logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

| विदिशा सरेराह दंपत्ति से मारपीट का वीडियो वायरल, पुलिस कर्मियों पर गंभीर आरोप विदिशा जिले के लटेरी अनुविभाग के मुरवास थाना क्षेत्र में पुलिस कर्मियों द्वारा एक दंपत्ति और उनके बेटे के साथ कथित मारपीट का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि मुरवास थाने में पदस्थ कुछ पुलिस कर्मियों ने लटेरी निवासी कुशवाह दंपत्ति और उनके बेटे के साथ बीच सड़क पर बेरहमी से मारपीट की। वायरल वीडियो में पुलिस कर्मियों द्वारा महिला और उसके परिवार के साथ मारपीट करते हुए देखा जा सकता है। | विदिशा सरेराह दंपत्ति से मारपीट का वीडियो वायरल, पुलिस कर्मियों पर गंभीर आरोप विदिशा जिले के लटेरी अनुविभाग के मुरवास थाना क्षेत्र में पुलिस कर्मियों द्वारा एक दंपत्ति और उनके बेटे के साथ कथित मारपीट का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि मुरवास थाने में पदस्थ कुछ पुलिस कर्मियों ने लटेरी निवासी कुशवाह दंपत्ति और उनके बेटे के साथ बीच सड़क पर बेरहमी से मारपीट की। वायरल वीडियो में पुलिस कर्मियों द्वारा महिला और उसके परिवार के साथ मारपीट करते हुए देखा जा सकता है। पीड़ित महिला के पति का आरोप है कि वे अपने परिवार के साथ ससुराल जा रहे थे। रास्ते में उनकी गाड़ी का डीजल खत्म हो गया, जिसके कारण वे सड़क किनारे खड़े थे। इसी दौरान तीन पुलिसकर्मी वहां पहुंचे और उनसे विवाद करते हुए कथित तौर पर मारपीट करने लगे। घटना के बाद महिला का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। फिलहाल इस पूरे मामले में पुलिस की ओर से आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। फिलहाल वीडियो के वायरल होने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया है और जांच की मांग उठने लगी है।

1 hr ago
user_Sanjeev Soni
Sanjeev Soni
Court reporter ग्यारसपुर, विदिशा, मध्य प्रदेश•
1 hr ago

| विदिशा सरेराह दंपत्ति से मारपीट का वीडियो वायरल, पुलिस कर्मियों पर गंभीर आरोप विदिशा जिले के लटेरी अनुविभाग के मुरवास थाना क्षेत्र में पुलिस कर्मियों द्वारा एक दंपत्ति और उनके बेटे के साथ कथित मारपीट का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि मुरवास थाने में पदस्थ कुछ पुलिस कर्मियों ने लटेरी निवासी कुशवाह दंपत्ति और उनके बेटे के साथ बीच सड़क पर बेरहमी से मारपीट की। वायरल वीडियो में पुलिस कर्मियों द्वारा महिला और उसके परिवार के साथ मारपीट करते हुए देखा जा सकता है। | विदिशा सरेराह दंपत्ति से मारपीट का वीडियो वायरल, पुलिस कर्मियों पर गंभीर आरोप विदिशा जिले के लटेरी अनुविभाग के मुरवास थाना क्षेत्र में पुलिस कर्मियों द्वारा एक दंपत्ति और उनके बेटे के साथ कथित मारपीट का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि मुरवास थाने में पदस्थ कुछ पुलिस कर्मियों ने लटेरी निवासी कुशवाह दंपत्ति और उनके बेटे के साथ बीच सड़क पर बेरहमी से मारपीट की। वायरल वीडियो में पुलिस कर्मियों द्वारा महिला और उसके परिवार के साथ मारपीट करते हुए देखा जा सकता है। पीड़ित महिला के पति का आरोप है कि वे अपने परिवार के साथ ससुराल जा रहे थे। रास्ते में उनकी गाड़ी का डीजल खत्म हो गया, जिसके कारण वे सड़क किनारे खड़े थे। इसी दौरान तीन पुलिसकर्मी वहां पहुंचे और उनसे विवाद करते हुए कथित तौर पर मारपीट करने लगे। घटना के बाद महिला का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। फिलहाल इस पूरे मामले में पुलिस की ओर से आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। फिलहाल वीडियो के वायरल होने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया है और जांच की मांग उठने लगी है।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • रायसेन जिले के गैरतगंज में ज्वेलरी दुकान से सोने के आभूषण चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने राजस्थान के बारां जिले से एक आरोपी को गिरफ्तार कर करीब 120 ग्राम सोने के आभूषण और वारदात में इस्तेमाल होंडा अमेज कार बरामद की है।
