ब्यावर के अमृतकौर चिकित्सालय की बदहाली एवं चरमराई चिकित्सा व्यवस्था के खिलाफ कांग्रेस का शंखनाद, भाजपा की 'पर्ची सरकार' और निकम्मे स्थानीय नेतृत्व के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल ब्यावर का गौरव कहा जाने वाला राजकीय अमृतकौर चिकित्सालय राजस्थान की भाजपा सरकार के राज में आज अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है। अस्पताल प्रशासन की लापरवाही, डॉक्टरों की भारी कमी और संसाधनों के अभाव ने इस चिकित्सालय को मात्र एक ‘रेफरल सेंटर’ बनाकर छोड़ दिया है। भाजपा की इस 'पर्ची सरकार' और स्थानीय निकम्मे नेतृत्व को जगाने के लिए ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, ब्यावर द्वारा 12 मई, मंगलवार को प्रातः 10.30 बजे घेराव और विरोध प्रदर्शन का आयोजन किया जा रहा है। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष एडवोकेट अजय शर्मा ने स्थानीय नेतृत्व के ख़िलाफ रोष व्यक्त करते हुए कहा कि चिकित्सा व्यवस्था पूरी तरह वेंटिलेटर पर है, डॉक्टरों के अधिकांश पद खाली पड़े हैं जिससे मरीजों को घंटों कतारों में खड़ा रहना पड़ता है। दवाओं का स्टॉक खत्म है और गंभीर बीमारियों की जांच मशीनें धूल फांक रही हैं। अस्पताल के जिम्मेदारों और निकम्मे स्थानीय नेतृत्व ने ब्यावर की जनता को उनके हाल पर छोड़ दिया है। छोटे-छोटे इलाज के लिए भी गरीब मरीजों को अन्य शहरों में रेफर कर दिया जाता है, जिससे उनके जीवन पर संकट खड़ा हो गया है। ब्लॉक अध्यक्ष एडवोकेट अजय शर्मा ने कहा कि दिल्ली से पर्ची पर चलने वाली यह भजनलाल सरकार ब्यावर की स्वास्थ्य समस्याओं के प्रति पूरी तरह संवेदनहीन है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों की चुप्पी ने अधिकारियों को बेलगाम कर दिया है। उन्होंने कहा कि यह प्रदर्शन केवल एक राजनैतिक विरोध नहीं, बल्कि ब्यावर की आम जनता के स्वास्थ्य अधिकारों की रक्षा के लिए एक जन-आंदोलन है। इस प्रदर्शन में कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेतागण, वर्तमान एवं पूर्व पार्षद, अग्रिम संगठनों के पदाधिकारी तथा कांग्रेस कार्यकर्तागण शामिल होंगे। इसके साथ ही ब्यावर के प्रबुद्ध नागरिकों, सामाजिक संगठनों और पीड़ित परिवारों से भी अपील की गई है कि वे इस लोकतांत्रिक लड़ाई में सहभागी बनें। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि आज हम इस मर चुके सिस्टम के खिलाफ आवाज नहीं उठाएंगे, तो आने वाली पीढ़ियां हमें कभी माफ नहीं करेंगी। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी समस्त ब्यावर वासियों से अपील करती है कि अपने हक की लड़ाई और अपने परिवार के बेहतर स्वास्थ्य के लिए इस निकम्मी व्यवस्था से जवाब मांगने हेतु मंगलवार को भारी से भारी संख्या में अस्पताल परिसर पहुँचें। यह लड़ाई किसी दल की नहीं, बल्कि ब्यावर के हर नागरिक के जीवन और सम्मान की लड़ाई है।

- गैस सिलेंडर लीकेज का कहर: मां और दो मासूम बेटियों की जिंदा जलने से मौत1
- मदर्स डे के अवसर पर महावीर इंटरनेशनल परिवार ने रायपुर के राजकीय अस्पताल में गर्भवती महिलाओं के लिए विशेष सेवा कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान उन्हें पोषण आहार और बेबी किट वितरित कर मातृत्व का सम्मान किया गया, साथ ही पोषण के महत्व पर प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम में टीबी मुक्त भारत अभियान पर भी चर्चा हुई और भविष्य में ऐसे जनसेवा कार्य जारी रखने का संकल्प लिया गया।1
- राजस्थान के कानेचा उदावतान गांव में गैस लीकेज से लगी भीषण आग में मां और उसकी दो मासूम बेटियों की दर्दनाक मौत हो गई। चाय बनाते समय गैस चालू करते ही आग भड़क उठी, जिससे उन्हें बाहर निकलने का भी मौका नहीं मिला। इस हृदयविदारक हादसे से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।4
- रतनागढ़ के वार्ड नंबर 33 में सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे लोगों के लिए मुसीबत बन गए हैं। इससे राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है और दुर्घटना का खतरा बढ़ गया है। स्थानीय निवासियों ने प्रशासन और नगर पालिका पर ध्यान न देने का आरोप लगाया है, जल्द मरम्मत की मांग की है।1
- राजस्थान के पाली जिले में गैस रिसाव से लगी भीषण आग में एक मां और उसकी दो मासूम बेटियों की दर्दनाक मौत हो गई। यह हृदय विदारक हादसा रायपुर मारवाड़ के कानाचा उड़ावता गांव में हुआ, जिससे पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।1
- पाली के रायपुर उपखंड के कानचा उड़ावता गाँव में गैस लीकेज से हुए हादसे में एक महिला और उसकी दो मासूम बेटियों की दुखद मृत्यु हो गई। चाय बनाते समय हुए इस भयावह अग्निकांड से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मामले की जांच में जुटे हैं।1
- अंधेरा छटेगा, सूरज निकलेगा, कमल खिलेगा…🪷 #BJPSweepsBengal1
- From power centres to historic monuments, from vibrant culture to unmatched taste, Delhi is not just a city to see, but a city to experience. The Delhi Government is shaping it into a world-class tourism destination.1