logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बरेली में ऑपरेशन के बाद महिला की मौत, परिजनों ने अस्पताल पर लगाए गंभीर आरोप—डीएम से जांच की मांग बरेली के पीलीभीत बाईपास रोड स्थित श्री बालाजी हॉस्पिटल में आयुष्मान कार्ड से बच्चेदानी का ऑपरेशन कराने के बाद महिला की मौत का मामला सामने आया है। मृतका के बेटे रोहित कुमार ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाते हुए जांच और कार्रवाई की मांग की है। रोहित के मुताबिक उनकी मां श्यामा देवी को 10 अगस्त को बालाजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। 11 अगस्त को आयुष्मान कार्ड से उनका ऑपरेशन हुआ। आरोप है कि ऑपरेशन के बाद करीब सात घंटे तक उन्हें होश नहीं आया। बाद में परिजनों से कथित तौर पर हस्ताक्षर कराकर उन्हें दूसरे अस्पताल रेफर कर दिया गया। रोहित का दावा है कि ऑपरेशन से पहले उनकी मां का हीमोग्लोबिन 12 प्वाइंट था, जबकि दूसरे अस्पताल ले जाने पर महज 3 प्वाइंट बताया गया। इलाज के दौरान 12 अगस्त को उनकी मां की मौत हो गई। रोहित ने यह भी आरोप लगाया कि अस्पताल से इलाज से जुड़े दस्तावेज मांगने पर उन्हें डराया-धमकाया जा रहा है और 60 हजार रुपये की मांग की जा रही है। गरीब परिवार ने जिलाधिकारी से पूरे मामले की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई है। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हुई है। जांच की बाद ही सच्चाई सामने आ सकेगी पूरे मामले में आज गुरुवार समय लगभग शाम के 4:00 बजे पीड़ित ने जानकारी देते हुए बताया

9 hrs ago
user_बरेली की ताजा खबरें
बरेली की ताजा खबरें
Court reporter बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
9 hrs ago

बरेली में ऑपरेशन के बाद महिला की मौत, परिजनों ने अस्पताल पर लगाए गंभीर आरोप—डीएम से जांच की मांग बरेली के पीलीभीत बाईपास रोड स्थित श्री बालाजी हॉस्पिटल में आयुष्मान कार्ड से बच्चेदानी का ऑपरेशन कराने के बाद महिला की मौत का मामला सामने आया है। मृतका के बेटे रोहित कुमार ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाते हुए जांच और कार्रवाई की मांग की है। रोहित के मुताबिक उनकी मां श्यामा देवी को 10 अगस्त को बालाजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। 11 अगस्त को आयुष्मान कार्ड से उनका ऑपरेशन हुआ। आरोप है कि ऑपरेशन के बाद करीब सात घंटे तक उन्हें होश नहीं आया। बाद में परिजनों से कथित तौर पर हस्ताक्षर कराकर उन्हें दूसरे अस्पताल रेफर कर दिया गया। रोहित का दावा है कि ऑपरेशन से पहले उनकी मां का हीमोग्लोबिन 12 प्वाइंट था, जबकि दूसरे अस्पताल ले जाने पर महज 3 प्वाइंट बताया गया। इलाज के दौरान 12 अगस्त को उनकी मां की मौत हो गई। रोहित ने यह भी आरोप लगाया कि अस्पताल से इलाज से जुड़े दस्तावेज मांगने पर उन्हें डराया-धमकाया जा रहा है और 60 हजार रुपये की मांग की जा रही है। गरीब परिवार ने जिलाधिकारी से पूरे मामले की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई है। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हुई है। जांच की बाद ही सच्चाई सामने आ सकेगी पूरे मामले में आज गुरुवार समय लगभग शाम के 4:00 बजे पीड़ित ने जानकारी देते हुए बताया