    1
    रायसेन जिले के गैरतगंज में ज्वेलरी दुकान से सोने के आभूषण चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने राजस्थान के बारां जिले से एक आरोपी को गिरफ्तार कर करीब 120 ग्राम सोने के आभूषण और वारदात में इस्तेमाल होंडा अमेज कार बरामद की है।
    user_KKREPORTER
    KKREPORTER
    पत्रकार रायसेन, रायसेन, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • लोकल न्यूज़ बीना बीना खुरई रोड ओवर ब्रिज पर भूसे से लदा हुआ ओवरलोड ट्रैक्टर ट्रॉली का टायर हुआ पंचर निकलने वाले वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा
    1
    लोकल न्यूज़ बीना
बीना खुरई रोड ओवर ब्रिज पर भूसे से लदा हुआ ओवरलोड ट्रैक्टर ट्रॉली का टायर हुआ पंचर निकलने वाले वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा
    user_Mp news 24live
    Mp news 24live
    पत्रकार बीना, सागर, मध्य प्रदेश•
    15 hrs ago
  • आकाश सिंह राजपूत बने ग्रामीण प्रतिभावान खिलाड़ियों के शिल्पकार हजारों खिलाड़ियों को दिया मंच मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आकाश सिंह राजपूत और युवा शक्ति संगठन की सराहना की सागर, दिनांक 13 मार्च 2026। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ज्ञानवीर विश्वविद्यालय के भव्य उद्घाटन समारोह के अवसर पर आकाश सिंह राजपूत और उनके नेतृत्व में कार्य कर रहे युवा शक्ति संगठन की खुलकर सराहना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि गांव-गांव के क्रिकेट खिलाड़ियों को एक मंच देने की जो अनोखी सोच आकाश सिंह राजपूत और उनके संगठन ने दिखाई है, वह वास्तव में प्रशंसनीय और प्रेरणादायक है। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने क्रिकेट महाकुंभ में भाग लेने वाले सैकड़ों खिलाड़ियों का सम्मान भी किया। उन्होंने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल केवल प्रतियोगिता का माध्यम नहीं है, बल्कि यह युवाओं के व्यक्तित्व विकास, अनुशासन और टीम भावना को मजबूत करने का भी सशक्त साधन है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं होती, आवश्यकता केवल उन्हें सही मंच और अवसर देने की होती है। क्रिकेट महाकुंभ जैसे आयोजनों के माध्यम से गांव-गांव की प्रतिभाएं सामने आ रही हैं और युवाओं को अपनी क्षमता दिखाने का अवसर मिल रहा है। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन प्रदेश के खेल और युवा विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। मुख्यमंत्री ने विशेष रूप से आकाश सिंह राजपूत की पहल की सराहना करते हुए कहा कि युवाओं को सकारात्मक दिशा देने के लिए ऐसे प्रयास समाज के लिए प्रेरणा बनते हैं। उन्होंने कहा कि युवा शक्ति संगठन द्वारा किया गया यह आयोजन न केवल खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने का माध्यम बना है, बल्कि इससे क्षेत्र में खेलों को भी बढ़ावा मिला है। मुख्यमंत्री ने आयोजन की सफलता के लिए युवा शक्ति संगठन के सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को बधाई दी और कहा कि उनकी मेहनत और समर्पण के कारण यह आयोजन ऐतिहासिक रूप से सफल रहा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि भविष्य में भी ऐसे आयोजन लगातार होते रहेंगे, जिससे प्रदेश के युवाओं को आगे बढ़ने के और अधिक अवसर मिलेंगे। