बिलखिरिया में निःशुल्क स्वास्थ्य एवं नेत्र जांच शिविर, 112 लोगों ने उठाया लाभ भोपाल, 26 अगस्त 2026। बिलखिरिया पंचायत भवन में SAM Global University के राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) प्रकोष्ठ एवं आयुर्वेद अस्पताल के संयुक्त तत्वावधान में निःशुल्क स्वास्थ्य एवं नेत्र जांच शिविर आयोजित किया गया। शिविर का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के साथ ही उन्हें स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करना रहा। शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा नेत्र परीक्षण, रक्तचाप एवं रक्त शर्करा की जांच, जोड़ एवं दर्द संबंधी परीक्षण सहित सामान्य स्वास्थ्य जांच की गई। जांच के बाद लोगों को उनकी स्वास्थ्य स्थिति के अनुसार चिकित्सकीय परामर्श और स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक जानकारी दी गई। बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर शिविर में विशेष जागरूकता गतिविधियां भी आयोजित की गईं। ग्रामीणों एवं अभिभावकों को बच्चों में कुपोषण की समस्या, मानसिक स्वास्थ्य और संतुलित आहार के महत्व के बारे में जानकारी दी गई। चिकित्सकों ने बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए नियमित खान-पान और स्वास्थ्य संबंधी सावधानियां बरतने की सलाह दी। शिविर के दौरान कुल 112 लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई। जरूरतमंद मरीजों को चिकित्सकीय परामर्श के साथ आवश्यक दवाइयां एवं टैबलेट भी उपलब्ध कराई गईं। ग्रामीणों ने स्वास्थ्य सेवाएं गांव में उपलब्ध कराने के लिए आयोजकों का आभार व्यक्त किया।
बिलखिरिया में निःशुल्क स्वास्थ्य एवं नेत्र जांच शिविर, 112 लोगों ने उठाया लाभ भोपाल, 26 अगस्त 2026। बिलखिरिया पंचायत भवन में SAM Global University के राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) प्रकोष्ठ एवं आयुर्वेद अस्पताल के संयुक्त तत्वावधान में निःशुल्क स्वास्थ्य एवं नेत्र जांच शिविर आयोजित किया गया। शिविर का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के
लोगों को आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के साथ ही उन्हें स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करना रहा। शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा नेत्र परीक्षण, रक्तचाप एवं रक्त शर्करा की जांच, जोड़ एवं दर्द संबंधी परीक्षण सहित सामान्य स्वास्थ्य जांच की गई। जांच के बाद लोगों को उनकी स्वास्थ्य स्थिति के अनुसार
चिकित्सकीय परामर्श और स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक जानकारी दी गई। बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर शिविर में विशेष जागरूकता गतिविधियां भी आयोजित की गईं। ग्रामीणों एवं अभिभावकों को बच्चों में कुपोषण की समस्या, मानसिक स्वास्थ्य और संतुलित आहार के महत्व के बारे में जानकारी दी गई। चिकित्सकों ने बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य के
लिए नियमित खान-पान और स्वास्थ्य संबंधी सावधानियां बरतने की सलाह दी। शिविर के दौरान कुल 112 लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई। जरूरतमंद मरीजों को चिकित्सकीय परामर्श के साथ आवश्यक दवाइयां एवं टैबलेट भी उपलब्ध कराई गईं। ग्रामीणों ने स्वास्थ्य सेवाएं गांव में उपलब्ध कराने के लिए आयोजकों का आभार व्यक्त किया।
- *मा. सुप्रीम कोर्ट के आदेश (रहवासी क्षेत्र मे व्यावसायिक उपयोग) के तारतम्य मे आज जोन क्रमांक-12 के अंतर्गत गौतम नगर क्षेत्र में एक होटल पर सीलिंग/तालाबंदी की कार्यवाही की गई..जिसमें संबंधित जोनल अधिकारी एवं सहायक यंत्री (भवन अनुज्ञा) के अलावा पुलिस बल मौजूद रहा..!* *#SupremeCourtOrder #Residentialarea #Commercialactivity #BMC*1
- aapko bhul jaane ki koshish bhi ki ek Teri yad aane ke baad welcome to Mohabbat Ras Na Aayi Shayar Gangadhar Malajpure1
- भोपाल में आशिक़ाने रसूल ने अकीदत के साथ निकाल ईद-ए-मिलादुन्नबी का जुलूस1
- भोपाल आबकारी की बड़ी कार्यवाही अंग्रेजी एवं देसी शराब बरामद कर नष्ट की गई2
- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भिंड जिले के औद्योगिक क्षेत्र मालनपुर में गोदरेज की विस्तारित चौथी विनिर्माण इकाई का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री जी ने कंपनी के स्टाफ के साथ तस्वीर खिंचवाई और इकाई में निर्मित उत्पादों एवं संचालन व्यवस्थाओं का अवलोकन भी किया।1
- भोपाल में अकीदत और भाईचारे के साथ निकला ईद मिलाद-उन-नबी का जुलूस भोपाल में ईद मिलाद-उन-नबी का त्योहार पूरी अकीदत और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया इस अवसर पर शहर में भव्य जुलूस निकाला गया जिसमें बड़ी संख्या में अकीदतमंद शामिल हुए।1
- ईद मिलादुन्नबी पर निकला भव्य जुलूस, अखाड़ों ने दिखाए हैरतअंगेज करतब जुलूस में बड़ी संख्या में लोगों ने लिया हिस्सा, इमामी गेट पर हुआ समापन ईद मिलादुन्नबी के मुबारक मौके पर ऑल इंडिया मुस्लिम त्योहार कमेटी की ओर से बुधवार को शहर में विशाल एवं भव्य जुलूस निकाला गया। इतवारा चौराहे से शुरू हुआ जुलूस शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए इमामी गेट पहुंचा, जहां इसका समापन हुआ। जुलूस में कई अखाड़ों ने हिस्सा लिया। अखाड़ों के सदस्यों के साथ ही बच्चों ने भी विभिन्न करतब और अपनी कला का प्रदर्शन कर लोगों का ध्यान आकर्षित किया। पूरे जुलूस के दौरान बड़ी संख्या में लोग शामिल रहे और माहौल उत्साह एवं भाईचारे से सराबोर नजर आया। ऑल इंडिया मुस्लिम त्योहार कमेटी के संरक्षक शम्सुल हसन बाली ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि हर साल की तरह इस वर्ष भी ईद मिलादुन्नबी का जुलूस बड़े शान-ओ-शौकत के साथ निकाला गया। उन्होंने जुलूस में शामिल होने वाले सभी लोगों का आभार व्यक्त किया। शम्सुल हसन बल्ली ने पुलिस प्रशासन का भी दिल से धन्यवाद करते हुए कहा कि जुलूस के दौरान ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर तरीके से संभाला गया, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ। ऑल इंडिया मुस्लिम त्योहार कमेटी ने सभी शहरवासियों, जुलूस में शामिल लोगों और पुलिस प्रशासन का दिल से आभार व्यक्त किया वही एसीपी कोतवाली संतोष पटेल ने मीडिया से चर्चा करते हुए बताया के जुलूस एक दिन पहले सभी मार्गों पर फ्लैग मार्च निकाला गया और ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर बनाया गया4
- भोपाल थाना तलैया क्षेत्र टोल वाली मस्जिद रोड शाहीन अपार्टमेंट के पास रहवासियों ने पकड़ा बच्चा चोर चोर की की पिटाई ।1