logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

लायंस क्लब महुवा सिटी का पदस्थापना समारोह संपन्न, नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने ली शपथ लायंस क्लब महुवा सिटी का पदस्थापना समारोह संपन्न, नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने ली शपथ मंडावर। महुवा उपखंड मुख्यालय के नेशनल हाईवे-21 जयपुर रोड स्थित गणगौर मोटल में लायंस क्लब महुवा सिटी का पदस्थापना समारोह मुख्य अतिथि विधायक राजेंद्र मीणा के सानिध्य में हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। प्रतिस्थापन समारोह में वर्ष 2026-27 के लिए नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ एमजेएफ लायनआशुतोष वशिष्ठ ने दिलाई गई तथा समाज सेवा के कार्यों को और अधिक प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महुवा विधायक राजेंद्र मीणा रहे। समारोह की अध्यक्षता क्लब अध्यक्ष लायन विकास बोहरा ने की। क्लब सचिव डॉ. रविकांत अग्रवाल एवं कोषाध्यक्ष एडवोकेट अमित खंडेलवाल ने अतिथियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया। समारोह में पदस्थापन अधिकारी लायन एमजेएफ डॉ. आशुतोष वशिष्ठ विशिष्ट आमंत्रित अतिथि, लायन डॉ. अंजना जैन इंस्टॉलेशन ऑफिसर, विशिष्ट अतिथि लायन राधा मोहन गुप्ता रीजनल चेयरपर्सन,लायन डॉ दीपक शर्मा अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी दौसा तथा लायन राम बंसल जोन चेयरपर्सन के रूप में मौजूद रहे। अतिथियों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाते हुए सेवा, सहयोग और समाज हित में समर्पित भाव से कार्य करने का आह्वान किया। इस अवसर पर विधायक राजेंद्र मीणा ने लायंस क्लब महुवा सिटी के लिए स्थायी स्थान उपलब्ध कराने के प्रयास का आश्वासन दिया। साथ ही उन्होंने महुवा को जिला बनाए जाने की मांग दोहराते हुए कहा कि विधायक बनने के बाद उन्होंने संकल्प लिया है कि महुवा के जिला बनने तक वे साफा धारण नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि महुआ को जिला बनाना उनका सपना है और इसके लिए वे लगातार सभी स्तर पर प्रयासरत हैं। समारोह में डॉ. दीपक शर्मा, डॉ. नरसीराम मीणा, दिनेश खंडेलवाल, दीनदयाल तांबी, डॉ. राकेश अवस्थी, डॉ कमलेश गर्ग, डॉ सुमित गुप्ता, डॉ विनीत बंसल, रामनिवास गोयल, महेश गुप्ता ,राकेश बंसल, लोकेश मिश्रा, डॉ शिवचरण गुर्जर, आकाश खंडेलवाल ,योगेंद्र गोयल, मनीष खंडेलवाल, अतुल गर्ग, ओम प्रकाश ठेकड़ा सहित क्लब के सदस्य एवं अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में क्लब सचिव डॉ. रविकांत अग्रवाल ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित जनों का आभार व्यक्त किया।

18 hrs ago
user_Rajasthan lok news 24x7
Rajasthan lok news 24x7
Court reporter मंडावर, दौसा, राजस्थान•
18 hrs ago
b3dc1696-9852-46e6-830f-53eca4cbb0aa

लायंस क्लब महुवा सिटी का पदस्थापना समारोह संपन्न, नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने ली शपथ लायंस क्लब महुवा सिटी का पदस्थापना समारोह संपन्न, नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने ली शपथ मंडावर। महुवा उपखंड मुख्यालय के नेशनल हाईवे-21 जयपुर रोड स्थित गणगौर मोटल में लायंस क्लब महुवा सिटी का पदस्थापना समारोह मुख्य अतिथि विधायक राजेंद्र मीणा के सानिध्य में हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। प्रतिस्थापन समारोह में वर्ष 2026-27 के लिए नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ एमजेएफ लायनआशुतोष वशिष्ठ ने दिलाई गई तथा समाज सेवा के कार्यों को और अधिक