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित खिलाड़ियों और युवाओं में विशेष उत्साह देखा गया। मुख्यमंत्री द्वारा खिलाड़ियों का सम्मान किए जाने से युवाओं का मनोबल और भी बढ़ा और उन्होंने भविष्य में बेहतर प्रदर्शन करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी, खिलाड़ी और क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे। समारोह ने खेल, शिक्षा और युवाओं की ऊर्जा को एक साथ जोड़ते हुए क्षेत्र के लिए एक प्रेरणादायक संदेश दिया। वल्र्ड बुक आफ रिकॉर्ड लंदन में दर्ज है क्रिकेट महाकुंभ सागर जिले में युवाओं की प्रतिभा को मंच देने वाला क्रिकेट महाकुंभ आज एक विशाल और प्रेरणादायक आयोजन के रूप में स्थापित हो चुका है। युवाशक्ति संगठन द्वारा शुरू किया गया यह टूर्नामेंट वर्ष 2021 से निरंतर आयोजित किया जा रहा है और पिछले पाँच वर्षों में इसने क्षेत्र के खेल इतिहास में एक नई पहचान बनाई है। यह आयोजन केवल क्रिकेट प्रतियोगिता नहीं, बल्कि युवाओं की ऊर्जा, खेल भावना और संगठनात्मक क्षमता का अद्भुत उदाहरण बन चुका है। क्रिकेट महाकुंभ की शुरुआत से ही इसे समाज और खेल जगत के प्रतिष्ठित लोगों का सहयोग और प्रोत्साहन मिलता रहा है। इसके पहले संस्करण में मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान के सुपुत्र कार्तिकेय सिंह चैहान विशेष रूप से शामिल हुए थे। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए युवाओं के इस प्रयास की सराहना की और इसे क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने की एक महत्वपूर्ण पहल बताया। इसके बाद वर्ष 2023 में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के सुपुत्र तथा मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष महाआर्यमन भी इस आयोजन में शामिल हुए। उन्होंने क्रिकेट महाकुंभ की भव्यता और युवाओं की भागीदारी की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन युवाओं में खेल के प्रति अनुशासन, समर्पण और नेतृत्व की भावना विकसित करते हैं। वहीं फरवरी 2025 में भारत के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर हरभजन सिंह इस क्रिकेट महाकुंभ में शामिल हुए। उन्होंने इस टूर्नामेंट की भव्यता और व्यापकता की प्रशंसा करते हुए कहा कि सागर जैसे शहर में इतने बड़े स्तर पर क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन होना पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। उन्होंने इस आयोजन की चर्चा ई पी एल जैसे बड़े मंच पर भी की, जिससे इस महाकुंभ की पहचान राष्ट्रीय स्तर तक पहुँची। इस क्रिकेट महाकुंभ की सबसे बड़ी विशेषता इसकी व्यापक भागीदारी है। इस टूर्नामेंट में 650 से अधिक टीमें 9,500 से अधिक खिलाड़ी भाग लेते हैं, जो इसे क्षेत्र के सबसे बड़े क्रिकेट आयोजनों में से एक बनाता है। इतने बड़े आयोजन को सफल बनाने के लिए युवाशक्ति संगठन की लगभग 500 से अधिक सदस्यों वाली कोर कमेटी लगातार कार्य करती है। टूर्नामेंट का संचालन बेहद व्यवस्थित तरीके से किया जाता है। यह प्रतियोगिता 5 मैदानों पर प्रतिदिन 5 मैचों के साथ आयोजित होती है और तीन माह से अधिक समय तक लगातार चलती है। इस क्रिकेट महाकुंभ की भव्यता और सुव्यवस्थित संचालन को देखते हुए इसे वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड लंदन में भी दर्ज किया गया है, जो इस आयोजन की ऐतिहासिक उपलब्धि मानी जाती है यह उपलब्धि न केवल आयोजकों के लिए गर्व की बात है, बल्कि