मऊ में परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने रक्तदान कार्यक्रम का किया शुभारंभ मऊ में परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने रक्तदान कार्यक्रम का किया शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर मऊ जिला अस्पताल स्थित ब्लड बैंक में रक्तदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह पहुंचे और रक्तदान कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मऊ जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने कार्यक्रम में पहुंचकर रक्तदान कर रहे लोगों और कार्यकर्ताओं से जानकारी ली। मंत्री ने बताया कि 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सेवा, सुशासन और संकल्प के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। मऊ में रक्तदान के बाद फल वितरण समेत अन्य सेवा गतिविधियां भी प्रस्तावित हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के कार्यकाल में विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित लोगों को भी कार्यक्रमों से जोड़ा जाएगा। साथ ही प्रधानमंत्री के स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना को लेकर अलग-अलग स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
मऊ में परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने रक्तदान कार्यक्रम का किया शुभारंभ मऊ में परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने रक्तदान कार्यक्रम का किया शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर मऊ जिला अस्पताल स्थित ब्लड बैंक में रक्तदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह पहुंचे और रक्तदान कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मऊ जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने कार्यक्रम में पहुंचकर रक्तदान कर रहे लोगों और कार्यकर्ताओं से जानकारी ली। मंत्री ने बताया कि 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सेवा, सुशासन और संकल्प के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। मऊ में रक्तदान के बाद फल वितरण समेत अन्य सेवा गतिविधियां भी प्रस्तावित हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के कार्यकाल में विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित लोगों को भी कार्यक्रमों से जोड़ा जाएगा। साथ ही प्रधानमंत्री के स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना को लेकर अलग-अलग स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
- 15000/- रूपये का इनामिया वांछित अभियुक्त पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर हुआ गिरफ्तार पुलिस अधीक्षक मऊ कमलेश बहादुर के निर्देशन में अपराध/अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान में अपर पुलिस अधीक्षक मऊ अनूप कुमार के कुशल पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी नगर नितेश प्रताप सिंह के कुशल नेतृत्व में थाना कोतवाली नगर पुलिस टीम द्वारा दिनांक 16.09.2026 को स्टेट बैंक परदहा से न्यायालय की तरफ जाने वाले रास्ते थाना कोतवाली क्षेत्र से मु0अ0सं0- 70/2026 धारा 331(4), 305(अ), 317(2), 111(2)(ब) बीएनएस, थाना कोतवाली नगर, जनपद मऊ में वाछिंत इनामिया (15000/- रुपये) अभियुक्त संजय वर्मा पुत्र स्व0 पारस वर्मा निवासी मोहल्ला रामगुलाम टोला, कसया रोड, थाना कोतवाली, जनपद देवरिया को गिरफ्तार किया गया ।2
- संदिग्धों और वाहनों की सघन चेकिंग, नौ चाकू व तमंचा बरामद एसपी ने भीटी, गाजीपुर तिराहा समेत प्रमुख स्थानों का लिया जायजा, आठ गिरफ्तार मऊ। सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए पुलिस अधीक्षक मऊ कमलेश बहादुर के निर्देशन में बुधवार की शाम जिलेभर में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। शाम 5:30 से 7 बजे तक चले अभियान के दौरान एसपी स्वयं विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमणशील रहे और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। पुलिस अधीक्षक ने भीटी, गाजीपुर तिराहा, आजमगढ़ मोड़, मिर्जाहादीपुरा, बढ़ुआ गोदाम और अदरी मोड़ समेत प्रमुख बाजारों, चौराहों, संवेदनशील एवं महत्वपूर्ण स्थानों पर पहुंचकर संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की जांच की। उन्होंने पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को सतर्कता के साथ ड्यूटी करने तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। इसी क्रम में सभी थाना क्षेत्रों में थाना प्रभारियों के नेतृत्व में