प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महुवा विधायक राजेंद्र मीणा रहे। समारोह की अध्यक्षता क्लब अध्यक्ष लायन विकास बोहरा ने की। क्लब सचिव डॉ. रविकांत अग्रवाल एवं कोषाध्यक्ष एडवोकेट अमित खंडेलवाल ने अतिथियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया। समारोह में पदस्थापन अधिकारी लायन एमजेएफ डॉ. आशुतोष वशिष्ठ विशिष्ट आमंत्रित अतिथि, लायन डॉ. अंजना जैन इंस्टॉलेशन ऑफिसर, विशिष्ट अतिथि लायन राधा मोहन गुप्ता रीजनल चेयरपर्सन,लायन डॉ दीपक शर्मा अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी दौसा तथा लायन राम बंसल जोन चेयरपर्सन के रूप में मौजूद रहे। अतिथियों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाते हुए सेवा, सहयोग और समाज हित में समर्पित भाव से कार्य करने का आह्वान किया। इस अवसर पर विधायक राजेंद्र मीणा ने लायंस क्लब महुवा सिटी के लिए स्थायी स्थान उपलब्ध कराने के प्रयास का आश्वासन दिया। साथ ही उन्होंने महुवा को जिला बनाए जाने की मांग दोहराते हुए कहा कि विधायक बनने के बाद उन्होंने संकल्प लिया है कि महुवा के जिला बनने तक वे साफा धारण नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि महुआ को जिला बनाना उनका सपना है और इसके लिए वे लगातार सभी स्तर पर प्रयासरत हैं। समारोह में डॉ. दीपक शर्मा, डॉ. नरसीराम मीणा, दिनेश खंडेलवाल, दीनदयाल तांबी, डॉ. राकेश अवस्थी, डॉ कमलेश गर्ग, डॉ सुमित गुप्ता, डॉ विनीत बंसल, रामनिवास गोयल, महेश गुप्ता ,राकेश बंसल, लोकेश मिश्रा, डॉ शिवचरण गुर्जर, आकाश खंडेलवाल ,योगेंद्र गोयल, मनीष खंडेलवाल, अतुल गर्ग, ओम प्रकाश ठेकड़ा सहित क्लब के सदस्य एवं अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में क्लब सचिव डॉ. रविकांत अग्रवाल ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित जनों का आभार व्यक्त किया।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • अवैध खनन एवं अवैध क्रेशरो को बंद करवाने हेतु हमारी सरकार से गुजारिश है कि क्रेशर जोन को बंद करने की कृपा करे अवैध खनन एवं अवैध क्रेशरो को बंद करवाने हेतु अनिश्चितकालीन शांतिपूर्ण न्याय दो या मर दो ग्राम पोस्ट ghatri तहसील भुसावर जिला भरतपुर राजस्थान भूख हड़ताल हमारे गांव सिल्कॉस की बीमारियों दो लोगों की मौत हो चुकी है और तीन चार लोग सिल्कॉस टीवी की बीमारियों ग्रस्त है। और शांतिपूर्ण 30 जुलाई 2026 धरना प्रदर्शन चल रहा सरकार ने अभी तक सुनवाई नहीं की है सरकार और खनन विभाग ने अभी तक कोई भी सुनवाई है धरना स्थल पर अभी तक कोई जिला कलेक्टर नहीं आए है तहसीलदार साहब एसडीएम साहब अभी तक धरना स्थल पर अभी तक आए हैं
    2
    अवैध खनन एवं अवैध क्रेशरो को बंद करवाने हेतु हमारी सरकार से गुजारिश है कि क्रेशर जोन को बंद करने की कृपा करे
अवैध खनन एवं अवैध क्रेशरो को बंद करवाने हेतु 
अनिश्चितकालीन 
शांतिपूर्ण 
न्याय दो या मर दो
ग्राम पोस्ट ghatri तहसील भुसावर जिला भरतपुर राजस्थान 
भूख हड़ताल
हमारे गांव सिल्कॉस की बीमारियों दो लोगों की मौत हो चुकी है और तीन चार लोग सिल्कॉस टीवी  की बीमारियों ग्रस्त है।
और शांतिपूर्ण 30 जुलाई 2026 धरना प्रदर्शन चल रहा  सरकार ने अभी तक सुनवाई नहीं की है सरकार  और खनन विभाग ने अभी तक कोई भी सुनवाई है
धरना स्थल पर अभी तक कोई जिला कलेक्टर  नहीं आए है तहसीलदार साहब एसडीएम साहब अभी तक धरना स्थल पर अभी तक आए हैं
    user_डूंगर सिंह
    डूंगर सिंह
    भुसावर, भरतपुर, राजस्थान•
    52 min ago
  • gapla karte h kai bhar application dene par koi karh wai nahi ki ja rahi h
    1
    gapla karte h