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • मौत को दावत देता धौंराटांडा का बिजली घर, जेई कक्ष में गिरा स्लैब का हिस्सा, टली अनहोनी मौत को दावत देता धौंराटांडा का बिजली घर, जेई कक्ष में गिरा स्लैब का हिस्सा, टली अनहोनी धौंराटांडा (बरेली)। धौंराटांडा विद्युत उपकेंद्र की जर्जर हालत किसी बड़े हादसे को दावत दे रही है। गुरुवार को उपकेंद्र के जेई कक्ष में जर्जर लिंटर का एक हिस्सा अचानक टूटकर टेबल पर जा गिरा। उस समय उप विद्युत अभियंता विकास कंसल उपभोक्ताओं की समस्याएं सुन रहे थे। गनीमत रही कि स्लैब का हिस्सा किसी के ऊपर नहीं गिरा, जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया। घटना के समय नगर पंचायत धौंराटांडा के चेयरमैन नदीम उल हसन, अवर अभियंता समसुल इस्लाम, सभासद मोहम्मद अजीम समेत अन्य लोग भी मौके पर मौजूद थे। स्लैब का हिस्सा गिरने से वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। जर्जर भवन को देखकर कर्मचारियों और उपभोक्ताओं की सुरक्षा को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। उप विद्युत अभियंता विकास कंसल ने बताया कि विद्युत उपकेंद्र के जर्जर भवन की मरम्मत के लिए काफी समय पहले प्रस्ताव बनाकर विभाग को भेजा जा चुका है, लेकिन अभी तक उस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि भविष्य में किसी भी प्रकार की अनहोनी से बचने के लिए भवन की मरम्मत कराया जाना बेहद जरूरी है। वहीं नगर पंचायत अध्यक्ष नदीम उल हसन ने कहा कि विद्युत उपकेंद्र में प्रतिदिन बड़ी संख्या में उपभोक्ता आते हैं। ऐसे में उनकी और कर्मचारियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जर्जर भवन की शीघ्र मरम्मत कराई जानी चाहिए, ताकि भविष्य में कोई बड़ा हादसा न हो।
    1
    मौत को दावत देता धौंराटांडा का बिजली घर, जेई कक्ष में गिरा स्लैब का हिस्सा, टली अनहोनी
मौत को दावत देता धौंराटांडा का बिजली घर, जेई कक्ष में गिरा स्लैब का हिस्सा, टली अनहोनी
धौंराटांडा (बरेली)। धौंराटांडा विद्युत उपकेंद्र की जर्जर हालत किसी बड़े हादसे को दावत दे रही है। गुरुवार को उपकेंद्र के जेई कक्ष में जर्जर लिंटर का एक हिस्सा अचानक टूटकर टेबल पर जा गिरा। उस समय उप विद्युत अभियंता विकास कंसल उपभोक्ताओं की समस्याएं सुन रहे थे। गनीमत रही कि स्लैब का हिस्सा किसी के ऊपर नहीं गिरा, जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया।
घटना के समय नगर पंचायत धौंराटांडा के चेयरमैन नदीम उल हसन, अवर अभियंता समसुल इस्लाम, सभासद मोहम्मद अजीम समेत अन्य लोग भी मौके पर मौजूद थे। स्लैब का हिस्सा गिरने से वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। जर्जर भवन को देखकर कर्मचारियों और उपभोक्ताओं की सुरक्षा को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।
उप विद्युत अभियंता विकास कंसल ने बताया कि विद्युत उपकेंद्र के जर्जर भवन की मरम्मत के लिए काफी समय पहले प्रस्ताव बनाकर विभाग को भेजा जा चुका है, लेकिन अभी तक उस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि भविष्य में किसी भी प्रकार की अनहोनी से बचने के लिए भवन की मरम्मत कराया जाना बेहद जरूरी है।
वहीं नगर पंचायत अध्यक्ष नदीम उल हसन ने कहा कि विद्युत उपकेंद्र में प्रतिदिन बड़ी संख्या में उपभोक्ता आते हैं। ऐसे में उनकी और कर्मचारियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जर्जर भवन की शीघ्र मरम्मत कराई जानी चाहिए, ताकि भविष्य में कोई बड़ा हादसा न हो।
    user_जितेन्द्र पाल
    जितेन्द्र पाल
