logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सामने से आ रहे वाहन को बचाने के चक्कर में सड़क से उतरा ट्रेलर। ट्रेलर की चपेट में आने से पटरी दुकानदार महिला की मौत। मिहींपुरवा।मोतीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत नानपारा लखीमपुर हाईवे स्थित परवानी गौढ़ी चौराहे पर सड़क किनारे ठेला लगाए महिला पर ट्रेलर चढ़ गया।जिस महिला की मौके पर मौत हो गई।ज्ञात हो कि नानपारा लखीमपुर हाईवे पर स्थित परवानी गौढ़ी चौराहे पर रोडवेज की बसें रुकती हैं।चौराहे पर सड़क की पटरी किनारे गांव के लोग पकौड़ी,चाय,चाट, पान पुड़िया का व्यवसाय ठेला एवं गुमटी रखकर करते हैं।वहीं महिला इमरती देवी भी पान , पुड़िया का ठेला हाइवे के किनारे लगाए हुई थी।मंगलवार को दोपहर में लखीमपुर की ओर से गिट्टी लदा ट्रेलर RJ11GJ 3611आ रहा था। तभी परवानीगौढ़ी चौराहे पर मिहींपुरवा कस्बे से ई रिक्शा आ गया। उसी समय नानपारा की ओर से एक कार भी चौराहे पर आ गई।ई रिक्शा में सवार सवारियों और कार को बचाने के चक्कर में ट्रेलर चालक दाहिने ओर ट्रेलर को मोड़ दिया।ट्रेलर हाईवे किनारे सड़क से पटरी पर उतर गया।वहीं पटरी पर इमरती देवी पत्नी लक्ष्मण जो ठेला लगाई हुई थी। जिनके ऊपर ट्रेलर चढ़ गया।ट्रेलर के चढ़ने से महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। ग्रामीणों ने घटना की सूचना मोतीपुर पुलिस को सूचना दी।सूचना पर पुलिस क्षेत्राधिकारी मिहींपुरवा, प्रद्युम्न सिंह, मोतीपुर थाना प्रभारी आनंद चौरसिया पुलिस टीम के साथ पहुंचे।मृत महिला के शव को बाहर निकलवाकर पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम हेतु जिला चिकित्सालय बहराइच भेजा गया।

6 hrs ago
user_Saket
Saket
पत्रकार मिहीनपुरवा मोतीपुर, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
6 hrs ago

सामने से आ रहे वाहन को बचाने के चक्कर में सड़क से उतरा ट्रेलर। ट्रेलर की चपेट में आने से पटरी दुकानदार महिला की मौत। मिहींपुरवा।मोतीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत नानपारा लखीमपुर हाईवे स्थित परवानी गौढ़ी चौराहे पर सड़क किनारे ठेला लगाए महिला पर ट्रेलर चढ़ गया।जिस महिला की मौके पर मौत हो गई।ज्ञात हो कि नानपारा लखीमपुर हाईवे पर स्थित परवानी गौढ़ी चौराहे पर रोडवेज की बसें रुकती हैं।चौराहे पर सड़क की पटरी किनारे गांव के लोग पकौड़ी,चाय,चाट, पान पुड़िया का व्यवसाय ठेला एवं गुमटी रखकर करते हैं।वहीं महिला इमरती देवी भी पान , पुड़िया का ठेला हाइवे के किनारे लगाए हुई थी।मंगलवार को दोपहर में लखीमपुर की ओर से गिट्टी लदा ट्रेलर RJ11GJ 3611आ रहा था। तभी परवानीगौढ़ी चौराहे पर मिहींपुरवा कस्बे से ई रिक्शा आ गया। उसी समय नानपारा की ओर से एक कार भी चौराहे पर आ गई।ई रिक्शा में सवार सवारियों और कार को बचाने के चक्कर में ट्रेलर चालक दाहिने ओर ट्रेलर को मोड़ दिया।ट्रेलर हाईवे किनारे सड़क से पटरी पर उतर गया।वहीं पटरी पर इमरती देवी पत्नी लक्ष्मण जो ठेला लगाई हुई थी। जिनके ऊपर ट्रेलर चढ़ गया।ट्रेलर के चढ़ने से महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। ग्रामीणों ने घटना की सूचना मोतीपुर पुलिस को सूचना दी।सूचना पर पुलिस क्षेत्राधिकारी मिहींपुरवा, प्रद्युम्न सिंह, मोतीपुर थाना प्रभारी आनंद चौरसिया पुलिस टीम के साथ पहुंचे।मृत महिला के शव को बाहर निकलवाकर पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम हेतु जिला चिकित्सालय बहराइच भेजा गया।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • Post by Sajjan khan
