आध्यात्मिकता और राष्ट्रवाद के प्रतीक थे महर्षि अरविंद : सांसद भारती पारधी मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद जिला बालाघाट के तत्वावधान में महर्षि अरविंद घोष की 154वीं जयंती के अवसर पर मंगलवार को स्थानीय कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय व्याख्यानमाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि बालाघाट-सिवनी सांसद श्रीमती भारती पारधी रहीं। कार्यक्रम में आदिम जाति कल्याण विभाग की उपायुक्त श्रीमती शकुंतला डामोर एवं मुख्य वक्ता वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता श्री नरेंद्र भैरम उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा मां सरस्वती एवं महर्षि अरविंद के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। जिला समन्वयक मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद श्री महेश पटले ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए महर्षि अरविंद के जीवन एवं व्यक्तित्व पर संक्षिप्त प्रकाश डाला। महर्षि अरविंद ने युवाओं में जगाया राष्ट्रप्रेम और स्वाभिमान मुख्य अतिथि सांसद श्रीमती भारती पारधी ने कहा कि महर्षि अरविंद घोष महान आध्यात्मिक विभूति, राष्ट्रवादी, दार्शनिक, योगी एवं चिंतक थे। उनकी जयंती केवल उनके व्यक्तित्व को स्मरण करने का अवसर नहीं, बल्कि उनके विचारों को अपने जीवन में उतारने का संकल्प लेने का दिन भी है। उन्होंने कहा कि महर्षि अरविंद भारत को केवल भूमि का टुकड़ा नहीं, बल्कि एक जीवंत राष्ट्रशक्ति और मातृभूमि मानते थे। उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम में सक्रिय भूमिका निभाते हुए युवाओं में राष्ट्रभक्ति एवं स्वाभिमान की भावना जागृत की। उनका जीवन यह संदेश देता है कि राष्ट्र निर्माण केवल सरकारों की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। सांसद श्रीमती पारधी ने कहा कि जब देश का युवा अपने भीतर आत्मविश्वास, अनुशासन, चरित्र और राष्ट्रप्रेम विकसित करता है, तभी सशक्त राष्ट्र का निर्माण होता है। उन्होंने मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि परिषद अपने नेटवर्क के माध्यम से देश के अनेक भूले-बिसरे महापुरुषों के जीवन और विचारों को ग्राम स्तर तक पहुंचाने का सराहनीय कार्य कर रही है। उन्होंने उपस्थित प्रतिभागियों से अपील की कि वे अपने घरों में बच्चों को देश के महापुरुषों की जीवनी पढ़ने के लिए प्रेरित करें और उन्हें उनके योगदान से परिचित कराएं, ताकि नई पीढ़ी अपने महान नायकों के विचारों एवं आदर्शों को समझ सके। सर्वांग योग की अवधारणा से कराया अवगत मुख्य वक्ता वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता श्री नरेंद्र भैरम ने महर्षि अरविंद के संपूर्ण व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने उनके जीवन के विभिन्न पहलुओं की जानकारी देते हुए कहा कि महर्षि अरविंद की महत्वपूर्ण देन उनकी ‘सर्वांग योग’ की अवधारणा है। उन्होंने बताया कि महर्षि अरविंद का मानना था कि मनुष्य का विकास केवल भौतिक स्तर पर नहीं, बल्कि मानसिक, बौद्धिक, नैतिक एवं आध्यात्मिक स्तर पर भी होना चाहिए। प्रत्येक व्यक्ति के भीतर असीम संभावनाएं होती हैं और निरंतर साधना के माध्यम से मनुष्य अपने जीवन