जलालगढ़ में खुलेगा डिग्री कॉलेज, इसी सत्र से शुरू होगा नामांकन जलालगढ़ के छात्र-छात्राओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। अब स्नातक की पढ़ाई के लिए उन्हें दूर-दराज नहीं जाना पड़ेगा, क्योंकि जलालगढ़ में ही डिग्री कॉलेज की शुरुआत होने जा रही है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् के कार्यकर्ताओं ने जलालगढ़ में नव नियुक्त प्रधानाचार्य प्रो. पटवारी से मुलाकात की। इस दौरान कॉलेज की तैयारी और शैक्षणिक व्यवस्था को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। प्रधानाचार्य ने जानकारी दी कि इसी शैक्षणिक सत्र से नामांकन प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी और वे बहुत जल्द अपना योगदान (जॉइनिंग) देंगे।मुलाकात के दौरान शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले प्रो. कमल किशोर से भी कार्यकर्ताओं ने भेंट की और कॉलेज के विकास को लेकर विचार-विमर्श किया।डिग्री कॉलेज के खुलने से क्षेत्र के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए अब बाहर नहीं जाना पड़ेगा, जिससे समय और खर्च दोनों की बचत होगी तथा स्थानीय स्तर पर शिक्षा को बढ़ावा मिलेगा। जलालगढ़ में खुलेगा डिग्री कॉलेज, इसी सत्र से शुरू होगा नामांकन जलालगढ़ के छात्र-छात्राओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। अब स्नातक की पढ़ाई के लिए उन्हें दूर-दराज नहीं जाना पड़ेगा, क्योंकि जलालगढ़ में ही डिग्री कॉलेज की शुरुआत होने जा रही है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् के कार्यकर्ताओं ने जलालगढ़ में नव नियुक्त प्रधानाचार्य प्रो. पटवारी से मुलाकात की। इस दौरान कॉलेज की तैयारी और शैक्षणिक व्यवस्था को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। प्रधानाचार्य ने जानकारी दी कि इसी शैक्षणिक सत्र से नामांकन प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी और वे बहुत जल्द अपना योगदान (जॉइनिंग) देंगे।मुलाकात के दौरान शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले प्रो. कमल किशोर से भी कार्यकर्ताओं ने भेंट की और कॉलेज के विकास को लेकर विचार-विमर्श किया।डिग्री कॉलेज के खुलने से क्षेत्र के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए अब बाहर नहीं जाना पड़ेगा, जिससे समय और खर्च दोनों की बचत होगी तथा स्थानीय स्तर पर शिक्षा को बढ़ावा मिलेगा।

- ज्ञान भारतम् मिशन के तहत सम्मान समारोह आयोजित, जिलाधिकारी ने किया सम्मानित जिले में ज्ञान भारतम् मिशन के अंतर्गत पांडुलिपियों के संरक्षण एवं डिजिटलीकरण में योगदान देने वाले संग्राहकों के सम्मान में समाहरणालय स्थित परमान सभागार में जिला पदाधिकारी अररिया विनोद दूहन की अध्यक्षता में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें जिले के विभिन्न संग्राहकों को सम्मान पत्र एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला पदाधिकारी ने कहा कि ज्ञान भारतम् मिशन की शुरुआत देश की समृद्ध ज्ञान परंपरा और बौद्धिक विरासत को पुनर्जीवित करने के उद्देश्य से की गई है। इस मिशन के तहत देशभर में उपलब्ध प्राचीन पांडुलिपियों का वैज्ञानिक संरक्षण, डिजिटलीकरण और अभिलेखीकरण किया जा रहा है, ताकि यह अमूल्य धरोहर शोधकर्ताओं, विद्यार्थियों एवं आम नागरिकों के लिए सुलभ हो सके। उन्होंने कहा कि इस अभियान के अंतर्गत सरकारी एवं गैर-सरकारी संस्थानों, मठों, मंदिरों, शैक्षणिक संस्थानों तथा निजी संग्राहकों के पास उपलब्ध कागज, भोजपत्र, ताड़पत्र एवं कपड़े पर लिखी पांडुलिपियों की पहचान, सर्वेक्षण और डिजिटलीकरण का कार्य किया जा रहा है। इन डिजिटाइज्ड पांडुलिपियों को ज्ञान भारतम् पोर्टल एप के माध्यम से वर्तमान एवं भावी पीढ़ियों के लिए सुरक्षित रखा जाएगा।