    Local News Reporter बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • Bareilly adhivaktaon Ke chamber tute isliye anishchitkalin dharne per adhivaktagad baithe/ adhivaktaon ne apne shabdon mein bayan Kiya kya kuchh hua/ chamber Tode jaane per bada aandolan/ nyaay ke rakshak hi sadak per/ Bareilly court mein vakilon ka anishchitkalin dharna shuru/ bulldozer Chala to ab vakil dikhayenge apni takat/ Bareilly mein vakilon ki char badi magen/ chamber se tutane per aakrosh/ char Pramukh Mange/ muhavre se chamber aavantan tak / yachna nahin ab rad hoga/ Sangharsh bada bhishad hoga/ Bareilly adhivaktaon Ke chamber tute isliye anishchitkalin dharne per adhivaktagad baithe/ adhivaktaon ne apne shabdon mein bayan Kiya kya kuchh hua/ chamber Tode jaane per bada aandolan/ nyaay ke rakshak hi sadak per/ Bareilly court mein vakilon ka anishchitkalin dharna shuru/ bulldozer Chala to ab vakil dikhayenge apni takat/ Bareilly mein vakilon ki char badi magen/ chamber se tutane per aakrosh/ char Pramukh Mange/ muhavre se chamber aavantan tak / yachna nahin ab rad hoga/ Sangharsh bada bhishad hoga/
    1
    Bareilly adhivaktaon Ke chamber tute isliye anishchitkalin dharne per adhivaktagad baithe/
adhivaktaon ne apne shabdon mein bayan Kiya kya kuchh hua/
chamber Tode jaane per bada aandolan/
nyaay ke rakshak hi sadak per/
Bareilly court mein vakilon ka anishchitkalin dharna shuru/
bulldozer Chala to ab vakil dikhayenge apni takat/
Bareilly mein vakilon ki char badi magen/
chamber se tutane per aakrosh/
char Pramukh Mange/
muhavre se chamber aavantan tak /
yachna nahin ab rad hoga/
Sangharsh bada bhishad hoga/

Bareilly adhivaktaon Ke chamber tute isliye anishchitkalin dharne per adhivaktagad baithe/
adhivaktaon ne apne shabdon mein bayan Kiya kya kuchh hua/
chamber Tode jaane per bada aandolan/
nyaay ke rakshak hi sadak per/
Bareilly court mein vakilon ka anishchitkalin dharna shuru/
bulldozer Chala to ab vakil dikhayenge apni takat/
Bareilly mein vakilon ki char badi magen/
chamber se tutane per aakrosh/
char Pramukh Mange/
muhavre se chamber aavantan tak /
yachna nahin ab rad hoga/
Sangharsh bada bhishad hoga/
    user_Jalal News 901
    Jalal News 901
    Media and information sciences faculty बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • इज्जतनगर में हाईवे पर ट्रक ने बाइक सवारों को कुचला, दोनों की मौत मौसी को दवा दिलाकर आ रहा था युवक, पीछे से आए ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर घटना स्थल पर दोनों की मौत , पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा बरेली। थाना इज्जतनगर क्षेत्र में हाईवे पर गुरुवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पीछे से आ रहे एक ट्रक ने मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि मौसी और युवक की मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि थाना इज़्ज़त नगर क्षेत्र के गांव खाई खेड़ा निवासी ग्राम प्रधान वीरपाल का पुत्र 21 वर्षीय देव पटेल और साथ में देव पटेल की मौसी 32 वर्षीय नीलम पटेल पत्नी सुरेन्द्र थाना कैंट क्षेत्र के गांव बारीनगला निवासी दोनों एसआरएमएस दवा