logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

road damage

20 hrs ago
user_Naveen chauhan
Naveen chauhan
बुलंदशहर, बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश•
20 hrs ago

road damage

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • डीपीबीएस कॉलेज में गोस्वामी तुलसीदास जयंती पर विचार गोष्ठी का भव्य आयोजन तुलसीदास जी का साहित्य समाज को मर्यादा, सेवा और सद्भाव की प्रेरणा देता है: वक्तागण अनूपशहर (बुलंदशहर) डीपीबीएस, अनूपशहर के सभागार में आज हिंदी विभाग एवं भारत स्काउट और गाइड (रोवर/रेंजर इकाई) के संयुक्त तत्वावधान में महाकवि गोस्वामी तुलसीदास जी के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में एक भव्य विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती एवं गोस्वामी तुलसीदास जी के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन के साथ हुई। विचार गोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर गिरीश कुमार ने कहा कि, "गोस्वामी तुलसीदास जी केवल एक महान कवि ही नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति के पथ-प्रदर्शक और लोकनायक थे। उनके द्वारा रचित 'श्रीरामचरितमानस' मानव जीवन के हर पहलू—पारिवारिक मर्यादा, सामाजिक समरसता और कर्तव्यबोध को रेखांकित करता है। आज की युवा पीढ़ी को उनके आदर्शों और मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम के चरित्र से सीख लेकर अपने जीवन को दिशा देनी चाहिए।" स्काउट गाइड प्रभारी डॉ. तरुण श्रीवास्तव ने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि, "तुलसीदास जी का जीवन और दर्शन 'परहित सरिस धरम नहिं भाई' के सिद्धांत पर आधारित है। यही विचार भारत स्काउट और गाइड की मूल भावना 'सेवा, अनुशासन और समर्पण' का आधार है। हमारे रोवर्स और रेंजर्स को तुलसीदास जी के सेवा भाव को आत्मसात कर समाज के निर्माण में सक्रिय योगदान देना चाहिए।" हिंदी विभाग के डॉ. आलोक तिवारी ने कहा कि, "तुलसीदास जी ने तत्कालीन विषम सामाजिक परिस्थितियों में लोकभाषा अवधी के माध्यम से जन-जन में आशा, भक्ति और नवचेतना का संचार किया। उनका साहित्य कालजयी है और वर्तमान वैश्विक संदर्भ में भी उतना ही प्रासंगिक है, जितना उस समय था।" कार्यक्रम में महाविद्यालय के शिक्षकों, स्काउट-गाइड के रोवर्स-रेंजर्स और छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और तुलसीदास जी की प्रसिद्ध चौपाइयों व दोहों का पाठ किया। कार्यक्रम का संचालन सुव्यवस्थित ढंग से किया गया तथा अंत में राष्ट्रगान के साथ गोष्ठी का समापन हुआ। इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापकगण, शिक्षणेत्तर कर्मचारी एवं भारी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
    1
    डीपीबीएस कॉलेज में गोस्वामी तुलसीदास जयंती पर विचार गोष्ठी का भव्य आयोजन
तुलसीदास जी का साहित्य समाज को मर्यादा, सेवा और सद्भाव की प्रेरणा देता है: वक्तागण
अनूपशहर (बुलंदशहर) डीपीबीएस, अनूपशहर के सभागार में आज हिंदी विभाग एवं भारत स्काउट और गाइड (रोवर/रेंजर इकाई) के संयुक्त तत्वावधान में महाकवि गोस्वामी तुलसीदास जी के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में एक भव्य विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती एवं गोस्वामी तुलसीदास जी के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन के साथ हुई।
विचार गोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर गिरीश कुमार ने कहा कि, "गोस्वामी तुलसीदास जी केवल एक महान कवि ही नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति के पथ-प्रदर्शक और लोकनायक थे। उनके द्वारा रचित 'श्रीरामचरितमानस' मानव जीवन के हर पहलू—पारिवारिक मर्यादा, सामाजिक समरसता और कर्तव्यबोध को रेखांकित करता है। आज की युवा पीढ़ी को उनके आदर्शों और मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम के चरित्र से सीख लेकर अपने जीवन को दिशा देनी चाहिए।"