को उच्च उद्देश्य से जोड़ सकता है। प्रतिभागियों ने लिया नशामुक्ति का संकल्प कार्यक्रम के दौरान सांसद श्रीमती भारती पारधी ने उपस्थित सभी प्रतिभागियों को नशामुक्ति की शपथ दिलाई। प्रतिभागियों ने नशे से दूर रहने तथा समाज में नशामुक्ति के प्रति जागरूकता बढ़ाने का संकल्प लिया। अंत में जिला समन्वयक मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद श्री महेश पटले ने अतिथियों एवं कार्यक्रम में उपस्थित सभी प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न विकासखंडों से विकासखंड समन्वयक, परिषद के नेटवर्क से जुड़ी नवांकुर संस्थाओं के प्रतिनिधि, स्वैच्छिक संस्थाओं के पदाधिकारी, प्रस्फुटन समितियों के प्रतिभागी, सीएमसीएलडीपी परामर्शदाता, विद्यार्थी एवं सीएम इंटर्न सहित बड़ी संख्या में प्रतिभागी उपस्थित रहे।
आध्यात्मिकता और राष्ट्रवाद के प्रतीक थे महर्षि अरविंद : सांसद भारती पारधी मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद जिला बालाघाट के तत्वावधान में महर्षि अरविंद घोष की 154वीं जयंती के अवसर पर मंगलवार को स्थानीय कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय व्याख्यानमाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि बालाघाट-सिवनी सांसद श्रीमती भारती पारधी रहीं। कार्यक्रम में आदिम जाति कल्याण विभाग की उपायुक्त श्रीमती शकुंतला डामोर एवं मुख्य वक्ता वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता श्री नरेंद्र भैरम उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा मां सरस्वती एवं महर्षि अरविंद के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। जिला समन्वयक मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद श्री महेश पटले ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए महर्षि अरविंद के जीवन एवं व्यक्तित्व पर संक्षिप्त प्रकाश डाला। महर्षि अरविंद ने युवाओं में जगाया राष्ट्रप्रेम और स्वाभिमान मुख्य अतिथि सांसद श्रीमती भारती पारधी ने कहा कि महर्षि अरविंद घोष महान आध्यात्मिक विभूति, राष्ट्रवादी, दार्शनिक, योगी एवं चिंतक थे। उनकी जयंती केवल उनके व्यक्तित्व को स्मरण करने का अवसर नहीं, बल्कि उनके विचारों को अपने जीवन में उतारने का संकल्प लेने का दिन भी है। उन्होंने कहा कि महर्षि अरविंद भारत को
केवल भूमि का टुकड़ा नहीं, बल्कि एक जीवंत राष्ट्रशक्ति और मातृभूमि मानते थे। उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम में सक्रिय भूमिका निभाते हुए युवाओं में राष्ट्रभक्ति एवं स्वाभिमान की भावना जागृत की। उनका जीवन यह संदेश देता है कि राष्ट्र निर्माण केवल सरकारों की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। सांसद श्रीमती पारधी ने कहा कि जब देश का युवा अपने भीतर आत्मविश्वास, अनुशासन, चरित्र और राष्ट्रप्रेम विकसित करता है, तभी सशक्त राष्ट्र का निर्माण होता है। उन्होंने मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि परिषद अपने नेटवर्क के माध्यम से देश के अनेक भूले-बिसरे महापुरुषों के जीवन और विचारों को ग्राम स्तर तक पहुंचाने का सराहनीय कार्य कर रही है। उन्होंने उपस्थित प्रतिभागियों से अपील की कि वे अपने घरों में बच्चों को देश के महापुरुषों की जीवनी पढ़ने के लिए प्रेरित करें और उन्हें उनके योगदान से परिचित कराएं, ताकि नई पीढ़ी अपने महान नायकों के विचारों एवं आदर्शों को समझ सके। सर्वांग योग की अवधारणा से कराया अवगत मुख्य वक्ता वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता श्री नरेंद्र भैरम ने महर्षि अरविंद के संपूर्ण व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर
विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने उनके जीवन के विभिन्न पहलुओं की जानकारी देते हुए कहा कि महर्षि अरविंद की महत्वपूर्ण देन उनकी ‘सर्वांग योग’ की अवधारणा है। उन्होंने बताया कि महर्षि अरविंद का मानना था कि मनुष्य का विकास केवल भौतिक स्तर पर नहीं, बल्कि मानसिक, बौद्धिक, नैतिक एवं आध्यात्मिक स्तर पर भी होना चाहिए। प्रत्येक व्यक्ति के भीतर असीम संभावनाएं होती हैं और निरंतर साधना के माध्यम से मनुष्य अपने जीवन को उच्च उद्देश्य से जोड़ सकता है। प्रतिभागियों ने लिया नशामुक्ति का संकल्प कार्यक्रम के दौरान सांसद श्रीमती भारती पारधी ने उपस्थित सभी प्रतिभागियों को नशामुक्ति की शपथ दिलाई। प्रतिभागियों ने नशे से दूर रहने तथा समाज में नशामुक्ति के प्रति जागरूकता बढ़ाने का संकल्प लिया। अंत में जिला समन्वयक मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद श्री महेश पटले ने अतिथियों एवं कार्यक्रम में उपस्थित सभी प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न विकासखंडों से विकासखंड समन्वयक, परिषद के नेटवर्क से जुड़ी नवांकुर संस्थाओं के प्रतिनिधि, स्वैच्छिक संस्थाओं के पदाधिकारी, प्रस्फुटन समितियों के प्रतिभागी, सीएमसीएलडीपी परामर्शदाता, विद्यार्थी एवं सीएम इंटर्न सहित बड़ी संख्या में प्रतिभागी उपस्थित रहे।
- राज्य स्तरीय कूड़ो प्रतियोगिता: सिवनी के खिलाड़ियों ने लहराया परचम सिवनी-इंदौर में आयोजित 11वीं मध्यप्रदेश राज्य स्तरीय कूड़ो प्रतियोगिता में सिवनी की टीम ने 6 रजत और 4 कांस्य पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया। 500 से अधिक खिलाड़ियों के बीच सिवनी की महिला खिलाड़ियों ने 6 रजत पदक पर कब्जा जमाया, जबकि बालक वर्ग ने 4 कांस्य पदक हासिल किए।प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता से प्रेरणादायक मार्गदर्शन मिला, वहीं टीम के बेहतर प्रदर्शन पर जिला कोच को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। जिले की इस उपलब्धि पर स्थानीय खेल संघों और खेल प्रेमियों ने पूरी टीम को बधाई दी है।1
- Seoni News: जनसुनवाई में कलेक्टर नेहा मीना का त्वरित एक्शन, विजेंद्र के चेहरे पर लौटी मुस्कान1
- शिक्षक की मांग को लेकर छात्र-छात्राओं ने किया जोरदार प्रदर्शन1
- ग्राम चौगान पर्यटन होने बाद भी नहीं बना सड़क पर्यटक को हो रही भारी परेशानी मंडला जिले के विकास खंड मोहगांव अंतर्गत ग्राम चौगान जहां गोड़ राजाओं के किले स्थापित है जो पर्यटन स्थल है जहां पर बैगा जनजाति निवासरत करते है और वहीं प्रसिद्ध रानी महल स्थापित है महल से लगभग 1 किलोमीटर लंबा सड़क है जो घुघरी रोड में मिला हुआ है घुघरी रोड से रानी महल तक पूरा शासक कीचड़ से भरा हुआ है बीच में बड़ा नाला है जिसमें छोटा पुल बनी हुई है पुल क्षतिग्रस्त है जो पूरा पानी पुल के ऊपर से बहता है हजारों पर्यटक आते है महल घूमने सड़क में कीचड़ और पुल में पानी होने के वजह से पर्यटक को भारी परेशानी करना पड़ता1
