की पोखर में मिट्टी निकालते समय मिट्टी की खदान खिसक गई मिट्टी की ढाय गिरने की ढाय गिरने के बाद मिट्टी में दबकर दम घुटने से एक 19 वर्षीय युवती की मौत हो गई| मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि गांव ऊदाका की पोखर में पड़ोस के ही गांव अकाता निवासी सौराब खान की 19 वर्षीय पुत्री सरजीना खान अपनी सहेलियों के घर के चूल्हे को लीपने के लिए मिट्टी लेने आई हुई थी सभी सहेलियों मिलकर मिट्टी खोद रही थी इसी दौरान मिट्टी की ढाय भरभराकर गिर गई और सरजीना मिट्टी मे दब गई चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए रैसक्यू ऑपरेशन चलाया मिट्टी में दबी युवती को अचेता अवस्था में बाहर निकाला और गंभीर हालत में कामां उप जिला अस्पताल पहुँचाया। जहां डाक्टर राजपाल यादव ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रैफर कर दिया गया लेकिन बेहतर उपचार के लिए ले जाते समय उसकी मौत हो गई|  कामां- कामवन थाना क्षेत्र के ऊदाका की पोखर में मिट्टी निकालते समय मिट्टी की खदान खिसक गई मिट्टी की ढाय गिरने की ढाय गिरने के बाद मिट्टी में दबकर दम घुटने से एक 19 वर्षीय युवती की मौत हो गई| मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि गांव ऊदाका की पोखर में पड़ोस के ही गांव अकाता निवासी सौराब खान की 19 वर्षीय पुत्री सरजीना खान अपनी सहेलियों के घर के चूल्हे को लीपने के लिए मिट्टी लेने आई हुई थी सभी सहेलियों मिलकर मिट्टी खोद रही थी इसी दौरान मिट्टी की ढाय भरभराकर गिर गई और सरजीना मिट्टी मे दब गई चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए रैसक्यू ऑपरेशन चलाया मिट्टी में दबी युवती को अचेता अवस्था में बाहर निकाला और गंभीर हालत में कामां उप जिला अस्पताल पहुँचाया। जहां डाक्टर राजपाल यादव ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रैफर कर दिया गया लेकिन बेहतर उपचार के लिए ले जाते समय उसकी मौत हो गई|1