logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सारण जिले के छपरा में भारत स्काउट एवं गाइड, सारण द्वारा आयोजित पांच दिवसीय जिला स्तरीय एकता शिविर शनिवार को सफलतापूर्वक सम्पन्न हो गया। इस शिविर में जिले के सभी 20 प्रखंडों से लगभग 400 स्काउट एवं गाइड कैडेटों ने भाग लेकर विभिन्न विषयों पर गहन प्रशिक्षण प्राप्त किया। इस पहल का मुख्य उद्देश्य युवाओं में नेतृत्व क्षमता, अनुशासन, सेवा भावना, सामाजिक जागरूकता और राष्ट्र निर्माण के प्रति उत्तरदायित्व की भावना विकसित करना था। शिविर के दौरान प्रतिदिन चार सत्रों में विशेषज्ञों द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया गया। पहले दिन प्रतिभागियों को साइबर सुरक्षा जागरूकता और स्वास्थ्य जागरूकता पर महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। दूसरे दिन यूथ फोरम, रंगोली प्रतियोगिता और पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जहाँ कैडेटों ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। तीसरे दिन आपदा प्रबंधन और अग्निशमन प्रशिक्षण आयोजित किया गया, जिसमें आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के व्यावहारिक गुर सिखाए गए। चौथे दिन पर्यावरण संरक्षण, प्लास्टिक मुक्त राष्ट्र अभियान, फिजिकल फिटनेस और जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा कानूनी जागरूकता का प्रशिक्षण प्रदान किया गया। शिविर की एक विशेष पहचान प्रतिदिन आयोजित होने वाला कैंप फायर रहा, जहाँ प्रतिभागियों ने देशभक्ति, सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक विरासत पर आधारित रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए, जिसने सभी उपस्थित अतिथियों और प्रतिभागियों को मंत्रमुग्ध कर दिया। शिविर के विभिन्न अवसरों पर बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री, महाराजगंज के सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल, जिला एवं सत्र न्यायाधीश, चार अन्य सत्र न्यायाधीश, क्षेत्रीय शिक्षा उप निदेशक, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी, जिला खेल पदाधिकारी, अपर मुख्य राज्य आयुक्त दिलीप कुमार, जिला मुख्य आयुक्त (सिवान) अभिषेक कुमार सिंह, जिला सचिव छपरा डॉ० शहजाद आलम, जिला सचिव सिवान कमलेश्वर ओझा, जिला संगठन आयुक्त (वैशाली) ऋतुराज, जिला संगठन आयुक्त (रोहतास) अरविंद सिंह, जिला संगठन आयुक्त (पटना) श्रीमती कंचन चौधरी सहित अनेक जिला स्तरीय पदाधिकारियों ने उपस्थित होकर प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर जिला मुख्य आयुक्त हरेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि स्काउटिंग-गाइडिंग युवाओं के व्यक्तित्व निर्माण की एक सशक्त प्रक्रिया है, जिसने बच्चों में अनुशासन, नेतृत्व, सेवा और राष्ट्रभक्ति का विकास किया है। जिला उपाध्यक्ष सह सीपीएस ग्रुप के चेयरमैन डॉ. हरेंद्र सिंह ने युवा शक्ति को राष्ट्र की सबसे बड़ी ताकत बताते हुए ऐसे शिविरों को पुस्तकीय ज्ञान के साथ-साथ व्यवहारिक जीवन के लिए भी महत्वपूर्ण बताया। जिला संगठन आयुक्त (स्काउट) अमन राज ने सभी 20 प्रखंडों के कैडेटों की सक्रिय भागीदारी को शिविर की सबसे बड़ी सफलता करार दिया और भविष्य में भी जिले में ऐसे व्यापक कार्यक्रमों के आयोजन की बात कही। शिविर के सफल संचालन में शिविर प्रधान प्रमोद कुमार सिंह और मनोरमा कुमारी, शिविर सहायक श्री सुरेश कुमार, आलोक राज, सुनीता मिश्रा एवं प्रणव कुमार की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण रही। प्रशिक्षक प्रणव कुमार, आशुतोष कुमार, सोनू