ट्रकों से डीजल चोरी करने वाले गैंग का पर्दाफाश, दो नाबालिग समेत चार गिरफ्तार बस्ती पुलिस को बड़ी सफलता मिली है, मामला हाईवे पर खड़े ट्रकों से डीजल चोरी होने का मामला जुड़ा है। छावनी पुलिस ने हाईवे किनारे खड़े ट्रकों से डीजल चोरी करने वाले अंतरजनपदीय गैंग का खुलासा किया है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि दो नाबालिगों को भी पकड़ा गया है। आरोपियों के पास से वारदात में इस्तेमाल सफेद रंग की वेन्यू कार और पांच नीले प्लास्टिक के जरीकेन में करीब 50 लीटर चोरी का डीजल बरामद हुआ है। सुबह के समय ट्रक चालक जब सो रहे होते थे, तब आरोपी जरीकेन में डीजल निकालकर चोरी कर लेते थे। पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने कथित तौर पर बताया कि वे सफेद रंग की कार पर राजनीतिक पार्टी का झंडा लगाकर हाईवे किनारे खड़े ट्रकों की तलाश करते थे। सुबह के समय जब ट्रक चालक सो रहे होते थे, तब आरोपी ट्रकों से डीजल निकालकर जरीकेन में भर लेते थे। इसके बाद चोरी का डीजल बेच देते थे। पुलिस के मुताबिक, आरोपी बस्ती के अलावा अंबेडकरनगर और अयोध्या समेत कई जिलों में इसी तरह की वारदात कर चुके हैं। पूछताछ में उन्होंने कुछ दिन पहले कलवारी-टांडा मार्ग पर भी इसी कार से डीजल चोरी करने की बात स्वीकार की है। CO हरैया स्वर्णिमा सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड भी सामने आया है। आदर्श वर्मा के खिलाफ अंबेडकरनगर के अलग-अलग थानों में छह मुकदमे दर्ज हैं। वहीं, लवकुश चौहान के खिलाफ गोसाईंगंज थाने में एक केस दर्ज है।पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

- कथावाचक का महिला संग डांस करते वीडियो आया सामने, सोशल मीडिया पर मचा बवाल अयोध्या से कथित तौर पर सामने आए एक वीडियो में कथावाचक बताए जा रहे देवेंद्र पाठक एक महिला के साथ भोजपुरी गाने पर डांस करते नजर आ रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद उनके आचरण को लेकर सोशल मीडिया पर सवाल उठ रहे हैं। क्या इस मामले में जिम्मेदार संस्थाएं संज्ञान लेंगी? #Ayodhya #AyodhyaNews #UttarPradesh #UPNews #ViralVideo #KathaVachak #HindiNews #NewsUpdate #DainikAdhyay1
- ज्वेलर्स का थाने में उत्पीड़न, SSP ने चौकी इंचार्ज को किया निलंबित गोरखपुर में पुलिस पर एक बार फिर इल्जाम लगा है। ताजा मामले में चोरी के गहने खरीदने के संदेह में महादेवा बाजार निवासी ज्वेलर्स मुन्ना वर्मा को चौकी में बैठाकर टॉर्चर करने और रुपये लेकर रात में छोड़ने के आरोप में SSP डॉ. कौस्तुभ ने उनवल चौकी प्रभारी अविनाश सिंह को निलंबित कर दिया है। चौकी इंचार्ज के खिलाफ आरोप है कि जांच में सर्राफ के खिलाफ कोई ठोस सबूत नहीं मिलने के बाद भी उसे चौकी में बैठाए रखा गया। ज्वेलर्स के परिवार के लोगों ने इसकी जानकारी खजनी के BJP विधायक श्रीराम चौहान को दी।