logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने 48 घंटे में चुनाव आयोग के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग । ज्ञानेश कुमार पर खुद उनके ही विभाग के लोगों ने में गड़बड़ी और वोट चोरी का आरोप लगाकर मामला और बड़ा कर दिया है, जबकि विपक्ष पहले से ही वोट चोरी का आरोप सरकार और चुनाव आयोग पर लगा रहा था, आयोग के सदस्यों ने ही जब इस पर आपसी सहमत ना देखी और एक दूसरे पर बोर्ड चोरी के आरोप लगाए गए, एक पार्क जनता पार्टी ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा मांग लिया।

14 hrs ago
user_Anil Kumar
Anil Kumar
तिरवा, कन्नौज, उत्तर प्रदेश•
14 hrs ago

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने 48 घंटे में चुनाव आयोग के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग । ज्ञानेश कुमार पर खुद उनके ही विभाग के लोगों ने में गड़बड़ी और वोट चोरी का आरोप लगाकर मामला और बड़ा कर दिया है, जबकि विपक्ष पहले से ही वोट चोरी का आरोप सरकार और चुनाव आयोग पर लगा रहा था, आयोग के सदस्यों ने ही जब इस पर आपसी सहमत ना देखी और एक दूसरे पर बोर्ड चोरी के आरोप लगाए गए, एक पार्क जनता पार्टी ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा मांग लिया।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • स्टैंड का पैसा मांगना पड़ा भारी, दबंगों ने कर्मी को जमकर पीटा वीडियो हुआ वायरल. स्टैंड का पैसा मांगना पड़ा भारी, दबंगों ने कर्मी को जमकर पीटा कन्नौज में मोटरसाइकिल स्टैंड का शुल्क मांगना एक स्टैंड कर्मी को भारी पड़ गया। सदर कोतवाली क्षेत्र के रजिस्ट्रार कार्यालय परिसर में स्टैंड कर्मी द्वारा मोटरसाइकिल खड़ी करने का पैसा मांगने पर कुछ दबंगों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि दबंगों ने स्टैंड कर्मी को जमीन पर गिराकर जमकर पीटा। इस दौरान मौके पर मौजूद लोग तमाशबीन बने रहे। वायरल वीडियो में होमगार्ड कर्मी समेत अन्य लोग भी मौके पर दिखाई दे रहे हैं। घटना तहसीलदार के आवास के ठीक सामने की बताई जा रही है। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आ गया है। पूरा मामला सदर कोतवाली क्षेत्र के रजिस्ट्रार कार्यालय परिसर स्थित मोटरसाइकिल स्टैंड का बताया जा रहा है। पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर मामले की जांच कर रही है।
    1
    स्टैंड का पैसा मांगना पड़ा भारी, दबंगों ने कर्मी को जमकर पीटा वीडियो हुआ वायरल.
स्टैंड का पैसा मांगना पड़ा भारी, दबंगों ने कर्मी को जमकर पीटा
कन्नौज में मोटरसाइकिल स्टैंड का शुल्क मांगना एक स्टैंड कर्मी को भारी पड़ गया। सदर कोतवाली क्षेत्र के रजिस्ट्रार कार्यालय परिसर में स्टैंड कर्मी द्वारा मोटरसाइकिल खड़ी करने का पैसा मांगने पर कुछ दबंगों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी।
बताया जा रहा है कि दबंगों ने स्टैंड कर्मी को जमीन पर गिराकर जमकर पीटा। इस दौरान मौके पर मौजूद लोग तमाशबीन बने रहे। वायरल वीडियो में होमगार्ड कर्मी समेत अन्य लोग भी मौके पर दिखाई दे रहे हैं।
घटना तहसीलदार के आवास के ठीक सामने की बताई जा रही है। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आ गया है।
पूरा मामला सदर कोतवाली क्षेत्र के रजिस्ट्रार कार्यालय परिसर स्थित मोटरसाइकिल स्टैंड का बताया जा रहा है। पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर मामले की जांच कर रही है।
    user_Mujahid majidi
    Mujahid majidi
