Shuru
Apke Nagar Ki App…
महाराजगंज में भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की टीम ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए तस्कर को गिरफ्तार किया है। इस दौरान टीम ने कार्रवाई करते हुए तस्कर के साथ एक पिकअप गाड़ी को भी पकड़ा है।
R K SINGH Y
महाराजगंज में भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की टीम ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए तस्कर को गिरफ्तार किया है। इस दौरान टीम ने कार्रवाई करते हुए तस्कर के साथ एक पिकअप गाड़ी को भी पकड़ा है।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- महराजगंज में बीजेपी बूथ सम्मेलन के बाद हुई मटन पार्टी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के मामले में विधायक जयमंगल कन्नौजिया का जवाब सामने आया है।1
- लाठीचार्ज की घटना को लेकर सरकार घिर गई है। इस बीच चंद्रशेखर आज़ाद ने बड़ा बयान जारी करते हुए साफ़ कह दिया है कि संबंधित मंत्री के इस्तीफे से पहले सरकार के साथ कोई बातचीत नहीं की जाएगी।1
- सिद्धार्थनगर जिले के शिवनगर डिंडई थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच 28 बस्ती-बांसी मार्ग के खुटहना चौराहे पर पुलिस की कथित लापरवाही से आक्रोशित ग्रामीणों ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए सड़क जाम कर दी। लगभग दो घंटे तक चले इस हंगामे के कारण यातायात पूरी तरह बाधित रहा और भड़के लोग लगातार 'पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद' के नारे लगाते रहे। घटना की सूचना मिलते ही मय फोर्स मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष बृजेश सिंह ने उग्र ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन लोग नहीं हटे। स्थिति को देखते हुए एसडीएम विश्वमित्र सिंह और सीओ शुभेंदु सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाते हुए दोषी व लापरवाह पुलिसकर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का ठोस आश्वासन दिया, जिसके बाद ग्रामीणों ने जाम हटाया। इस पूरे विवाद की जड़ 3 जुलाई को करही चौराहे पर हुई एक सड़क दुर्घटना और उसमें पुलिस की ढिलाई से जुड़ी है। नदांव गाँव निवासी रामनरेश गुप्ता (पुत्र पल्टूराम) 3 जुलाई को अपनी मोटरसाइकिल से बेटी के घर जाने के लिए निकले थे। उनके बेटी के घर न पहुँचने पर परिजनों ने 4 जुलाई को थाना शिवनगर डिंडई में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने हाल ही में उन्हें थाने बुलाकर बताया कि 3 जुलाई को ही रामनरेश का एक्सीडेंट हो गया था और उनकी बाइक थाने में जमा थी। पुलिस के अनुसार, घायल रामनरेश को पहले सीएचसी तिलौली और फिर जिला अस्पताल ले जाया गया, जहाँ इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। शिनाख्त न होने की बात कहकर पुलिस ने शव का लावारिस में अंतिम संस्कार भी करवा दिया। जब परिजनों को पता चला कि 4 जुलाई को गुमशुदगी दर्ज होने और बाइक थाने में मौजूद होने के बावजूद पुलिस ने समय रहते सूचना नहीं दी, तो ग्रामीण भड़क उठे। अधिकारियों के आश्वासन के बाद जाम खुलने पर बस्ती-बांसी मार्ग पर वाहनों का आवागमन सामान्य हो सका। हालांकि, शांति-व्यवस्था बनाए रखने के लिए और एहतियात के तौर पर मौके पर सर्किल के चार थानों की पुलिस तैनात की गई है।1
- सांसद रवि किशन ने विजय दुबे को लेकर चुटकी ली है। उन्होंने विजय दुबे पर मजाकिया अंदाज में टिप्पणी करते हुए कहा, "तिलक भी इनके बोझा लगत हुई आधा किलो का..."।1
- महराजगंज के निचलौल स्थित बजहा उर्फ अहिरौली गांव में सड़कों की स्थिति अत्यंत बदहाल बनी हुई है। गांव की सड़कों पर इतना कीचड़ जमा है कि ग्रामीण घुटनों तक कीचड़ में चलने को मजबूर हैं। खस्ताहाल रास्तों की वजह से स्थानीय ग्रामीणों को आवाजाही में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।1
- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रामगढ़ताल को लेकर सांसद पर चुटकी ली है। उन्होंने टिप्पणी करते हुए कहा कि रामगढ़ताल अच्छा हुआ और सांसद जी ने पहले ही जमीन खरीद ली।1
- महराजगंज के पुरन्दरपुर थाना क्षेत्र स्थित बहोरपुर प्राथमिक विद्यालय के मुख्य गेट पर लंबे समय से जलजमाव और गंदगी की समस्या बनी हुई है। स्थिति इतनी खराब हो चुकी है कि विद्यालय का प्रवेश द्वार गंदे पानी के तालाब में तब्दील हो गया है, जिसके कारण बच्चे रोज़ाना इसी दूषित पानी से होकर स्कूल जाने के लिए मजबूर हैं। स्कूल की इस बदहाल स्थिति को लेकर स्थानीय ग्रामीणों में रोष है और उन्होंने प्रशासन से तत्काल साफ-सफाई कराने के साथ-साथ स्थायी जलनिकासी की व्यवस्था करने की मांग की है। वहीं, इस मामले में खंड शिक्षा अधिकारी ने संज्ञान लेते हुए कार्रवाई का आश्वासन दिया है।1
- महराजगंज के श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र में पुलिस ने नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने, दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट से जुड़े मामले में नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी सदर अंकुर गौतम के पर्यवेक्षण में गठित पुलिस टीम ने गुरुवार को आरोपी अविनाश राजभर (18 वर्ष 6 माह), निवासी छातीराम बड़का टोला, थाना श्यामदेउरवां को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक, पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर थाना श्यामदेउरवां में पहले धारा 137(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान पीड़िता के बयान और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले में धारा 65(1) बीएनएस तथा 4(2) पॉक्सो एक्ट की बढ़ोतरी की गई। आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया। इस गिरफ्तारी को अंजाम देने वाली टीम में उपनिरीक्षक अंकित श्रीवास्तव, कांस्टेबल राजू यादव और कांस्टेबल अमरजीत निषाद शामिल रहे।1