जिलाधिकारी ने जिलेवासियों से अपील करते हुए कहा कि कि यदि किसी व्यक्ति, संस्था या परिवार के पास 75 वर्ष या उससे अधिक पुरानी ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक महत्व की पांडुलिपियां उपलब्ध हैं, तो वे आगे आकर इसकी जानकारी दें। इससे न केवल इन धरोहरों का संरक्षण संभव होगा, बल्कि समाज को अपनी विरासत से जुड़ने का अवसर भी मिलेगा। कार्यक्रम के अंत में पांडुलिपियों के संरक्षण में सक्रिय योगदान देने वाले संग्राहकों को सम्मानित किया गया। इस दौरान रामकृष्ण सेवा आश्रम, कुंदन कुमार झा, चंदन कुमार झा एवं दक्षिणेश्वर प्रसाद राय को उनके योगदान के लिए प्रशस्ति पत्र एवं शॉल प्रदान कर सम्मानित किया गया। उल्लेखनीय है कि रामकृष्ण सेवा आश्रम से कुंदन कुमार झा द्वारा 06, चंदन कुमार झा द्वारा 15 एवं दक्षिणेश्वर प्रसाद राय द्वारा 4 पांडुलिपि सर्वेक्षण हेतु उपलब्ध कराए गए हैं। समारोह में उपस्थित मीडिया कर्मियों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे सांस्कृतिक विरासत को सहेजने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। मौके पर जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी अररिया शंभू कुमार रजक, जिला आपूर्ति पदाधिकारी अररिया दिनेश पासवान, जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी अररिया सान्याल कुमार उपस्थित थे।1
- Available for Sale Locality : hariom Kumar Jha Area (dimensions) : 12345677890 Expected Price : 120027 Property Type : Independent House / Villa Property Condition : New Bedrooms (BHK) : 1 RK Furnishing : बिना फ़र्नीचर का,सेमी-फर्निश्ड,फुली फर्निश्ड 1235567710
- पूर्णिया में 11 वर्षीय अयान की संदिग्ध मौत: मक्का के खेत में मिला शव, गांव में शोक और आक्रोश पूर्णिया में 11 वर्षीय अयान की संदिग्ध मौत: मक्का के खेत में मिला शव, गांव में शोक और आक्रोश1
- बिहार के सुपौल जिले में मोबाइल छीनने से नाराज़ एक बेटी ने दुपट्टे से फांसी लगाकर जान दे दी। परिजनों को वह फंदे से लटकी मिली, जिसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।1
- Post by Preeti Kushvaha1
- forbisganj se narpatganj NH57 forbisganj se narpatganj NH57 forbisganj se narpatganj NH57 blogin forbisganj se narpatganj NH57forbisganj se narpatganj NH57 forbisganj se narpatganj NH571
- तीन राज्यों में भारतीय जनता पार्टी की जीत के बाद बिहार के कसबा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार जश्न मनाया। उन्होंने पटाखे फोड़े, पार्टी के समर्थन में नारे लगाए और एक-दूसरे को झालमुड़ी बांटी। स्थानीय नेताओं ने इस जीत को जनता के विश्वास और सरकार की नीतियों का परिणाम बताया।1