    कन्नौज, कन्नौज, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • बिठूर स्थित आवास पर आए सम्मानित आगंतुकों एवं क्षेत्रवासियों से आत्मीय भेंट की। इस दौरान सभी से संवाद कर उनकी समस्याओं, सुझावों एवं अपेक्षाओं को सुना। जनसेवा और क्षेत्रवासियों के सुख-दुःख में सहभागी बनना ही मेरा निरंतर प्रयास बिठूर स्थित आवास पर आए सम्मानित आगंतुकों एवं क्षेत्रवासियों से आत्मीय भेंट की। इस दौरान सभी से संवाद कर उनकी समस्याओं, सुझावों एवं अपेक्षाओं को सुना। जनसेवा और क्षेत्रवासियों के सुख-दुःख में सहभागी बनना ही मेरा निरंतर प्रयास है। Bharatiya Janata Party (BJP)
    1
    बिठूर स्थित आवास पर आए सम्मानित आगंतुकों एवं क्षेत्रवासियों से आत्मीय भेंट की।
इस दौरान सभी से संवाद कर उनकी समस्याओं, सुझावों एवं अपेक्षाओं को सुना। जनसेवा और क्षेत्रवासियों के सुख-दुःख में सहभागी बनना ही मेरा निरंतर प्रयास
बिठूर स्थित आवास पर आए सम्मानित आगंतुकों एवं क्षेत्रवासियों से आत्मीय भेंट की।
इस दौरान सभी से संवाद कर उनकी समस्याओं, सुझावों एवं अपेक्षाओं को सुना। जनसेवा और क्षेत्रवासियों के सुख-दुःख में सहभागी बनना ही मेरा निरंतर प्रयास है।
Bharatiya Janata Party (BJP)
    user_Pinki devi
    Pinki devi
    बिल्हौर, कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • *एचटी लाइन के करंट से युवक की मौत, लाइनमैन पर लापरवाही का आरोप* *सौरिख,कन्नौज* थाना सौरिख क्षेत्र के ईशमपुर गांव में गुरुवार को एचटी लाइन ठीक करने के दौरान करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार अढ़नापुर गांव निवासी अवनीश (20) पुत्र खुशीराम गांव के ही संविदा लाइनमैन मनीष पुत्र रामनरेश के साथ काम सीख रहा था। गुरुवार को वह मनीष के साथ ईशमपुर गांव में लाइन ठीक करने गया था। इसी दौरान पोल पर चढ़कर काम करते समय वह एचटी लाइन की चपेट में आ गया और नीचे गिर पड़ा। ग्रामीणों की मदद से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सौरिख ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर उपनिरीक्षक रणवीर सिंह चंदेल मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। मृतक के पिता खुशीराम हैदराबाद में एक बेटे के साथ निजी नौकरी करते हैं। घर पर मां, भाई विजय, रोहित व बहन अर्चना और कल्पना का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों का आरोप है कि लाइनमैन मनीष उसे जबरन साथ ले गया और बिना शटडाउन कराए पोल पर चढ़ा दिया। घटना के बाद वह मौके से फरार हो गया। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। *एचटी लाइन के करंट से युवक की मौत, लाइनमैन पर लापरवाही का आरोप* *सौरिख,कन्नौज* थाना सौरिख क्षेत्र के ईशमपुर गांव में गुरुवार को एचटी लाइन ठीक करने के दौरान करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार अढ़नापुर गांव निवासी अवनीश (20) पुत्र खुशीराम गांव के ही संविदा लाइनमैन मनीष पुत्र रामनरेश के साथ काम सीख रहा था। गुरुवार को वह मनीष के साथ ईशमपुर गांव में लाइन ठीक करने गया था। इसी दौरान पोल पर चढ़कर काम करते समय वह एचटी लाइन की चपेट में आ गया और नीचे गिर पड़ा। ग्रामीणों की मदद से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सौरिख ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर उपनिरीक्षक रणवीर सिंह चंदेल मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। मृतक के पिता खुशीराम हैदराबाद में एक बेटे के साथ निजी नौकरी करते हैं। घर पर मां, भाई विजय, रोहित व बहन अर्चना और कल्पना का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों का आरोप है कि लाइनमैन मनीष उसे जबरन साथ ले गया और बिना शटडाउन कराए पोल पर चढ़ा दिया। घटना के बाद वह मौके से फरार हो गया। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