स्काउट गाइड प्रभारी डॉ. तरुण श्रीवास्तव ने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि, "तुलसीदास जी का जीवन और दर्शन 'परहित सरिस धरम नहिं भाई' के सिद्धांत पर आधारित है। यही विचार भारत स्काउट और गाइड की मूल भावना 'सेवा, अनुशासन और समर्पण' का आधार है। हमारे रोवर्स और रेंजर्स को तुलसीदास जी के सेवा भाव को आत्मसात कर समाज के निर्माण में सक्रिय योगदान देना चाहिए।"
हिंदी विभाग के डॉ. आलोक तिवारी ने कहा कि, "तुलसीदास जी ने तत्कालीन विषम सामाजिक परिस्थितियों में लोकभाषा अवधी के माध्यम से जन-जन में आशा, भक्ति और नवचेतना का संचार किया। उनका साहित्य कालजयी है और वर्तमान वैश्विक संदर्भ में भी उतना ही प्रासंगिक है, जितना उस समय था।"
कार्यक्रम में महाविद्यालय के शिक्षकों, स्काउट-गाइड के रोवर्स-रेंजर्स और छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और तुलसीदास जी की प्रसिद्ध चौपाइयों व दोहों का पाठ किया। कार्यक्रम का संचालन सुव्यवस्थित ढंग से किया गया तथा अंत में राष्ट्रगान के साथ गोष्ठी का समापन हुआ।
इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापकगण, शिक्षणेत्तर कर्मचारी एवं भारी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
    user_समाचार थर्टी लाईव
    समाचार थर्टी लाईव
    Reporter बुलंदशहर, बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • बुलंदशहर : खाद्य विभाग की टीम ने पंजाबी डेयरी पर की छापेमारी बुलंदशहर : खाद्य विभाग की टीम ने पंजाबी डेयरी पर की छापेमारी डेयरी में करीब 700 किलो पनीर का मिला भंडार खाद्य विभाग की टीम ने पनीर के विभिन्न सैंपल लिए सभी सैंपल जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए डेयरी पर बड़ी मात्रा में पनीर के भंडारण की मिली थी सूचना प्रयोगशाला रिपोर्ट में मिलावट की पुष्टि होने पर होगी कड़ी कार्रवाई मिलावटी या स्वास्थ्य के लिए हानिकारक रसायन पाए जाने पर उत्पाद जब्त कर नष्ट किया जाएगा दोषी डेयरी का फूड लाइसेंस और रजिस्ट्रेशन निलंबित करने की कार्रवाई होगी हानिकारक रसायनों के इस्तेमाल की पुष्टि होने पर एफआईआर भी दर्ज कराई जाएगी खाद्य अधिकारी अनिल कुमार राय ने कहा - रिपोर्ट आने के बाद पंजाबी डेयरी के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी खाद्य विभाग की टीम ने जनपद बुलंदशहर शिकारपुर में की छापा मार कार्यवाई शिकारपुर से मंडल प्रभारी इरफान तोमर की खास खबर बाइट अनिल कुमार राय, मुख्य खाद्य अधिकारी
    1
    बुलंदशहर : खाद्य विभाग की टीम ने पंजाबी डेयरी पर की छापेमारी
बुलंदशहर : खाद्य विभाग की टीम ने पंजाबी डेयरी पर की छापेमारी
डेयरी में करीब 700 किलो पनीर का मिला भंडार
खाद्य विभाग की टीम ने पनीर के विभिन्न सैंपल लिए
सभी सैंपल जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए
डेयरी पर बड़ी मात्रा में पनीर के भंडारण की मिली थी सूचना
प्रयोगशाला रिपोर्ट में मिलावट की पुष्टि होने पर होगी कड़ी कार्रवाई
मिलावटी या स्वास्थ्य के लिए हानिकारक रसायन पाए जाने पर उत्पाद जब्त कर नष्ट किया जाएगा
दोषी डेयरी का फूड लाइसेंस और रजिस्ट्रेशन निलंबित करने की कार्रवाई होगी
हानिकारक रसायनों के इस्तेमाल की पुष्टि होने पर एफआईआर भी दर्ज कराई जाएगी
खाद्य अधिकारी अनिल कुमार राय ने कहा - रिपोर्ट आने के बाद पंजाबी डेयरी के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी
