logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

छिंदवाड़ा में जनगणना 2027 की तैयारियां तेज मध्यप्रदेश में जनगणना 2027 के प्रथम चरण की शुरुआत के साथ ही तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में आज छिंदवाड़ा के शासकीय पीजी कॉलेज में प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों के द्वितीय बैच के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण सत्र प्रारंभ हुआ। प्रशिक्षण सत्र के पहले दिन 15 कर्मी अनुपस्थित रहे, जिनके विरुद्ध कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। प्रशिक्षण कार्यक्रम नगर जनगणना अधिकारी श्री कमलेश निर्गुंडकर के मार्गदर्शन में, जिला जनगणना प्रभारी श्री अनुज सोलंकी एवं फील्ड ट्रेनर्स द्वारा संचालित किया गया। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को घर-घर जाकर मकान सूचीकरण की प्रक्रिया, भवन, परिवार एवं जनगणना मकान की परिभाषाएं, साथ ही जनगणना अधिनियम एवं नियमों की विस्तृत जानकारी दी गई। फील्ड ट्रेनर्स क्रमशः श्री पुरुषोत्तम शेंडे, श्री पराग कटारे, श्री संजय कुमार ठाकुर, श्री अखलेश सूर्यवंशी, श्रीमती गीता बांदेवार, श्री विध्या भूषण, श्री गया प्रसाद बंजारा एवं श्री इम्तिया खान हैं। प्रशिक्षण के दौरान नगर निगम उपायुक्त श्री आर.एस.बाथम, सहायक आयुक्त सुश्री मीना कोरी, सहायक यंत्री श्री विवेक चौहान, सुश्री प्रीति दुबे एवं श्री राजेंद्र सोनी भी उपस्थित थे। जनगणना 2027 के प्रथम चरण में स्व-गणना 16 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 तक की जाएगी, जबकि मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य 1 मई से 30 मई 2026 तक संपन्न होगा। इस बार जनगणना में डिजिटल-प्रथम दृष्टिकोण अपनाया गया है। इसके तहत भौतिक मकान सूचीकरण अभियान (एचएलओ) शुरू होने से पहले 15 दिनों की वैकल्पिक ऑनलाइन स्व-गणना की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। नागरिक 16 अप्रैल से 30 अप्रैल के बीच आधिकारिक पोर्टल se.census.gov.in पर जाकर अपने परिवार का विवरण ऑनलाइन दर्ज कर सकते हैं। सफल पंजीकरण के बाद उन्हें एक विशिष्ट पहचान संख्या (SEID) प्राप्त होगी, जो आगे की प्रक्रिया में सहायक होगी। अभियान का मुख्य संदेश— “चलो निभाएं अपनी जिम्मेदारी, करें जनगणना में भागीदारी”— नागरिकों को सक्रिय सहभागिता के लिए प्रेरित कर रहा है। प्रशासन का मानना है कि सटीक और पूर्ण जानकारी से सरकारी योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन में मदद मिलेगी। नगर पालिक निगम द्वारा जागरूकता के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। नागरिकों की सुविधा के लिए हेल्पलाइन नंबर 1855 भी जारी किया गया है।

5 hrs ago
user_यश भारत
यश भारत
Local News Reporter छिंदवाड़ा नगर, छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश•
5 hrs ago
eefd7dc6-ad72-4ea1-ba4e-d6a1fe9d8a6c

छिंदवाड़ा में जनगणना 2027 की तैयारियां तेज मध्यप्रदेश में जनगणना 2027 के प्रथम चरण की शुरुआत के साथ ही तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में आज छिंदवाड़ा के शासकीय पीजी कॉलेज में प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों के द्वितीय बैच के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण सत्र प्रारंभ हुआ। प्रशिक्षण सत्र के पहले दिन 15 कर्मी अनुपस्थित रहे, जिनके विरुद्ध कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। प्रशिक्षण कार्यक्रम नगर जनगणना अधिकारी श्री कमलेश निर्गुंडकर के मार्गदर्शन में, जिला जनगणना प्रभारी श्री अनुज सोलंकी एवं फील्ड ट्रेनर्स द्वारा संचालित किया गया। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को घर-घर जाकर मकान सूचीकरण की प्रक्रिया, भवन, परिवार एवं जनगणना मकान की परिभाषाएं, साथ ही जनगणना अधिनियम एवं नियमों की विस्तृत जानकारी दी गई। फील्ड ट्रेनर्स क्रमशः श्री पुरुषोत्तम शेंडे, श्री पराग कटारे, श्री संजय कुमार ठाकुर, श्री अखलेश सूर्यवंशी, श्रीमती गीता बांदेवार, श्री विध्या भूषण, श्री गया प्रसाद बंजारा एवं श्री इम्तिया खान हैं। प्रशिक्षण के दौरान नगर निगम उपायुक्त श्री आर.एस.बाथम, सहायक आयुक्त सुश्री मीना कोरी, सहायक यंत्री श्री विवेक चौहान, सुश्री प्रीति दुबे एवं श्री राजेंद्र सोनी भी