सागर और पूरे क्षेत्र के लिए भी सम्मान का विषय है। आज क्रिकेट महाकुंभ केवल एक टूर्नामेंट नहीं रहा, बल्कि यह युवाओं की प्रतिभा को पहचान देने, खेल संस्कृति को बढ़ावा देने और समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करने वाला एक ऐतिहासिक और प्रेरणादायक आयोजन बन चुका है। आने वाले वर्षों में यह महाकुंभ निश्चित रूप से और अधिक ऊँचाइयों को छुएगा और क्षेत्र के खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। ग्रामीण प्रतिभाओं को मंच देने की सोच युवा शक्ति संगठन के अध्यक्ष आकाश सिंह राजपूत का मानना है कि ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभाओं की कमी नहीं है, लेकिन उन्हें अवसर और मंच की आवश्यकता होती है। मंत्री क्रिकेट महाकुंभ के माध्यम से ऐसी प्रतिभाओं को सामने लाने का प्रयास किया गया है, ताकि गांवों के खिलाड़ी भी अपनी क्षमता दिखा सकें और आगे बढ़ सकें। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में युवा शक्ति संगठन के पदाधिकारी, कार्यकर्ता, खिलाड़ी एवं आसपास के ग्रामों से आए ग्रामीणजन उपस्थित रहे। पूरे आयोजन के दौरान खेल प्रेमियों में भारी उत्साह देखने को मिला और तालियों की गूंज के बीच क्रिकेट महाकुंभ का भव्य समापन हुआ।
    1
    आकाश सिंह राजपूत बने ग्रामीण प्रतिभावान खिलाड़ियों के शिल्पकार हजारों खिलाड़ियों को दिया मंच
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आकाश सिंह राजपूत और युवा शक्ति संगठन की सराहना की
सागर, दिनांक 13 मार्च 2026। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ज्ञानवीर विश्वविद्यालय के भव्य उद्घाटन समारोह के अवसर पर आकाश सिंह राजपूत और उनके नेतृत्व में कार्य कर रहे युवा शक्ति संगठन की खुलकर सराहना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि गांव-गांव के क्रिकेट खिलाड़ियों को एक मंच देने की जो अनोखी सोच आकाश सिंह राजपूत और उनके संगठन ने दिखाई है, वह वास्तव में प्रशंसनीय और प्रेरणादायक है।
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने क्रिकेट महाकुंभ में भाग लेने वाले सैकड़ों खिलाड़ियों का सम्मान भी किया। उन्होंने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल केवल प्रतियोगिता का माध्यम नहीं है, बल्कि यह युवाओं के व्यक्तित्व विकास, अनुशासन और टीम भावना को मजबूत करने का भी सशक्त साधन है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं होती, आवश्यकता केवल उन्हें सही मंच और अवसर देने की होती है। क्रिकेट महाकुंभ जैसे आयोजनों के माध्यम से गांव-गांव की प्रतिभाएं सामने आ रही हैं और युवाओं को अपनी क्षमता दिखाने का अवसर मिल रहा है। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन प्रदेश के खेल और युवा विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं।
मुख्यमंत्री ने विशेष रूप से आकाश सिंह राजपूत की पहल की सराहना करते हुए कहा कि युवाओं को सकारात्मक दिशा देने के लिए ऐसे प्रयास समाज के लिए प्रेरणा बनते हैं। उन्होंने कहा कि युवा शक्ति संगठन द्वारा किया गया यह आयोजन न केवल खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने का माध्यम बना है, बल्कि इससे क्षेत्र में खेलों को भी बढ़ावा मिला है।