खाद्य विभाग की टीम ने जनपद बुलंदशहर शिकारपुर में की छापा मार कार्यवाई
शिकारपुर से मंडल प्रभारी इरफान तोमर की खास खबर 
बाइट अनिल कुमार राय, मुख्य खाद्य अधिकारी
    user_& टीवी इंडिया
    & टीवी इंडिया
    Local News Reporter Khurja, Bulandshahr•
    8 hrs ago
  • ककोड़। थाना ककोड़ क्षेत्र के महमदपुर केहरी गांव में जलपुरा से खुर्जा के लिए ले जाई जा रही हाईटेंशन विद्युत लाइन के कार्य को लेकर ग्रामीणों का विरोध सामने आया है। विरोध की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया, जिसके बाद प्रशासनिक अमला भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गया। महमदपुर केहरी में हाईटेंशन लाइन को लेकर विरोध, मौके पर पहुंचे एसडीएम और पुलिस बल महमदपुर केहरी में हाईटेंशन लाइन को लेकर विरोध, मौके पर पहुंचे एसडीएम और पुलिस बल ककोड़। थाना ककोड़ क्षेत्र के महमदपुर केहरी गांव में जलपुरा से खुर्जा के लिए ले जाई जा रही हाईटेंशन विद्युत लाइन के कार्य को लेकर ग्रामीणों का विरोध सामने आया है। विरोध की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया, जिसके बाद प्रशासनिक अमला भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गया। मौके पर सिकंदराबाद एसडीएम के साथ तहसीलदार, लेखपाल और संबंधित क्षेत्र के सीओ भारी फोर्स के साथ तैनात रहे। अधिकारियों ने स्थिति का जायजा लेते हुए ग्रामीणों से बातचीत की और लाइन बिछाए जाने को लेकर उनकी आपत्तियों और मांगों को सुना। ग्रामीणों का पक्ष और आरोप विरोध प्रदर्शन के दौरान मौके पर मौजूद एक ग्रामीण ने मीडिया से बातचीत करते हुए गंभीर आरोप लगाए। ग्रामीण ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा 14 जून 2024 को संशोधित नियमों के तहत टावर बेस और फसलों के नुकसान के मुआवजे को लेकर निर्देश दिए गए थे, लेकिन आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश में किसानों को उसके अनुरूप उचित मुआवजा नहीं मिल रहा है और विभाग द्वारा बिना सहमति के जबरन कार्य कराया जा रहा है। ग्रामीणों ने इस दौरान कार्य को लेकर अपनी कड़ी नाराजगी जताई। प्रशासन का पक्ष पूरे मामले पर सिकंदराबाद एसडीएम ने मीडिया को बयान देते हुए स्पष्ट किया कि खुर्जा से जलपुरा के लिए यह ट्रांसमिशन लाइन खींची जा रही है, जिसके कार्य को शांतिपूर्ण ढंग से पूरा कराने के लिए प्रशासन मौके पर मौजूद है। एसडीएम ने कहा कि किसानों को उनका पूरा मुआवजा दिया जा चुका है और यह राशि उनके खातों में भी पहुंच चुकी है, इसलिए अब इस तरह का विरोध उचित नहीं है। शांति व्यवस्था कायम, स्थिति पर नजर विवाद और विरोध की संभावना को देखते हुए गांव में पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल तैनात किया गया है। प्रशासनिक अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझाने और शांत कराने का प्रयास किया है। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और प्रशासन पूरे घटनाक्रम पर पैनी नजर बनाए हुए है।
    3
    ककोड़। थाना ककोड़ क्षेत्र के महमदपुर केहरी गांव में जलपुरा से खुर्जा के लिए ले जाई जा रही हाईटेंशन विद्युत लाइन के कार्य को लेकर ग्रामीणों का विरोध सामने आया है। विरोध की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया, जिसके बाद प्रशासनिक अमला भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गया।
महमदपुर केहरी में हाईटेंशन लाइन को लेकर विरोध, मौके पर पहुंचे एसडीएम और पुलिस बल
महमदपुर केहरी में हाईटेंशन लाइन को लेकर विरोध, मौके पर पहुंचे एसडीएम और पुलिस बल