विधायक के PRO ने चौकी प्रभारी को फोन कर सर्राफ को प्रताड़ित नहीं करने के लिए कहा, लेकिन आरोप है कि इसके बाद भी उसे नहीं छोड़ा गया। रविवार को प्रभारी स्वतंत्र देव सिंह की बैठक में मामला उठने के बाद अधिकारियों ने इसे गंभीरता से लिया। इसके बाद SSP डॉ. कौस्तुभ ने उनवल चौकी प्रभारी अविनाश सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। मामले की जांच सीओ खजनी को सौंपी गई है। SP साउथ दिनेश पुरी ने बताया कि ज्वेलर्स को चौकी में बैठाए जाने, पूछताछ की प्रक्रिया, उसके खिलाफ उपलब्ध साक्ष्यों और रुपये लेकर छोड़ने के आरोप की जांच कर रही है। जांच के बाद ही आरोपों की पूरी स्थिति स्पष्ट होगी।1
- AISA की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा बोरा ने केंद्र और राज्य सरकार पर जमकर बोला हमला,शिक्षा के निजीकरण,पेपर लीक,बेरोजगारी और छात्र अधिकारों के उठाए मुद्दे गोरखपुर में छात्र राजनीति को लेकर हलचल तेज हो गई है। AISA यानी ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा बोरा गोरखपुर पहुंचीं। छात्र नेताओं ने उनका स्वागत किया और छात्र सभा में नेहा बोरा ने शिक्षा,रोजगार और छात्र अधिकारों के मुद्दे पर सरकार को घेरा।पेपर लीक से लेकर शिक्षा के निजीकरण तक नेहा बोरा ने कई सवाल उठाए।AISA की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा बोरा के गोरखपुर पहुंचने पर छात्र नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।इसके बाद आयोजित छात्र सभा में उन्होंने छात्रों से जुड़े मुद्दों पर अपनी बात रखी।नेहा बोरा ने कहा कि शिक्षा का निजीकरण,पेपर लीक,बेरोजगारी और छात्र अधिकार ऐसे मुद्दे हैं,जिन पर सरकार को जवाबदेही तय करनी चाहिए।उन्होंने छात्र आंदोलनों को लोकतांत्रिक अधिकारों की लड़ाई से जोड़ते हुए अपनी बात रखी।उन्होंने कहा शिक्षा,रोजगार और छात्र अधिकारों के मुद्दे पर सरकार की जवाबदेही तय होनी चाहिए।नेहा बोरा ने अपने संबोधन में जंतर-मंतर से लेकर झारखंड तक हुए छात्र आंदोलनों का जिक्र किया।उन्होंने इन्हें लोकतांत्रिक अधिकारों को बचाने की लड़ाई बताया।गोरखपुर में हुए इस कार्यक्रम में छात्र नेताओं और कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही।गोरखपुर में नेहा बोरा का यह दौरा छात्र राजनीति के लिहाज से अहम माना जा रहा है।शिक्षा, रोजगार,पेपर लीक और छात्र अधिकारों जैसे मुद्दों को लेकर AISA ने अपनी आवाज बुलंद की है। अब देखना होगा कि छात्र संगठनों के इन सवालों पर सरकार की ओर से क्या प्रतिक्रिया सामने आती है। इस दौरान उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार पर जमकर हमला बोलते हुए कहा कि हम डरने वाले नहीं डराने वाले हैं।लोगों ने कहा था एनडीए सरकार में इस्तीफा नहीं होता है।लेकिन दिल्ली के जंतर मंतर पर हमने प्रदर्शन किया।और शिक्षा मंत्री को इस्तीफा देना पड़ा।1
- Post by फ़िरोज़ अहमद1
- गोरखपुर में जमीन कब्जे को लेकर तनाव कीस्थिति!भाजपा सक्रिय सदस्य ने CM योगी से लगाई गुहार,अच्युतानंद शाही पर दुकान कब्जाने का आरोप,गगहा पुलिस पर भी दबाव बनाने का दावा! #ABC_Hindustan #गोरखपुर #गोरखपुर_न्यूज़ #जमीन_कब्जा #अवैध_कब्जा #CMयोगी #योगी_आदित्यनाथ #भाजपा #गगहा #अच्युतानंद_शाही #उत्तरप्रदेश #UPNews #GorakhpurNews #BreakingNews #UPबोलेगा2027तयकरेगागोरखपुर1