    4
    *एचटी लाइन के करंट से युवक की मौत, लाइनमैन पर लापरवाही का आरोप* 
 *सौरिख,कन्नौज* 
थाना सौरिख क्षेत्र के ईशमपुर गांव में गुरुवार को एचटी लाइन ठीक करने के दौरान करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
जानकारी के अनुसार अढ़नापुर गांव निवासी अवनीश (20) पुत्र खुशीराम गांव के ही संविदा लाइनमैन मनीष पुत्र रामनरेश के साथ काम सीख रहा था। गुरुवार को वह मनीष के साथ ईशमपुर गांव में लाइन ठीक करने गया था। इसी दौरान पोल पर चढ़कर काम करते समय वह एचटी लाइन की चपेट में आ गया और नीचे गिर पड़ा।
ग्रामीणों की मदद से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सौरिख ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर उपनिरीक्षक रणवीर सिंह चंदेल मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की।
मृतक के पिता खुशीराम हैदराबाद में एक बेटे के साथ निजी नौकरी करते हैं। घर पर मां, भाई विजय, रोहित व बहन अर्चना और कल्पना का रो-रोकर बुरा हाल है।
परिजनों का आरोप है कि लाइनमैन मनीष उसे जबरन साथ ले गया और बिना शटडाउन कराए पोल पर चढ़ा दिया। घटना के बाद वह मौके से फरार हो गया। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
*एचटी लाइन के करंट से युवक की मौत, लाइनमैन पर लापरवाही का आरोप* 
*सौरिख,कन्नौज* 
थाना सौरिख क्षेत्र के ईशमपुर गांव में गुरुवार को एचटी लाइन ठीक करने के दौरान करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
जानकारी के अनुसार अढ़नापुर गांव निवासी अवनीश (20) पुत्र खुशीराम गांव के ही संविदा लाइनमैन मनीष पुत्र रामनरेश के साथ काम सीख रहा था। गुरुवार को वह मनीष के साथ ईशमपुर गांव में लाइन ठीक करने गया था। इसी दौरान पोल पर चढ़कर काम करते समय वह एचटी लाइन की चपेट में आ गया और नीचे गिर पड़ा।
ग्रामीणों की मदद से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सौरिख ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर उपनिरीक्षक रणवीर सिंह चंदेल मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की।
मृतक के पिता खुशीराम हैदराबाद में एक बेटे के साथ निजी नौकरी करते हैं। घर पर मां, भाई विजय, रोहित व बहन अर्चना और कल्पना का रो-रोकर बुरा हाल है।
परिजनों का आरोप है कि लाइनमैन मनीष उसे जबरन साथ ले गया और बिना शटडाउन कराए पोल पर चढ़ा दिया। घटना के बाद वह मौके से फरार हो गया। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
    user_पत्रकार Munish Singh
    पत्रकार Munish Singh
    Grain Wholesaler छिबरामऊ, कन्नौज, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • सेवा संकल्प अभियान के तहत रसूलाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में हुआ रक्तदान भाजपा विधायक पूनम संखवार की मौजूदगी में हुआ रक्तदान रसूलाबाद कानपुर देहात। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रसूलाबाद में सेवा संकल्प अभियान के तहत रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जहां करीब एक दर्जन लोगों ने रक्तदान किया। रसूलाबाद विधायक पूनम संखवार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी राम गोविंद की मौजूदगी में कार्यक्रम आयोजित हुआ। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रसूलाबाद में सेवा संकल्प अभियान के तहत एकदिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें रक्तदाता सीएचसी झींझक अधीक्षक डॉ. अमित निरंजन, सत्यम पाल, सुधीर कुमार, अजय एलटी,ज्ञान, मनोज एलटी, अमित, ऋषभ, डॉ राजीव संदीप शुक्ला ने 1-1 यूनिट रक्तदान किया। इस प्रकार से रक्तदान करने वालों में आठ रक्तदाता सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र स्टाफ के रहे। उन्होंने दूसरों को भी रक्तदान करने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान विधायक पूनम संखवार ने बताया कि रक्तदान महादान है। रक्तदान करने से रक्त की कमी नहीं आती। इस दूसरों की जीवन की भी रक्षा होती है। इस मौके पर एसीएमओ एसएल वर्मा, चिकित्सा अधीक्षक डा. दीपक गुप्ता, सहित कई लोग मौजूद रहे।
