पिहानी में 'हेल्थ माफिया' पर चला प्रशासन का हंटर: टीम को देखते ही उड़े होश, पैथोलॉजी सेंटरों में मची अफरा-तफरी! हरदोई।सेहत के सौदागरों की अब खैर नहीं! पिहानी के कराँवा रोड पर सोमवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 'सिंघम' स्टाइल में एंट्री मारी। अवैध रूप से चल रहे अस्पतालों और पैथोलॉजी सेंटरों पर जब प्रशासन का चाबुक चला, तो कई सेंटर संचालक दुकान खुली छोड़कर भाग खड़े हुए।सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पिहानी के अधीक्षक डॉ. जितेन्द्र कुमार के नेतृत्व में निकली इस 'स्पेशल टीम' ने जैसे ही कराँवा रोड पर धावा बोला, अवैध संचालकों की सिट्टी-पिट्टी गुम हो गई। आलम यह था कि टीम के पहुँचते ही कई जगहों पर अफरा-तफरी मच गई और लोग बगले झाँकने लगे।न कागज, न जवाब... बस चल रही थी 'लूट'जांच की राडार पर के.के. पैथालॉजी, डी.के. पैथालॉजी, बालाजी पैथालॉजी, प्रेमचन्द्र पैथालॉजी, एम.एस. पैथालॉजी और सहारा हॉस्पिटल जैसे बड़े नाम आए। जब साहबों ने लाइसेंस और रजिस्ट्रेशन के कागज माँगे, तो संचालकों के पसीने छूट गए। किसी के पास पुराने कागज थे तो कोई बिना रजिस्ट्रेशन के ही 'डॉक्टर-डॉक्टर' खेल रहा था।अधीक्षक डॉ. जितेन्द्र कुमार ने मौके पर ही सख्त तेवर दिखाते हुए साफ कर दिया कि जनता की जान से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं होगा। कागजों में हेरफेर और अवैध संचालन मिलने पर सभी को 'कारण बताओ नोटिस' थमा दिया गया है।इस छापेमारी दल में डॉ. अभय दीक्षित, बीसीपीएम अजय कुमार रावत और बीएचडब्ल्यू हर्षिता शुक्ला जैसे अधिकारी पूरी मुस्तैदी के साथ डटे रहे। प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद से इलाके के 'झोलाछाप' डॉक्टरों और फर्जी लैब मालिकों में सन्नाटा पसरा हुआ है।सावधान! अगर आपकी लैब के कागज पक्के नहीं हैं, तो अगला नंबर आपका भी हो सकता है!

- स्वच्छ भारत मिशन पर शर्मनाक तमाचा: शाहाबाद तहसील परिसर गुटखा पीक और गंदगी का अड्डा बना शाहाबाद (हरदोई) 11 मई। प्रधानमंत्री के महत्वाकांक्षी ‘स्वच्छ भारत मिशन’ की जमीनी सच्चाई यदि देखनी हो, तो शाहाबाद तहसील परिसर की भयावह बदहाली किसी कड़वे सच से कम नहीं। यहाँ सरकारी स्वच्छता अभियान केवल कागजों और भाषणों तक सीमित नजर आता है, जबकि वास्तविकता में तहसील परिसर गुटखा, पान की पीक और असहनीय गंदगी से लाल हो चुका है। तहसील परिसर की दीवारें, गलियारे और सरकारी भवन जिम्मेदार कर्मचारियों व आने-जाने वालों की लापरवाही से बदरंग हो चुके हैं। सरकारी दफ्तर, जहाँ व्यवस्था और अनुशासन का संदेश जाना चाहिए, वहीं खुलेआम गुटखा थूककर स्वच्छता अभियान की धज्जियाँ उड़ाई जा रही हैं। सबसे दयनीय स्थिति तहसीलदार कार्यालय के निकट स्थित शौचालयों की है, जहाँ दुर्गंध इतनी भयावह है कि बाहर खड़ा होना तक मुश्किल हो रहा है। शौचालयों के भीतर मूत्र भरा पड़ा है, गंदगी चरम पर है और सफाई व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त दिखाई देती है। यह हाल न केवल प्रशासनिक उदासीनता को उजागर करता है, बल्कि आमजन के स्वास्थ्य के साथ भी सीधा खिलवाड़ है। स्थानीय लोगों और फरियादियों में इस बदहाली को लेकर भारी रोष है। सवाल यह उठता है कि जब सरकारी परिसर ही स्वच्छता मिशन का उपहास बन जाए, तो आम जनता को स्वच्छता का संदेश कैसे दिया जाएगा? शाहाबाद तहसील की यह स्थिति जिम्मेदार अधिकारियों की कार्यशैली पर गंभीर प्रश्नचिह्न लगाती है और तत्काल प्रभावी सफाई व्यवस्था के साथ जवाबदेही तय किए जाने की मांग करती है।4
