जनहित मुद्दों पर उपायुक्त ने साझा की विकास एवं प्रशासनिक कार्ययोजना साहिबगंज। उपायुक्त दीपक कुमार दुबे ने सोमवार को पत्रकारों के साथ अनौपचारिक संवाद के दौरान जिले में संचालित विभिन्न विकास योजनाओं, सड़क निर्माण, जल निकासी, स्वास्थ्य व्यवस्था, पर्यटन विकास एवं जनसुविधाओं से जुड़े मुद्दों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की। इस दौरान पत्रकारों द्वारा उठाए गए जनहित से संबंधित विभिन्न सवालों का उपायुक्त ने तथ्यात्मक एवं सकारात्मक जवाब देते हुए प्रशासन की आगामी कार्ययोजना साझा की। उपायुक्त ने बताया कि हाल ही में क्षेत्र भ्रमण के दौरान साक्षरता मोड़ से मदनशाही होते हुए सकरीगली जाने वाले मार्ग की जर्जर स्थिति एवं जलजमाव की समस्या संज्ञान में आई थी। इस संबंध में 13 अप्रैल को आयोजित दिशा समिति की बैठक में उक्त सड़क को DMFT अथवा अन्य जिला स्तरीय फंड से दुरुस्त कराने का प्रस्ताव पारित किया गया। उन्होंने बताया कि ग्रामीण कार्य विभाग (REO) द्वारा लगभग 3.8 किलोमीटर सड़क एवं ड्रेन निर्माण के लिए करीब 9 करोड़ रुपये का प्राक्कलन तैयार किया गया है। प्रशासनिक स्वीकृति के बाद इस सप्ताह टेंडर प्रक्रिया प्रारंभ की जाएगी तथा एनएच से अनापत्ति प्रमाण पत्र प्राप्त करने की प्रक्रिया जारी है। विस्थापित क्षेत्र स्थित आर एंड आर कॉलोनी में जलजमाव की समस्या को लेकर उपायुक्त ने कहा कि विशेष ड्रेनेज योजना तैयार की जा रही है। गंगा तट एवं लो-लाइंग क्षेत्र होने के कारण जल निकासी प्रभावित होती है, जिसे ध्यान में रखते हुए ‘एल’ आकार की नाली निर्माण की योजना बनाई गई है, ताकि पानी की निकासी सुचारू रूप से हो सके। शहर में पर्यटन एवं मनोरंजन सुविधाओं के विकास पर उपायुक्त ने कहा कि गंगा विहार पार्क का शीघ्र निरीक्षण कर वहां बैठने की व्यवस्था एवं अन्य जनसुविधाओं के विकास की कार्ययोजना तैयार की जाएगी। इसके अतिरिक्त ‘वेस्ट टू वंडर’ पार्क में सौंदर्यीकरण एवं अन्य सुविधाओं के विस्तार पर भी विचार किया जा रहा है। आगामी मानसून को देखते हुए उपायुक्त ने बड़े स्तर पर वृक्षारोपण अभियान एवं वन महोत्सव आयोजित करने की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि वन विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर ऐसे स्थलों का चयन किया जाएगा, जहां पौधारोपण सफलतापूर्वक हो सके तथा इसमें आम लोगों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। गंगा घाटों के सौंदर्यीकरण के संबंध में उपायुक्त ने कहा कि घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने, बैरिकेडिंग, चेन लगाने एवं अतिरिक्त हाई मास्ट लाइट लगाने की योजना पर विचार किया जा रहा है, ताकि दुर्घटनाओं की रोकथाम के साथ पर्यटन को भी बढ़ावा मिल सके। मल्टी-मोडल टर्मिनल (पोर्ट) परियोजना पर जानकारी देते हुए उपायुक्त ने बताया कि डेडिकेटेड फीडर रेल लाइन एवं भूमि अधिग्रहण से जुड़े कार्यों को आगामी तीन महीनों के भीतर पूर्ण करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर उपायुक्त ने कहा कि अस्पतालों का लगातार औचक निरीक्षण किया जा रहा है। डॉक्टरों एवं स्वास्थ्यकर्मियों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने हेतु बायोमेट्रिक उपस्थिति प्रणाली को सख्ती से लागू करने के निर्देश दिए गए हैं।

- ऑल इंडिया रेलवे शु साइन वर्कर यूनियन ने कटिहार में एक बड़ा सदस्यता अभियान चलाया। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बासुकीनाथ शाह कनौजिया की अगुवाई में हजारों रेलवे कर्मियों ने यूनियन की सदस्यता ली। इस पहल से क्षेत्र में मजदूरों के बीच एकजुटता और मजबूत हुई है।2