    4
    सेवा संकल्प अभियान के तहत रसूलाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में हुआ रक्तदान
भाजपा विधायक पूनम संखवार की मौजूदगी में हुआ रक्तदान 
रसूलाबाद कानपुर देहात। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रसूलाबाद में सेवा संकल्प अभियान के तहत रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जहां करीब एक  दर्जन लोगों ने रक्तदान किया। रसूलाबाद विधायक पूनम संखवार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी राम गोविंद की मौजूदगी में कार्यक्रम आयोजित हुआ।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रसूलाबाद में सेवा संकल्प अभियान के तहत एकदिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें रक्तदाता सीएचसी झींझक अधीक्षक डॉ. अमित निरंजन, सत्यम पाल, सुधीर कुमार, अजय एलटी,ज्ञान, मनोज एलटी, अमित, ऋषभ, डॉ राजीव संदीप शुक्ला ने 1-1 यूनिट रक्तदान किया। इस प्रकार से रक्तदान करने वालों में आठ रक्तदाता सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र स्टाफ के रहे। उन्होंने दूसरों को भी रक्तदान करने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान विधायक पूनम संखवार ने बताया कि रक्तदान महादान है। रक्तदान करने से रक्त की कमी नहीं आती। इस दूसरों की जीवन की भी रक्षा होती है। इस मौके पर एसीएमओ एसएल वर्मा, चिकित्सा अधीक्षक डा. दीपक गुप्ता, सहित कई लोग मौजूद रहे।
    user_योगेन्द्र सिंह
    योगेन्द्र सिंह
    Rasulabad, Kanpur Dehat•
    12 hrs ago
  • ब्रेकिंग न्यूज़ | लखनऊ *चिनहट में दबंगों का कहर, महिला और नाबालिग बेटी पर धारदा ब्रेकिंग न्यूज़ | लखनऊ *चिनहट में दबंगों का कहर, महिला और नाबालिग बेटी पर धारदार हथियार से हमला* ➡️ थाना चिनहट क्षेत्र के हर्दासी खेड़ा में महिला और उसकी नाबालिग बेटी पर धारदार हथियार से हमला ➡️ दोनों घायल, पीड़िता ने राजेश तिवारी, राहुल तिवारी और सोनी तिवारी पर लगाया आरोप ➡️ आरोप है कि दबंगों ने राह चलते महिला-बेटी पर किया हमला ➡️ घटना के बाद पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया, अन्य आरोपी फरार बताए जा रहे ➡️ पीड़िता का आरोप—रात में आरोपियों ने घर पहुंचकर तोड़फोड़ भी की ➡️ घटना के बाद इलाके में दहशत, कानून-व्यवस्था को लेकर उठे सवाल ➡️ पुलिस मामले की जांच में जुटी, फरार आरोपियों की तलाश जारी
    1
    ब्रेकिंग न्यूज़ | लखनऊ

*चिनहट में दबंगों का कहर, महिला और नाबालिग बेटी पर धारदा
ब्रेकिंग न्यूज़ | लखनऊ
*चिनहट में दबंगों का कहर, महिला और नाबालिग बेटी पर धारदार हथियार से हमला*
➡️ थाना चिनहट क्षेत्र के हर्दासी खेड़ा में महिला और उसकी नाबालिग बेटी पर धारदार हथियार से हमला
➡️ दोनों घायल, पीड़िता ने राजेश तिवारी, राहुल तिवारी और सोनी तिवारी पर लगाया आरोप
➡️ आरोप है कि दबंगों ने राह चलते महिला-बेटी पर किया हमला
➡️ घटना के बाद पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया, अन्य आरोपी फरार बताए जा रहे
➡️ पीड़िता का आरोप—रात में आरोपियों ने घर पहुंचकर तोड़फोड़ भी की
➡️ घटना के बाद इलाके में दहशत, कानून-व्यवस्था को लेकर उठे सवाल