kai bhar application  dene par koi karh wai nahi ki ja rahi h
    user_ROYAL RAJPUT
    ROYAL RAJPUT
    भुसावर, भरतपुर, राजस्थान•
    18 hrs ago
  • Shriman mahoday Ji mantri sahab se nivedan hai ki jald se jald theek kiya jaaye main unka bahut Aag bolunga Shriman mantri sahab se nivedan hai ki is road ko jaldi se jaldi theek kiya jaaye mera naam Hariom
    2
    Shriman mahoday Ji mantri sahab se nivedan hai ki jald se jald theek kiya jaaye main unka bahut Aag bolunga
Shriman mantri sahab se nivedan hai ki is road ko jaldi se jaldi theek kiya jaaye mera naam Hariom
    user_Hariom
    Hariom
    Insurance Agent वेयर, भरतपुर, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • सांडो की लड़ाई से मची अफरा तफरी,कई मोटरसाइकिलो का हुआ नुकसान बृजनगर(डीग) रिपोर्टर __लवेश मित्तल 9057332820 दो_सांडो_की_लड़ाई_से_मची_अफरा_तफरी,_* कई_मोटरसाइकिलो_का_हुआ_नुकसान* मुख्य_बाजार_में_दोनों_तरफ_रुके_राहगीर__* आये_दिन_सांडो_की_लड़ाई_से_आमजन_परेशान__*
    1
    सांडो की लड़ाई से मची अफरा तफरी,कई मोटरसाइकिलो का हुआ नुकसान
बृजनगर(डीग)
रिपोर्टर __लवेश मित्तल 9057332820
दो_सांडो_की_लड़ाई_से_मची_अफरा_तफरी,_*
कई_मोटरसाइकिलो_का_हुआ_नुकसान*
मुख्य_बाजार_में_दोनों_तरफ_रुके_राहगीर__*
आये_दिन_सांडो_की_लड़ाई_से_आमजन_परेशान__*
    user_LAVESH MITTAL
    LAVESH MITTAL
    Clothing Shop नगर, भरतपुर, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • आज 01/08/2026 का पंचांग पंचांग संबंधी संपूर्ण जानकारी प्राप्त करने के लिए आप हमें Follow 🎉 करें। आज के पंचांग संबंधी संपूर्ण जानकारी नदबई भरतपुर से लाइव अपडेट। जानकारी पसंद आई है तो लाइक शेयर और कमेंट करें। तो बने रहें शुरू ऐप पर इसके लिए आप हमें Follow 🎉 करें।
    1
    आज 01/08/2026 का पंचांग 
पंचांग संबंधी संपूर्ण जानकारी प्राप्त करने के लिए आप हमें Follow 🎉 करें।
आज के पंचांग संबंधी संपूर्ण जानकारी नदबई भरतपुर से लाइव अपडेट। जानकारी पसंद आई है तो लाइक शेयर और कमेंट करें। तो बने रहें शुरू ऐप पर इसके लिए आप हमें Follow 🎉 करें।
    user_मोरध्वज सिंह (आयुर्वैदिक सलाहकार)
    मोरध्वज सिंह (आयुर्वैदिक सलाहकार)
    Speech Therapist नदबई, भरतपुर, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • जिला कलक्टर ने सिकराय क्षेत्र का किया दौरा, स्टोन पार्क, ग्रामीण सेवा शिविर एवं उपखंड कार्यालय का किया निरीक्षण स्टोन पार्क का तकनीकी प्रस्ताव शीघ्र तैयार कर विकास कार्य प्रारंभ करने के निर्देश दिए दौसा, 31 जुलाई। जिला कलक्टर डॉ. सौम्या झा ने शुक्रवार को सिकराय क्षेत्र का दौरा कर प्रस्तावित स्टोन पार्क, पीपलकी ग्राम पंचायत में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर तथा उपखंड कार्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिला कलक्टर ने सिकराय के निकट रीको को स्टोन पार्क के लिए आवंटित भूमि का मौका निरीक्षण कर अधिकारियों से अब तक की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने तकनीकी प्रस्ताव शीघ्र तैयार कर विकास कार्य प्रारंभ करने के निर्देश दिए, ताकि क्षेत्र के उद्यमियों को स्टोन पार्क का लाभ जल्द मिल सके। इस अवसर पर रीको के क्षेत्रीय प्रबंधक टीसी भट्ट ने अवगत कराया कि स्टोन पार्क के लिए आवंटित भूमि का लेआउट प्लान अंतिम रूप से तैयार हो चुका है तथा प्रशासनिक स्वीकृति भी जारी हो गई है। तकनीकी प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है, जिसे शीघ्र पूर्ण