पुलिस टीमों ने संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों के साथ अवैध शस्त्र, मादक पदार्थ और चाकू की जांच की। अभियान के लिए 41 टीमों का गठन कर 41 स्थानों पर चेकिंग की गई। इस दौरान करीब 2680 संदिग्ध व्यक्तियों और 1727 वाहनों की जांच की गई। पुलिस के अनुसार कार्रवाई में आठ लोगों और एक वारंटी को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार लोगों के कब्जे से नौ अवैध चाकू और एक तमंचा बरामद हुआ। यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर दो वाहनों को सीज किया गया। पुलिस ने वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक करते हुए नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी।4
- गाजीपुर समाजवादी पार्टी के सदर ब्लाॅक अध्यक्ष संतोष जी PDA सम्मान समारोह मे।1
- पूर्व CRPF जवान अमरेश बहादुर सिंह हत्याकांड: एक हफ्ते बाद बेटियों का बड़ा ऐलान, बलिया। पूर्व CRPF जवान अमरेश बहादुर सिंह की हत्या के एक सप्ताह बाद अब उनकी बेटियों ने बड़ा ऐलान किया है। पिता की हत्या के मामले में न्याय और आरोपियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर बेटियों ने आगे कदम उठाने की बात कही है। परिजनों का कहना है कि घटना के बाद से परिवार लगातार कार्रवाई की मांग कर रहा है। एक सप्ताह बीतने के बाद भी बेटियों के ऐलान से मामले में एक बार फिर हलचल बढ़ गई है। अब सभी की नजर इस बात पर है कि बेटियां आखिर कौन-सा कदम उठाने जा रही हैं और उनकी अगली रणनीति क्या होगी। मामले को लेकर परिवार और स्थानीय लोगों में भी चर्चा तेज है।1
- उत्तर प्रदेश जिला गाजीपुर कासिमाबाद क्षेत्र सोनबरसा रामलीला मैदान में गणपति भगवान का भाव पूजा समारोह आज दिनांक 16,9 सन 2026 को धूमधाम से मनाया गया ग्राम और क्षेत्रवासी गणपति पूजन समारोह श्रद्धा भक्तिके रंग मे झूमते दिखे3
- दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने युवक की हत्या पुलिस ने आज किया खुलासा चिरैयाकोट क्षेत्रान्तर्गत सरसेना चौकी क्षेत्र मे हुई घटना व अभियुक्तों की गिरफ्तारी/ बरामदगी को लेकर अपर पुलिस अधीक्षक मऊ अनूप कुमार की ने मीडिया को दी जानकारी।1
- आजाद समाज पार्टी के लोगों ने चंद्रशेखर आजाद को सुरक्षा दिए जाने की मांग समेत अन्य मामले को लेकर कियाप्रदर्शन मऊ में आजाद समाज पार्टी के लोगों ने बाराबंकी में चंद्रशेखर आजाद के साथ हुई दुर्व्यवहार को लेकर उनकी सुरक्षा व्यवस्था को और कड़ी करने समेत अन्य मांगों को लेकर मऊ में आजाद समाज पार्टी के लोगों ने जमकर प्रदर्शन करते हुए सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा।1
- मऊ। चिरैयाकोट थाना पुलिस, रानीपुर, मुहम्मदाबाद गोहना, सर्विलांस और स्वाट टीम ने हत्या के मामले का खुलासा करते हुए दो वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो तमंचे, दो जिंदा कारतूस और घटना में प्रयुक्त पल्सर बाइक बरामद करने का दावा किया है। पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक मऊ कमलेश बहादुर के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत 15/16 सितंबर की रात अब्दोपुर जाने वाली पिच रोड के पास से मोहित कुमार उर्फ रितिक रोशन निवासी तालभीतर, थाना दुल्लहपुर, गाजीपुर और प्रदीप राम निवासी जलालाबाद, थाना दुल्लहपुर, गाजीपुर को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के मुताबिक पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि अमिरहा गांव में शादी समारोह के दौरान गोल्डी निवासी लखनुआडीह और गोलू निवासी जलालाबाद के बीच विवाद हुआ था। इसी विवाद का बदला लेने के लिए 14 सितंबर की शाम काझा के पास गोल्डी और अनीश कुमार को रोककर फायरिंग की गई। गोली लगने से अनीश कुमार की मौत हो गई, जबकि गोल्डी बचकर भाग निकला। इसी दौरान आरोपी पल्सर बाइक मौके पर छोड़कर फरार हो गए थे। मामले में मु0अ0सं0 107/26, धारा 3(5), 103(1) बीएनएस व 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने बताया कि घटना में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर तलाश की जा रही है।3
- बलिया मृतक CRPF जवान अमरेश सिंह के बच्चों का भावुक बयान है सामने पुलिस और प्रशासन पर अब विश्वास नहीं हम सभी को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर भरोसा है अब वही न्याय करेंगे हम लोग योगी आदित्यनाथ से मिलना चाहते हैं परिवहन मंत्री ने मिलवाने का वादा किया था नहीं मिलवाया उभाव थाने अंतर्गत सीआरपीएफ जवान की चाकू से गोदकर हुई थी हत्या बाइट - दोनों बच्चे #Ballia #Sonadih #CrimeUpdate #UPPolice CM Yogi Adityanath1