लेने गए थे नीलम और देव का मकान बारादरी क्षेत्र के डोहरा रोड पर भी है देव पटेल और नीलम पटेल एसआरएमएस से दवा लेकर बापस डोहरा वाले मकान पर जा रहे थे पीलीभीत रोड पर रास्ता में अलादपुर चौकी क्षेत्र में पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी और दोनों को रौंदता हुआ ट्रक चला गया देव पटेल और नीलम की घटना स्थल पर दर्दनाक मौत हो गई सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को जिला अस्पताल भेजा बहा से पंचनामा भरकर पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम को भेजा। पुलिस टक्कर मारने वाले ट्रक को पकड़ लिया आगे की कार्रवाई पुलिस कर रही है। बाइट सुरेंद्र पटेल परिजन बाइट डॉक्टर हरीश चंद्रा ईएमओ जिला अस्पताल
    4
    इज्जतनगर में हाईवे पर ट्रक ने बाइक सवारों को कुचला, दोनों की मौत
मौसी को दवा दिलाकर आ रहा था युवक, पीछे से आए ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर घटना स्थल पर दोनों की मौत , पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
बरेली। थाना इज्जतनगर क्षेत्र में हाईवे पर गुरुवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पीछे से आ रहे एक ट्रक ने मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि मौसी और युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
परिजनों ने बताया कि थाना इज़्ज़त नगर क्षेत्र के गांव खाई खेड़ा निवासी ग्राम प्रधान वीरपाल का पुत्र 21 वर्षीय देव पटेल और साथ में देव पटेल की मौसी 32 वर्षीय नीलम पटेल पत्नी सुरेन्द्र थाना कैंट क्षेत्र के गांव बारीनगला निवासी दोनों एसआरएमएस दवा लेने गए थे नीलम और देव का मकान बारादरी क्षेत्र के डोहरा रोड पर भी है देव पटेल और नीलम पटेल एसआरएमएस से दवा लेकर बापस डोहरा वाले मकान पर जा रहे थे पीलीभीत रोड पर रास्ता में अलादपुर चौकी क्षेत्र में पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी और दोनों को रौंदता हुआ ट्रक चला गया देव पटेल और नीलम की घटना स्थल पर दर्दनाक मौत हो गई सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को जिला अस्पताल भेजा बहा से पंचनामा भरकर पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम को भेजा। पुलिस टक्कर मारने वाले ट्रक को पकड़ लिया आगे की कार्रवाई पुलिस कर रही है।
बाइट सुरेंद्र पटेल परिजन 
बाइट डॉक्टर हरीश चंद्रा ईएमओ जिला अस्पताल
    user_Muneeb husain repoter
    Muneeb husain repoter
    Teacher बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • आप देख रहे हैं और जंक्शन बरेली न्यूज चैनल #*थाना इज्जतनगर, बरेली क्षेत्रान्तर्गत पत्नी से विवाद के चलते युवक द्वारा आत्महत्या किए जाने की सूचना के संबंध में पुलिस कार्यवाही पर श्री शिवम आशुतोष, ASP/CO 3rd, बरेली की बाइट।*#
    1
    आप देख रहे हैं और जंक्शन बरेली न्यूज चैनल
#*थाना इज्जतनगर, बरेली क्षेत्रान्तर्गत पत्नी से विवाद के चलते युवक द्वारा आत्महत्या किए जाने की सूचना के संबंध में पुलिस कार्यवाही पर श्री शिवम आशुतोष, ASP/CO 3rd, बरेली की बाइट।*#
    user_   ख़बर जंक्शन बरेली
    ख़बर जंक्शन बरेली
    Social Media Manager बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • yah kude ki gandgi bahut ho rahi hai aur koi Nagar Nigam Adhikari yahan per Safai ke liye nahin aata Hai
    2
    yah kude ki gandgi bahut ho rahi hai aur koi Nagar Nigam Adhikari yahan per Safai ke liye nahin aata Hai
