Shuru
Apke Nagar Ki App…
कासगंज में खाद्यान्न सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्यवाही, सहायक आयुक्त कुलदीप सिंह ने की बड़ी कार्यवाही,,ओम साक्षी पर 400 किलो नकली खोया बरामद खाद्यान्न सुरक्षा विभाग द्वारा जेसीबी की मदद से किया निष्कासित कासगंज में खाद्यान्न शिक्षण विभाग की बड़ी कार्रवाई देखने को मिली सहायक आयुक्त कुलदीप सिंह की नेतृत्व मे ओम साक्षी डेरी पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 400 किलो पनीर जप्त किया और साथ ही डेरी का फूड लाइसेंस भी तत्काल प्रभाव से निलंबित किया फिर के आदेश...
M.Nabi journalist
कासगंज में खाद्यान्न सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्यवाही, सहायक आयुक्त कुलदीप सिंह ने की बड़ी कार्यवाही,,ओम साक्षी पर 400 किलो नकली खोया बरामद खाद्यान्न सुरक्षा विभाग द्वारा जेसीबी की मदद से किया निष्कासित कासगंज में खाद्यान्न शिक्षण विभाग की बड़ी कार्रवाई देखने को मिली सहायक आयुक्त कुलदीप सिंह की नेतृत्व मे ओम साक्षी डेरी पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 400 किलो पनीर जप्त किया और साथ ही डेरी का फूड लाइसेंस भी तत्काल प्रभाव से निलंबित किया फिर के आदेश...
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- स्काउट दल-कंपनियों का समय से करें शुल्क जमा : संयुक्त शिक्षा निदेशक-रामाज्ञा कुमार * प्रदेश को भेजा जाने वाला 15 प्रतिशत शुल्क और रैली शुल्क भी करें जमा / बदायूं : भारत स्काउट और गाइड उत्तर प्रदेश संस्था के तत्वावधान में प्रादेशिक मुख्यायुक्त डा. प्रभात कुमार के निर्देशानुसार मंडलीय स्काउट गाइड संगोष्ठी पीएम श्री राजकीय इंटर कालेज बरेली में हुई। स्काउटिंग गाइडिंग की गतविधियों को सुचारू से चलाने के लिए स्काउट दलों, गाइड कंपनियों के पंजीकरण, नवीनीकरण, प्रदेश कार्यालय को भेजे जाने वाला 15 प्रतिशत शुल्क और कक्षा 9 से 12 तक 10 रुपये प्रति छात्र-छात्राओं के हिसाब से दिया जाने वाला शुल्क शीघ्र जमा करने को लेकर चर्चा हुई। प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर होने वाले एडवेंचर, नेचर स्टडी कैंप, जिला और प्रदेश स्तरीय रैलियां, राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जंबूरियां इसके अलावा अन्य तृतीय सोपान, राज्यपुरस्कार, राष्ट्रपति पुरस्कार, महाविद्यालयों में होने वाले रोवर-रेंजर, डीएलएड, बीएड कैंपों पर गहनता से विचार विमर्श हुआ। बैठक की अध्यक्षता कर रहे संयुक्त शिक्षा निदेशक रामाज्ञा कुमार ने कहा कि समस्त विद्यालयों के प्रधानाचार्य भारत स्काउट गाइड उत्तर प्रदेश संस्था द्वारा स्काउट दलों और गाइड कंपनियों का पंजीकरण अवश्य करा लें। उन्होंने कहा कि बरेली मंडल के चारों जनपद बदायूं, शाहजहांपुर, पीलीभीत एवं बरेली में दल-कंपनियों के पंजीकरण, नवीनीकरण, प्रदेश कार्यालय को 10 प्रतिशत अंशदान, कक्षा 9 से 12 तक प्रति छात्र-छात्राओं का रैली शुल्क समय से जमा करें। चारों जिलों के जिला संगठन आयुक्तों ने अपनी समस्याओं को भी संयुक्त शिक्षा निदेशक के समक्ष रखा l बदायूं जिले में होने वाली मंडलीय रैली पर भी विशेष चर्चा की गई l बैठक में डीआईओएस पीलीभीत अनुपम शर्मा, कुसुम लता राजपूत, संयोजक डा.ओपी राय, बरेली के मुख्यायुक्त हरिओम मिश्रा, डीओसी मुहम्मद असरार, गौरव पाठक, शालिनी पांडेय, सुशील सक्सेना, जिला स्काउट मास्टर सुदेश चंद्र, जिला गाइड कैप्टन ज्योति सक्सेना, डीटीसी सत्यपाल गुप्ता, जिला सचिव आलोक पाठक, पूर्व जिला ट्रेनिंग कमिश्नर संजीव कुमार शर्मा, दपिंदर कौर, निकहत परवीन, करुण कुमार पांडेय आदि मौजूद रहे। संचालन सहायक प्रदेशिक संगठन आयुक्त गाइड बरेली मंडल कुमारी प्रीति और डीटीसी डा.पुष्पकांत शर्मा ने किया।1