- गोरखपुर गोल्ड शोरूम में इंफ्लुएंसर और स्टाफ भिड़े, चोरी के आरोप से मचा हंगामा गोरखपुर के एक गोल्ड शोरूम में शूटिंग के बाद ऐसा विवाद खड़ा हुआ, जिसने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी। मामला इंफ्लुएंसर स्वेक्षा मिश्रा, उनके कैमरा मैन और सेंको गोल्ड शोरूम के स्टाफ के बीच विवाद से जुड़ा बताया जा रहा है।जानकारी के मुताबिक, शूटिंग खत्म होने के बाद शोरूम स्टाफ ने कंपनी की पॉलिसी के तहत फ्रिस्किंग यानी मेटल डिटेक्टर से चेकिंग कराने को कहा। इंफ्लुएंसर का आरोप है कि शूट के दौरान स्टाफ ने सहयोग नहीं किया और बाद में चेकिंग को लेकर विवाद बढ़ गया। उनका दावा है कि कैमरा मैन के साथ बदसलूकी की गई और गोल्ड चोरी के आरोप तक लगाए गए। वहीं शोरूम के ब्रांच मैनेजर रवीश कुमार ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि फ्रिस्किंग कंपनी की अनिवार्य पॉलिसी है। मैनेजर के मुताबिक, इंफ्लुएंसर ने चेकिंग करा ली थी, लेकिन कैमरा मैन ने चेकिंग से इनकार किया और स्टाफ के साथ गाली-गलौज की। फिलहाल दोनों पक्षों की ओर से कैंट थाने में शिकायत दी गई है। पुलिस जांच के बाद ही पूरे विवाद की सच्चाई सामने आएगी।1
- योगी के गढ़ गोरखपुर में नेहा बोरा की ललकार!,मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर जमकर साधा निशाना योगी के गढ़ गोरखपुर में नेहा बोरा की ललकार!,मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर जमकर साधा निशाना1
- छात्रों ने नहर में कूदी महिला की जान बचाई, डीएम ने किया सम्मानित महराजगंज के निचलौल इलाके में नहर में कूदी एक महिला की जान बचाने वाले कक्षा 10 के दो छात्रों को जिलाधिकारी ने सम्मानित किया है। सोमवार को डीएम ने अपने कार्यालय में दोनों छात्रों को प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस दौरान छात्रों के स्कूल के प्रिंसिपल को भी स्मृति चिन्ह दिया गया। सम्मानित होने वाले छात्रों में सेखुई, थाना चौक के कृष्णा गुप्ता और कोहड़वल, थाना निचलौल के सद्दाम हुसैन शामिल हैं। दोनों मसीह सेवाश्रम इंटर कॉलेज में कक्षा 10 के छात्र हैं। दरअसल, निचलौल थाना क्षेत्र में पुलिस को एक महिला के नहर में कूदने की खबर मिली थी। खबर मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। हालांकि, पुलिस के पहुंचने से पहले ही वहां मौजूद कृष्णा और सद्दाम ने महिला को बचाने के लिए अपनी जान की परवाह न करते हुए नहर के तेज बहाव में छलांग लगा दी। दोनों छात्रों ने हिम्मत दिखाते हुए महिला को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, जिससे उसकी जान बच गई। जिलाधिकारी ने जिला विद्यालय निरीक्षक और जिला सूचना अधिकारी को दोनों छात्रों के नाम राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार के लिए भेजने के संबंध में जरूरी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि कृष्णा और सद्दाम का साहस निश्चित रूप से दूसरे युवाओं के लिए प्रेरणा बनेगा।1
- वामपंथी संगठन AISA की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा बोरा पहुंची गोरखपुर1