कर विकास कार्य शुरू कर दिए जाएंगे। रीको को रेटा, दुब्बी एवं पीलवा कलां गांव में 42 हेक्टेयर से अधिक भूमि स्टोन पार्क के लिए आवंटित की गई है। इसके बाद जिला कलक्टर ने पीपलकी ग्राम पंचायत में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को उनका त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने आवासीय पट्टों सहित विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को लाभ वितरित किया। जिला कलक्टर ने शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का भी अवलोकन किया तथा वहां उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं एवं योजनाओं की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि ग्रामीणों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की अधिक से अधिक जानकारी देकर उन्हें पात्रतानुसार लाभान्वित किया जाए। दौरे के दौरान जिला कलक्टर ने सिकराय उपखंड कार्यालय का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यालय के अभिलेखों का अवलोकन कर विभिन्न प्रकरणों के निस्तारण की समीक्षा की तथा कार्यों में पारदर्शिता, गुणवत्ता एवं समयबद्धता बनाए रखने के निर्देश दिए। इस अवसर पर उपखंड अधिकारी नवनीत कुमार, पंचायत समिति विकास अधिकारी रानू इनखिया सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
    1
    जिला कलक्टर ने सिकराय क्षेत्र का किया दौरा, स्टोन पार्क, ग्रामीण सेवा शिविर एवं उपखंड कार्यालय का किया निरीक्षण
स्टोन पार्क का तकनीकी प्रस्ताव शीघ्र तैयार कर विकास कार्य प्रारंभ करने के निर्देश दिए
दौसा, 31 जुलाई। जिला कलक्टर डॉ. सौम्या झा ने शुक्रवार को सिकराय क्षेत्र का दौरा कर प्रस्तावित स्टोन पार्क, पीपलकी ग्राम पंचायत में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर तथा उपखंड कार्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
जिला कलक्टर ने सिकराय के निकट रीको को स्टोन पार्क के लिए आवंटित भूमि का मौका निरीक्षण कर अधिकारियों से अब तक की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने तकनीकी प्रस्ताव शीघ्र तैयार कर विकास कार्य प्रारंभ करने के निर्देश दिए, ताकि क्षेत्र के उद्यमियों को स्टोन पार्क का लाभ जल्द मिल सके।
इस अवसर पर रीको के क्षेत्रीय प्रबंधक टीसी भट्ट ने अवगत कराया कि स्टोन पार्क के लिए आवंटित भूमि का लेआउट प्लान अंतिम रूप से तैयार हो चुका है तथा प्रशासनिक स्वीकृति भी जारी हो गई है। तकनीकी प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है, जिसे शीघ्र पूर्ण कर विकास कार्य शुरू कर दिए जाएंगे। रीको को रेटा, दुब्बी एवं पीलवा कलां गांव में 42 हेक्टेयर से अधिक भूमि स्टोन पार्क के लिए आवंटित की गई है।
इसके बाद जिला कलक्टर ने पीपलकी ग्राम पंचायत में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को उनका त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने आवासीय पट्टों सहित विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को लाभ वितरित किया।
जिला कलक्टर ने शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का भी अवलोकन किया तथा वहां उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं एवं योजनाओं की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि ग्रामीणों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की अधिक से अधिक जानकारी देकर उन्हें पात्रतानुसार लाभान्वित किया जाए।
