Shuru
Apke Nagar Ki App…
.बेगूसराय जिला में #माँ काली अपनी मन्नतें पूरी होने पर प्रसाद व छागड़ चढ़ाने वालों का तांता प्रत्येक मंगलवार व शनिवार को लगा रहता है ,,, . . . . . . . . . . . .
News Bihar
.बेगूसराय जिला में #माँ काली अपनी मन्नतें पूरी होने पर प्रसाद व छागड़ चढ़ाने वालों का तांता प्रत्येक मंगलवार व शनिवार को लगा रहता है ,,, . . . . . . . . . . . .
More news from बिहार and nearby areas
- डीआरएम के समक्ष 29 मई को होगा एक दिवसीय उपवास आंदोलन- मंच निर्माणाधीन भोला टाकीज ओवरब्रिज का रेल विकास एवं विस्तार मंच ने किया निरीक्षण डीआरएम के समक्ष 29 मई को होगा एक दिवसीय उपवास आंदोलन- मंच रेल विकास एवं विस्तार मंच के सदस्यों ने सोमवार को शहर के निर्माणाधीन भोला टाकीज ओवरब्रिज का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मंच के सदस्यों ने निर्माण कार्य की निष्पक्षता, प्रगति, गुणवत्ता एवं सुरक्षा मानकों का जायजा लिया। मंच के प्रतिनिधियों ने कहा कि भोला टाकीज ओवरब्रिज लंबे समय से रेल विकास एवं विस्तार मंच समेत शहरवासियों की महत्वपूर्ण मांग रही है। इसके निर्माण से लोगों को जाम की समस्या से राहत मिलेगी तथा आवागमन सुगम होगा। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य में पक्षपातपूर्ण रवैया एवं किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और कार्य तय समय सीमा के अंदर पूरा होना चाहिए। मंच के सदस्यों ने निर्माण एजेंसी से गुणवत्तापूर्ण एवं पारदर्शी तरीके से कार्य कराने की मांग की। साथ ही कहा कि यदि निर्माण में अनियमितता या देरी हुई तो इसके खिलाफ आंदोलन तेज किया जाएगा। मंच ने घोषणा की कि निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण एवं समय सीमा के भीतर निर्माण कार्य पूरा कराने की मांग आगामी 29 मई को डीआरएम कार्यालय के समक्ष आयोजित उपवास आंदोलन में प्रमुखता से उठाई जाएगी। निरीक्षण के दौरान मंच के संयोजक शत्रुघ्न पंजी, मंच के सदस्य सह पूर्व विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन, भाकपा माले के सुरेंद्र प्रसाद सिंह, राजकुमार चौधरी, राजद के राकेश ठाकुर, शाहीद हुसैन, मनोज राय, राम विनोद पासवान, कांग्रेस के विश्वनाथ सिंह हजारी, सेवानिवृत्त शिक्षक शंकर प्रसाद साह, भाकपा के पिंटू पासवान, सामाजिक कार्यकर्ता अशोक राय, रेल कर्मचारी यूनियन के एस० के० निराला समेत कई अन्य सदस्य एवं स्थानीय लोग मौजूद थे।1
- बेगूसराय के ट्रैफिक चौक पर डॉ. मीरा कुमारी सिंह ने 'सॉल्यूशन डायग्नोस्टिक' सेंटर का उद्घाटन किया। यहाँ अब कम कीमत पर सभी प्रकार की मेडिकल जांच सुविधाएँ उपलब्ध होंगी। इससे बिहार के मरीजों को दिल्ली, मुंबई या पटना जैसे शहरों में जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।1
- पश्चिम एशिया संकट और बढ़ती तेल कीमतों के मद्देनजर, PM मोदी ने देशवासियों से कई अहम अपीलें कीं। उन्होंने विदेशी मुद्रा बचाने, ईंधन खपत घटाने, सार्वजनिक परिवहन अपनाने, विदेशी यात्रा टालने और सोना खरीदने से बचने पर जोर दिया। इसका मकसद भारत को आर्थिक रूप से मजबूत बनाए रखना है।1
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विदेशी मुद्रा बचाने के लिए कोरोना काल के दौरान अपनाए गए कार्य तरीकों को अपनाने का सुझाव दिया है। उन्होंने इनहाउस मीटिंग और ऑनलाइन कार्य करने पर जोर दिया ताकि गैर-जरूरी खर्चों में कमी लाई जा सके। इस पहल का उद्देश्य देश की आर्थिक स्थिति को और मजबूत करना है।1
- बेगूसराय की रिफाइनरी थाना पुलिस ने 5 लीटर देसी शराब के साथ रूपेश कुमार नामक एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। एसपी मनीष ने बताया कि यह कार्रवाई अवैध नशीले पदार्थों के खिलाफ चल रहे विशेष अभियान का हिस्सा है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।1
- जमुई जिले के पबना गांव में हथियारबंद बदमाशों ने दिनदहाड़े SBI बैंक के CSP से डेढ़ लाख रुपये लूट लिए। यह पूरी वारदात CCTV कैमरे में कैद हो गई है, जिसके आधार पर पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही है। बिहार में इस घटना से सुरक्षा व्यवस्था पर एक बार फिर सवाल उठ गए हैं।1
- “सूर्यगढ़ा थाना पुलिस ने प्रेमी जोड़े को किया गिरफ्तार, पूछताछ के बाद भेजा लखीसराय कोर्ट ”..1
- बेगूसराय पुलिस लाइन में एसपी ने अपराध गोष्ठी कर कड़े निर्देश दिए। इस दौरान विभिन्न थानों के गंभीर मामलों पर चर्चा हुई और अधिकारियों को विशेष निगरानी रखने को कहा गया।1