➡️ पुलिस मामले की जांच में जुटी, फरार आरोपियों की तलाश जारी
    user_Ankit kumar
    Ankit kumar
    Court reporter रसूलबाद, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर अपना प्रचार अभियान गुरुवार को रायबरेली से शुरू किया. अखिलेश यादव लखनऊ-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर चुरूवा टोल प्लाजा के पास अपनी पीडीए बस में सवार होकर PDA रथ यात्रा पर निकले. लखनऊ से निकलते वक्त मोहनलालगंज और रायबरेली के बछरावां क्षेत्र में पार्टी कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से उनका जोरदार स्वागत किया. बछरावां में सपा कार्यकर्ताओं ने बुलडोजर से उन पर फूलों की बारिश की और मालाएं पहनाईं. अखिलेश ने बस से ही समर्थकों का अभिवादन स्वीकार किया और राज्य में अपनी चुनावी यात्रा का आगाज किया समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर अपना प्रचार अभियान गुरुवार को रायबरेली से शुरू किया. अखिलेश यादव लखनऊ-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर चुरूवा टोल प्लाजा के पास अपनी पीडीए बस में सवार होकर PDA रथ यात्रा पर निकले. लखनऊ से निकलते वक्त मोहनलालगंज और रायबरेली के बछरावां क्षेत्र में पार्टी कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से उनका जोरदार स्वागत किया. बछरावां में सपा कार्यकर्ताओं ने बुलडोजर से उन पर फूलों की बारिश की और मालाएं पहनाईं. अखिलेश ने बस से ही समर्थकों का अभिवादन स्वीकार किया और राज्य में अपनी चुनावी यात्रा का आगाज किया
    1
    समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर अपना प्रचार अभियान गुरुवार को रायबरेली से शुरू किया. अखिलेश यादव लखनऊ-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर चुरूवा टोल प्लाजा के पास अपनी पीडीए बस में सवार होकर PDA रथ यात्रा पर निकले. लखनऊ से निकलते वक्त मोहनलालगंज और रायबरेली के बछरावां क्षेत्र में पार्टी कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से उनका जोरदार स्वागत किया. बछरावां में सपा कार्यकर्ताओं ने बुलडोजर से उन पर फूलों की बारिश की और मालाएं पहनाईं. अखिलेश ने बस से ही समर्थकों का अभिवादन स्वीकार किया और राज्य में अपनी चुनावी यात्रा का आगाज किया
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर अपना प्रचार अभियान गुरुवार को रायबरेली से शुरू किया. अखिलेश यादव लखनऊ-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर चुरूवा टोल प्लाजा के पास अपनी पीडीए बस में सवार होकर PDA रथ यात्रा पर निकले. लखनऊ से निकलते वक्त मोहनलालगंज और रायबरेली के बछरावां क्षेत्र में पार्टी कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से उनका जोरदार स्वागत किया. बछरावां में सपा कार्यकर्ताओं ने बुलडोजर से उन पर फूलों की बारिश की और मालाएं पहनाईं. अखिलेश ने बस से ही समर्थकों का अभिवादन स्वीकार किया और राज्य में अपनी चुनावी यात्रा का आगाज किया
    user_Pinki devi
    Pinki devi
    बिल्हौर, कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • ग्रामीण भारत न्यूज़ सच के साथ संवाददाता हरिश्चंद्र निषाद की रिपोर्ट मीना का जन्मोत्सव हर्षोल्लास से मनाया गया। परियर, उन्नाव। सिकंदरपुर सरोसी क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय सैदापुर परियर में गुरुवार को उच्च प्राथमिक विद्यालय एवं प्राथमिक विद्यालय सैदापुर के बच्चों के बीच ‘मीना’ का जन्मोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में मीना मंच की टीम ने आकर्षक ढंग से सज-धजकर और क्राउन पहनकर बच्चों के बीच पहुंचकर जन्मदिन समारोह को