दौरे के दौरान जिला कलक्टर ने सिकराय उपखंड कार्यालय का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यालय के अभिलेखों का अवलोकन कर विभिन्न प्रकरणों के निस्तारण की समीक्षा की तथा कार्यों में पारदर्शिता, गुणवत्ता एवं समयबद्धता बनाए रखने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर उपखंड अधिकारी नवनीत कुमार, पंचायत समिति विकास अधिकारी रानू इनखिया सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
    user_सुरज पोसवाल
    सुरज पोसवाल
    Priest सिकराय, दौसा, राजस्थान•
    16 hrs ago
  • सिकराय में पंचायत राज चुनाव और नगर निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस ने तैयारी शुरू की प्रदेश कांग्रेस कमेटी राजस्थान के निर्देश अनुसार सिकराय विधानसभा क्षेत्र के ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सिकराय, भांडारेज एवं नगर कांग्रेस कमेटी सिकराय की संयुक्त बैठक अग्रवाल धर्मशाला में शुक्रवार को आयोजित हुई जिसमें आगामी चुनाव को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक का आयोजन जिला अध्यक्ष रामजीलाल ओड़ की अध्यक्षता में किया गया। दौसा जिला प्रभारी राकेश पारीक ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और उन्होंने कहा भाजपा पार्टी को पता है कि उनकी हार निश्चित है इसलिए वह पंचायत राज और निकाय चुनाव नहीं करवाना चाहती है। लेकिन अब जल्द ही चुनाव होंगे तो चुनाव में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को अधिक मेहनत करने की जरूरत है क्योंकि कांग्रेस पार्टी को हराने के लिए भाजपा सारे प्रयास करेगी लेकिन कांग्रेस के कार्यकर्ता क्षेत्र में मजबूत रहेंगे तो भाजपा के सारे अरमानों पर पानी फिर जाएगा। सहप्रभारी देशराज पहाड़िया नेवी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और कहा कांग्रेस पार्टी गरीब किसान आमजन को को देखकर कार्य करती है और यह पार्टी किसी भी प्रकार का कोई भेदभाव नहीं करती है हमेशा गरीबों की देखरेख करती है। आगामी चुनाव में भी कार्यकर्ताओं को ध्यान में रखते हुए ही टिकटों का वितरण होगा जो कार्य करता पार्टी के कार्यकर्ता है और आमजन में मिलकर रहता है उसे ही टिकट मिलेगा। बैठक में विधानसभा प्रभारी मोहर सिंह गौड़ ने कहा कि कांग्रेस पार्टी जिसको भी चुनाव में टिकट देकर मैदान में उतरती है उसके साथ में कार्यकर्ताओं को लगा है। कार्यकर्ताओं को मेहनत करनी होगी क्योंकि राजस्थान में भाजपा की सरकार है और भाजपा सरकार सारे हथकंडे अपना आएगी। कांग्रेस पार्टी का जो भी उम्मीदवार हो उसके साथ में लगकर उसे विजय करना है। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष रामजीलाल ने भी संबोधित किया तो उन्होंने कहा कि अबकी बार टिकटों का वितरण पार्टी अलग तरीके से करेगी जो कार्यकर्ता जीतने लायक होगा और जनता के कार्य करवाता होगा उसे ही टिकट दिया जाएगा। अबकी बार सिफारिश से टिकट नहीं मिलेंगे बूथ के कार्यकर्ता मंडल अध्यक्ष ब्लॉक अध्यक्ष और आमजन में जो मिलकर कार्य करने का उसे ही कांग्रेस पार्टी टिकट देगी। भाजपा पार्टी किसी भी तरह की अफवाह उड़ा सकती है और किसी भी घटना को अंजाम दे सकती है लेकिन कार्यकर्ताओं को मजबूत रहना है और कार्यकर्ताओं को आगामी पंचायत राज्य चुनाव और नगर निकाय के चुनाव में कांग्रेस पार्टी के ही उम्मीदवारों को जिताना है। कांग्रेस पार्टी जिसे भी उम्मीदवार बनाकर भेजेगी उसके साथ में मिलकर कार्य करना है। इस दौरान जिला प्रमुख हीरालाल सैनी, ब्लॉक अध्यक्ष भांडारेज लट्टूरमल सैनी, ब्लॉक अध्यक्ष सिकराय खेमराज मीणा नगर अध्यक्ष राम अवतार गुप्ता सिकंदरा मंडल अध्यक्ष महेश डोलीका, नगर पालिका अध्यक्ष प्रहलाद मीणा, विधानसभा कोऑर्डिनेटर बनवारी लाल मीणा चादेरा उदय सिकराय गुलशन मीणा शाहिद अन्य लोग मौजूदरहे।