कुमार, हार्दिक कुमार, मोहित कुमार, बिराज कुमार और खुशी कुमारी सहित जिले के सभी रोवर-रेंजर सदस्यों ने प्रशिक्षण, अनुशासन, भोजन, आवास, सुरक्षा और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के सफल संचालन में उल्लेखनीय योगदान दिया। समापन अवसर पर प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए तथा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले स्काउट एवं गाइड कैडेटों को सम्मानित किया गया। पूरे शिविर के दौरान अनुशासन, सेवा, एकता और भाईचारे का वातावरण देखने को मिला, जिससे यह जिले के सबसे सफल स्काउट-गाइड आयोजनों में से एक बन गया। यह जिला स्तरीय एकता शिविर युवाओं के सर्वांगीण विकास, सामाजिक जागरूकता और राष्ट्र निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण और प्रेरणादायी पहल सिद्ध हुआ।

15 hrs ago
user_Ashraf Journalist
Ashraf Journalist
Local News Reporter Chapra, Saran•
15 hrs ago
25838de4-36a6-45b3-84bf-1db7758919ce

सारण जिले के छपरा में भारत स्काउट एवं गाइड, सारण द्वारा आयोजित पांच दिवसीय जिला स्तरीय एकता शिविर शनिवार को सफलतापूर्वक सम्पन्न हो गया। इस शिविर में जिले के सभी 20 प्रखंडों से लगभग 400 स्काउट एवं गाइड कैडेटों ने भाग लेकर विभिन्न विषयों पर गहन प्रशिक्षण प्राप्त किया। इस पहल का मुख्य उद्देश्य युवाओं में नेतृत्व क्षमता, अनुशासन, सेवा भावना, सामाजिक जागरूकता और राष्ट्र निर्माण के प्रति उत्तरदायित्व की भावना विकसित करना था। शिविर के दौरान प्रतिदिन चार सत्रों में विशेषज्ञों द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया गया। पहले दिन प्रतिभागियों को साइबर सुरक्षा जागरूकता और स्वास्थ्य जागरूकता पर महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। दूसरे दिन यूथ फोरम, रंगोली प्रतियोगिता और पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जहाँ कैडेटों ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। तीसरे दिन आपदा प्रबंधन और अग्निशमन प्रशिक्षण आयोजित किया गया, जिसमें आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के व्यावहारिक गुर सिखाए गए। चौथे दिन पर्यावरण संरक्षण, प्लास्टिक मुक्त राष्ट्र अभियान, फिजिकल फिटनेस और जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा कानूनी जागरूकता का प्रशिक्षण प्रदान किया गया। शिविर की एक विशेष पहचान प्रतिदिन आयोजित होने वाला कैंप फायर रहा, जहाँ प्रतिभागियों ने देशभक्ति, सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक विरासत पर आधारित रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए, जिसने सभी उपस्थित अतिथियों और प्रतिभागियों को मंत्रमुग्ध कर दिया। शिविर के विभिन्न अवसरों पर बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री, महाराजगंज के सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल, जिला एवं सत्र न्यायाधीश, चार अन्य सत्र न्यायाधीश, क्षेत्रीय शिक्षा उप निदेशक, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी, जिला खेल पदाधिकारी, अपर मुख्य राज्य आयुक्त दिलीप कुमार, जिला मुख्य आयुक्त (सिवान) अभिषेक कुमार सिंह, जिला सचिव छपरा डॉ० शहजाद आलम, जिला सचिव सिवान कमलेश्वर ओझा, जिला संगठन आयुक्त

0fca0805-edd5-42c2-9913-7853f3102d2b

