अंबेडकर चौक पर ट्रकों की भीषण टक्कर, दुकान में घुसा अनियंत्रित ट्रक; तीन कारें क्षतिग्रस्त सहारनपुर। थाना जनकपुरी क्षेत्र के अंबेडकर चौक पर सोमवार देर रात दो ट्रकों की भीषण टक्कर हो गई। हादसा रात करीब दो बजे हुआ। टक्कर की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग घरों से बाहर निकल आए। घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन एक कार सेल-परचेज की दुकान में खड़ी तीन कारें पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दुकान के पिलर तक हिल गए। जानकारी के मुताबिक एक ट्रक जिला अस्पताल की ओर से नवाबगंज चौक की तरफ जा रहा था, जबकि दूसरा ट्रक नवाबगंज चौक की ओर से आ रहा था। अंबेडकर चौक के पास पहुंचते ही दोनों ट्रकों की जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर के बाद नवाबगंज की ओर से आ रहा ट्रक नियंत्रण खो बैठा और घूमते हुए सड़क किनारे स्थित अमित कार सेल-परचेज की दुकान में जा घुसा। दुकान संचालक अमित दुआ ने बताया की टक्कर इतनी जबरदस्त थी की ट्रक दुकान का शटर तोड़ते हुए करीब आठ फीट अंदर तक घुस गया, जिससे अंदर खड़ी तीन कारें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। उन्होंने बताया की यदि ट्रक दुकान की पिछली दीवार तोड़ देता तो कारों को मकान के अंदर तक धकेल सकता था। गनीमत रही की हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। हादसे के बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद ट्रक चालक को बाहर निकालकर उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। वहीं दूसरे ट्रक का चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर जनकपुरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात सुचारू कराया। पुलिस फरार चालक की तलाश के साथ ही हादसे के कारणों की जांच कर रही है।
अंबेडकर चौक पर ट्रकों की भीषण टक्कर, दुकान में घुसा अनियंत्रित ट्रक; तीन कारें क्षतिग्रस्त सहारनपुर। थाना जनकपुरी क्षेत्र के अंबेडकर चौक पर सोमवार देर रात दो ट्रकों की भीषण टक्कर हो गई। हादसा रात करीब दो बजे हुआ। टक्कर की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग घरों से बाहर निकल आए। घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन एक कार सेल-परचेज की दुकान में खड़ी तीन कारें पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दुकान के पिलर तक हिल गए। जानकारी के मुताबिक एक ट्रक जिला अस्पताल की ओर से नवाबगंज चौक की तरफ जा रहा था, जबकि दूसरा ट्रक नवाबगंज चौक की ओर से आ रहा था। अंबेडकर चौक के पास पहुंचते ही दोनों ट्रकों की जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर के बाद नवाबगंज की ओर से आ रहा ट्रक नियंत्रण खो बैठा और घूमते हुए सड़क किनारे स्थित अमित कार सेल-परचेज की दुकान में जा घुसा। दुकान संचालक अमित दुआ ने बताया की टक्कर इतनी जबरदस्त थी की ट्रक दुकान का शटर तोड़ते हुए करीब आठ फीट अंदर तक घुस गया, जिससे अंदर खड़ी तीन कारें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। उन्होंने बताया की यदि ट्रक दुकान की पिछली दीवार तोड़ देता तो कारों को मकान के अंदर तक धकेल सकता था। गनीमत रही की हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। हादसे के बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद ट्रक चालक को बाहर निकालकर उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। वहीं दूसरे ट्रक का चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर जनकपुरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात सुचारू कराया। पुलिस फरार चालक की तलाश के साथ ही हादसे के कारणों की जांच कर रही है।
- सहारनपुर। जनपद के थाना देवबन्द क्षेत्र अंतर्गत गश्त व चैकिंग के दौरान पुलिस की शातिर गौकश से मुठभेड़ हुई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश घायल हो गया जिसे पुलिस ने दबोच लिया। पूरे मामले की सीओ अशोक सिसोदिया ने जानकारी दी। वीडियो;- जानकारी देते हुए सीओ1
