Shuru
Apke Nagar Ki App…
साइबर ठगी के दो मामलों में वापस कराये 1.75 लाख। अयोध्या। साइबर ठगी के दो मामलों में साइबर क्राइम थाना पुलिस ने पीड़ितों के बैंक खाते में ठगी गई रकम में से एक लाख 75 हजार 548 रूपये वापस कराया है। साइबर क्राइम थाना के प्रभारी निरीक्षक मो.अरशद ने बताया कि एक व्यक्ति का मोबाइल गायब हो गया था। साइबर ठग ने इसी मोबाइल के आधार पर यूपीआई एकाउंट बना खाते से 124500 रुपये निकाल लिया। जिसकी एनसीआरपी पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई गई थी। विधिक कार्यवाही करते हुए पीड़ित के खाते में 99500 रुपये वापस कराया गया है। वहीं एक अन्य मामले में मोबाइल हैक करके खाते से 76048 रुपये निकाल लिए गए थे , जिसमें विधिक औपचारिकता पूरी कराते हुए 41 हजार रुपये वापस कराया गया।
Rajendra Kumar Dubey
साइबर ठगी के दो मामलों में वापस कराये 1.75 लाख। अयोध्या। साइबर ठगी के दो मामलों में साइबर क्राइम थाना पुलिस ने पीड़ितों के बैंक खाते में ठगी गई रकम में से एक लाख 75 हजार 548 रूपये वापस कराया है। साइबर क्राइम थाना के प्रभारी निरीक्षक मो.अरशद ने बताया कि एक व्यक्ति का मोबाइल गायब हो गया था। साइबर ठग ने इसी मोबाइल के आधार पर यूपीआई एकाउंट बना खाते से 124500 रुपये निकाल लिया। जिसकी एनसीआरपी पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई गई थी। विधिक कार्यवाही करते हुए पीड़ित के खाते में 99500 रुपये वापस कराया गया है। वहीं एक अन्य मामले में मोबाइल हैक करके खाते से 76048 रुपये निकाल लिए गए थे , जिसमें विधिक औपचारिकता पूरी कराते हुए 41 हजार रुपये वापस कराया गया।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- अयोध्या जिले में शहर स्थित डाक्टर राम मनोहर लोहिया अवध विश्व विद्यालय परिसर स्थित सभागार में 22 फरवरी दिन रविवार को मेगा/वृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का होगा आयोजन,शिविर के सफल संचालन के लिए 17 फरवरी 2026 दिन मंगलवार को न्याय चला निर्धन से मिलने प्रचार वाहन का जनपद न्यायाधीश रणंजय कुमार वर्मा द्वारा न्यायिक अधिकारियों की मौजूदगी में दीवानी न्यायालय परिसर से न्याय रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गयान्याय रथ आमजन को निःशुल्क विधिक सेवाओं की जानकारी देगा।रथ के माध्यम से केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया जाएगा। प्रचार वाहन रवाना करने का उद्देश्य है कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंच सके।अधिक से अधिक लोगों को मेगा विधिक सहायता शिविर से जोड़ने का अभियान चलाया जाएगा। कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव श्रीमती रजनी शुक्ला सीजेएम सुधांशु शेखर उपाध्याय,महेंद्र कुमार पासवान एडीजे प्रेम प्रकाश,प्रदीप सिंह,रवि गुप्ता,सहित न्यायिक अधिकारियो के साथ बार के अध्यक्ष कलिका प्रसाद मिश्र,मंत्री शैलेन्द्र कुमार जायसवाल सहित अन्य कई लोग उपस्थित रहे। जिला विधिक सचिव रजनी शुक्ला व बार के अध्यक्ष कलिका प्रसाद मिश्र ने न्याय रथ के मामले में जानकारी दी गई।1
- अयोध्या के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पं विजय कुमार पाण्डेय की सटीक भविष्यवाणी, संपर्क करें 9968065598 पर और आज ही भाग्य जगाएं1