(वैशाली) ऋतुराज, जिला संगठन आयुक्त (रोहतास) अरविंद सिंह, जिला संगठन आयुक्त (पटना) श्रीमती कंचन चौधरी सहित अनेक जिला स्तरीय पदाधिकारियों ने उपस्थित होकर प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर जिला मुख्य आयुक्त हरेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि स्काउटिंग-गाइडिंग युवाओं के व्यक्तित्व निर्माण की एक सशक्त प्रक्रिया है, जिसने बच्चों में अनुशासन, नेतृत्व, सेवा और राष्ट्रभक्ति का विकास किया है। जिला उपाध्यक्ष सह सीपीएस ग्रुप के चेयरमैन डॉ. हरेंद्र सिंह ने युवा शक्ति को राष्ट्र की सबसे बड़ी ताकत बताते हुए ऐसे शिविरों को पुस्तकीय ज्ञान के साथ-साथ व्यवहारिक जीवन के लिए भी महत्वपूर्ण बताया। जिला संगठन आयुक्त (स्काउट) अमन राज ने सभी 20 प्रखंडों के कैडेटों की सक्रिय भागीदारी को शिविर की सबसे बड़ी सफलता करार दिया और भविष्य में भी जिले में ऐसे व्यापक कार्यक्रमों के आयोजन की बात कही। शिविर के सफल संचालन में शिविर प्रधान प्रमोद कुमार सिंह और मनोरमा कुमारी, शिविर सहायक श्री सुरेश कुमार, आलोक राज, सुनीता मिश्रा एवं प्रणव कुमार की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण रही। प्रशिक्षक प्रणव कुमार, आशुतोष कुमार, सोनू कुमार, हार्दिक कुमार, मोहित कुमार, बिराज कुमार और खुशी कुमारी सहित जिले के सभी रोवर-रेंजर सदस्यों ने प्रशिक्षण, अनुशासन, भोजन, आवास, सुरक्षा और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के सफल संचालन में उल्लेखनीय योगदान दिया। समापन अवसर पर प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए तथा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले स्काउट एवं गाइड कैडेटों को सम्मानित किया गया। पूरे शिविर के दौरान अनुशासन, सेवा, एकता और भाईचारे का वातावरण देखने को मिला, जिससे यह जिले के सबसे सफल स्काउट-गाइड आयोजनों में से एक बन गया। यह जिला स्तरीय एकता शिविर युवाओं के सर्वांगीण विकास, सामाजिक जागरूकता और राष्ट्र निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण और प्रेरणादायी पहल सिद्ध हुआ।

More news from बिहार and nearby areas
  • भोजपुर जिले के शाहपुर प्रखंड के बिलौटी गांव में पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्वनी कुमार चौबे ने एक पीड़ित परिवार से मुलाकात की है। इस मुलाकात के बाद उन्होंने एक 'बड़ी बात' कही है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
    1
    भोजपुर जिले के शाहपुर प्रखंड के बिलौटी गांव में पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्वनी कुमार चौबे ने एक पीड़ित परिवार से मुलाकात की है। इस मुलाकात के बाद उन्होंने एक 'बड़ी बात' कही है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
    user_जनता की आवाज
    जनता की आवाज
    आरा, भोजपुर, बिहार•
    33 min ago
  • पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने भारत तिवारी के परिवार से मुलाकात की और न्याय की उनकी मांग का समर्थन किया। इस मुलाकात के दौरान, उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि इस मामले के लिए जो भी जिम्मेदार हैं, उन्हें जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए और न्याय बिना किसी देरी के सुनिश्चित किया जाना चाहिए।
    1
    पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने भारत तिवारी के परिवार से मुलाकात की और न्याय की उनकी मांग का समर्थन किया। इस मुलाकात के दौरान, उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि इस मामले के लिए जो भी जिम्मेदार हैं, उन्हें जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए और न्याय बिना किसी देरी के सुनिश्चित किया जाना चाहिए।
    user_Kunjal singh Rajput
    Kunjal singh Rajput
    Electrician दिघवारा, सारण, बिहार•
