हरपालपुर में मारपीट मामले में दोनों पक्षों ने दर्ज कराई प्राथमिकी, छह आरोपित गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल हसनपुरा/सीवान | एमएच नगर थाना क्षेत्र के हरपालपुर गांव में बुधवार की शाम करीब चार बजे हुई मारपीट की घटना को लेकर दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों से तीन-तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार एक पक्ष के नदीम परवेज ने थाने में आवेदन देकर पांच लोगों पर मारपीट कर घायल करने का आरोप लगाया है। वहीं दूसरे पक्ष के संजय सिंह ने भी सात लोगों के खिलाफ मारपीट कर घायल करने की शिकायत दर्ज कराई है। घटना के बाद गांव में कुछ समय के लिए अफरातफरी का माहौल बन गया था। वही पुलिस को जैसे ही घटना की सूचना मिली, तत्काल मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रण में लिया गया। इसके बाद दोनों पक्षों से आरोपितों की पहचान कर कार्रवाई शुरू की गई। इस मामले में थानाध्यक्ष राजीव कुमार पटेल ने बताया कि दोनों पक्षों के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले में एक पक्ष से संजय सिंह, सूरज सिंह और चरनजीत सिंह को गिरफ्तार किया गया है। वहीं दूसरे पक्ष से नदीम परवेज, शहीम अंसारी और फरियाद अली को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि सभी गिरफ्तार अभियुक्तों को आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद गुरुवार की दोपहर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।

- User3595Siwan, Bihar😡on 14 March
- Post by जनसत्ता NEWS@1
- हजरत आयशा जमीअतुल बनात सफी छपरा में दाखिला शुरू है.. जिन बच्चियों का दाखिला हजरत आयशा जमीअतुल बनात में कराना है वह जल्द से जल्द अपनी बच्चियों का दाखिला करा ले..1
- मैरवा में श्री रामजन्म उपाध्याय नर्सिंग कॉलेज में धूमधाम से मनी डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती 📝 सिवान जिले के मैरवा स्थित श्री रामजन्म उपाध्याय नर्सिंग एवं मेडिकल कॉलेज में संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत बाबा साहेब के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। इस अवसर पर कॉलेज के डायरेक्टर डॉ. अमित उपाध्याय, डॉ. प्रशांत राय, शिक्षक सुनील कुशवाहा, शिक्षक रितेश राम सहित अन्य शिक्षकों ने भाग लिया। वहीं मेल स्टूडेंट्स के नेता सुरेंद्र भगत और सभी छात्र-छात्राओं की सक्रिय उपस्थिति रही। कार्यक्रम के दौरान संगोष्ठी का आयोजन कर बाबा साहेब के जीवन, संघर्ष और संविधान निर्माण में उनके योगदान पर प्रकाश डाला गया। साथ ही शिक्षा, समानता और सामाजिक न्याय के उनके विचारों को अपनाने का संदेश दिया गया। 🔖 हैशटैग: #AmbedkarJayanti #DrBRambedkar #Mairwa #SiwanNews #BiharNews #NursingCollege #Education #SocialJustice #BreakingNews #LocalNews #DailyNews #Ambedkar #Students #BiharUpdates #NewsUpdate1
- दिनांक-12.04.2026 को थाना सुखपुरा को सूचना प्राप्त हुई थी कि थाना क्षेत्र के एक गांव में एक पिता ने अपनी नाबालिक पुत्री का यौनउत्पीड़न किया है, सूचना मिलते ही तत्काल थाना स्थानीय पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया और दिनांक-13.04.2026 को नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां उसे अभिरक्षा में भेज दिया गया है। अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है, इस सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी नगर की वीडियो बाइट। अवगत कराना है कि दिनांक-12.04.2026 को थाना सुखपुरा को सूचना प्राप्त हुई थी कि थाना क्षेत्र के एक गांव में एक पिता ने अपनी नाबालिक पुत्री का यौनउत्पीड़न किया है, सूचना मिलते ही तत्काल थाना स्थानीय पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया और दिनांक-13.04.2026 को नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां उसे न्यायिक अभिरक्षा लेकर जेल भेज दिया गया है। अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है, इस सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी नगर मो0 उस्मान की वीडियो बाइट1
- Post by Dharm kishor5
- मंगलवार की दोपहर बिहार के मुख्यमंत्री Nitish Kumar के इस्तीफे के बाद जैसे ही राज्य के नए मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा हुई, पूरे क्षेत्र में उत्साह की लहर दौड़ गई। इसी कड़ी में हथुआ नगर के मछागर जगदीश गांव में भी देर शाम जश्न का माहौल देखने को मिला। गांव में निर्भय पुरी के नेतृत्व में सैकड़ों समर्थक एकत्रित हुए और खुशी का इजहार करते हुए एक-दूसरे को मिठाई खिलाई। समर्थकों ने पटाखों के साथ अपनी खुशी जाहिर की। पूरे इलाके में देर तक आतिशबाजी होती रही, जिससे माहौल पूरी तरह उत्सवमय हो गया।1
- Dehradun yek bhauk kar dene wala video dulhan shadi karke apne sasural ja rahi hoti hai tabhi uske paltu kutte use rok lete hain aur dono taraf se gher lete hain1
- Post by जनसत्ता NEWS@1