- अररिया में 19 मई को पहला सहयोग शिविर, एलपीजी आपूर्ति सामान्य: जिलाधिकारी जिला पदाधिकारी विनोद दूहन की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित परमान सभागार में प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया, जिसमें पांडुलिपि संरक्षण, 19 मई को आयोजित होने वाले सहयोग शिविर तथा जिले में एलपीजी आपूर्ति की स्थिति को लेकर विस्तृत जानकारी दी गई। जिलाधिकारी ने बताया कि जन शिकायतों के सरल, सुलभ एवं प्रभावी निवारण के उद्देश्य से जिले के सभी पंचायतों में पंचायतवार सहयोग शिविर का आयोजन किया जा रहा है। ये शिविर प्रत्येक माह के प्रथम एवं तृतीय मंगलवार को आयोजित होंगे। उन्होंने कहा कि शिविरों के सफल संचालन के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर दी गई हैं तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। शिविर से पूर्व ही आवेदन प्राप्त किए जा रहे हैं, जिन्हें प्रखंड कार्यालय अथवा पंचायत कर्मियों के माध्यम से जमा किया जा सकता है। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी आवेदनों व शिकायतों का अनिवार्य रूप से पंजीकरण किया जाएगा और उनका निपटारा निर्धारित समय-सीमा के भीतर किया जाएगा। उन्होंने कहा कि शिकायतों के निष्पादन के लिए ‘शिविर संवाद समाधान पोर्टल’ का उपयोग किया जाएगा, जिससे पारदर्शिता और त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित हो सके। साथ ही सभी शिकायतों की निगरानी के लिए रियल टाइम मॉनिटरिंग सिस्टम विकसित किया गया है, जिसकी निगरानी नोडल पदाधिकारी करेंगे। शिविरों में केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी आमजनों को दी जाएगी। उन्होंने आम जनता से अपील की कि वे निर्धारित तिथियों पर अपने-अपने क्षेत्रों में आयोजित सहयोग शिविरों में भाग लेकर अपनी समस्याओं का त्वरित समाधान प्राप्त करें। उन्होंने बताया कि 19 मई 2026 को आयोजित होने वाले सहयोग शिविर डुमरिया कुर्साकांटा, आमगाछी सिकटी, बेलसरा रानीगंज, कुशमौल भरगामा, साहसमल अररिया, बथनाहा फारबिसगंज, बलुआ कलियागंज पलासी, तरौना भोजपुर अररिया, भगवानपुर जोकीहाट, हाँसा, रानीगंज, सहवाजपुर फारबिसगंज एवं बेला पंचायत नरपतगंज प्रखंड में निर्धारित हैं। प्रेस कॉन्फ्रेंस में जिलाधिकारी ने बताया कि जिले में रसोई गैस की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है। जिले में प्रतिदिन औसतन 6067 सिलेंडरों की आपूर्ति की जा रही है, जबकि 5 मई 2026 को 7739 सिलेंडरों की आपूर्ति की गई। वर्तमान में 14.2 किलोग्राम के 11,310 सिलेंडरों का स्टॉक उपलब्ध हैं। उन्होंने बताया कि गैस से संबंधित शिकायतों के समाधान के लिए जिला नियंत्रण कक्ष कार्यरत है, जहां कुल 517 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 499 का निष्पादन कर दिया गया है। शेष 18 शिकायतों को संबंधित एजेंसियों के एरिया मैनेजर को भेजा गया है। शादी-विवाह एवं अन्य आयोजनों के लिए व्यावसायिक गैस सिलेंडरों की आपूर्ति हेतु भी विशेष व्यवस्था की गई है। इसके तहत अब तक 2161 व्यावसायिक सिलेंडरों की आपूर्ति की स्वीकृति दी गई है, जिनमें से 1430 सिलेंडरों की आपूर्ति की जा चुकी है।1
- जोगबनी में बढ़ती गर्मी के बीच अग्निशमन विभाग अलर्ट, चलाया जागरूकता अभियान जोगबनी में बढ़ती गर्मी के बीच अग्निशमन विभाग अलर्ट, चलाया जागरूकता अभियान1