Shuru
Apke Nagar Ki App…
Om Sai Ram tour and travels
More news from राजस्थान and nearby areas
- महोदय, इस सड़क को देखे हुए काफी समय हो गया है, लेकिन कोई हमारी बात नहीं सुनता, या तो यह गांव के लिए नही महत्वपूर्ण है या इसके लिए बजट नहीं है। इसलिए हम आपसे अनुरोध करते हैं कि इस समस्या का जल्द से जल्द समाधान करें।1
- दौसा, 2 अप्रैल 2026 अलवर अकबरपुर थाना क्षेत्र में गणेश योगी पत्रकार को कथित रूप से झूठे मुकदमे में फंसाने और पुलिस द्वारा मनमानी कार्रवाई करने का मामला सामने आया है, जिसने स्थानीय स्तर पर गहरी चिंता और आक्रोश पैदा कर दिया है। इस पूरे घटनाक्रम को लेकर स्थानीय पत्रकार साथियों के द्वारा बांदीकुई एसडीएम कार्यालय में मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर निष्पक्ष जांच और न्यायोचित कार्रवाई की मांग की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, 18 जनवरी 2026 को भर्तृहरि धाम में DNT महासंगम कार्यक्रम आयोजित होना प्रस्तावित था। इस कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे अरनिया, बांदीकुई निवासी लक्ष्मण नाथ जोगी की रास्ते में जुगाड़ वाहन दुर्घटना में दुखद मृत्यु हो गई। इस घटना से क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल बन गया। घटना के विरोध में मृतक के परिजनों और अन्य लोगों ने अकबरपुर थाना क्षेत्र में प्रदर्शन किया। बताया जा रहा है कि लोगों ने सड़क पर शव रखकर जाम लगाया और अपनी मांगों को लेकर विरोध जताया। इसी दौरान पत्रकार गणेश योगी मौके पर पहुंचे और एक पत्रकार के तौर पर अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए घटनास्थल से जानकारी जुटाने और समाचार कवरेज करने लगे। स्थानीय पत्रकारों ने ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि पत्रकार द्वारा घटना से जुड़े तथ्यों को सामने लाने और पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाने के कारण उन्हें ही निशाना बनाया गया। आरोप है कि पुलिस ने निष्पक्ष रिपोर्टिंग करने वाले पत्रकार को FIR संख्या 22/2026 में आरोपी के रूप में नामजद कर दिया, जबकि उनकी भूमिका केवल घटनास्थल की रिपोर्टिंग तक सीमित थी। मामले में यह भी आरोप लगाए गए हैं कि संबंधित पुलिस अधिकारियों द्वारा पत्रकार को फोन पर धमकियां दी गईं। इतना ही नहीं, बिना किसी वैधानिक वारंट के उनके घर पर दबाव बनाने और जबरन कार्रवाई करने की कोशिश की गई। इन घटनाओं से क्षेत्र में भय और असुरक्षा का माहौल उत्पन्न हो गया है। ज्ञापन में कहा गया है कि इस प्रकार की कार्रवाई न केवल एक पत्रकार के अधिकारों का उल्लंघन है, बल्कि यह स्वतंत्र और निष्पक्ष पत्रकारिता पर भी सीधा हमला है। लोकतांत्रिक व्यवस्था में मीडिया को चौथा स्तंभ माना जाता है, जिसका मुख्य कार्य समाज के सामने सच्चाई को निष्पक्ष रूप से प्रस्तुत करना होता है। यदि पत्रकारों को उनके कर्तव्यों के कारण ही प्रताड़ित किया जाएगा, तो इससे लोकतांत्रिक मूल्यों और प्रशासनिक पारदर्शिता पर गंभीर प्रभाव पड़ेगा। इस पूरे प्रकरण को लेकर ज्ञापन में चार प्रमुख मांगें रखी गई हैं। पहली, मामले की उच्चस्तरीय और निष्पक्ष जांच कराई जाए ताकि सच्चाई सामने आ सके। दूसरी, FIR संख्या 22/2026 में पत्रकार गणेश योगी का नाम निराधार होने के कारण हटाया जाए। तीसरी, पत्रकार को धमकाने और प्रताड़ित करने वाले संबंधित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। और चौथी, भविष्य में पत्रकारों की सुरक्षा और स्वतंत्र पत्रकारिता की गरिमा बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए जाएं। इस घटना के सामने आने के बाद क्षेत्र के पत्रकारों, सामाजिक संगठनों और आम नागरिकों में रोष देखने को मिल रहा है। लोगों का कहना है कि यदि पत्रकारों को उनके कर्तव्य निर्वहन के दौरान इस प्रकार के दबाव और कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा, तो इससे अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और लोकतंत्र दोनों कमजोर होंगे। फिलहाल यह मामला प्रशासन के संज्ञान में आ चुका है और अब सभी की नजर इस बात पर टिकी है कि इस संवेदनशील मुद्दे पर प्रशासन क्या रुख अपनाता है और क्या निष्पक्ष जांच के जरिए पीड़ित पक्ष को न्याय मिल पाता है।,4