    5 hrs ago
  • भरत तिवारी की मृत्यु के उपरांत, उनकी बड़ी बहन ने बेलोटी घर में हुई बातचीत के दौरान एक महत्वपूर्ण बयान दिया है। उनके इस बयान को लेकर अब व्यापक चर्चा हो रही है।
    1
    भरत तिवारी की मृत्यु के उपरांत, उनकी बड़ी बहन ने बेलोटी घर में हुई बातचीत के दौरान एक महत्वपूर्ण बयान दिया है। उनके इस बयान को लेकर अब व्यापक चर्चा हो रही है।
    user_Sanjay srivastava
    Sanjay srivastava
    Local News Reporter आरा, भोजपुर, बिहार•
    6 hrs ago
  • भोजपुर के बिलौटी गांव में भरत तिवारी की मौत के मामले ने बिहार की सियासत में हलचल मचा दी है। इस घटना पर पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने पुलिस की कार्रवाई पर कड़ा रुख अख्तियार करते हुए सवाल उठाया है कि यदि भरत तिवारी ने सरेंडर कर दिया था, तो उसे गोली क्यों मारी गई? चौबे ने इस पूरे घटनाक्रम को गंभीर बताते हुए एक उच्चस्तरीय और निष्पक्ष जांच की मांग की है। अश्विनी चौबे ने जोर देकर कहा कि यह केवल एक युवक की मौत का मामला नहीं है, बल्कि कानून के राज और पुलिस की जवाबदेही से जुड़ा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरेंडर के बाद किसी को गोली मारना लोकतंत्र और कानून, दोनों पर गंभीर सवाल खड़े करता है। चौबे ने यह भी मांग की कि यदि पुलिसकर्मी दोषी पाए जाते हैं, तो उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए और दोषियों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए। उन्होंने प्रशासन को 48 घंटे के भीतर कार्रवाई करने और सच्चाई सामने लाने का अल्टीमेटम भी दिया है। उनके इस बयान के बाद यह मामला और अधिक राजनीतिक रंग लेता दिख रहा है, क्योंकि सत्ता पक्ष के भीतर से ही पुलिस की भूमिका पर सवाल उठने लगे हैं। फिलहाल, भरत तिवारी की मौत के मामले में परिजनों, ग्रामीणों और विभिन्न राजनीतिक दलों की ओर से लगातार निष्पक्ष जांच, जवाबदेही और न्याय की मांग की जा रही है।
    2
    भोजपुर के बिलौटी गांव में भरत तिवारी की मौत के मामले ने बिहार की सियासत में हलचल मचा दी है। इस घटना पर पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने पुलिस की कार्रवाई पर कड़ा रुख अख्तियार करते हुए सवाल उठाया है कि यदि भरत तिवारी ने सरेंडर कर दिया था, तो उसे गोली क्यों मारी गई? चौबे ने इस पूरे घटनाक्रम को गंभीर बताते हुए एक उच्चस्तरीय और निष्पक्ष जांच की मांग की है।

अश्विनी चौबे ने जोर देकर कहा कि यह केवल एक युवक की मौत का मामला नहीं है, बल्कि कानून के राज और पुलिस की जवाबदेही से जुड़ा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरेंडर के बाद किसी को गोली मारना लोकतंत्र और कानून, दोनों पर गंभीर सवाल खड़े करता है। चौबे ने यह भी मांग की कि यदि पुलिसकर्मी दोषी पाए जाते हैं, तो उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए और दोषियों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए। उन्होंने प्रशासन को 48 घंटे के भीतर कार्रवाई करने और सच्चाई सामने लाने का अल्टीमेटम भी दिया है।

उनके इस बयान के बाद यह मामला और अधिक राजनीतिक रंग लेता दिख रहा है, क्योंकि सत्ता पक्ष के भीतर से ही पुलिस की भूमिका पर सवाल उठने लगे हैं। फिलहाल, भरत तिवारी की मौत के मामले में परिजनों, ग्रामीणों और विभिन्न राजनीतिक दलों की ओर से लगातार निष्पक्ष जांच, जवाबदेही और न्याय की मांग की जा रही है।
    user_Jitendra Kumar
    Jitendra Kumar
    Local News Reporter आरा, भोजपुर, बिहार•
    6 hrs ago