    2
    सिकराय में पंचायत राज चुनाव और नगर निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस ने तैयारी शुरू की
प्रदेश कांग्रेस कमेटी राजस्थान के निर्देश अनुसार सिकराय विधानसभा क्षेत्र के ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सिकराय, भांडारेज एवं नगर कांग्रेस कमेटी सिकराय की संयुक्त बैठक अग्रवाल धर्मशाला में शुक्रवार को आयोजित हुई जिसमें आगामी चुनाव को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक का आयोजन जिला अध्यक्ष रामजीलाल ओड़ की अध्यक्षता में किया गया।
दौसा जिला प्रभारी राकेश पारीक ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और उन्होंने कहा भाजपा पार्टी को पता है कि उनकी हार निश्चित है इसलिए वह पंचायत राज और निकाय चुनाव नहीं करवाना चाहती है। लेकिन अब जल्द ही चुनाव होंगे तो चुनाव में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को अधिक मेहनत करने की जरूरत है क्योंकि कांग्रेस पार्टी को हराने के लिए भाजपा सारे प्रयास करेगी लेकिन कांग्रेस के कार्यकर्ता क्षेत्र में मजबूत रहेंगे तो भाजपा के सारे अरमानों पर पानी फिर जाएगा।
सहप्रभारी देशराज पहाड़िया नेवी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और कहा कांग्रेस पार्टी गरीब किसान आमजन को को देखकर कार्य करती है और यह पार्टी किसी भी प्रकार का कोई भेदभाव नहीं करती है हमेशा गरीबों की देखरेख करती है। आगामी चुनाव में भी कार्यकर्ताओं को ध्यान में रखते हुए ही टिकटों का वितरण होगा जो कार्य करता पार्टी के कार्यकर्ता है और आमजन में मिलकर रहता है उसे ही टिकट मिलेगा।
बैठक में विधानसभा प्रभारी मोहर सिंह गौड़ ने कहा कि कांग्रेस पार्टी जिसको भी चुनाव में टिकट देकर मैदान में उतरती है उसके साथ में कार्यकर्ताओं को लगा है। कार्यकर्ताओं को मेहनत करनी होगी क्योंकि राजस्थान में भाजपा की सरकार है और भाजपा सरकार सारे हथकंडे अपना आएगी। कांग्रेस पार्टी का जो भी उम्मीदवार हो उसके साथ में लगकर उसे विजय करना है।
कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष रामजीलाल ने भी संबोधित किया तो उन्होंने कहा कि अबकी बार टिकटों का वितरण पार्टी अलग तरीके से करेगी जो कार्यकर्ता जीतने लायक होगा और जनता के कार्य करवाता होगा उसे ही टिकट दिया जाएगा। अबकी बार सिफारिश से टिकट नहीं मिलेंगे बूथ के कार्यकर्ता मंडल अध्यक्ष ब्लॉक अध्यक्ष और आमजन में जो मिलकर कार्य करने का उसे ही कांग्रेस पार्टी टिकट देगी। भाजपा पार्टी किसी भी तरह की अफवाह उड़ा सकती है और किसी भी घटना को अंजाम दे सकती है लेकिन कार्यकर्ताओं को मजबूत रहना है और कार्यकर्ताओं को आगामी पंचायत राज्य चुनाव और नगर निकाय के चुनाव में कांग्रेस पार्टी के ही उम्मीदवारों को जिताना है। कांग्रेस पार्टी जिसे भी उम्मीदवार बनाकर भेजेगी उसके साथ में मिलकर कार्य करना है। इस दौरान जिला प्रमुख हीरालाल सैनी, ब्लॉक अध्यक्ष भांडारेज लट्टूरमल सैनी, ब्लॉक अध्यक्ष सिकराय खेमराज मीणा नगर अध्यक्ष राम अवतार गुप्ता सिकंदरा मंडल अध्यक्ष महेश डोलीका, नगर पालिका अध्यक्ष प्रहलाद मीणा, विधानसभा कोऑर्डिनेटर बनवारी लाल मीणा चादेरा उदय सिकराय गुलशन मीणा शाहिद अन्य लोग मौजूदरहे।
    user_पुष्पेन्द्र घूमना
    पुष्पेन्द्र घूमना
    Sikrai, Dausa•
    18 hrs ago
  • EXIT NEWS : नीट पेपर लीक विवाद रुकने का नाम नहीं ले रहा
    1
    EXIT NEWS : नीट पेपर लीक विवाद रुकने का नाम नहीं ले रहा
    user_EXIT NEWS
    EXIT NEWS
    Video editing service सिकराय, दौसा, राजस्थान•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.