- ग्राम पंचायत सुआ खेड़ी ब्लॉक सरसावा में महा घोटाला ग्राम प्रधान पति के साथ कई और लोग भी है शामिल, मामले को रफा दफा करने की कर रहे है कोशिश3
- Post by Raman Bhardwaj1
- 👉🏾👉🏾 *प्रशासन की आंखों में धूल झोंककर रात के अंधेरे में चल रहा मिट्टी का खेल, अवैध खनन से धरती का सीना चीर रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली*! 👉🏾👉🏾 *ग्रामीणों का आरोप: दबंगई और कथित परमिशन का रौब दिखाकर कराया जा रहा मिट्टी का खनन* 📍 *मिर्ज़ापुर/सहारनपुर* क्षेत्र में अवैध मिट्टी खनन का मामला लगातार चर्चा का विषय बना हुआ है। स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि रात के अंधेरे में बड़े पैमाने पर मिट्टी का खनन किया जा रहा है, जिससे न केवल पर्यावरण को नुकसान हो रहा है बल्कि प्रशासनिक व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि देर रात होते ही ट्रैक्टर-ट्रॉली और मशीनें सक्रिय हो जाती हैं और खेतों से मिट्टी निकालकर अलग-अलग स्थानों पर डंप की जाती है। आरोप है कि इस काम में कुछ लोगों द्वारा कथित रूप से प्रशासनिक अनुमति होने का दावा किया जाता है, जिसके कारण विरोध करने वाले ग्रामीणों को दबाने की कोशिश भी की जाती है। 🌾 पर्यावरण पर भी खतरा लगातार हो रहे मिट्टी खनन से जमीन की ऊपरी उपजाऊ परत हटने का खतरा बढ़ गया है। इससे भू-जल स्तर, जल संचयन और खेती पर भी नकारात्मक असर पड़ सकता है। ग्रामीणों का कहना है कि अगर इसी तरह खुदाई जारी रही तो आने वाले समय में क्षेत्र की उपजाऊ भूमि को भारी नुकसान हो सकता है। 🚜 रात भर दौड़ते ट्रैक्टर-ट्रॉली से ग्रामीण परेशान ग्रामीणों का यह भी आरोप है कि रात के समय गांव के बीचों-बीच से गुजरने वाली ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के कारण धूल और शोर से लोगों की नींद हराम हो रही है। इससे सड़क दुर्घटनाओं का खतरा भी बढ़ गया है। ⚖️ कानून क्या कहता है? मिट्टी या खनिज का अवैध खनन MMDR (माइंस एंड मिनरल्स डेवलपमेंट एंड रेगुलेशन) अधिनियम के तहत दंडनीय अपराध है। इसके तहत अवैध खनन पर भारी जुर्माना और जेल की सजा का प्रावधान है। 📑 सिर्फ कागजों में कार्रवाई? खनन विभाग की ओर से समय-समय पर कार्रवाई के दावे किए जाते हैं, लेकिन ग्रामीणों का कहना है कि जमीन पर हालात अलग नजर आते हैं। सूत्रों के अनुसार इस अवैध खनन से प्रतिदिन लाखों रुपये का कारोबार होने की चर्चा है। ❗ ग्रामीणों की चेतावनी स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर जल्द ही इस मामले में सख्त कार्रवाई नहीं हुई तो वे प्रशासन के खिलाफ आंदोलन करने को मजबूर होंगे। अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस मामले को कितनी गंभीरता से लेता है और अवैध खनन पर कब तक लगाम लग पाती है। ✍️✍️ *रजत गुप्ता सहारनपुर प्रेस क्लब तहसील अध्यक्ष*1
- डी.ए.वी. कॉलेज फॉर गर्ल्स, यमुनानगर के इंस्टीट्यूशन इनोवेशन काउंसिल (IIC) द्वारा डिपार्टमेंट ऑफ फैशन डिजाइनिंग के सहयोग से 10 मार्च 2026 को एक विशेष कार्यक्रम “Pretty & Powerful – She Innovates: Women Empowerment Modeling Showcase” का आयोजन किया जा रहा है। प्रवीण कुमार गोयल जी मुख्य अतिथि के रूप में आ रहे हैं इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देना और आत्मविश्वास, रचनात्मकता तथा व्यक्तित्व विकास को मंच प्रदान करना है। कार्यक्रम में प्रतिभागी Traditional और Indo-Western थीम पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी। कार्यक्रम में प्रतिभागियों को दो समूहों में विभाजित किया गया है— ग्रुप 1: आयु 18–35 वर्ष ग्रुप 2: आयु 35 वर्ष से अधिक यह कार्यक्रम 10 मार्च 2026 को सुबह 11:00 बजे से कॉलेज ऑडिटोरियम में आयोजित होगा। कार्यक्रम में प्रतिभागियों को अपनी प्रस्तुति के माध्यम से नारी शक्ति, आत्मविश्वास और नवाचार की भावना को दर्शाने का अवसर मिलेगा। इस कार्यक्रम के आयोजन में Mrs. Vivek (Convenor, IIC), Mrs. Manjeet Kaur (Program Convenor एवं Startup Coordinator, IIC) का विशेष योगदान है। कार्यक्रम की अध्यक्षता Dr. Surinder Kaur (Officiating Principal एवं President, IIC) द्वारा की जाएगी। कॉलेज प्रशासन ने सभी छात्राओं और स्टाफ सदस्यों से कार्यक्रम में भाग लेकर महिला सशक्तिकरण के इस उत्सव को सफल बनाने की अपील क4