    1
    Post by Sajjan khan
    user_Sajjan khan
    Sajjan khan
    नानपारा, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • Post by Mukesh Kumar
    1
    Post by Mukesh Kumar
    user_Mukesh Kumar
    Mukesh Kumar
    Nurse लखीमपुर, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • लखीमपुर खीरी। भीरा थाना क्षेत्र के ग्राम सोना खुर्द निवासी महिला ने जमीन विवाद में मारपीट का आरोप लगाते हुए महिला एसपी कार्यालय पहुँचकर न्याय की गुहार लगाई है। पीड़िता ने आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
    1
    लखीमपुर खीरी। भीरा थाना क्षेत्र के ग्राम सोना खुर्द निवासी महिला ने जमीन विवाद में मारपीट का आरोप लगाते हुए महिला एसपी कार्यालय पहुँचकर न्याय की गुहार लगाई है। पीड़िता ने आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
    user_Shahnawaz Gauri
    Shahnawaz Gauri
    पत्रकार लखीमपुर, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • मझ गई रेंज के चौखड़ा फार्म में हाथियों का कहर जारी, खून पसीना बहा कर बोई गई फसल को हाथियों ने रौंदा।
    1
    मझ गई रेंज के चौखड़ा फार्म में हाथियों का कहर जारी, खून पसीना बहा कर बोई गई फसल को हाथियों ने रौंदा।
    user_खीरी न्यूज़ अपडेट
    खीरी न्यूज़ अपडेट
    रिपोर्टर लखीमपुर, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • इसकी हर देख के मेरे रोंगटे खड़े हो गए
    1
    इसकी हर देख के मेरे रोंगटे खड़े हो गए
    user_Ravi Verma Bahraich
    Ravi Verma Bahraich
    Lawyer बहराइच, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • बहराइच -: यूजीसी बिल के समर्थन में उतरी भीम आर्मी और मौर्य परिषद,,,, प्रदर्शन कर जमकर की नारेबाजी,,,,, दोनों संगठनों के लोग बोले तत्काल प्रभाव से लागू हो बिल,,,नगर के अम्बेडकर पार्क से कलेक्ट्रेट तक किया प्रदर्शन,,,दोनों संगठनों के बड़ी संख्या में सदस्य और समर्थक रहे मौजूद।
    1
    बहराइच -: यूजीसी बिल के समर्थन में उतरी भीम आर्मी और मौर्य परिषद,,,, प्रदर्शन कर जमकर की नारेबाजी,,,,, दोनों संगठनों के लोग बोले तत्काल प्रभाव से लागू हो बिल,,,नगर के अम्बेडकर पार्क से कलेक्ट्रेट तक किया प्रदर्शन,,,दोनों संगठनों के बड़ी संख्या में सदस्य और समर्थक रहे मौजूद।
    user_सकील अहमद
    सकील अहमद
    Local News Reporter बहराइच, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • शराब के ठेके को महिलाओं ने तहस नहस कर दिया यहां महिलाओं ने शराबियों की हरकत से तंग आकर एक ठेके पर धावा बोल दिया महिलाओं ने शराब दुकान में जमकर तोड़फोड़ की लाखों की शराब सड़क पर फेंक दी , घटना यूपी के ललितपुर की है जिसका वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
    1
    शराब के ठेके को महिलाओं ने तहस नहस कर दिया
