बरेली में गरीबों के लिए वरदान बना कैलाश आई एवं जनरल हॉस्पिटल — T ZOBS एजेंसी के जरिए आंखों के मशहूर सर्जन डॉ. मोहम्मद जुबेर की एंट्री, मुफ्त ऑपरेशन का बड़ा ऐलान! बरेली शहर में स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर एक बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है। T ZOBS एजेंसी (फाउंडर मोहम्मद फारुख खान) के माध्यम से अब कैलाश आई एवं जनरल हॉस्पिटल में आंखों के जाने-माने सर्जन डॉ. मोहम्मद जुबेर की आधिकारिक जॉइनिंग हो गई है। खास बात यह है कि इस महत्वपूर्ण प्लेसमेंट में T ZOBS एजेंसी ने अस्पताल और डॉक्टर के बीच मजबूत कड़ी बनकर अहम भूमिका निभाई है। एजेंसी के फाउंडर मोहम्मद फारुख खान की यह टीम लगातार डॉक्टरों और अस्पतालों के बीच बेहतरीन तालमेल स्थापित करती आ रही है और इस बार भी अपनी जिम्मेदारी को बखूबी निभाया है। इस पहल के तहत अब अस्पताल में आयुष्मान कार्ड धारकों के लिए आंखों के ऑपरेशन पूरी तरह योजना के अंतर्गत किए जाएंगे। वहीं, जिन लोगों के पास आयुष्मान कार्ड नहीं है, उनके लिए भी राहत की खबर है—ऐसे मरीजों का ऑपरेशन आधार कार्ड के माध्यम से कराया जाएगा। इससे गरीब और जरूरतमंद परिवारों को बड़ा सहारा मिलेगा और उन्हें महंगे इलाज की चिंता नहीं करनी पड़ेगी। अस्पताल के HR & Admin Manager नवल सिंह का कहना है कि T ZOBS एजेंसी के सहयोग से हॉस्पिटल को एक बेहतरीन आई सर्जन मिला है। उन्होंने बताया कि अस्पताल में आंखों का किफायती और उच्च गुणवत्ता वाला इलाज उपलब्ध है, साथ ही आयुष्मान कार्ड धारकों को फ्री इलाज की सुविधा भी दी जा रही है, जबकि अन्य मरीजों के लिए भी कम खर्च में बेहतर उपचार सुनिश्चित किया गया है। शहरवासियों का मानना है कि डॉ. मोहम्मद जुबेर जैसे अनुभवी सर्जन की उपलब्धता से हजारों मरीजों को नई रोशनी मिल सकेगी। वहीं, मोहम्मद फारुख खान ने भी डॉ. मोहम्मद जुबेर को शुभकामनाएं देते हुए अस्पताल में उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। पूरे मामले में एजेंसी के फाउंडर मोहम्मद फारुख खान ने और डॉक्टर मोहम्मद जुबेर ने जानकारी देते हुए बताया

- बरेली। नवाबगंज स्थित ओसवाल गन्ना मिल द्वारा किसानों का दो वर्ष का बकाया भुगतान न किए जाने से किसानों में भारी आक्रोश है। पैनी नजर सामाजिक संस्था की अध्यक्ष एडवोकेट सुनीता गंगवार के नेतृत्व में किसानों ने नवाबगंज प्रशासन को पत्र देकर चेतावनी दी है कि 27 अप्रैल को किसान पुनः तहसील परिसर में एकत्र होंगे। सुनीता गंगवार ने बताया कि पूर्व में 9 दिन तक चले अनिश्चितकालीन धरने के बाद प्रशासन ने लिखित आश्वासन दिया था कि मार्च तक किसानों का भुगतान कर दिया जाएगा, जिसके बाद धरना समाप्त किया गया था। लेकिन आश्वासन के बावजूद भुगतान न होने से किसान दोबारा आंदोलन के लिए मजबूर हैं। उन्होंने कहा कि करीब 3 करोड़ 20 लाख रुपये की चीनी बिक्री के बाद कुछ किसानों को आंशिक भुगतान मिला था और 52 बीघा भूमि की नीलामी प्रक्रिया भी शुरू हुई थी, लेकिन क्षेत्रीय विधायक की आपत्ति के बाद नीलामी रोक दी गई। इसके बाद मंडल