- jisko bhi hamare Sath kam karna hai hamare mobile number per message Karen WhatsApp 87955361156
- ड्रोन से निगरानी, दस्तावेज न दिखा पाने वाले 20 संदिग्ध चिन्हित — किरायेदार सत्यापन को लेकर पुलिस की सख्ती लेखक: स्वतंत्र पत्रकार रामेश्वर गौड़ हरिद्वार। औद्योगिक क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और संभावित आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से क्षेत्र में पुलिस ने व्यापक सत्यापन अभियान चलाया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर के तहत पुलिस ने महादेवपुरम और रवाली महदूद क्षेत्र में घर-घर जाकर किरायेदारों, घरेलू सहायकों और बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन किया। अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने कुल 407 लोगों का सत्यापन किया। सत्यापन के दौरान व्यक्तियों के मूल निवास, कार्यस्थल, परिवार के सदस्यों की जानकारी, वर्तमान फोटो और व्यवसाय से संबंधित विवरण एकत्र कर पुलिस द्वारा एक सुदृढ़ डाटाबेस तैयार किया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह डाटाबेस भविष्य में किसी भी आपराधिक घटना की स्थिति में संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान करने में अहम भूमिका निभाएगा। ड्रोन कैमरे से भी रखी गई कड़ी निगरानी सत्यापन अभियान को प्रभावी बनाने के लिए पुलिस ने आधुनिक तकनीक का भी सहारा लिया। क्षेत्र में ड्रोन कैमरों के माध्यम से निगरानी रखी गई, जिससे पूरे इलाके की गतिविधियों पर नजर बनाए रखी जा सके। पुलिस अधिकारियों के अनुसार ड्रोन निगरानी का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना था कि अभियान के दौरान कोई संदिग्ध व्यक्ति भाग न सके और किसी भी संदिग्ध गतिविधि को तुरंत चिन्हित किया जा सके। किरायेदार सत्यापन में लापरवाही पर सख्त कार्रवाई अभियान के दौरान पुलिस को बड़ी लापरवाही भी सामने आई। जांच में 50 मकान मालिकों द्वारा किरायेदार सत्यापन न कराए जाने का मामला सामने आया, जिस पर पुलिस ने कड़ी कार्रवाई करते हुए कुल ₹5,00,000 का चालान किया। पुलिस का कहना है कि किरायेदार सत्यापन केवल एक औपचारिक प्रक्रिया नहीं बल्कि शहर की सुरक्षा से जुड़ा महत्वपूर्ण कदम है। इसलिए इसमें लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। 20 संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान, पूछताछ जारी सत्यापन के दौरान पुलिस ने 20 ऐसे व्यक्तियों को चिन्हित किया, जो मौके पर कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाए और अपने संबंध में संतोषजनक जानकारी भी नहीं दे सके। इन सभी व्यक्तियों से पुलिस द्वारा पूछताछ की जा रही है और उनके संबंध में आवश्यक विधिक कार्रवाई की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। पुलिस की जनता से अपील थाना सिडकुल पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे अपने किरायेदारों, घरेलू सहायकों और बाहरी व्यक्तियों का अनिवार्य रूप से पुलिस सत्यापन कराएं। पुलिस द्वारा इस संबंध में सोशल मीडिया, लाउडस्पीकर और अन्य माध्यमों से लगातार जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि नागरिकों की सतर्कता और सहयोग से ही अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण संभव है। इसलिए हर मकान मालिक और परिवार की जिम्मेदारी है कि वे अपने आसपास रहने वाले लोगों की जानकारी पुलिस के साथ साझा करें। निष्कर्ष: औद्योगिक और घनी आबादी वाले क्षेत्रों में इस तरह के सत्यापन अभियान सुरक्षा व्यवस्था की रीढ़ साबित हो सकते हैं। सिडकुल क्षेत्र में चलाया गया यह अभियान स्पष्ट संकेत देता है कि पुलिस अब संभावित अपराधों को रोकने के लिए पहले से अधिक सक्रिय और सतर्क नजर आ रही है।2
- Post by Raman Bhardwaj1