यहां महिलाओं ने शराबियों की हरकत से तंग आकर एक ठेके पर धावा बोल दिया
महिलाओं ने शराब दुकान में जमकर तोड़फोड़ की
लाखों की शराब सड़क पर फेंक दी ,
घटना यूपी के ललितपुर की है जिसका वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
    user_खीरी न्यूज़ अपडेट
    खीरी न्यूज़ अपडेट
    रिपोर्टर लखीमपुर, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • दुधवा रोड पर खाद्य सुरक्षा मानकों की उड़ रही धज्जियां, फूड विभाग फेर रहा नजरें पलियाकलां-खीरी। पलिया नगर के दुधवा रोड पर संचालित होटलों में मानक के विपरीत भोजन परोसे जाने का मामला लगातार सामने आ रहा है, लेकिन हैरत की बात यह है कि अब तक फूड विभाग की नजर इन पर नहीं पड़ी। नगर की प्रमुख सड़क पर दर्जनों होटल व ढाबे संचालित हो रहे हैं, जहां न तो साफ-सफाई का ध्यान रखा जा रहा है और न ही खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन किया जा रहा है। इन होटलों में घटिया गुणवत्ता का खाना परोसकर ग्राहकों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। इसके अलावा यहां आने वाले ग्राहकों से खुलेआम मनमाने ढंग से कीमत वसूली की जा रही है। यही हाल दुधवा रोड पर ग्राम वंशीनगर में स्थित महक फैमिली रेस्टोरेंट का है। यहां एक साधारण रोटी के 20 रुपये वसूले जा रहे हैं और वही रोटी मक्खन लगाकर 25 रुपये की दी जा रही है, जबकि अन्य होटलों पर मक्खन की एक टिक्की 15 रुपये की होती है, जो कम से कम चार रोटियों में लग जाती है। पलिया नगर के किसी भी होटल में इतना अधिक पैसा नहीं लिया जाता है। हर होटल में 10 रुपये की रोटी दी जाती है और मक्खन लगाकर वही 15 रुपये की होती है। पलिया में सबसे मसहूर और स्वादिष्ट खाना परोसने वाले मिलन होटल पर भी 10 रुपये की सादा और 15 रुपये की मक्खन रोटी दी जाती है और अरहर की हाफ दाल 60 रुपये की‌ मिलती है, लेकिन महक फैमिली रेस्टोरेंट पर दाल भी 120, 150 रुपये में दी जाती है, जो प्योर अरहर की होती भी नहीं है। इसके अलावा एक क्वाटर चावल की कीमत 30 रुपये वसूली जा रही है, जबकि अन्य होटलों पर क्वाटर चावल की कीमत 15 रुपये होती है। कुल मिलाकर यहां पर खुलेआम जनता से लूट की जा रही है और फूड विभाग मौन साधे हुए है। बता दें कि दुधवा राष्ट्रीय उद्यान को जाने वाले इस मार्ग से प्रतिदिन सैकड़ों पर्यटक गुजरते हैं। बाहर से आने वाले पर्यटकों की मजबूरी का फायदा उठाकर होटल संचालक जमकर लूट कर रहे हैं। पर्यटक भी मजबूरी में महंगे दाम चुकाने को विवश हैं, क्योंकि आसपास वैकल्पिक व्यवस्था नहीं है। सबसे चिंताजनक पहलू यह है कि शिकायतों के बावजूद जिम्मेदार विभागों द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है। फूड विभाग की निष्क्रियता के चलते होटल संचालकों के हौसले बुलंद हैं और वे नियमों को ताक पर रखकर कारोबार कर रहे हैं। स्थानीय नागरिकों एवं सामाजिक संगठनों ने मांग की है कि दुधवा रोड पर संचालित सभी होटलों की सघन जांच कराई जाए, खाद्य गुणवत्ता की जांच हो तथा मनमानी वसूली करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि पर्यटकों और आम लोगों को राहत मिल सके।
    1
    दुधवा रोड पर खाद्य सुरक्षा मानकों की उड़ रही धज्जियां, फूड विभाग फेर रहा नजरें