- कछौना में सिस्टम फेल भीषण गर्मी में घंटों बंद रहा बालामऊ फाटक,एम्बुलेंस भी फंसी,सोशल मीडिया पर वायरल हुआ बालामऊ फाटक का वीडियो, जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग.... कछौना में सिस्टम फेल भीषण गर्मी में घंटों बंद रहा बालामऊ फाटक,एम्बुलेंस भी फंसी,सोशल मीडिया पर वायरल हुआ बालामऊ फाटक का वीडियो, जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग.... #Kachhauna #BalamauJunction #BalamauNews #Hardoi #HardoiNews #BalamauCrossing #KachhaunaCity #BalamauUpdate #कछौना #बालामऊ #हरदोई #IndianRailways #RailMinIndia #RailwayNegligence #NorthernRailway #RailMadad #AshwiniVaishnaw #UPAdministration #DRMLucknow #रेलवे_लापरवाही1
- हरदोई के चिमना गांव में एक दर्दनाक हादसा हुआ, जहां ईंट भट्टे के पानी से भरे गड्ढे में डूबने से दो मासूम भाई-बहन की मौत हो गई। लखीमपुर खीरी निवासी मजदूर के 7 और 9 साल के बच्चे खेलते समय गड्ढे में गिर गए, जिससे पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की गहन जांच शुरू कर दी है।1
- हरदोई के ककराला गांव में सरकारी जमीन (गाटा संख्या 1296) पर अवैध कब्जे की शिकायत जिलाधिकारी से की गई है। ग्रामीणों का आरोप है कि खुशीराम ने इस जमीन पर चार दुकानें, एक मकान और तालाब बनाकर मछली पालन का व्यवसाय शुरू कर दिया है। आश्चर्य की बात यह है कि इस बड़े पैमाने के अतिक्रमण की जानकारी स्थानीय प्रशासन और चौकीदार तक को नहीं है।2
- Post by Jasif khan2
- हरदोई के पिहानी में पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। इस बड़ी कार्रवाई से इलाके में चोरी की वारदातों पर लगाम लगने की उम्मीद है।1
- हरदोई के पिहानी थाना क्षेत्र में गौखरिका में हुई चोरियों के खुलासे के दौरान पुलिस की चोरों से मुठभेड़ हो गई। पुलिस से घिरते देख अभियुक्तों ने फायरिंग की, जिसके जवाबी कार्रवाई में दो अभियुक्तों के पैर में गोली लगी और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।2
- हरदोई में सपाइयों का 'हल्ला बोल',स्मार्ट मीटर से लेकर EVM तक कलेक्ट्रेट में गूंजी इंकलाब की आवाज,वंदे भारत और रोजगार की मांग पूर्व सांसद ऊषा वर्मा और शराफत अली ने सरकार को घेरा......! हरदोई में सपाइयों का 'हल्ला बोल',स्मार्ट मीटर से लेकर EVM तक कलेक्ट्रेट में गूंजी इंकलाब की आवाज,वंदे भारत और रोजगार की मांग पूर्व सांसद ऊषा वर्मा और शराफत अली ने सरकार को घेरा......! #Hardoi #SamajwadiParty #UPNews #Protest #SmartMeter #EVM #Employment #UshaVerma #AkhileshYadav #UPPolitics #हरदोई #सपा #जनता_की_आवाज1