मुख्यमंत्री ने आयोजन की सफलता के लिए युवा शक्ति संगठन के सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को बधाई दी और कहा कि उनकी मेहनत और समर्पण के कारण यह आयोजन ऐतिहासिक रूप से सफल रहा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि भविष्य में भी ऐसे आयोजन लगातार होते रहेंगे, जिससे प्रदेश के युवाओं को आगे बढ़ने के और अधिक अवसर मिलेंगे।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित खिलाड़ियों और युवाओं में विशेष उत्साह देखा गया। मुख्यमंत्री द्वारा खिलाड़ियों का सम्मान किए जाने से युवाओं का मनोबल और भी बढ़ा और उन्होंने भविष्य में बेहतर प्रदर्शन करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी, खिलाड़ी और क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे। समारोह ने खेल, शिक्षा और युवाओं की ऊर्जा को एक साथ जोड़ते हुए क्षेत्र के लिए एक प्रेरणादायक संदेश दिया।
वल्र्ड बुक आफ रिकॉर्ड लंदन में दर्ज है क्रिकेट महाकुंभ 
सागर जिले में युवाओं की प्रतिभा को मंच देने वाला क्रिकेट महाकुंभ आज एक विशाल और प्रेरणादायक आयोजन के रूप में स्थापित हो चुका है। युवाशक्ति संगठन द्वारा शुरू किया गया यह टूर्नामेंट वर्ष 2021 से निरंतर आयोजित किया जा रहा है और पिछले पाँच वर्षों में इसने क्षेत्र के खेल इतिहास में एक नई पहचान बनाई है। यह आयोजन केवल क्रिकेट प्रतियोगिता नहीं, बल्कि युवाओं की ऊर्जा, खेल भावना और संगठनात्मक क्षमता का अद्भुत उदाहरण बन चुका है।
क्रिकेट महाकुंभ की शुरुआत से ही इसे समाज और खेल जगत के प्रतिष्ठित लोगों का सहयोग और प्रोत्साहन मिलता रहा है। इसके पहले संस्करण में मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान के सुपुत्र कार्तिकेय सिंह चैहान विशेष रूप से शामिल हुए थे। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए युवाओं के इस प्रयास की सराहना की और इसे क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने की एक महत्वपूर्ण पहल बताया।
इसके बाद वर्ष 2023 में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के सुपुत्र तथा मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष महाआर्यमन भी इस आयोजन में शामिल हुए। उन्होंने क्रिकेट महाकुंभ की भव्यता और युवाओं की भागीदारी की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन युवाओं में खेल के प्रति अनुशासन, समर्पण और नेतृत्व की भावना विकसित करते हैं।
वहीं फरवरी 2025 में भारत के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर हरभजन सिंह इस क्रिकेट महाकुंभ में शामिल हुए। उन्होंने इस टूर्नामेंट की भव्यता और व्यापकता की प्रशंसा करते हुए कहा कि सागर जैसे शहर में इतने बड़े स्तर पर क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन होना पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। उन्होंने इस आयोजन की चर्चा ई पी एल जैसे बड़े मंच पर भी की, जिससे इस महाकुंभ की पहचान राष्ट्रीय स्तर तक पहुँची।
इस क्रिकेट महाकुंभ की सबसे बड़ी विशेषता इसकी व्यापक भागीदारी है। इस टूर्नामेंट में
650 से अधिक टीमें
9,500 से अधिक खिलाड़ी
भाग लेते हैं, जो इसे क्षेत्र के सबसे बड़े क्रिकेट आयोजनों में से एक बनाता है।
इतने बड़े आयोजन को सफल बनाने के लिए युवाशक्ति संगठन की लगभग 500 से अधिक सदस्यों वाली कोर कमेटी लगातार कार्य करती है। टूर्नामेंट का संचालन बेहद व्यवस्थित तरीके से किया जाता है। यह प्रतियोगिता 5 मैदानों पर प्रतिदिन 5 मैचों के साथ आयोजित होती है और तीन माह से अधिक समय तक लगातार चलती है।
इस क्रिकेट महाकुंभ की भव्यता और सुव्यवस्थित संचालन को देखते हुए इसे वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड लंदन में भी दर्ज किया गया है, जो इस आयोजन की ऐतिहासिक उपलब्धि मानी जाती है यह उपलब्धि न केवल आयोजकों के लिए गर्व की बात है, बल्कि सागर और पूरे क्षेत्र के लिए भी सम्मान का विषय है।