- पूर्व मंत्री आलमगीर आलम को सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत,कार्यकर्ताओं ने जमकर मनाया जश्न ◆ केंद्र सरकार ने चुनावी फायदे के लिए केंद्रीय एजेंसियों का किया था दुरुपयोग :बरकत खान। बरहरवा:-झारखंड के पूर्व मंत्री आलमगीर आलम को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने के बाद जहाँ पूरे झारखंड में कांग्रेसी नेताओं में खुशी की लहर दौड़ पड़ी,वहीं पूर्व मंत्री के निजी विधानसभा क्षेत्र में भी कार्यकर्ताओं ने जमकर जश्न मनाया। बड़हरवा नगर पंचायत के राजमहल रोड स्थित कांग्रेस के साहिबगंज जिला अध्यक्ष विधायक प्रतिनिधि बरकत खान के कार्यालय परिसर में सैकड़ो की संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर एवं मिठाई खिलाकर एक दूसरे को बधाई देते हुए जश्न मनाया। इस दौरान जिला अध्यक्ष बरकत खान ने कहा कि "सत्य परेशान हो सकता है पराजित नहीं " केंद्र सरकार द्वारा केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग करते हुए पूर्व मंत्री आलमगीर आलम को साजिश के तहत फसाया ताकि उन्हें राजनीतिक लाभ मिल सके! केंद्र सरकार चुनाव में अपनी सीट बचाने के लिए असंवैधानिक रूप से पूर्व मंत्री आलमगीर आलम को फंसा कर जेल भिजवाया क्योंकि आलमगीर आलम ने अपने राजनैतिक अनुभव और अपने विचारधाराओं से जनता के बीच मजवूत पकड़ बनाई है,और इसी भय से केंद्र सरकार द्वारा षड्यंत्र के तहत उन्हें फसाकर जेल भिजवाने का काम किया गया था ,ईडी कोर्ट में आज तक कुछ साबित नही कर पा रही है,और न ही श्री आलम के खिलाफ कोई ठोस सबूत पेश कर पाई है। इसके बावजूद भी जनता के आशीर्वाद से विधायक निसात आलम को भारी मतों से जीत हासिल हुई।आज न्याय के मंदिर में ये साबित हो गया कि पूर्व मंत्री आलमगीर आलम एक ईमानदार नेता है।और हमेशा रहेंगे। वहीं वरिष्ठ नेता कमल आर्य ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा एजेंसियों के दुरुपयोग के ऐसे रवैये के खिलाफ आगे जनांदोलन तय की जाएगी और काँग्रेस जनहित के लिए इसके खिलाफ लड़ती रहेगी।कार्यकर्ताओं ने जोर शोर से "जेल का ताला टूट गया आलमगीर आलम छूट गया" के नारे लगाते हुए खुशी जाहिर की।कार्यकर्ताओ ने उच्चतम न्यायालय के इस फैसले को ऐतिहासिक बताते हुए न्यायपालिका का आभार व्यक्त किया। मौके पर काँग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाब रब्बानी,कमलआर्य,मो.नसीरुद्दीन,इस्तेखार आलम,बीस सूत्री अध्यक्ष अशोक दास,नगर अध्यक्ष मनोज घोष,मिथुन मंडल,निताई सरकार,अश्वनी आनंद,अनंत लाल भगत,राकेश महतो,सहित अन्य कार्यकर्तागण उपस्थित थे। क्या था मामला:- केंद्रीय एजेंसी ईडी ने टेंडर कमीशन के मनी लांड्रिंग मामले में वर्ष 2024 में की थी गिरफ्तारी।लगभग दो वर्षों से जेल में थे पूर्व मंत्री आलमगीर आलम।इसी मामले में उनके आप्त सचिव संजीव लाल को भी जमानत मिल गई है।4
- पीएम मोदी की 1 साल तक सोना न खरीदने की अपील के ख़िलाफ़ *लखनऊ में सोनारों ने किया विरोध प्रदर्शन*. *सोनी समाज लखनऊ भाजपा सरकार से अपना व्यापार बचाओ*✋✋👆😯 #गोल्ड #नरेन्द्रमोदी #लखनऊ1
- कटिहार रेलवे स्टेशन पर RPF जवान ने बुजुर्ग महिला की ऐसे बचाई जान1
- रसलपुर थाना क्षेत्र के खोजवा पोखर में राजेश रविदास पिता मनोज रविदास का शव बरामद किया गया बिहार के भागलपुर जिला के कहलगांव प्रखंड के रसलपुर थाना क्षेत्र के धनोरा पंचायत के खजवा पोखर में आज सुबह-सुबह एक मामला देखने को मिला जो खजवा पोखर में बॉडी तैरता हुआ नजर आया जो ग्रामीणों को देखते-देखते काफी भीड़ नजर हो गई मौके पर रसलपुर थाना को सूचना मिलते हैं अपने दल बल के साथ पहुंच गए बॉडी को निकालने के बाद बॉडी की पहचान राजेश का पिता मनोज रविदास जो नानी के घर में बचपन से ही रह रहे थे भागीरथ रविदास के नाते राजेश रविदास के रूप में पहचान हुई घर धनोरा बताया जा रहा है1
- भागलपुर के कहलगाँव स्थित धनौरा खोजवा पोखर से राजेश दास का शव बरामद हुआ है। परिजनों ने इसे हत्या करार देते हुए गहरी आशंका जताई है, जिसके बाद पुलिस जाँच में जुटी है।1
- कटिहार में ऑल इंडिया रेलवे शु साइन वर्कर यूनियन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बासुकीनाथ शाह कनौजिया ने सदस्यता अभियान चलाया। इस दौरान हजारों की संख्या में महिलाएं यूनियन से जुड़ीं। महिलाओं की इस सक्रिय भागीदारी से यूनियन की शक्ति में वृद्धि हुई है।4
- बिहार सरकार कि बेतुकी रवैए और अस्पताल में बैठे बाबू कि मनमानी से बिहार कि आशा कर्मी परेशान. आठ महिनों से लंबित वेतन भुगतान अब घर घर पड़ने लाले, जीना हुआ दुश्वार. लेकिन बाबू का वेतन लगातार चालू. हाय रे सिस्टम. आक्रोश ✊1
- मुम्बई एयरपोर्ट पर यात्रियों से जाँच में मिले करोड़ो के मादक पदार्थ ,हीरे व जेवरात,पुलिस ने किया जब्त1