ककोड़। थाना ककोड़ क्षेत्र के महमदपुर केहरी गांव में जलपुरा से खुर्जा के लिए ले जाई जा रही हाईटेंशन विद्युत लाइन के कार्य को लेकर ग्रामीणों का विरोध सामने आया है। विरोध की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया, जिसके बाद प्रशासनिक अमला भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गया।
मौके पर सिकंदराबाद एसडीएम के साथ तहसीलदार, लेखपाल और संबंधित क्षेत्र के सीओ भारी फोर्स के साथ तैनात रहे। अधिकारियों ने स्थिति का जायजा लेते हुए ग्रामीणों से बातचीत की और लाइन बिछाए जाने को लेकर उनकी आपत्तियों और मांगों को सुना।
ग्रामीणों का पक्ष और आरोप
विरोध प्रदर्शन के दौरान मौके पर मौजूद एक ग्रामीण ने मीडिया से बातचीत करते हुए गंभीर आरोप लगाए। ग्रामीण ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा 14 जून 2024 को संशोधित नियमों के तहत टावर बेस और फसलों के नुकसान के मुआवजे को लेकर निर्देश दिए गए थे, लेकिन आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश में किसानों को उसके अनुरूप उचित मुआवजा नहीं मिल रहा है और विभाग द्वारा बिना सहमति के जबरन कार्य कराया जा रहा है। ग्रामीणों ने इस दौरान कार्य को लेकर अपनी कड़ी नाराजगी जताई।
प्रशासन का पक्ष
पूरे मामले पर सिकंदराबाद एसडीएम ने मीडिया को बयान देते हुए स्पष्ट किया कि खुर्जा से जलपुरा के लिए यह ट्रांसमिशन लाइन खींची जा रही है, जिसके कार्य को शांतिपूर्ण ढंग से पूरा कराने के लिए प्रशासन मौके पर मौजूद है। एसडीएम ने कहा कि किसानों को उनका पूरा मुआवजा दिया जा चुका है और यह राशि उनके खातों में भी पहुंच चुकी है, इसलिए अब इस तरह का विरोध उचित नहीं है।
शांति व्यवस्था कायम, स्थिति पर नजर
विवाद और विरोध की संभावना को देखते हुए गांव में पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल तैनात किया गया है। प्रशासनिक अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझाने और शांत कराने का प्रयास किया है। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और प्रशासन पूरे घटनाक्रम पर पैनी नजर बनाए हुए है।
    user_कपिल कुमार दैनिक भास्कर
    कपिल कुमार दैनिक भास्कर
    सिकंदराबाद, बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • बैंकॉक वाली मसाज की फीलिंग लेते SDM साहब के ड्राइवर मनोज कुमार,, वर्दीधारी से पैर दबवाने का वीडियो वायरल स्थान – SDM आवास, घाटमपुर आखिर ऐसी क्या नौबत आ गई कि वर्दीधारी को इन ड्राइवर साहब के पैर दबाने पड़ रहे हैं? #kanpur #UPPolice बैंकॉक वाली मसाज की फीलिंग लेते SDM साहब के ड्राइवर मनोज कुमार,, वर्दीधारी से पैर दबवाने का वीडियो वायरल स्थान – SDM आवास, घाटमपुर आखिर ऐसी क्या नौबत आ गई कि वर्दीधारी को इन ड्राइवर साहब के पैर दबाने पड़ रहे हैं? #kanpur #UPPolice
    1
    बैंकॉक वाली मसाज की फीलिंग लेते SDM साहब के ड्राइवर मनोज कुमार,, वर्दीधारी से पैर दबवाने का वीडियो वायरल 

स्थान – SDM आवास, घाटमपुर

आखिर ऐसी क्या नौबत आ गई कि वर्दीधारी को इन ड्राइवर साहब के पैर दबाने पड़ रहे हैं? #kanpur #UPPolice
बैंकॉक वाली मसाज की फीलिंग लेते SDM साहब के ड्राइवर मनोज कुमार,, वर्दीधारी से पैर दबवाने का वीडियो वायरल 
स्थान – SDM आवास, घाटमपुर
आखिर ऐसी क्या नौबत आ गई कि वर्दीधारी को इन ड्राइवर साहब के पैर दबाने पड़ रहे हैं? #kanpur #UPPolice
    user_Subodh kumar
    Subodh kumar