रोचक बना दिया। इस दौरान मीना मंच की टीम ने केक काटकर जन्मोत्सव मनाया। बच्चों ने उत्साहपूर्वक कार्यक्रम में सहभागिता की। शिक्षिका श्रीमती कोकिला देवी ने बच्चों को मीना के बारे में जानकारी देते हुए कार्यक्रम के उद्देश्य और महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए। शिक्षक सुरेंद्र कुमार एवं नूपुर गौतम ने भी बच्चों को मीना की कहानियों से जुड़े विभिन्न तथ्यों की जानकारी दी और उनके माध्यम से शिक्षा एवं जागरूकता का संदेश दिया। कार्यक्रम के अंत में सभी बच्चों के लिए जलपान की व्यवस्था की गई। जन्मोत्सव के दौरान विद्यालय परिसर में बच्चों में खासा उत्साह और उल्लास देखने को मिला।
    1
    ग्रामीण भारत न्यूज़ सच के साथ संवाददाता हरिश्चंद्र निषाद की रिपोर्ट 
मीना का जन्मोत्सव हर्षोल्लास से मनाया गया।
परियर, उन्नाव। सिकंदरपुर सरोसी क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय सैदापुर परियर में गुरुवार को उच्च प्राथमिक विद्यालय एवं प्राथमिक विद्यालय सैदापुर के बच्चों के बीच ‘मीना’ का जन्मोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में मीना मंच की टीम ने आकर्षक ढंग से सज-धजकर और क्राउन पहनकर बच्चों के बीच पहुंचकर जन्मदिन समारोह को रोचक बना दिया।
इस दौरान मीना मंच की टीम ने केक काटकर जन्मोत्सव मनाया। बच्चों ने उत्साहपूर्वक कार्यक्रम में सहभागिता की। शिक्षिका श्रीमती कोकिला देवी ने बच्चों को मीना के बारे में जानकारी देते हुए कार्यक्रम के उद्देश्य और महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए।
शिक्षक सुरेंद्र कुमार एवं नूपुर गौतम ने भी बच्चों को मीना की कहानियों से जुड़े विभिन्न तथ्यों की जानकारी दी और उनके माध्यम से शिक्षा एवं जागरूकता का संदेश दिया।
कार्यक्रम के अंत में सभी बच्चों के लिए जलपान की व्यवस्था की गई। जन्मोत्सव के दौरान विद्यालय परिसर में बच्चों में खासा उत्साह और उल्लास देखने को मिला।
    user_SHYAMSUNDER
    SHYAMSUNDER
    Teacher बांगरमऊ, उन्नाव, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • नाबालिग से छेड़छाड़ और वाहन में खींचने के प्रयास का आरोप, मुकदमा दर्ज चौबेपुर। थाना क्षेत्र के कंजती गांव में नाबालिग बालिका से छेड़छाड़, पीछा करने और जबरन वाहन में खींचने के प्रयास का मामला सामने आया है। बालिका के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिकायत के अनुसार, गांव के कुछ युवकों पर आरोप है कि वे बालिका के स्कूल और मंदिर जाने के दौरान उसका पीछा करते थे। आरोप है कि युवक अश्लील हरकत और गलत इशारे करने के साथ ही बालिका को जबरन शादी करने तथा उठा ले जाने की धमकी भी देते थे। 14 सितंबर को बालिका को जबरन वाहन में खींचकर ले जाने का प्रयास किए जाने की बात भी शिकायत में कही गई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने तहरीर के आधार पर अभियुक्तों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया। सहायक पुलिस आयुक्त बिल्हौर अंकित कुमार ने बताया कि मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। प्रकरण की विवेचना जारी है और जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    1
    नाबालिग से छेड़छाड़ और वाहन में खींचने के प्रयास का आरोप, मुकदमा दर्ज

चौबेपुर। थाना क्षेत्र के कंजती गांव में नाबालिग बालिका से छेड़छाड़, पीछा करने और जबरन वाहन में खींचने के प्रयास का मामला सामने आया है। बालिका के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शिकायत के अनुसार, गांव के कुछ युवकों पर आरोप है कि वे बालिका के स्कूल और मंदिर जाने के दौरान उसका पीछा करते थे। आरोप है कि युवक अश्लील हरकत और गलत इशारे करने के साथ ही बालिका को जबरन शादी करने तथा उठा ले जाने की धमकी भी देते थे।