    user_Saleem
    Saleem
    बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • स्कूल सुधार आंदोलन का असर? मीरगंज में एसडीएम के औचक निरीक्षण से खुली पोल बरेली के मीरगंज में स्कूलों की व्यवस्थाओं को लेकर अब प्रशासन सख्त नजर आ रहा है। जैन जी जैन अल्फा के स्कूल सुधार आंदोलन के बीच एसडीएम निधि शुक्ला के औचक निरीक्षण ने सरकारी स्कूलों की जमीनी हकीकत सामने ला दी।
    1
    स्कूल सुधार आंदोलन का असर? मीरगंज में एसडीएम के औचक निरीक्षण से खुली पोल
बरेली के मीरगंज में स्कूलों की व्यवस्थाओं को लेकर अब प्रशासन सख्त नजर आ रहा है।
जैन जी जैन अल्फा के स्कूल सुधार आंदोलन के बीच एसडीएम निधि शुक्ला के औचक निरीक्षण ने सरकारी स्कूलों की जमीनी हकीकत सामने ला दी।
    user_News Network Bharatvarsh
    News Network Bharatvarsh
    Local News Reporter मीरगंज•
    50 min ago
  • संदिग्ध परिस्थितियों में युवती की मौत के मामले में नामजद आरोपी गिरफ्तार अलीगंज बरेली। संदिग्ध परिस्थितियों में युवती की मौत के मामले में नामजद आरोपी गिरफ्तार अलीगंज (बरेली)। थाना अलीगंज क्षेत्र के ग्राम अनिरुद्धपुर गौदिया में संदिग्ध परिस्थितियों में युवती की मौत और शव को खेत में दबाए जाने के मामले में पुलिस ने नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी जयप्रकाश पुत्र नत्थूलाल, निवासी ग्राम अनिरुद्धपुर गौदिया, उम्र 37 वर्ष के विरुद्ध मृतका के दादा की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस के मुताबिक 16 अगस्त को युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने तथा परिजनों द्वारा शव को खेत की जमीन में दबाए जाने की सूचना मिली थी। जांच के बाद 18 अगस्त को नियमानुसार आदेश प्राप्त कर पुलिस ने शव को जमीन से बाहर निकलवाया और 19 अगस्त को पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी की। इसके बाद 20 अगस्त को थाना अलीगंज में मुकदमा अपराध संख्या 189/2026, धारा 103(1)/238ए बीएनएस के तहत जयप्रकाश के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने बताया कि 20 अगस्त को मुखबिर की सूचना पर आरोपी जयप्रकाश को ग्राम अनिरुद्धपुर गौदिया में खनीराम के खेत से सुबह करीब 6:50 बजे गिरफ्तार किया गया। कानूनी कार्रवाई के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से आरोपी का रिमांड स्वीकृत होने पर जिला कारागार बरेली भेज दिया गया। पूछताछ में पुलिस के अनुसार आरोपी ने बताया कि उसकी भतीजी का गांव के ही एक युवक से प्रेम संबंध था। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने युवती की मौत के बाद शव को छिपाने और मामले को अलग दिशा देने की कोशिश की। इसके बाद शव को खेत में गड्ढा खोदकर दबाए जाने की बात पूछताछ में सामने आई। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक जगत सिंह, व0उ0नि0 सईद खां, उ0नि0 रुपकिशोर, उ0नि0 हरिमुख सिंह, कांस्टेबल अवनीश, कांस्टेबल जीवांशु कुमार और महिला कांस्टेबल निधि छोकर शामिल रहीं।
    1
    संदिग्ध परिस्थितियों में युवती की मौत के मामले में नामजद आरोपी गिरफ्तार

अलीगंज बरेली।
संदिग्ध परिस्थितियों में युवती की मौत के मामले में नामजद आरोपी गिरफ्तार