- Badaun थाना फैजगंज बेहटा सरकारी ज़मीन पर बिना अनुमति क़ब्ज़ा करने के उद्देश्य से डॉ0 भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा स्थापित करने का प्रयास - पुलिस बल द्वारा 07 व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया । बदायूं आज दिनांक 25.08.2026 को थाना फैजगंज बेहटा क्षेत्रान्तर्गत ग्राम सिकरी में जाटव समाज के कुछ व्यक्तियों द्वारा ग्राम समाज की सरकारी भूमि पर डॉ0 भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा स्थापित करने के उद्देश्य से प्रतिमा लाकर रख दी गई थी । इसके कुछ समय पश्चात् जाटव समाज के व्यक्तियों द्वारा आज ही उक्त स्थान पर प्रतिमा स्थापित करने की जिद की जाने लगी । मौके की संवेदनशीलता एवं शांति-व्यवस्था के दृष्टिगत स्थानीय पुलिस प्रशासन द्वारा प्रतिमा स्थापित किए जाने से रोका गया, जिस पर कुछ व्यक्तियों द्वारा ईंट-पत्थर फेंका गया । स्थिति को नियंत्रित करने हेतु मौके पर मौजूद पुलिस द्वारा हल्का बल प्रयोग कर 07 व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया है । वर्तमान में मौके पर शांति एवं कानून-व्यवस्था की स्थिति सामान्य है तथा सतर्क दृष्टि रखी जा रही है । उक्त प्रतिमा को प्रशासन द्वारा सुरक्षार्थ तहसील बिसौली में रखवा दिया गया है।1
- बड़ी खबर 🔴🔴 मौसम से जंग… फर्ज के लिए जुनून! 🚔🇮🇳 यही है खाकी का असली फर्ज.... वायरल वीडियो में सिविल लाइन SHO हरेंद्र सिंह कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए बारिश में भी ड्यूटी पर डटे नजर आए...!1
- वीरांगना अवंती बाई की जयंती पर एटा में गूंजा शौर्य का जयघोष, भव्य शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब वीरांगना अवंती बाई की जयंती पर एटा में गूंजा शौर्य का जयघोष, भव्य शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब एटा। वीरांगना महारानी अवंती बाई लोधी की 195वीं जयंती पर मंगलवार को एटा शहर देशभक्ति, गौरव और सामाजिक एकता के रंग में रंगा नजर आया। जयंती के अवसर पर आयोजित भव्य शोभायात्रा में लोधी समाज के हजारों लोगों ने उत्साह के साथ भाग लिया। ढोल-नगाड़ों, जयघोष और देशभक्ति के नारों के बीच निकली शोभायात्रा ने शहरवासियों का ध्यान आकर्षित किया। जगह-जगह पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया गया। शिकोहाबाद रोड स्थित समर्पण गेस्ट हाउस से शुरू हुई शोभायात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए जीटी रोड पहुंची और जिला पंचायत स्थित जनेश्वर मिश्र हाल पर जाकर संपन्न हुई। यात्रा में युवा, महिलाएं, बुजुर्ग और बच्चे बड़ी संख्या में शामिल रहे। कई स्थानों पर लोगों ने वीरांगना अवंती बाई के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके शौर्य