14 सितंबर को बालिका को जबरन वाहन में खींचकर ले जाने का प्रयास किए जाने की बात भी शिकायत में कही गई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने तहरीर के आधार पर अभियुक्तों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया।
सहायक पुलिस आयुक्त बिल्हौर अंकित कुमार ने बताया कि मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। प्रकरण की विवेचना जारी है और जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    user_विवेक कुमार
    विवेक कुमार
    Graphic designer बिल्हौर, कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • दवा कारोबारी विनीत मिनोचा हत्याकांड का पुलिस ने किया सफल अनावरण, पुत्र सुब्रत मिनोचा गिरफ्तार कानपुर। दवा कारोबारी विनीत मिनोचा हत्याकांड का पुलिस ने सफल अनावरण करते हुए मृतक के पुत्र सुब्रत मिनोचा को मुख्य साजिशकर्ता के रूप में गिरफ्तार किया है। पुलिस की विवेचना में सीडीआर, सीसीटीवी फुटेज, बरामदगी और अन्य वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर हत्या की साजिश से जुड़े अहम तथ्य सामने आए हैं। पुलिस के अनुसार, विवेचना में सामने आया कि सुब्रत मिनोचा पर करीब 40 से 50 लाख रुपये का कर्ज था। जुआ-सट्टा और संपत्ति संबंधी विवादों के चलते उसने विशाल गौतम और राजकिशोर के साथ मिलकर अपने पिता की हत्या की साजिश रची। हत्याकांड में पूर्व में गिरफ्तार किए गए आरोपितों ने पूछताछ के दौरान मृतक की पुत्रवधू शालू का नाम भी बताया था। हालांकि, पुलिस की विस्तृत विवेचना में शालू के खिलाफ आरोपों की पुष्टि करने वाले ठोस साक्ष्य नहीं मिले। इसके बाद जांच को उपलब्ध वैज्ञानिक और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों के आधार पर आगे बढ़ाया गया। संकलित साक्ष्यों के आधार पर सुब्रत मिनोचा को घटना का मुख्य साजिशकर्ता पाए जाने पर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है। बाइट—पुलिस आयुक्त कानपुर कमिश्नरेट रघुबीर लाल।
    1
    दवा कारोबारी विनीत मिनोचा हत्याकांड का पुलिस ने किया सफल अनावरण, पुत्र सुब्रत मिनोचा गिरफ्तार
कानपुर। दवा कारोबारी विनीत मिनोचा हत्याकांड का पुलिस ने सफल अनावरण करते हुए मृतक के पुत्र सुब्रत मिनोचा को मुख्य साजिशकर्ता के रूप में गिरफ्तार किया है। पुलिस की विवेचना में सीडीआर, सीसीटीवी फुटेज, बरामदगी और अन्य वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर हत्या की साजिश से जुड़े अहम तथ्य सामने आए हैं।
पुलिस के अनुसार, विवेचना में सामने आया कि सुब्रत मिनोचा पर करीब 40 से 50 लाख रुपये का कर्ज था। जुआ-सट्टा और संपत्ति संबंधी विवादों के चलते उसने विशाल गौतम और राजकिशोर के साथ मिलकर अपने पिता की हत्या की साजिश रची।
हत्याकांड में पूर्व में गिरफ्तार किए गए आरोपितों ने पूछताछ के दौरान मृतक की पुत्रवधू शालू का नाम भी बताया था। हालांकि, पुलिस की विस्तृत विवेचना में शालू के खिलाफ आरोपों की पुष्टि करने वाले ठोस साक्ष्य नहीं मिले। इसके बाद जांच को उपलब्ध वैज्ञानिक और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों के आधार पर आगे बढ़ाया गया।
संकलित साक्ष्यों के आधार पर सुब्रत मिनोचा को घटना का मुख्य साजिशकर्ता पाए जाने पर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।
बाइट—पुलिस आयुक्त कानपुर कमिश्नरेट रघुबीर लाल।
    user_विवेक कुमार
    विवेक कुमार
    Graphic designer बिल्हौर, कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.