b1351d84-c785-4fb3-b5b0-534159468058

उपस्थित थे। जनगणना 2027 के प्रथम चरण में स्व-गणना 16 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 तक की जाएगी, जबकि मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य 1 मई से 30 मई 2026 तक संपन्न होगा। इस बार जनगणना में डिजिटल-प्रथम दृष्टिकोण अपनाया गया है। इसके तहत भौतिक मकान सूचीकरण अभियान (एचएलओ) शुरू होने से पहले 15 दिनों की वैकल्पिक ऑनलाइन स्व-गणना की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। नागरिक 16 अप्रैल से 30 अप्रैल के बीच आधिकारिक पोर्टल se.census.gov.in पर जाकर अपने परिवार का विवरण ऑनलाइन दर्ज कर सकते हैं। सफल पंजीकरण के बाद उन्हें एक विशिष्ट पहचान संख्या (SEID) प्राप्त होगी, जो आगे की प्रक्रिया में सहायक होगी। अभियान का मुख्य संदेश— “चलो निभाएं अपनी जिम्मेदारी, करें जनगणना में भागीदारी”— नागरिकों को सक्रिय सहभागिता के लिए प्रेरित कर रहा है। प्रशासन का मानना है कि सटीक और पूर्ण जानकारी से सरकारी योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन में मदद मिलेगी। नगर पालिक निगम द्वारा जागरूकता के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। नागरिकों की सुविधा के लिए हेल्पलाइन नंबर 1855 भी जारी किया गया है।