आयुक्त द्वारा जांच बैठाए जाने से भुगतान प्रक्रिया ठप हो गई, जिससे लगभग 24 हजार किसान प्रभावित हैं। किसानों ने सवाल उठाया है कि आपत्ति को निराधार मानते हुए खारिज क्यों नहीं किया गया और भुगतान में देरी क्यों हो रही है। सुनीता गंगवार ने कहा कि 27 अप्रैल को आयोजित संवाद कार्यक्रम में किसान मंडल आयुक्त से जवाब लिए बिना वापस नहीं जाएंगे। उन्होंने प्रशासन से किसानों की सुरक्षा, पेयजल, बैठने और चिकित्सा व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है। इस दौरान संस्था के साथी वहीद अहमद अंसारी, ब्रह्मानंद गंगवार, सोम प्रकाश सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।1
- Post by Anshu Kumar Press1
- गिरधरपुर जयदेवराम में धूमधाम से मनी बाबा साहेब की 135वीं जयंती, सामाजिक समरसता का दिया संदेश।4
- जिला बरेली रिपोर्टर प्रदीप सक्सेना स्मार्ट प्री-पेड मीटरों से परेशान हजियापुर के लोग, जिलाधिकारी से हटवाने की लगाई गुहार बरेली के पुराना शहर स्थित मोहल्ला हजियापुर कब्बाली वाली गली के निवासियों ने स्मार्ट प्री-पेड बिजली मीटरों को लेकर विरोध जताया है। स्थानीय लोगों ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर इन मीटरों को हटवाने की मांग की है। मोहल्ले के लोगों का कहना है कि अधिकांश निवासी गरीब एवं दिहाड़ी मजदूर हैं, जिनके लिए समय पर मीटर रिचार्ज कर पाना मुश्किल हो जाता है। रिचार्ज न होने पर बिजली आपूर्ति स्वतः बंद हो जाती है, जिससे उन्हें रोजमर्रा की जिंदगी में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। निवासियों ने मांग की है कि स्मार्ट प्री-पेड मीटरों की जगह सामान्य पोस्ट-पेड मीटर लगाए जाएं, ताकि उन्हें बिल भुगतान के लिए कुछ समय मिल सके। इस संबंध में मुनी, नाजिम सहित लगभग 150 लोगों ने हस्ताक्षर कर प्रशासन से जल्द कार्रवाई की मांग की है।1
- doctor Anish beg Ne Pushp Varsha kar manaya Baba Saheb ka janm mahotsav/ Bareilly mein Ambedkar jayanti Bareilly mein umda jansailab Baba Saheb ki Ambedkar jayanti/ Dr Anish veg v unki team/1
- *भोजीपुरा: तमंचा 12 बोर के साथ फोटो वायरल करने वाला युवक गिरफ्तार* बरेली। सोशल मीडिया पर 12 बोर की लाइसेंसी बंदूक के साथ फोटो वायरल करने वाले युवक को भोजीपुरा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से 01 लाइसेंसी बंदूक 12 बोर बरामद हुई है। दिनांक 15.04.2026 को थाना भोजीपुरा पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त मुख्त्यार पुत्र कल्लू निवासी ग्राम रतना चुन्नीलाल, थाना भोजीपुरा, जिला बरेली को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध मु0अ0सं0 234/2026 धारा 3/25/29(ख)/30 A. Act थाना भोजीपुरा पर पंजीकृत किया गया है। सोशल मीडिया एक्स पर एक युवक की बंदूक के साथ वायरल फोटो की जांच हेतु प्रभारी निरीक्षक भोजीपुरा द्वारा गठित टीम उ0नि0 जितेन्द्र कुमार व उ0नि0 पुष्पेन्द्र सिंह मय हमराही कां0 3336 सुमित कुमार व कां0 2040 अंकित कुमार द्वारा फोटो में वायरल युवक की पहचान मुख्त्यार पुत्र कल्लू निवासी ग्राम रतना चुन्नीलाल के रूप में की गई। दिनांक 15.04.2026 को थाना भोजीपुरा पुलिस टीम द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर बुढ़िया अन्डर पास से गांव रतना चुन्नीलाल की तरफ से अभियुक्त मुख्त्यार को समय 10.10 बजे गिरफ्तार किया गया। तलाशी में 01 लाइसेंसी बंदूक 12 बोर बरामद हुई।