- पंचायतीराज एवं निकाय चुनाव नही कराए जाने के खिलाफ संगठन बठाओ लोकतंत्र बचाओ की ग्राम पंचायत व मंडल तलावड़ा कुनकटा कलाँ वाड कलाँ नुक्कड़ सभा अभियान मच्छीपुरा में किया गया जिसमें मंडल अध्यक्ष हिम्मत सिंह ने ग्राम पंचायत अध्यक्षों की नुक्कड़ सभा की गई हिम्मत सिंह जी विस्तार से अपनी कार्यकारिणी समझाया जिसमें समस्त कार्यकर्ता एवं ग्राम पंचायत अध्यक्ष मंडल अध्यक्ष मौजूद थे पी सी सी सदस्य मुकेश शर्मा दीपचंद जागिड़ पुष्पेन्द्र मीनापाड़ा रुपचन्द सैनी एडवोकेट प्यारेलाल मीना सत्यनारायण गुर्जर बुधराम खटाना राजूलाल सैनी जगदीश सैनी दिनेश सैनी जगदीश राजावत लेखराज रेगर प्यारेलाल नारायणपुर प्रकाश सैनी 01 अप्रैल से 30 अप्रैल 20261
- Post by Anil Kumar journalist1
- :- नन्हें बच्चों व शिक्षको ने निकाली प्रवेशोत्सव रैली:- बरनाला :- तहसील के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय टिगरिया में नवीन सत्र 2026-27 में नामांकन वृद्धि हेतु गांव के मुख्य मार्गों से प्रवेश रैली निकाली। संस्था प्रधान कांजी बैरवा ने बताया कि स्थानीय विद्यालय मे बच्चों के प्रवेश हेतु अभिभावकों को प्रेरित करने वास्ते रैली निकाली गई। विभागीय कैलेण्डर केअनुरुप शिक्षको द्वारा हाऊस - होल्ड सर्वे का कार्य भी किया जा रहा है। नवीन सत्र के प्रथम दिवस पर मां शारदे की वंदना के पश्चात सभी बच्चों के अक्षत -तिलक लगाकर अभिनंदन किया गया । प्रवेशोत्सव कार्यक्रम के तहत बच्चों ने शिक्षाप्रद स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर व सरकारी विद्यालय में आओ , नि: शुल्क शिक्षा पाओ , पापा सुन लो विनय हमारी, पढ़ने की है उम्र हमारी आदि नारे लगाते हुए गांव के मुख्य मार्गों से रैली निकाली। प्रभारी शिक्षक कालूराम प्रजापत व साथी शिक्षको ने रैली के दौरान अभिभावकों को राजकीय विद्यालयों में प्राप्त सरकारी योजनाओं व सुविधाओ की जानकारी देकर प्रवेश हेतु प्रेरित किया।रैली के दौरान बच्चों को रूकमकेश मीना व हेमराज प्रजापत द्वारा मिठाई वितरण की। रामहरि घुणावत द्वारा सभी बच्चों को स्टेशनरी वितरण कर उत्साहवर्धन किया । इस अवसर पर शिक्षक मोहनलाल ढोली, अर्जुन लाल यादव, सिराज खान,राजेंद्र यादव और बच्चे उपस्थित रहे।1
- ⚡ प्रकृति का अद्भुत नजारा! 🌩️ आसमान में बिजली का कड़कना ऐसा लग रहा था मानो प्रकृति अपनी ताकत का एहसास करा रही हो। हर चमक के साथ दिल की धड़कन तेज और नज़ारा और भी रोमांचक हो गया। 🌌 सच में, प्रकृति के ये रूप जितने खूबसूरत हैं, उतने ही शक्तिशाली भी! 💫 #Nature #Lightning #AmazingView #Prakriti1
- Post by Anil Kumar journalist1
- सर्विस रोड नहीं बनने से करौली रोड ओवरब्रिज पर बढ़ी परेशानी पार्षद ने उप जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन गंगापुर सिटी। शहर के करौली मार्ग स्थित करौली फाटक पर रेलवे ओवरब्रिज तैयार होने के बावजूद अब तक सर्विस रोड का निर्माण नहीं होने से स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड 43 के पार्षद विकास ठेकला ने उप जिला कलेक्टर बृजेंद्र मीणा को ज्ञापन सौंपकर समस्या के समाधान की मांग की है। पार्षद ने बताया कि सर्विस रोड के अभाव में आसपास की कॉलोनियों के निवासियों का आवागमन बाधित हो रहा है। क्षेत्र में उड़ती धूल-मिट्टी के कारण लोगों, राहगीरों और दुकानदारों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं स्कूली बच्चों की परेशानी भी बढ़ गई है। सिलोदा मोड़ से आगे स्कूल बसें नहीं पहुंच पा रही हैं, जिससे विद्यार्थियों को असुविधा हो रही है। इसके अलावा कैलादेवी मंदिर जाने वाले श्रद्धालु भी रास्ते की समस्या से जूझ रहे हैं। पार्षद ने बताया कि सर्विस रोड नहीं होने से आमजन के साथ वाहन चालकों को भी जोखिम उठाना पड़ रहा है। उन्होंने प्रशासन से जल्द से जल्द सर्विस रोड का निर्माण करवाने की मांग की है, ताकि क्षेत्रवासियों को राहत मिल सके और आवागमन सुचारु हो सके।2
- गंगापुर सिटी में हुए दर्दनाक ट्रेन हादसे में घायल हुए व्यक्ति की आखिरकार पहचान हो गई है। जानिए कौन है वो व्यक्ति और उसकी क्या हालत है। जिला अस्पताल में चल रहे इलाज से जुड़ी पूरी जानकारी इस वीडियो में देखें। #TrainAccident #GangapurCity #IdentityOfPerson #DistrictHospital #Treatment #RailwayAccident #Injured Person #GangapurNews #RailwayNews1