जहानाबाद :नौवीं में नामांकन पर रोक से भड़के छात्र, ओंकार प्रवेशिका विद्यालय में हंगामा। जहानाबाद सदर प्रखंड के इंटर स्तरीय ओंकार प्रवेशिका विद्यालय, खैरा में नौवीं कक्षा में नामांकन पर रोक लगाए जाने से नाराज छात्र-छात्राओं ने सोमवार को जमकर हंगामा किया। गुस्साए छात्रों ने विद्यालय परिसर में विरोध प्रदर्शन करते हुए शिक्षा व्यवस्था के खिलाफ नारेबाजी की। स्थिति उस समय और गंभीर हो गई जब सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में अभिभावक भी स्कूल पहुंच गए और प्रभारी प्रधानाध्यापक का घेराव कर अपना आक्रोश जताया। प्रदर्शन कर रहे छात्रों और अभिभावकों का कहना है कि वे कई दिनों से लगातार विद्यालय में नामांकन कराने आ रहे हैं, लेकिन उन्हें प्रवेश नहीं दिया जा रहा है। स्थानीय छात्र सूरज कुमार ने बताया कि उनके पंचायत में यह एकमात्र हाई स्कूल है और इसे मॉडल स्कूल के रूप में विकसित किया जा रहा है। इसी प्रक्रिया के कारण नौवीं कक्षा में नए नामांकन पर रोक लगा दी गई है, जिससे छात्रों को काफी परेशानी हो रही है। अभिभावकों ने चिंता जताई कि यदि समय रहते नामांकन नहीं हुआ, तो बड़ी संख्या में बच्चों का भविष्य प्रभावित हो सकता है। उन्होंने सवाल उठाया कि जब क्षेत्र में कोई अन्य विकल्प नहीं है, तो बच्चों को पढ़ने के लिए आखिर कहां भेजा जाए। उन्होंने जल्द से जल्द नामांकन प्रक्रिया शुरू करने की मांग की। वहीं, प्रभारी प्रधानाध्यापक अरुण कुमार ने बताया कि जिला शिक्षा पदाधिकारी के आदेश के तहत फिलहाल नौवीं कक्षा में नामांकन पर रोक लगाई गई है। उन्होंने कहा कि विभागीय निर्देशों का पालन करते हुए ही नामांकन नहीं लिया जा रहा है। साथ ही इस संबंध में उच्चाधिकारियों को सूचित कर दिया गया है और अभिभावकों से लिखित आवेदन भी लिया जा रहा है। विद्यालय में वर्तमान में 585 छात्र-छात्राएं नामांकित हैं और 26 शिक्षक-शिक्षिकाएं कार्यरत हैं। नौवीं कक्षा में पहले से 139 छात्र नामांकित हैं, लेकिन नए प्रवेश पर फिलहाल रोक है। अब सभी की नजरें शिक्षा विभाग के अगले आदेश पर टिकी हैं।

- Islampur juloos Yatra1
- पटना:बिहटा में किराए के मकान में इंजीनियरिंग कॉलेज की छात्रा का संदिग्ध परीस्थिति में मिला शव, परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप, पुलिस और FSL की टीम मौके पर पहुंची ,परिवार में मातम। पटना जिले के बिहटा थानाक्षेत्र के राघोपुर गांव में सोमवार की देर शाम एक किराए के मकान में रह रही एक निजी इंजीनियरिंग कॉलेज की छात्रा का शव संदिग्ध परीस्थिति में मिला।जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस की टीम और FSL टीम मौके पर पहुंची। मृतक छात्र की पहचान बिहार के औरंगाबाद जिला के ओबरा प्रखंड निवासी अशोक सिंह की 23 वर्षीय पुत्री अनुपमा कुमारी के रूप में हुई है। जो पिछले 3 सालों से बिहटा में किराए के मकान में अकेले रहा करती थी।1
- Post by Chandan chook kaup1
- बहुजन समाज के सम्मान के बाद बाबा भीमराव अंबेडकर जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं 10000 कमेंट जय भीम लिख दो मेरे भाई1
- Post by Garibnath Sahani1
- हसपुरा थाना क्षेत्र के सोनहथु गांव के कलयुगी बेटा ने पिता को मार मार कर अधमरा कर दिया जिनका इलाज के दौरान मौत हो गई।बड़ा भाई के लिखित आवेदन पर हसपुरा थाना में मामला दर्ज कर लिया गया है1
- Post by Shrikant Tiwari1
- Post by Garibnath Sahani1
- Post by N BHARAT NEWS 3651