मुख्त्यार पुत्र कल्लू, निवासी ग्राम रतना चुन्नीलाल, थाना भोजीपुरा, जिला बरेली। अभियुक्त मुख्त्यार ने पूछताछ में बताया कि यह बंदूक लाइसेंसी है परन्तु उसकी नहीं है। इसका लाइसेंस श्यामाचरन पुत्र धनीराम निवासी ग्राम गोसलपुर, थाना हाफिजगंज, जिला बरेली हाल पता पीपलसाना चौधरी, थाना भोजीपुरा, जिला बरेली के नाम पर है। अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।1
- #बरेली के बाबा नीलकंठ मंदिर में शिव महापुराण कथा का भव्य आयोजन#1
- Post by Anshu Kumar Press1
- बरेली। थाना बारादरी क्षेत्र के बुखार पुरा पानी की टंकी के पास निवासी 32 वर्षीय आशु शेख पुत्र रियासत हुसैन को दबंगों ने बड़ी बेरहमी से लोहे की रॉड से पीटा हालत बिगड़ने पर परिवार वालों ने उसे निजी अस्पताल भर्ती कराया डॉक्टर बताया आपरेशन के बाद भी उसकी हालत नाजुक बनी हुई है और शिकायत के बाद भी बारादरी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। परिजनों ने बताया आशु शेख का पूरा परिवार कई साल से मुंबई में रह रहा है आशु शेख साल में कभी-कभी बरेली अपने बुखारपुरा वाले घर में आता है और 10-15 दिन रुकने के बाद मुंबई वापस चला जाता है आशु शेख रमजान में आया हुआ था 12 अप्रैल को आशु से अपने घर पर था आंसू से मिलने उसके दोस्त आते थे उनकी मोटरसाइकिल घर के बाहर सड़क पर खड़ी की जाती थी पड़ोस के रहने वाले महेश और सोनू इस बात का विरोध करते थे 12 तारीख को सोनू और महेश ने आशु शेख को गालियां दी जब आशु शेख ने इसका विरोध किया तभी महेश और सोनू ने अपने 8-10 साथियों को बुला लिया और आशु शेख को मारते हुए घर से खींचकर बाहर ले आए और जमकर लोहे की रोड से पिटाई की आशु शेख बेहोश हो गया मोहल्ले वालों ने 112 पुलिस को फोन किया आंसू शेख का मोबाइल और घर की चाबी पुलिस ले गई पुलिस ने आशु शेख को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती नहीं कराया रिश्तेदारों को पता लगा रिश्तेदार घटना स्थल पहुंचे आंसू शेख को रामपुर गार्डन जय नारायण हॉस्पिटल में भर्ती कराया हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने उसका ऑपरेशन किया आशु शेख का इलाज नारायण हॉस्पिटल में चल रहा है। इस मामले में थाना बारादरी पुलिस की बड़ी लापरवाही है मामला हिंदू मुस्लिम होने के बावजूद लड़के के गंभीर चोट होने के कारण भी कोई कार्रवाई नहीं की है। परिवार पूरा बहुत परेशान है। डॉक्टर मुकुल अग्रवाल ने बताया आशु शेख नाम का पेशेंट अस्पताल में आया है उसकी स्थिति बहुत खराब थी जब उसके चेकअप हुए तो पता चला उसकी आंत का ऑपरेशन होना है उसके पेट में गंभीर चोटें थी, तुरंत उसकी आंत का ऑपरेशन किया गया इस समय आईसीयू में उसका इलाज चल रहा है।1