- बरौंची में आदिवासी महापंचायत आयोजित आपसी सहमति से सुलझा विवाद, वकील ने पीडि़त परिवार को दी 1.50 लाख की मदद बरौंची में आदिवासी महापंचायत आयोजित आपसी सहमति से सुलझा विवाद, वकील ने पीडि़त परिवार को दी 1.50 लाख की मदद 25 अगस्त मंगलवार पांच बजे सामाजिक कार्यकर्ता राजेन्द्र पुट्टा ने बताया कि विकासखंड बीजाडांडी की ग्राम पंचायत बरौंची में विशाल आदिवासी महापंचायत आयोजित की गई, इस महापंचायत में एक लंबे विवाद का शांतिपूर्ण अंत हुआ। महापंचायत में एक पीडि़त परिवार और वकील बृजेश यादव के बीच चल रहे मामले को आपसी सहमति, सत्य और सामाजिक सौहार्द के साथ सुलझा लिया गया। सामाजिक कार्यकर्ता राजेंद्र पुट्टा ने बताया कि महापंचायत में दोनों पक्षों को अपना पक्ष रखने का पूरा मौका दिया गया। पंचायत में उपस्थित पंचों और गणमान्य नागरिकों ने तथ्यों पर विचार करने के बाद पाया कि वकील बृजेश यादव के विरुद्ध लगाए गए सभी आरोप पूरी तरह से निराधार हैं। हालांकि पीडि़त परिवार की दयनीय आर्थिक स्थिति को देखते हुए महापंचायत ने एक मानवीय दृष्टिकोण अपनाया। पंचायत की सहमति से वकील बृजेश यादव ने बड़ा दिल दिखाते हुए पीडि़त परिवार को एक लाख पचास हजार की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की। इस दौरान एक लिखित पंचनामा भी तैयार किया गया, जिसके तहत पीडि़त परिवार ने विभिन्न स्थानों पर की गई अपनी सभी शिकायतों को वापस लेने पर सहमति जताई। इस पंचनामे पर वहां मौजूद अनेक बुद्धिजीवियों और गणमान्यजनों ने हस्ताक्षर किए। इस महापंचायत ने यह संदेश दिया कि विवादों का सबसे बेहतर समाधान आपसी बातचीत और सामाजिक सद्भाव से ही संभव है। 00000000000000000000000000000001
- प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बम्हनी मनमानी अपनी ड्यूटी डॉ भी समस्या में मध्यप्रदेश जिला मण्डला बम्हनी बंजर नगर यहां प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में मनमानी चल रही है मरीज 6 बजे सुबह भर्ती कराया गया और ड्यूटी डॉ 9.15 तक परीक्षण नहीं कर पाया बोल रहा है काम बहुत है क्या है प्रशासन और सरकार सब मनमानी चल रही है2
- सिवनी–बालाघाट को मिली नई रफ्तार, ₹3,458.93 करोड़ से बनेगा 91.64 किमी फोरलेन सिवनी। मध्यप्रदेश कैबिनेट की मंजूरी के बाद सिवनी–बालाघाट स्टेट हाईवे के 91.64 किमी मार्ग को ₹3,458.93 करोड़ की लागत से पेव्ड शोल्डर सहित फोरलेन किया जाएगा। परियोजना का निर्माण लोक निर्माण विभाग द्वारा हाइब्रिड एन्युटी मॉडल के तहत किया जाएगा। इस महत्वाकांक्षी परियोजना से सिवनी-बालाघाट के बीच बेहतर कनेक्टिविटी, सुगम यातायात और क्षेत्र के विकास को नई गति मिलने की उम्मीद है। इसके साथ ही हाइब्रिड एन्युटी मॉडल पर 12 नई सड़कों के निर्माण को भी मंजूरी दी गई है। कैबिनेट मंत्री श्री राकेश सिंह ने इसे प्रदेश में बेहतर सड़क अधोसंरचना और लोककल्याण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।1
- Seoni News: स्फटिक शिवलिंग पर जलाभिषेक, हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा छपारा1
- रक्षा बंधन की तैयारियों में बहनों ने खरीदी की रखी बाजार में देखने को मिला भरी भीड़1