और बलिदान को नमन किया। शोभायात्रा के दौरान ‘वीरांगना महारानी अवंती बाई अमर रहें’, ‘भारत माता की जय’ सहित देशभक्ति के नारों से वातावरण गुंजायमान रहा। युवाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। पारंपरिक वेशभूषा और आकर्षक झांकियों ने शोभायात्रा की भव्यता में चार चांद लगाए। पूरे आयोजन में सामाजिक एकजुटता और अपनी गौरवशाली विरासत के प्रति सम्मान की भावना स्पष्ट दिखाई दी। वीरांगना के त्याग और साहस को किया नमन जयंती समारोह में वक्ताओं ने कहा कि महारानी अवंती बाई केवल एक समाज की वीरांगना नहीं, बल्कि भारतीय इतिहास की उन महान वीरांगनाओं में शामिल हैं, जिन्होंने मातृभूमि के सम्मान और स्वाधीनता के लिए अदम्य साहस का परिचय दिया। उनका जीवन संघर्ष, स्वाभिमान, त्याग और राष्ट्रभक्ति की प्रेरणादायी गाथा है। वक्ताओं ने कहा कि आज की युवा पीढ़ी को इतिहास के ऐसे महान चरित्रों से परिचित कराना जरूरी है। वीरांगना अवंती बाई का जीवन यह संदेश देता है कि कठिन परिस्थितियों में भी साहस, आत्मसम्मान और देश के प्रति समर्पण को सर्वोच्च स्थान दिया जाना चाहिए। उनके विचार और संघर्ष आने वाली पीढ़ियों को समाज एवं राष्ट्रहित में आगे बढ़ने की प्रेरणा देते रहेंगे। शिक्षा और सामाजिक एकता पर दिया जोर समारोह में समाज की एकजुटता के साथ-साथ शिक्षा, सामाजिक जागरूकता और युवा पीढ़ी को आगे बढ़ाने पर भी जोर दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि किसी भी समाज की वास्तविक प्रगति उसकी नई पीढ़ी की शिक्षा और संस्कारों से होती है। इसलिए बच्चों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराने, युवाओं को रोजगार एवं प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए प्रोत्साहित करने तथा समाज में आपसी भाईचारा मजबूत करने की दिशा में सामूहिक प्रयास किए जाने चाहिए। उन्होंने कहा कि महापुरुषों और वीरांगनाओं की जयंती केवल उत्सव मनाने तक सीमित न रहे, बल्कि उनके जीवन मूल्यों को अपने आचरण में उतारने का संकल्प भी लिया जाना चाहिए। राजनीतिक और सामाजिक हस्तियों की रही मौजूदगी कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा, पूर्व विधायक प्रजापालन वर्मा, सदर विधायक विपिन वर्मा डेविड, मारहरा विधायक वीरेंद्र सिंह लोधी, ब्लॉक प्रमुख शीतलपुर पुष्पेंद्र लोधी सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं समाज के वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे। मेला कमेटी अध्यक्ष अमर सिंह लोधी, कार्यक्रम अध्यक्ष खेमकरन शास्त्री, कोषाध्यक्ष मानपाल वर्मा, महामंत्री नाथूराम वर्मा, प्रमोद लोधी, अमित राजपूत, उपाध्यक्ष हरेंद्र राजपूत, वीरेंद्र लोधी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सर्वेश राजपूत, संरक्षक शिव स्वरूप लोधी, रमेश वर्मा, केशव वर्मा, मोरन सिंह लोधी, देवेंद्र लोधी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हरिपाल सिंह लोधी, सतीश लोधी, महेश वर्मा, मीडिया प्रभारी राहुल वर्मा सहित बड़ी संख्या में समाज के गणमान्य लोग उपस्थित रहे। मेले में भी दिनभर रही रौनक जयंती समारोह के साथ आयोजित मेले में भी दिनभर लोगों की भीड़ रही। दूर-दराज क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने परिवार के साथ मेले का आनंद लिया। बच्चों और युवाओं में विशेष उत्साह दिखाई दिया। आयोजन स्थल पर सामाजिक मेल-मिलाप और भाईचारे का वातावरण देखने को मिला। कार्यक्रम के अंत में आयोजक समिति ने सभी अतिथियों, पदाधिकारियों और समाजबंधुओं का आभार व्यक्त किया। आयोजकों ने कहा कि कार्यक्रम की सफलता समाज की सामूहिक सहभागिता का परिणाम है। महारानी अवंती बाई लोधी की 195वीं जयंती पर निकली भव्य शोभायात्रा ने एटा में वीरांगना के शौर्य और बलिदान की स्मृतियों को जीवंत कर दिया। हजारों लोगों की सहभागिता ने न केवल सामाजिक एकता की ताकत दिखाई, बल्कि नई पीढ़ी को अपने गौरवशाली इतिहास से जोड़ने का संदेश भी दिया।4
- 🚨 सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे उत्तर प्रदेश के एटा जिले के खागरपुर क्षेत्र का बताया जा रहा है। वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर कई दावे किए जा रहे हैं। हालांकि, इसकी तारीख, स्थान और प्रामाणिकता की स्वतंत्र आधिकारिक पुष्टि फिलहाल नहीं हो सकी है। 👉 वीडियो में क्या दिख रहा है? • वायरल वीडियो में सड़क पर एक वाहन में डीजे सिस्टम लगा हुआ दिखाई देने का दावा किया गया है। • वीडियो के बारे में दावा है कि यह एक मुस्लिम धार्मिक स्थल के सामने रिकॉर्ड किया गया। • सोशल मीडिया पोस्ट के अनुसार डीजे पर मुगलों को लेकर कथित रूप से अपमानजनक और भड़काऊ टिप्पणी वाला गाना बजाया गया। • वीडियो में कुछ युवकों को गाने की धुन पर नाचते हुए भी देखा जा सकता है। • वायरल पोस्ट में इस घटना को लेकर धार्मिक सौहार्द प्रभावित होने की आशंका जताई गई है। • पोस्ट साझा करने वाले यूजर ने मामले की निष्पक्ष जांच और जिम्मेदार लोगों की पहचान की मांग की है। ⚠️ महत्वपूर्ण: वीडियो कब रिकॉर्ड किया गया, यह वास्तव में किस स्थान का है और सोशल मीडिया पर किए गए दावों में कितनी सच्चाई है, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी सामने नहीं आई है। बिना आधिकारिक पुष्टि के वीडियो में किए गए दावों को तथ्य के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए। 📍 दावा किया गया स्थान: खागरपुर, एटा, उत्तर प्रदेश #EtahNews #ViralVideo #Etah #UttarPradesh #SocialMedia ⚠️ यह पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो और उसके साथ किए गए दावों के आधार पर तैयार की गई है। वीडियो की तारीख, स्थान और प्रामाणिकता की स्वतंत्र आधिकारिक पुष्टि फिलहाल नहीं हो सकी है। Sanyukt Samvad किसी भी समुदाय, धर्म या समूह के प्रति नफरत, अपमान या भेदभाव का समर्थन नहीं करता। जांच या आधिकारिक जानकारी सामने आने पर तथ्य बदल सकते हैं।1
- *एटा - थाना जैथरा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, थाना जैथरा पुलिस द्वारा चोरी/लूट की योजना बनाते हुए 03 अभियुक्तगण को 03 अवैध तमंचा व 03 जिंदा कारतूस, 01 रस्सा व 01 लोहे का सब्बल व एक हथौडा व एक मैक्स पिकअप सहित किया गया गिरफ्तार।