    Agricultural service गौतम बुद्ध नगर, गौतम बुद्ध नगर, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • चोरी के शक में ई रिक्शा चालक युवक से मारपीट पुलिस जांच पडताल बुलन्दशहर : चोरी के शक में ई रिक्शा चालक युवक से मारपीट मारपीट का वीडियो वायरल मारपीट में युवक हुआ गम्भीर घायल युवक को उपचार के लिए हॉस्पिटल करवा गया भर्ती पीडित परिवार ने एसएसपी से मिलकर लगाई आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही करने की गुहार पीड़ित परिवार बोला ई रिक्शा किराए पर कर एक युवक चारा काटने की ले जा रहा था मशीन तभी कुछ लोगो ने चोरी की मशीन बता कर दी दोनो युवकों की पिटाई ई-रिक्शा किराए पर करने वाला युवक मौके से हुआ फरार जभी ई रिक्शा चालक की कर दी जमकर पिटाई ई-रिक्शा चालक का नही है चोरी से कोई वास्ता ई-रिक्शा किराए पर तैय कर ले जा रहा था पीड़ित चालक युवक को उपचार के लिए हॉस्पिटल करवा गया भर्ती पीडित परिवार ने एसएसपी से मिलकर लगाई आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही करने की गुहार पीड़ित परिवार बोला ई रिक्शा किराए पर कर एक युवक चारा काटने की ले जा रहा था मशीन तभी कुछ लोगो ने चोरी की मशीन बता कर दी दोनो युवकों की पिटाई ई-रिक्शा किराए पर करने वाला युवक मौके से हुआ फरार ।
    1
    चोरी के शक में ई रिक्शा चालक युवक से मारपीट पुलिस जांच पडताल 
बुलन्दशहर : चोरी के शक में ई रिक्शा चालक युवक से मारपीट मारपीट का वीडियो वायरल मारपीट में युवक हुआ गम्भीर घायल युवक को उपचार के लिए हॉस्पिटल करवा गया भर्ती पीडित परिवार ने एसएसपी से मिलकर लगाई आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही करने की गुहार पीड़ित परिवार बोला ई रिक्शा किराए पर कर एक युवक चारा काटने की ले जा रहा था मशीन तभी कुछ लोगो ने चोरी की मशीन बता कर दी दोनो युवकों की पिटाई ई-रिक्शा किराए पर करने वाला युवक मौके से हुआ फरार जभी ई रिक्शा चालक की कर दी जमकर पिटाई ई-रिक्शा चालक का नही है चोरी से कोई वास्ता ई-रिक्शा किराए पर तैय कर ले जा रहा था पीड़ित चालक युवक को उपचार के लिए हॉस्पिटल करवा गया भर्ती पीडित परिवार ने एसएसपी से मिलकर लगाई आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही करने की गुहार पीड़ित परिवार बोला ई रिक्शा किराए पर कर एक युवक चारा काटने की ले जा रहा था मशीन तभी कुछ लोगो ने चोरी की मशीन बता कर दी दोनो युवकों की पिटाई ई-रिक्शा किराए पर करने वाला युवक मौके से हुआ फरार ।
    user_रीशू कुमार
    रीशू कुमार
    Local News Reporter शिकारपुर, बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • आदर्श बिहार सोसाइटी सैक्टर चाई 4 ग्रेटर नोएडा में खुला पड़ा नाला दे रहा मौत को दावत! ग्रेटर नोएडा के सेक्टर चाई-4 स्थित आदर्श विहार सोसायटी के बाहर खुला पड़ा नाला लोगों के लिए गंभीर खतरा बना हुआ है। नाले पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं होने के कारण यहां कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। स्थानीय लोगों के मुताबिक यह नाला लंबे समय से खुला पड़ा है। सड़क से गुजरने वाले राहगीरों, आसपास के निवासियों और विशेषकर बच्चों के लिए यह स्थिति बेहद चिंताजनक है। दिन में तो किसी तरह नाला दिखाई दे जाता है, लेकिन रात के समय अंधेरे में इसका खतरा और बढ़ जाता है। मौके की तस्वीर में साफ दिखाई दे रहा है कि सड़क और नाले के बीच पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था नहीं है। ऐसे में जरा सी लापरवाही किसी बड़े हादसे का कारण बन सकती है। स्थानीय लोगों की मांग है कि संबंधित प्राधिकरण इस मामले को गंभीरता से लेते हुए नाले को तत्काल ढकवाए, मजबूत स्लैब लगाए और आसपास सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करे। सवाल यह है कि आखिर किसी हादसे का इंतजार क्यों किया जा रहा है? जिम्मेदार विभाग समय रहते कार्रवाई कर लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करे। 📍 स्थान: आदर्श विहार सोसायटी, सेक्टर चाई-4, ग्रेटर नोएडा 📅 तारीख: 19 अगस्त 2026
    1
    आदर्श बिहार सोसाइटी सैक्टर चाई 4 ग्रेटर नोएडा में खुला पड़ा नाला दे रहा मौत को दावत! 