आज क्रिकेट महाकुंभ केवल एक टूर्नामेंट नहीं रहा, बल्कि यह युवाओं की प्रतिभा को पहचान देने, खेल संस्कृति को बढ़ावा देने और समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करने वाला एक ऐतिहासिक और प्रेरणादायक आयोजन बन चुका है। आने वाले वर्षों में यह महाकुंभ निश्चित रूप से और अधिक ऊँचाइयों को छुएगा और क्षेत्र के खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
ग्रामीण प्रतिभाओं को मंच देने की सोच 
युवा शक्ति संगठन के अध्यक्ष आकाश सिंह राजपूत का मानना है कि ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभाओं की कमी नहीं है, लेकिन उन्हें अवसर और मंच की आवश्यकता होती है। मंत्री क्रिकेट महाकुंभ के माध्यम से ऐसी प्रतिभाओं को सामने लाने का प्रयास किया गया है, ताकि गांवों के खिलाड़ी भी अपनी क्षमता दिखा सकें और आगे बढ़ सकें।
कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में युवा शक्ति संगठन के पदाधिकारी, कार्यकर्ता, खिलाड़ी एवं आसपास के ग्रामों से आए ग्रामीणजन उपस्थित रहे। पूरे आयोजन के दौरान खेल प्रेमियों में भारी उत्साह देखने को मिला और तालियों की गूंज के बीच क्रिकेट महाकुंभ का भव्य समापन हुआ।
    user_नीरज वैद्यराज पत्रकार
    नीरज वैद्यराज पत्रकार
    सागर नगर, सागर, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • दोस्तों अभी बुरे दिन का दौर चल रहा है, मुस्कुराना तो नहीं चाहिए ,लेकिन यह जिंदगी है, कब तक ठोकरे खाकर रोते रहेंगे मुस्कुराते रहिए और दूसरों को भी मुस्कुराने देना चाहिए..! 😊👍💛🎉😀 #GoodnightEveryone 🌉🌃🌹🌺🥀💐❤️ #photography #viralphoto #photochalleng #nonfollowersviewersfollowers #foryou
    9
    दोस्तों अभी बुरे दिन का दौर चल रहा है, 
मुस्कुराना तो नहीं चाहिए ,लेकिन यह जिंदगी है,
कब तक ठोकरे खाकर रोते रहेंगे मुस्कुराते रहिए और दूसरों को भी मुस्कुराने देना चाहिए..! 😊👍💛🎉😀
#GoodnightEveryone 🌉🌃🌹🌺🥀💐❤️
#photography #viralphoto #photochalleng #nonfollowersviewersfollowers #foryou
    user_Sangita Sahu vlog
    Sangita Sahu vlog
    City Star Sagar, Madhya Pradesh•
    3 hrs ago
  • Post by AM NEWS
    1
    Post by AM   NEWS
    user_AM   NEWS
    AM NEWS
    बैरसिया, भोपाल, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • आधा घंटा बाकी 🤣🤣 #khillu #comedy #shortsvideos #shortsviral #short #shortsreels #shortsfeed #ShortDrama #new #newpostchallenge #newpost #newvideo #newyork
    1
    आधा घंटा बाकी 🤣🤣 #khillu #comedy #shortsvideos #shortsviral #short #shortsreels #shortsfeed #ShortDrama #new #newpostchallenge #newpost #newvideo #newyork
    user_Khillu ki company
    Khillu ki company
    Amusement Centre बैरसिया, भोपाल, मध्य प्रदेश•
    10 hrs ago
  • महिला की हत्या से आक्रोश, परिजनों ने शमशाबाद में किया चक्का जाम विदिशा जिले के शमशाबाद क्षेत्र में एक महिला की हत्या के मामले को लेकर परिजनों और ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखने को मिला। घटना से नाराज लोगों ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर शमशाबाद में चक्का जाम कर दिया। बताया जा रहा है कि महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या के बाद परिजनों ने मामले में लापरवाही का आरोप लगाते हुए सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने मुख्य मार्ग पर बैठकर आवागमन बाधित कर दिया, जिससे कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाइश देने का प्रयास किया। अधिकारियों ने परिजनों को निष्पक्ष जांच और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया। काफी देर तक चले विरोध प्रदर्शन के बाद प्रशासन की समझाइश पर लोगों ने चक्का जाम समाप्त कर दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई
    1
    महिला की हत्या से आक्रोश, परिजनों ने शमशाबाद में किया चक्का जाम
विदिशा जिले के शमशाबाद क्षेत्र में एक महिला की हत्या के मामले को लेकर परिजनों और ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखने को मिला। घटना से नाराज लोगों ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर शमशाबाद में चक्का जाम कर दिया।
बताया जा रहा है कि महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या के बाद परिजनों ने मामले में लापरवाही का आरोप लगाते हुए सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने मुख्य मार्ग पर बैठकर आवागमन बाधित कर दिया, जिससे कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा।
सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाइश देने का प्रयास किया। अधिकारियों ने परिजनों को निष्पक्ष जांच और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया।
काफी देर तक चले विरोध प्रदर्शन के बाद प्रशासन की समझाइश पर लोगों ने चक्का जाम समाप्त कर दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई
    user_Sanjeev Soni
    Sanjeev Soni
    Court reporter ग्यारसपुर, विदिशा, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • मध्य प्रदेश के सागर जिले के केसली थाना क्षेत्र के खमरिया गांव में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 28 वर्षीय सविता बाई लोधी ने अपनी चार बेटियों—अंशिका, रक्षा, दीक्षा और पांच महीने की मनीषा—को 20 फीट गहरे कुएं में फेंक दिया। इसके बाद खुद पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस जांच में जुटी है।
    1
    मध्य प्रदेश के सागर जिले के केसली थाना क्षेत्र के खमरिया गांव में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 28 वर्षीय सविता बाई लोधी ने अपनी चार बेटियों—अंशिका, रक्षा, दीक्षा और पांच महीने की मनीषा—को 20 फीट गहरे कुएं में फेंक दिया। इसके बाद खुद पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस जांच में जुटी है।
    user_KKREPORTER
    KKREPORTER
    पत्रकार रायसेन, रायसेन, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • सड़कों के गड्ढों को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, 7 दिन में सुधार नहीं तो आंदोलन की चेतावनी एंकर: मध्यप्रदेश के बीना में सड़कों की खराब हालत को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। गड्ढों से परेशान लोगों की समस्या को उठाते हुए कांग्रेस ने नगर पालिका प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि सात दिन के भीतर सड़कों की मरम्मत नहीं हुई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। रिपोर्ट: बीना विधानसभा क्षेत्र की सड़कों पर बढ़ते गड्ढों और खराब हालात को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्टेशन रोड स्थित बिलगैया मंदिर के सामने धरना प्रदर्शन किया। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने सीएमओ के नाम प्रभारी सहायक राजस्व निरीक्षक को ज्ञापन सौंपकर जल्द सुधार की मांग की। कांग्रेस जिला महामंत्री विक्रांत गोलंदाज ने कहा कि पूरे बीना विधानसभा क्षेत्र की सड़कें खराब हो चुकी हैं और आम जनता को रोजाना परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सात दिन के भीतर गड्ढों की मरम्मत नहीं की गई तो कांग्रेस उग्र आंदोलन करेगी। वहीं शहर कांग्रेस अध्यक्ष अनुराग ठाकुर ने प्रशासन पर अव्यवस्था का आरोप लगाते हुए कहा कि सड़कों पर गड्ढों के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं, लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों का इस ओर ध्यान नहीं है। अशोक परिहार ने कहा कि सड़कों के गड्ढों के कारण कई लोगों की जान जा चुकी है। महेंद्र नवैया ने इसे राजनीतिक मुद्दा न बताते हुए बीना शहर की गंभीर समस्या बताया और मुख्यमंत्री द्वारा घोषित दो करोड़ रुपए के विकास कार्यों पर भी सवाल उठाए। वहीं मोतीलाल अहिरवार ने आरोप लगाया कि बीना में हो रहे निर्माण कार्यों में भ्रष्टाचार हो रहा है, जिसके कारण सड़कों की हालत बद से बदतर हो गई है। प्रदर्शन के दौरान मनोज कैथोरिया, निर्भय सिंह ठाकुर, प्रमोद राय, विनोद पोरिया, प्रभुदयाल सोनी, सुरेश तिवारी, देवेंद्र कुशवाहा, ओपी लरोठ, रमन कौशिक, शालिग्राम यादव, पीयूष तिवारी, लक्ष्मण चंदेल, शैलेश सोनी, अशोक अहिरवार, रामसेवक अहिरवार सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। एमपी न्यूज 24 लाइव के लिए बीना से रिपोर्ट
    1
    सड़कों के गड्ढों को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, 7 दिन में सुधार नहीं तो आंदोलन की चेतावनी
एंकर:
मध्यप्रदेश के बीना में सड़कों की खराब हालत को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। गड्ढों से परेशान लोगों की समस्या को उठाते हुए कांग्रेस ने नगर पालिका प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि सात दिन के भीतर सड़कों की मरम्मत नहीं हुई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।
रिपोर्ट:
बीना विधानसभा क्षेत्र की सड़कों पर बढ़ते गड्ढों और खराब हालात को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्टेशन रोड स्थित बिलगैया मंदिर के सामने धरना प्रदर्शन किया। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने सीएमओ के नाम प्रभारी सहायक राजस्व निरीक्षक को ज्ञापन सौंपकर जल्द सुधार की मांग की।
कांग्रेस जिला महामंत्री विक्रांत गोलंदाज ने कहा कि पूरे बीना विधानसभा क्षेत्र की सड़कें खराब हो चुकी हैं और आम जनता को रोजाना परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सात दिन के भीतर गड्ढों की मरम्मत नहीं की गई तो कांग्रेस उग्र आंदोलन करेगी।
वहीं शहर कांग्रेस अध्यक्ष अनुराग ठाकुर ने प्रशासन पर अव्यवस्था का आरोप लगाते हुए कहा कि सड़कों पर गड्ढों के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं, लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों का इस ओर ध्यान नहीं है।
अशोक परिहार ने कहा कि सड़कों के गड्ढों के कारण कई लोगों की जान जा चुकी है। महेंद्र नवैया ने इसे राजनीतिक मुद्दा न बताते हुए बीना शहर की गंभीर समस्या बताया और मुख्यमंत्री द्वारा घोषित दो करोड़ रुपए के विकास कार्यों पर भी सवाल उठाए।
वहीं मोतीलाल अहिरवार ने आरोप लगाया कि बीना में हो रहे निर्माण कार्यों में भ्रष्टाचार हो रहा है, जिसके कारण सड़कों की हालत बद से बदतर हो गई है।
प्रदर्शन के दौरान मनोज कैथोरिया, निर्भय सिंह ठाकुर, प्रमोद राय, विनोद पोरिया, प्रभुदयाल सोनी, सुरेश तिवारी, देवेंद्र कुशवाहा, ओपी लरोठ, रमन कौशिक, शालिग्राम यादव, पीयूष तिवारी, लक्ष्मण चंदेल, शैलेश सोनी, अशोक अहिरवार, रामसेवक अहिरवार सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
एमपी न्यूज 24 लाइव के लिए बीना से रिपोर्ट
    user_Mp news 24live
    Mp news 24live
    पत्रकार बीना, सागर, मध्य प्रदेश•
    15 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.