- अयोध्या.. कुमार व्हील सर्विस सेंटर एवं स्पेयर पार्ट उसुरू रायबरेली रोड निकट प्रकाश लान का घर की भाजी अनामिका यादव, अतीक्षा यादव द्वारा विधिवत पूजा पाठ के साथ उद्घाटन किया गया I कुमार व्हील सर्विस सेंटर एवं स्पेयर पार्ट के प्रोपराइटर रंजीत यादव मंजीत यादव द्वारा आए हुए अतिथियों का माला पहनाकर स्वागत किया गया I प्रोपराइटर रंजीत यादव द्वारा बताया गया कि हमारे यहां सभी प्रकार के टू व्हीलर की सर्विस अनुभवी कारीगरों द्वारा की जाती है यहां सभी प्रकार के आधुनिक मशीनों द्वारा जैसे नाइट्रोजन एयर, टू व्हीलर एलाइनमेंट बैलेंसिंग, आधुनिक मशीनों द्वारा बाइकों की सर्विस की जाती है I यहां पर सभी टू व्हीलर कंपनियां के ओरिजिनल स्पेयर पार्ट्स उपलब्ध है ग्राहक को एक ही छत के नीचे सारी सुविधाएं मिलेगी I प्रोपराइटर रंजीत यादव द्वारा बताया गया कि इस क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है अयोध्या वासियों से अपील है कि एक बार हमारे कुमार व्हील सर्विस सेंटर एवं स्पेयर पार्ट पर आकर सेवा दें हमारा मुख्य उद्देश्य ग्राहकों की संतुष्टि है I उद्घाटन अवसर पर मुख्य रूप से पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रेम नारायण यादव, निवर्तमान अध्यक्ष अखिलेश यादव, अशोक चौरसिया, सर्वजीत यादव, ओम प्रकाश यादव, डॉक्टर अमित पटेल सहित सम्मानित लोग मौजूद I4
- अयोध्या. पुराने विवाद में पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी को मारी गयी गोली, मिल्कीपुर चतुर्थ से पूर्व जिला पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशी संजय सिंह पर जानलेवा हमला, देर रात हुआ हमला, थाना इनायतनगर के मिल्कीपुर बाजार में आयोजित एक प्रतिभोज कार्यक्रम में शामिल होने गए थे संजय सिंह, स्कोर्पियो में बैठते समय हुआ हमला, शरीर में लगी दो गोलियां, गोली मारकर अज्ञात बदमाश हुए फरार, हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने दर्शन नगर मेडिकल कॉलेज से लखनऊ ट्रामा सेंटर किया रेफर, पुलिस घटना की सभी पहलुओं पर कर रही है जांच। थाना इनायतनगर क्षेत्रान्तर्गत ईटगांव में फायरिंग की घटना कर एक व्यक्ति को घायल करने के प्रकरण में तत्काल कार्यवाही करने हुए इनायतनगर पुलिस द्वारा अभियोग पंजीकृत कर 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर की जा रही कार्यवाही के सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण की बाइट।1
- Post by Aaj Subah Times1
- Post by राजेश मिश्रा1
- कीड़ों की वजह से नही खा पाते हैं गोभी, अब से अपनाइए ये ट्रिक आसानी से निकल आएंगे कीड़े। हम यहां पर आपको कुछ ऐसे टिप्स बता रहे हैं जिससे आप आसानी से गोभी के कीड़ों को निकाल सकते हैं. गोभी में कीड़े निकलने की डर से बहुत से लोग इसे नहीं खाते हैं. क्योंकि बंदगोभी और पत्तागोभी के कीड़ों को लेकर लोगों का मानना है कि खाने के साथ चले जाएं तो फिर दिमाग में घुस जाते हैं. जो आपकी सेहत के लिए गंभीर स्थिति पैता कर सकते हैं. इसी खौफ की वजह से लोग डाइट में शामिल नहीं करते हैं. ऐसे में हम यहां पर आपको कुछ ऐसे टिप्स बता रहे हैं, जिससे आप आसानी से गोभी के कीड़ों को निकाल सकते हैं.1
- अयोध्या जिले में थाना इनायतनगर अंतर्गत ईट गांव निवासी संजय सिंह को जो कि मिल्कीपुर बाजार निवासी उमाशंकर जायसवाल के घर आयोजित प्रीतिभोज में शामिल होने गए थे घर वापसी के दौरान रास्ते मे देर रात गोली लगने से हुए घायल,घायल संजय सिंह की तहरीर पर विपिन दूबे, अभय दूबे और गिरजा शंकर दूबे के विरुद्ध मामला हुआ थाने पर दर्ज,नामजद आरोपियों में से विपिन व अभय को पुलिस ने किया गिरफ्तार,आरोपियों की निशान देही पर आला कत्ल असलहा हुआ बरामद,संजय सिंह को गंभीर हालत में राजर्शी दशरथ मेडिकल कॉलेज दर्शन नगर पहुंचाया गया,जहां पर नाजुक हालत में डॉक्टरों द्वारा लखनऊ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया,पुलिस हर पहलुओं पर जांच कर रही है।एसपी ग्रामीण अयोध्या बलवंत चौधरी द्वारा मामले में जानकारी दी गई।1