ग्रेटर नोएडा के सेक्टर चाई-4 स्थित आदर्श विहार सोसायटी के बाहर खुला पड़ा नाला लोगों के लिए गंभीर खतरा बना हुआ है। नाले पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं होने के कारण यहां कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।
स्थानीय लोगों के मुताबिक यह नाला लंबे समय से खुला पड़ा है। सड़क से गुजरने वाले राहगीरों, आसपास के निवासियों और विशेषकर बच्चों के लिए यह स्थिति बेहद चिंताजनक है। दिन में तो किसी तरह नाला दिखाई दे जाता है, लेकिन रात के समय अंधेरे में इसका खतरा और बढ़ जाता है।
मौके की तस्वीर में साफ दिखाई दे रहा है कि सड़क और नाले के बीच पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था नहीं है। ऐसे में जरा सी लापरवाही किसी बड़े हादसे का कारण बन सकती है।
स्थानीय लोगों की मांग है कि संबंधित प्राधिकरण इस मामले को गंभीरता से लेते हुए नाले को तत्काल ढकवाए, मजबूत स्लैब लगाए और आसपास सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करे।
सवाल यह है कि आखिर किसी हादसे का इंतजार क्यों किया जा रहा है? जिम्मेदार विभाग समय रहते कार्रवाई कर लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करे।
📍 स्थान: आदर्श विहार सोसायटी, सेक्टर चाई-4, ग्रेटर नोएडा
📅 तारीख: 19 अगस्त 2026
    user_PANKAJ KUMAR
    PANKAJ KUMAR
    Journalist Gautam Buddha Nagar, Uttar Pradesh•
    22 hrs ago
  • 🌺 “श्री गोस्वामी तुलसीदास जी जयंती पर भव्य पूजन एवं विचार गोष्ठी सम्पन्न” 🌺 “अनूपशहर।” श्री रामचरितमानस प्रचार समिति (रजि.) के तत्वावधान में बुधवार को प्रातः 08:00 बजे पुरानी अनाज मंडी स्थित श्री तुलसीदास जी के मंदिर पर “गोस्वामी तुलसीदास जी की जयंती के उपलक्ष्य में भव्य पूजन एवं विचार गोष्ठी” का आयोजन श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता “नरेशचंद्र अग्रवाल ‘भट्टा वाले’, प्रबन्धक बाल निकेतन मोंटेसरी स्कूल, अनूपशहर” ने की। कार्यक्रम में “मुख्य अतिथि ब्रजेश गोयल, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद अनूपशहर” तथा “विशिष्ट अतिथि मुनेश शर्मा, मण्डल अध्यक्ष भाजपा अनूपशहर”, “अभय गर्ग, अध्यक्ष श्री कांति प्रकाश सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज अनूपशहर” एवं “बृजेश कुमार नागल, अध्यक्ष श्री कांति प्रकाश सरस्वती शिशु मंदिर अनूपशहर” रहे। कार्यक्रम संयोजक “दिनेश शर्मा (शिवा)” ने गोस्वामी तुलसीदास जी के जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए कहा कि गोस्वामी तुलसीदास जी ने “श्रीरामचरितमानस” के रूप में समस्त राम भक्तों को एक अनुपम ग्रंथ प्रदान किया, जिसके माध्यम से युगों-युगों तक श्रीराम भक्ति का प्रचार-प्रसार होता रहेगा। प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य “श्री नरेंद्र शर्मा जी” ने विधि-विधानपूर्वक पूजन कार्य सम्पन्न कराया। विचार गोष्ठी में “मुनेश शर्मा, ब्रजेश गोयल, अभय गर्ग, इंद्रमणि वार्ष्णेय, हरिओम वार्ष्णेय, प्रसून वार्ष्णेय, अंकुर शर्मा, अशोक शर्मा एवं रामपाल सिंह” सहित उपस्थित गणमान्य लोगों ने गोस्वामी तुलसीदास जी के जीवन, साहित्य एवं श्रीराम भक्ति पर अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर समिति के “अध्यक्ष इंद्रमणि वार्ष्णेय”, “संस्थापक हरिओम वार्ष्णेय”, “महासचिव प्रसून वार्ष्णेय”, “कोषाध्यक्ष