पलियाकलां-खीरी। पलिया नगर के दुधवा रोड पर संचालित होटलों में मानक के विपरीत भोजन परोसे जाने का मामला लगातार सामने आ रहा है, लेकिन हैरत की बात यह है कि अब तक फूड विभाग की नजर इन पर नहीं पड़ी। नगर की प्रमुख सड़क पर दर्जनों होटल व ढाबे संचालित हो रहे हैं, जहां न तो साफ-सफाई का ध्यान रखा जा रहा है और न ही खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन किया जा रहा है।
इन होटलों में घटिया गुणवत्ता का खाना परोसकर ग्राहकों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। इसके अलावा यहां आने वाले ग्राहकों से खुलेआम मनमाने ढंग से कीमत वसूली की जा रही है। यही हाल दुधवा रोड पर ग्राम वंशीनगर में स्थित महक फैमिली रेस्टोरेंट का है। यहां एक साधारण रोटी के 20 रुपये वसूले जा रहे हैं और वही रोटी मक्खन लगाकर 25 रुपये की दी जा रही है, जबकि अन्य होटलों पर मक्खन की एक टिक्की 15 रुपये की होती है, जो कम से कम चार रोटियों में लग जाती है। पलिया नगर के किसी भी होटल में इतना अधिक पैसा नहीं लिया जाता है। हर होटल में 10 रुपये की रोटी दी जाती है और मक्खन लगाकर वही 15 रुपये की होती है। पलिया में सबसे मसहूर और स्वादिष्ट खाना परोसने वाले मिलन होटल पर भी 10 रुपये की सादा और 15 रुपये की मक्खन रोटी दी जाती है और अरहर की हाफ दाल 60 रुपये की‌ मिलती है, लेकिन महक फैमिली रेस्टोरेंट पर दाल भी 120, 150 रुपये में दी जाती है, जो प्योर अरहर की होती भी नहीं है। इसके अलावा एक क्वाटर चावल की कीमत 30 रुपये वसूली जा रही है, जबकि अन्य होटलों पर क्वाटर चावल की कीमत 15 रुपये होती है। कुल मिलाकर यहां पर खुलेआम जनता से लूट की जा रही है और फूड विभाग मौन साधे हुए है।
बता दें कि दुधवा राष्ट्रीय उद्यान को जाने वाले इस मार्ग से प्रतिदिन सैकड़ों पर्यटक गुजरते हैं। बाहर से आने वाले पर्यटकों की मजबूरी का फायदा उठाकर होटल संचालक जमकर लूट कर रहे हैं। पर्यटक भी मजबूरी में महंगे दाम चुकाने को विवश हैं, क्योंकि आसपास वैकल्पिक व्यवस्था नहीं है।
सबसे चिंताजनक पहलू यह है कि शिकायतों के बावजूद जिम्मेदार विभागों द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है। फूड विभाग की निष्क्रियता के चलते होटल संचालकों के हौसले बुलंद हैं और वे नियमों को ताक पर रखकर कारोबार कर रहे हैं।
स्थानीय नागरिकों एवं सामाजिक संगठनों ने मांग की है कि दुधवा रोड पर संचालित सभी होटलों की सघन जांच कराई जाए, खाद्य गुणवत्ता की जांच हो तथा मनमानी वसूली करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि पर्यटकों और आम लोगों को राहत मिल सके।
    user_Rajisthan Media
    Rajisthan Media
    लखीमपुर खीरी, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • जिला लखीमपुर क्षेत्र निघासन रोड गांव लुधौरी चौराहे से लग भाग 10 मीटर की दूरी पर हुआ एक्सीडेंट बहुत ही ख़तरनाक राजकुमार जाटव जी की रिपोर्ट
    2
    जिला लखीमपुर क्षेत्र निघासन रोड गांव लुधौरी चौराहे से लग भाग 10 मीटर की दूरी पर हुआ एक्सीडेंट बहुत ही ख़तरनाक राजकुमार जाटव जी की रिपोर्ट
    user_राजकुमार जाटव किंग रिपोर्ट
    राजकुमार जाटव किंग रिपोर्ट
    Local News Reporter निघासन, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.