Shuru
Apke Nagar Ki App…
जालौन जिले के कोंच क्षेत्र से घर से भागी माहेनूर का शादी के बाद एक वीडियो वायरल होने से हड़कंप मच गया है। जारी किए गए वीडियो में माहेनूर ने बताया है कि उन्होंने कोर्ट मैरिज कर ली है। इसके साथ ही उसने कहा कि अब उन्हें कोई परेशान न करे।
Bheem rajawat 9628800458
जालौन जिले के कोंच क्षेत्र से घर से भागी माहेनूर का शादी के बाद एक वीडियो वायरल होने से हड़कंप मच गया है। जारी किए गए वीडियो में माहेनूर ने बताया है कि उन्होंने कोर्ट मैरिज कर ली है। इसके साथ ही उसने कहा कि अब उन्हें कोई परेशान न करे।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- जालौन के मोहल्ला गणेश जी स्थित नगर के एकमात्र नौ देवी मंदिर के 21वें स्थापना दिवस और गुप्त नवरात्रि की नवमी के अवसर पर संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। इस पावन अवसर पर श्रद्धालुओं के जयकारों से पूरा मंदिर परिसर श्रीराम और मां दुर्गा के जयघोष से भक्तिमय बना रहा। कार्यक्रम में सुंदरकांड का भावपूर्ण पाठ लता उपाध्याय के मुखारविंद से संपन्न हुआ, जबकि निशा महेश्वरी जजमान रहीं। इस धार्मिक आयोजन में राजकुमारी, सुनीता देवी, राखी ताम्रकार, मनीष गुप्ता, बबली सक्सेना, आशा पोरवाल, नीलम गुप्ता, अन्नपूर्णा पोरवाल, निशि पोरवाल, संध्या गुप्ता, आंचल सक्सेना और नर्मिता ताम्रकार सहित लगभग आधा सैकड़ा महिलाओं ने श्रद्धापूर्वक सहभागिता कर धर्म लाभ प्राप्त किया। कार्यक्रम के समापन पर सामूहिक आरती की गई और प्रसाद का वितरण किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने मां नौ देवी से नगर, प्रदेश एवं देश की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की।1
- उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मजबूत और आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर प्रदेश के विकास की आधारशिला है। उन्होंने स्पष्ट किया कि बेहतर बुनियादी ढांचा न केवल लोगों के आवागमन को सुगम बनाता है, बल्कि उनके समय की भी बचत करता है। मुख्यमंत्री ने कहा, "आवागमन जितना तेज होगा, समय की उतनी ही बचत होगी और प्रगति व समृद्धि के मार्ग स्वतः प्रशस्त होंगे।" उन्होंने बताया कि प्रदेश में आधुनिक परिवहन सुविधाओं और बेहतर कनेक्टिविटी के विस्तार से आर्थिक गतिविधियों को गति मिल रही है तथा आमजन को सुविधाजनक आवागमन का लाभ मिल रहा है। मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास के माध्यम से उत्तर प्रदेश को विकास और समृद्धि की नई ऊंचाइयों तक ले जाने का कार्य निरंतर जारी है।1
- जालौन कोतवाली के छिरिया चौकी क्षेत्र स्थित खंनुवा गांव में एक महिला की शिकायत पर पहुंची यूपी 112 की टीम पर गंभीर आरोप लगे हैं। मामले में दूसरे पक्ष के एक युवक ने पुलिस सिपाही पर अपना मोबाइल छीनने का आरोप लगाया है। युवक ने सिपाही पर मोबाइल छीनने का आरोप लगाते हुए एक वीडियो बनाकर वायरल कर दिया है। इस वायरल वीडियो में युवक सिपाही की शिकायत सीधे जिलाधिकारी से करने की बात कहता हुआ सुनाई दे रहा है।2
- जालौन जिले के कोंच क्षेत्र में सागर चौकी के पास स्कूली बच्चों की सुरक्षा में गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है। आरोप है कि क्षमता से अधिक बच्चों को ठूंस-ठूंसकर ले जा रही एक स्कूली वैन बीच रास्ते में अचानक बंद हो गई। वाहन स्टार्ट न होने पर चालक ने खुद प्रयास करने के बजाय उसमें सवार मासूम बच्चों को ही सड़क पर उतारकर वैन में धक्का लगवाया। मौके पर मौजूद लोगों द्वारा बनाए गए इस घटनाक्रम का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस घटना ने स्कूल प्रबंधन और वाहन संचालक की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह की लापरवाही किसी बड़े हादसे को न्योता दे सकती है। लोगों ने संबंधित विभाग और प्रशासन से मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। हालांकि, इस मामले में स्कूल प्रबंधन या प्रशासन की ओर से समाचार लिखे जाने तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।1
- अंकलेश्वर के सभी निवासियों को सूचित करते हुए 24 घंटे का रेड अलर्ट जारी किया गया है। नमक फैक्ट्री पर चारों तरफ पानी ही पानी हो गया है, जिसके चलते यह अलर्ट घोषित किया गया है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए सभी लोगों से अपील की गई है कि वे अपने-अपने घरों में ही रहें और पूरी तरह सुरक्षित रहें।1