* जनपद में सुदृढ कानून व्यवस्था व अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण बनाए रखने के परिदृश्य वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा डॉ0 इलामारन जि. के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्री श्वेताभ पाण्डेय़ व अपर पुलिस अधीक्षक अपराध श्री योगेन्द्र सिंह के कुशल पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी अलीगंज श्री राजेश सिंह के कुशल नेतृत्व में चोर तथा लुटेरों की गिरफ्तारी चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना जैथरा पुलिस द्वारा दिनाँक 25.08.2026 को चेकिंग के दौरान 03 अभियुक्तगण 1. विवेक पुत्र रामशंकर निवासी ग्राम नीबलपुरा थाना पटियाली जनपद कासगंज 2. पवन उर्फ लालू पुत्र बरफ सिंह निवासी नगला दत्ता थाना पटियाली जनपद कासगंज 3. मोनू पुत्र वीरेन्द्र उर्फ पप्पू निवासी ग्राम छोटी जरारी थाना जैथरा जनपद एटा को चोरी/लूट की योजना बनाते हुए 03 अवैध तमंचा 315 बोर व 03 जिन्दा कारतूस 315 बोर, 01 रस्सा व 01 लोहे का सब्बल व एक हथौडा व एक मैक्स पिकप सहित गिरफ्तार किया गया है। प्रकरण में थाना जैथरा पर मु0अ0सं0 285/2026 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट व 312/313 बीएनएस पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। *गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम पता-* 1- विवेक पुत्र रामशंकर निवासी ग्राम नीबलपुरा थाना पटियाली जनपद कासगंज 2- पवन उर्फ लालू पुत्र बरफ सिंह निवासी नगला दत्ता थाना पटियाली जनपद कासगंज 3- मोनू पुत्र वीरेन्द्र उर्फ पप्पू निवासी ग्राम छोटी जरारी थाना जैथरा जनपद एटा। *अभियुक्त मोनू का आपराधिक इतिहास -* 1- मुअस- 196/25 धारा 115(2), 118(1), 333, 351(3), 352 बीएनएस 2- मुअसं- 285/2026 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट व 312/313 बीएनएस *बरामद माल का विवरणः-* 1- 03 अवैध तमंचा व 03 जिन्दा कारतूस 315 बोर 2- 01 रस्सा व 01 लोहे का सब्बल व एक हथौडा 3- एक मैक्स पिकप। *गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाला पुलिसबल -* 1- थानाध्यक्ष श्री सुनील कुमार वर्मा 2- उ0नि0 श्री रमेश चन्द्र 3- का0 संजय 4- रि0का0 आशुतोष 5- रि0का0 अंकित3
- प्रयागराज: चोरी के शक में दो युवतियां सड़क पर आपस में भिड़ गईं। युवतियों के बीच गिरेबां पकड़ी-पकड़ा हुई। ये घटना सिविल लाइंस क्षेत्र में सुभाष चौराहे के पास की बताई जा रही है।1
- कामयाबी : कांवड़ मेले से सचल दूरभाष यंत्र और स्कूटर चोर को पुलिस ने पकड़ा नौ सचल दूरभाष यंत्र और एक स्कूटर बरामद उझानी (बदायूॅं) / बरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेश पर जनपद में अपराध और अपराधियों की रोकथाम के लिए चलायें जा रहे अभियान के तहत उझानी पुलिस को आज बड़ी सफलता मिली है कांवड़ मेला कछला गंगा घाट व अन्य स्थानों से सचल दूरभाष यंत्र और दुपहिया वाहन को चुराने वाले युवक को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बितरोई-मुजरिया रोड़ पर कच्चे रास्ते पर धर दबोचा। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार कोतवाली बदायूं के मौहल्ला ऊपर पारा निवासी फहीम पुत्र कदीर बितरोई मुजरिया रोड़ से जा रहा था कि मुखबिर की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे कच्चे रास्ते पर धर दबोचा फहीम की तलाशी पर पुलिस को उसके पास से चुराए गए नौ सचल दूरभाष यंत्र और एक स्कूटर संख्या यूपी २४ एक जेड 3187 मिला पुलिस ने विधिक कार्रवाई करते हुए युवक को जेल भेज दिया है।1