  • बलिया जनपद के नगर में अभिनेता-गायक पवन सिंह ने एक स्टेज शो प्रस्तुत किया।
    1
    बलिया जनपद के नगर में अभिनेता-गायक पवन सिंह ने एक स्टेज शो प्रस्तुत किया।
    user_Gudiya Verma
    Gudiya Verma
    Local News Reporter बैरिया, बलिया, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • इसुआपुर थाना क्षेत्र के टेढ़ा गांव में एक साथ तीन घरों में चोरी की वारदात हुई है। चोरों ने इन घरों से सोने-चांदी के आभूषणों के साथ-साथ नगदी रुपयों की भी चोरी की। घर वालों के अनुसार, इस चोरी की घटना में उन्हें लगभग 25 लाख रुपए तक की संपत्ति का नुकसान हुआ है।
    1
    इसुआपुर थाना क्षेत्र के टेढ़ा गांव में एक साथ तीन घरों में चोरी की वारदात हुई है। चोरों ने इन घरों से सोने-चांदी के आभूषणों के साथ-साथ नगदी रुपयों की भी चोरी की। घर वालों के अनुसार, इस चोरी की घटना में उन्हें लगभग 25 लाख रुपए तक की संपत्ति का नुकसान हुआ है।
    user_Public News (Ishuapur update)
    Public News (Ishuapur update)
    News channel (पत्रकार) Ishupur, Saran•
    14 hrs ago
  • भोजपुर जिले के शाहपुर प्रखंड अंतर्गत बिलौटी गांव में स्वर्गीय भरत तिवारी के घर पूर्व केंद्रीय मंत्री और आरा के पूर्व सांसद आर.के. सिंह के आगमन को लेकर स्थानीय लोगों में उत्साह और उम्मीद का माहौल है। यह महत्वपूर्ण आगमन 'भरत तिवारी एनकाउंटर मामले' से जुड़ा है, जिस पर लगातार राजनीतिक और सामाजिक गतिविधियां जारी हैं। ग्रामीणों का मानना है कि आर.के. सिंह के परिवार से मिलने से पीड़ित परिवार को नई ऊर्जा और मनोबल प्राप्त होगा। गांव के लोग इस मुलाकात को न्याय की लड़ाई में एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में देख रहे हैं, जिससे मामले को और मजबूती मिलेगी। बिलौटी के लोगों की निगाहें अब इस मुलाकात पर टिकी हैं, क्योंकि परिवार को आशा है कि उनकी पीड़ा और न्याय की मांग को एक नई तथा प्रभावी आवाज मिलेगी।
    1
    भोजपुर जिले के शाहपुर प्रखंड अंतर्गत बिलौटी गांव में स्वर्गीय भरत तिवारी के घर पूर्व केंद्रीय मंत्री और आरा के पूर्व सांसद आर.के. सिंह के आगमन को लेकर स्थानीय लोगों में उत्साह और उम्मीद का माहौल है। यह महत्वपूर्ण आगमन 'भरत तिवारी एनकाउंटर मामले' से जुड़ा है, जिस पर लगातार राजनीतिक और सामाजिक गतिविधियां जारी हैं।

ग्रामीणों का मानना है कि आर.के. सिंह के परिवार से मिलने से पीड़ित परिवार को नई ऊर्जा और मनोबल प्राप्त होगा। गांव के लोग इस मुलाकात को न्याय की लड़ाई में एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में देख रहे हैं, जिससे मामले को और मजबूती मिलेगी। बिलौटी के लोगों की निगाहें अब इस मुलाकात पर टिकी हैं, क्योंकि परिवार को आशा है कि उनकी पीड़ा और न्याय की मांग को एक नई तथा प्रभावी आवाज मिलेगी।
    user_जनता की आवाज
    जनता की आवाज
    आरा, भोजपुर, बिहार•
    1 hr ago
  • सारण जिले के लहलादपुर प्रखंड अंतर्गत दन्दासपुर गांव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कार्यकर्ताओं की एक भव्य बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता भाजपा के प्रखंड अध्यक्ष अजय कुमार राय ने की।
    1
    सारण जिले के लहलादपुर प्रखंड अंतर्गत दन्दासपुर गांव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कार्यकर्ताओं की एक भव्य बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता भाजपा के प्रखंड अध्यक्ष अजय कुमार राय ने की।
    user_एनामुल हक
    एनामुल हक
    छपरा, सारण, बिहार•
    8 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.