अलीगंज (बरेली)। थाना अलीगंज क्षेत्र के ग्राम अनिरुद्धपुर गौदिया में संदिग्ध परिस्थितियों में युवती की मौत और शव को खेत में दबाए जाने के मामले में पुलिस ने नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी जयप्रकाश पुत्र नत्थूलाल, निवासी ग्राम अनिरुद्धपुर गौदिया, उम्र 37 वर्ष के विरुद्ध मृतका के दादा की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया था।
पुलिस के मुताबिक 16 अगस्त को युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने तथा परिजनों द्वारा शव को खेत की जमीन में दबाए जाने की सूचना मिली थी। जांच के बाद 18 अगस्त को नियमानुसार आदेश प्राप्त कर पुलिस ने शव को जमीन से बाहर निकलवाया और 19 अगस्त को पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी की। इसके बाद 20 अगस्त को थाना अलीगंज में मुकदमा अपराध संख्या 189/2026, धारा 103(1)/238ए बीएनएस के तहत जयप्रकाश के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।
पुलिस ने बताया कि 20 अगस्त को मुखबिर की सूचना पर आरोपी जयप्रकाश को ग्राम अनिरुद्धपुर गौदिया में खनीराम के खेत से सुबह करीब 6:50 बजे गिरफ्तार किया गया। कानूनी कार्रवाई के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से आरोपी का रिमांड स्वीकृत होने पर जिला कारागार बरेली भेज दिया गया।
पूछताछ में पुलिस के अनुसार आरोपी ने बताया कि उसकी भतीजी का गांव के ही एक युवक से प्रेम संबंध था। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने युवती की मौत के बाद शव को छिपाने और मामले को अलग दिशा देने की कोशिश की। इसके बाद शव को खेत में गड्ढा खोदकर दबाए जाने की बात पूछताछ में सामने आई।
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक जगत सिंह, व0उ0नि0 सईद खां, उ0नि0 रुपकिशोर, उ0नि0 हरिमुख सिंह, कांस्टेबल अवनीश, कांस्टेबल जीवांशु कुमार और महिला कांस्टेबल निधि छोकर शामिल रहीं।
    user_जितेन्द्र पाल
    जितेन्द्र पाल
    Local News Reporter बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • Bareilly mein Safai karmiyon ne Diya gyapan/ purani pension bahal ke liye uthai awaaz/ tamam karmchariyon ne apne shabdon Mein bataya/ ops bahali aur teen sutriya gyapan mangon ko lekar saunpa gyapan/ up Safai karmchari Sangh ka bada kadam/ purani pension OPs aur Seva niyamavali ke liye hunkar/ budhape ki Lathi purani pension wapas lao/ Bareilly mein jiladhikari ko gyapan/ Bareilly mein Safai karmiyon ne Diya gyapan/ purani pension bahal ke liye uthai awaaz/ tamam karmchariyon ne apne shabdon Mein bataya/ ops bahali aur teen sutriya gyapan mangon ko lekar saunpa gyapan/ up Safai karmchari Sangh ka bada kadam/ purani pension OPs aur Seva niyamavali ke liye hunkar/ budhape ki Lathi purani pension wapas lao/ Bareilly mein jiladhikari ko gyapan/
    1
    Bareilly mein Safai karmiyon ne Diya gyapan/
purani pension bahal ke liye uthai awaaz/
tamam karmchariyon ne apne shabdon Mein bataya/
ops bahali aur teen sutriya gyapan mangon ko lekar saunpa gyapan/
up Safai karmchari Sangh ka bada kadam/
purani pension OPs aur Seva niyamavali ke liye hunkar/
budhape ki Lathi purani pension wapas lao/
Bareilly mein jiladhikari ko gyapan/

Bareilly mein Safai karmiyon ne Diya gyapan/
purani pension bahal ke liye uthai awaaz/
tamam karmchariyon ne apne shabdon Mein bataya/
ops bahali aur teen sutriya gyapan mangon ko lekar saunpa gyapan/