ओम दत्त वार्ष्णेय”, “उपाध्यक्ष विनोद शर्मा”, “मीडिया प्रभारी अनुराग अग्रवाल”, “ऑडिटर अक्षांश गर्ग”, “संरक्षक अंकुर शर्मा एवं अशोक शर्मा” सहित समिति के अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम में “एडवोकेट पियूष गोयल, अमन बर्मा, राजकुमार रस्तोगी, हरिओम रस्तोगी, गौरव सैनी, देवीदास सिंह, अशोक अग्रवाल, नन्दकिशोर, दिलीप भारद्वाज सभासद, संदीप भारद्वाज सभासद, नीरज अग्रवाल, पं. रवि शास्त्री, श्याम रस्तोगी, देवू शर्मा, गौरव शर्मा, मोनू टंडन, विवेक शर्मा, गोल्डी शर्मा, भुवनेश वार्ष्णेय, सेवा भारती के भूपेंद्र लोधी, रतन लाल वार्ष्णेय, अशोक कुमार गुप्ता, दीपेंद्र गुप्ता, शिवम शर्मा, खलीफा अवधेश गर्ग, विकास गर्ग” सहित बड़ी संख्या में राम भक्त एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे। समिति के “संस्थापक हरिओम वार्ष्णेय एवं अध्यक्ष इंद्रमणि वार्ष्णेय के निर्देशन में कार्यक्रम का सफल आयोजन” किया गया। कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित श्रद्धालुओं एवं गणमान्य नागरिकों ने “गोस्वामी तुलसीदास जी की भक्ति, उनके आदर्शों एवं श्रीरामचरितमानस के संदेश को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प” लिया। गोस्वामी तुलसीदास जी को शत-शत नमन।
    1
    🌺 “श्री गोस्वामी तुलसीदास जी जयंती पर भव्य पूजन एवं विचार गोष्ठी सम्पन्न” 🌺
“अनूपशहर।” श्री रामचरितमानस प्रचार समिति (रजि.) के तत्वावधान में बुधवार को प्रातः 08:00 बजे पुरानी अनाज मंडी स्थित श्री तुलसीदास जी के मंदिर पर “गोस्वामी तुलसीदास जी की जयंती के उपलक्ष्य में भव्य पूजन एवं विचार गोष्ठी” का आयोजन श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता “नरेशचंद्र अग्रवाल ‘भट्टा वाले’, प्रबन्धक बाल निकेतन मोंटेसरी स्कूल, अनूपशहर” ने की। कार्यक्रम में “मुख्य अतिथि ब्रजेश गोयल, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद अनूपशहर” तथा “विशिष्ट अतिथि मुनेश शर्मा, मण्डल अध्यक्ष भाजपा अनूपशहर”, “अभय गर्ग, अध्यक्ष श्री कांति प्रकाश सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज अनूपशहर” एवं “बृजेश कुमार नागल, अध्यक्ष श्री कांति प्रकाश सरस्वती शिशु मंदिर अनूपशहर” रहे।
कार्यक्रम संयोजक “दिनेश शर्मा (शिवा)” ने गोस्वामी तुलसीदास जी के जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए कहा कि गोस्वामी तुलसीदास जी ने “श्रीरामचरितमानस” के रूप में समस्त राम भक्तों को एक अनुपम ग्रंथ प्रदान किया, जिसके माध्यम से युगों-युगों तक श्रीराम भक्ति का प्रचार-प्रसार होता रहेगा।
प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य “श्री नरेंद्र शर्मा जी” ने विधि-विधानपूर्वक पूजन कार्य सम्पन्न कराया।
विचार गोष्ठी में “मुनेश शर्मा, ब्रजेश गोयल, अभय गर्ग, इंद्रमणि वार्ष्णेय, हरिओम वार्ष्णेय, प्रसून वार्ष्णेय, अंकुर शर्मा, अशोक शर्मा एवं रामपाल सिंह” सहित उपस्थित गणमान्य लोगों ने गोस्वामी तुलसीदास जी के जीवन, साहित्य एवं श्रीराम भक्ति पर अपने विचार व्यक्त किए।
इस अवसर पर समिति के “अध्यक्ष इंद्रमणि वार्ष्णेय”, “संस्थापक हरिओम वार्ष्णेय”, “महासचिव प्रसून वार्ष्णेय”, “कोषाध्यक्ष ओम दत्त वार्ष्णेय”, “उपाध्यक्ष विनोद शर्मा”, “मीडिया प्रभारी अनुराग अग्रवाल”, “ऑडिटर अक्षांश गर्ग”, “संरक्षक अंकुर शर्मा एवं अशोक शर्मा” सहित समिति के अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में “एडवोकेट पियूष गोयल, अमन बर्मा, राजकुमार रस्तोगी, हरिओम रस्तोगी, गौरव सैनी, देवीदास सिंह, अशोक अग्रवाल, नन्दकिशोर, दिलीप भारद्वाज सभासद, संदीप भारद्वाज सभासद, नीरज अग्रवाल, पं. रवि शास्त्री, श्याम रस्तोगी, देवू शर्मा, गौरव शर्मा, मोनू टंडन, विवेक शर्मा, गोल्डी शर्मा, भुवनेश वार्ष्णेय, सेवा भारती के भूपेंद्र लोधी, रतन लाल वार्ष्णेय, अशोक कुमार गुप्ता, दीपेंद्र गुप्ता, शिवम शर्मा, खलीफा अवधेश गर्ग, विकास गर्ग” सहित बड़ी संख्या में राम भक्त एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।
समिति के “संस्थापक हरिओम वार्ष्णेय एवं अध्यक्ष इंद्रमणि वार्ष्णेय के निर्देशन में कार्यक्रम का सफल आयोजन” किया गया।
कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित श्रद्धालुओं एवं गणमान्य नागरिकों ने “गोस्वामी तुलसीदास जी की भक्ति, उनके आदर्शों एवं श्रीरामचरितमानस के संदेश को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प” लिया। गोस्वामी तुलसीदास जी को शत-शत नमन।
    user_समाचार थर्टी लाईव
    समाचार थर्टी लाईव
    Reporter बुलंदशहर, बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • बुलंदशहर : चोला थाना क्षेत्र के सब्दलपुर में गोवंश के अवशेष मिलने से मचा हड़कंप बुलंदशहर : चोला थाना क्षेत्र के सब्दलपुर में गोवंश के अवशेष मिलने से मचा हड़कंप 14 - 15 अगस्त की रात गोवंशीय पशु बैल की हत्या कर फेंके गए अवशेष सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर अवशेष बरामद कर की जांच शुरू मामले में अब तक चार आरोपियों को चिन्हित कर चुकी है चोला पुलिस मामले में चार नामजद और अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया SSP ने लापरवाही पर दरोगा राहुल कुमार, बीट आरक्षी धर्मेंद्र को निलंबित किया बुलंदशहर से मंडल प्रभारी इरफान तोमर की खास खबर बाइट- अभिषेक प्रताप अजेय (एसपी सिटी)
    1
    बुलंदशहर : चोला थाना क्षेत्र के सब्दलपुर में गोवंश के अवशेष मिलने से मचा हड़कंप
बुलंदशहर : चोला थाना क्षेत्र के सब्दलपुर में गोवंश के अवशेष मिलने से मचा हड़कंप
14 - 15 अगस्त की रात गोवंशीय पशु बैल की हत्या कर फेंके गए अवशेष
सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर अवशेष बरामद कर की जांच शुरू
मामले में अब तक चार आरोपियों को चिन्हित कर चुकी है चोला पुलिस
मामले में चार नामजद और अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया
SSP ने लापरवाही पर दरोगा राहुल कुमार, बीट आरक्षी धर्मेंद्र को निलंबित किया
बुलंदशहर से मंडल प्रभारी इरफान तोमर की खास खबर 
बाइट- अभिषेक प्रताप अजेय (एसपी सिटी)
    user_& टीवी इंडिया
    & टीवी इंडिया
    Local News Reporter Khurja, Bulandshahr•
    8 hrs ago
  • भगवान का फर्जी रूप बनाकर लोगों से करता था ठगी तो नेपाल के लोगों ने की धुनाई इसी वजह से लोगों का भगवान से विश्वास उठता जा रहा है
    1
    भगवान का फर्जी रूप बनाकर लोगों से करता था ठगी तो नेपाल के लोगों ने की धुनाई 
इसी वजह से लोगों का भगवान से विश्वास उठता जा रहा है
    user_तेजवीर सिंह सागर
    तेजवीर सिंह सागर
    Singer हापुड़, हापुड़, उत्तर प्रदेश•
    54 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.