up Safai karmchari Sangh ka bada kadam/
purani pension OPs aur Seva niyamavali ke liye hunkar/
budhape ki Lathi purani pension wapas lao/
Bareilly mein jiladhikari ko gyapan/
    user_Jalal News 901
    Jalal News 901
    Media and information sciences faculty बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • ट्रक ने मौसी-भांजे को कुचला, सड़क पर बिखरे शव के अंग; बरेली में भीषण हादसे से मचा हड़कंप बरेली के इज्जतनगर थाना क्षेत्र में पीलीभीत रोड पर गुरुवार को दर्दनाक सड़क हादसे में मौसी-भांजे की मौत हो गई। अहलादपुर चौकी के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार 22 वर्षीय देव पटेल और उसकी 32 वर्षीय मौसी नीलम पटेल को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर के बाद ट्रक दोनों को काफी दूर तक घसीटता चला गया। हादसा इतना भीषण था कि दोनों के शरीर के अंग सड़क पर दूर जा गिरे और बाइक के भी परखच्चे उड़ गए। हादसे के बाद हाईवे पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और जाम लग गया। देव पटेल इज्जतनगर के खाई खेड़ा निवासी ग्राम प्रधान वीरपाल सिंह का बेटा था और लोटस कॉलेज से बीबीए की पढ़ाई कर रहा था। वह अपनी मौसी नीलम को दवा दिलाने भोजीपुरा स्थित एसआरएमएस अस्पताल गया था। लौटते समय अहलादपुर के पास यह हादसा हो गया। परिजनों का कहना है कि हाईवे पर भारी वाहनों की तेज रफ्तार पर लगाम लगनी चाहिए। नीलम के पति के मुताबिक, उनकी दो छोटी बेटियां हैं, जिनके सिर से मां का साया उठ गया। सूचना पर पहुंची इज्जतनगर पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। एक साथ दो मौतों से दोनों परिवारों में कोहराम मचा है। पूरे मामले में आज गुरुवार समय लगभग शाम के 6:00 परिजनों ने जानकारी देते हुए बताया
    1
    ट्रक ने मौसी-भांजे को कुचला, सड़क पर बिखरे शव के अंग; बरेली में भीषण हादसे से मचा हड़कंप
बरेली के इज्जतनगर थाना क्षेत्र में पीलीभीत रोड पर गुरुवार को दर्दनाक सड़क हादसे में मौसी-भांजे की मौत हो गई। अहलादपुर चौकी के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार 22 वर्षीय देव पटेल और उसकी 32 वर्षीय मौसी नीलम पटेल को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर के बाद ट्रक दोनों को काफी दूर तक घसीटता चला गया।
हादसा इतना भीषण था कि दोनों के शरीर के अंग सड़क पर दूर जा गिरे और बाइक के भी परखच्चे उड़ गए। हादसे के बाद हाईवे पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और जाम लग गया।
देव पटेल इज्जतनगर के खाई खेड़ा निवासी ग्राम प्रधान वीरपाल सिंह का बेटा था और लोटस कॉलेज से बीबीए की पढ़ाई कर रहा था। वह अपनी मौसी नीलम को दवा दिलाने भोजीपुरा स्थित एसआरएमएस अस्पताल गया था। लौटते समय अहलादपुर के पास यह हादसा हो गया।
परिजनों का कहना है कि हाईवे पर भारी वाहनों की तेज रफ्तार पर लगाम लगनी चाहिए। नीलम के पति के मुताबिक, उनकी दो छोटी बेटियां हैं, जिनके सिर से मां का साया उठ गया।
सूचना पर पहुंची इज्जतनगर पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। एक साथ दो मौतों से दोनों परिवारों में कोहराम मचा है।
पूरे मामले में आज गुरुवार समय लगभग शाम के 6:00 परिजनों ने जानकारी देते हुए बताया
    user_बरेली की ताजा खबरें
    बरेली की ताजा खबरें
    Court reporter बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.