More news from Madhya Pradesh and nearby areas
  • “नरवाई की आग बनी काल! फसल, जंगल और जिंदगी—सब खतरे में…”
    1
    “नरवाई की आग बनी काल! फसल, जंगल और जिंदगी—सब खतरे में…”
    user_BS News Network
    BS News Network
    Local News Reporter Seoni, Madhya Pradesh•
    2 hrs ago
  • नेशनल पार्क क्षेत्र में बाघन अपने शावकों के साथ जंगल में घूमते नजर आई पर्यटकों ने कैमरा में किया कैद वीडियो हुए वायरल
    1
    नेशनल पार्क क्षेत्र में  बाघन अपने  शावकों के साथ जंगल में घूमते नजर आई पर्यटकों ने कैमरा में किया कैद वीडियो हुए वायरल
    user_बिहारीलाल सोनी
    बिहारीलाल सोनी
    पत्रकार कुरई, सिवनी, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • सिवनी की 5 बड़ी खबरें: भीषण गर्मी का कहर, स्कूल टाइम में बदलाव, आग से फसल तबाह, अनोखा पारिवारिक मामला और रेल परियोजना से विकास की आस
    1
    सिवनी की 5 बड़ी खबरें: भीषण गर्मी का कहर, स्कूल टाइम में बदलाव, आग से फसल तबाह, अनोखा पारिवारिक मामला और रेल परियोजना से विकास की आस
    user_सरवन वर्मा पत्रकार
    सरवन वर्मा पत्रकार
    Journalist कुरई, सिवनी, मध्य प्रदेश•
    12 hrs ago
  • *सिवनी पुलिस की अभिनव पहल "सृजन 2" का भव्य समापन* *नन्हें-मुन्हें बच्चों ने दी मनमोहक सांस्कृतिक और साहसिक प्रस्तुतियां* *बच्चों केअभिभावकों,माता- पिता की गरिमामय उपस्थिति भी साथ रही।* पुलिस मुख्यालय मध्यप्रदेश, भोपाल के नवाचार "सृजन" अभियान के अभिनव प्रयासों के क्रम में सिवनी पुलिस का "सृजन 2" कार्यक्रम जो 31 जनवरी 2026 से प्रारंभ हुआ था, का 18 अप्रैल 2026 को सांस्कृतिक संध्या का सिवनी विधायक श्री दिनेश राय 'मुनमुन' जी,जिला कलेक्टर महोदया श्रीमती नेहा मीणा जी और पुलिस अधीक्षक महोदय श्री सुनील मेहता के शुभ आतिथ्य व कर कमलों से सम्पन्न हुआ। "सृजन" कार्यक्रम की उक्त गतिविधियों में सिवनी शहर की विशेष बस्तियां (जहां सापेक्षिक वंचन,गरीबी,नशा और अपराध व्याप्त हैं) उन स्थानों से बच्चों को उनके परिवारों से संवाद कर जोड़ा गया और पुलिस लाइन सिवनी में नियमित 3 बजे से 6 बजे तक उन्हें मुक्त कक्षाओं के माध्यम से विभिन्न प्रकार की व्यक्तित्व निर्माण की गतिविधियां सिखाई गई,जिसमें उनकी अभिरुचि के खेल,कराते,चित्रकला,रंगोली,नृत्य,गीत गायन,कविता,नृत्य,नाटक,टीम भावना,अनुशासन,अच्छी आदतें और व्यवहार,अच्छा व्यक्ति और नागरिक बनने के गुण,अल्प संसाधन मे भी कैसे अपनी प्रतिभा का विकास करें के साथ -साथ विभिन्न प्रकार की हेल्प लाइन 1090,1098,1930,112 और हर प्रकार के नशे से दूर रहने,साइबर सुरक्षा व यातायात जागरूकता से उन्हें कनेक्ट किया गया,बेहतर भविष्य व कैरियर काउंसिलिंग हेतू दिशा लर्निंग सेंटर,कंट्रोल रूम और विभिन्न संस्थाओं का भ्रमण कराया गया।
    1
    *सिवनी पुलिस की अभिनव पहल "सृजन 2" का भव्य समापन*
*नन्हें-मुन्हें बच्चों ने दी मनमोहक सांस्कृतिक और साहसिक प्रस्तुतियां*
*बच्चों केअभिभावकों,माता- पिता की गरिमामय उपस्थिति भी साथ रही।*
पुलिस मुख्यालय मध्यप्रदेश, भोपाल के नवाचार "सृजन" अभियान के अभिनव प्रयासों के क्रम में सिवनी पुलिस का "सृजन 2" कार्यक्रम जो 31 जनवरी 2026 से प्रारंभ हुआ था, का 18 अप्रैल 2026 को सांस्कृतिक संध्या का सिवनी विधायक श्री दिनेश राय 'मुनमुन' जी,जिला कलेक्टर महोदया श्रीमती नेहा मीणा जी और पुलिस अधीक्षक महोदय श्री सुनील मेहता के शुभ आतिथ्य व कर कमलों से सम्पन्न हुआ।
"सृजन" कार्यक्रम की उक्त गतिविधियों में सिवनी शहर की विशेष बस्तियां (जहां सापेक्षिक वंचन,गरीबी,नशा और अपराध व्याप्त हैं) उन स्थानों से बच्चों को उनके परिवारों से संवाद कर जोड़ा गया और पुलिस लाइन सिवनी में नियमित 3 बजे से 6 बजे तक उन्हें मुक्त कक्षाओं के माध्यम से विभिन्न प्रकार की व्यक्तित्व निर्माण की गतिविधियां सिखाई गई,जिसमें उनकी अभिरुचि के खेल,कराते,चित्रकला,रंगोली,नृत्य,गीत गायन,कविता,नृत्य,नाटक,टीम भावना,अनुशासन,अच्छी आदतें और व्यवहार,अच्छा व्यक्ति और नागरिक बनने के गुण,अल्प संसाधन मे भी कैसे अपनी प्रतिभा का विकास करें के साथ -साथ विभिन्न प्रकार की हेल्प लाइन 1090,1098,1930,112 और हर प्रकार के नशे से दूर रहने,साइबर सुरक्षा व यातायात जागरूकता से उन्हें कनेक्ट किया गया,बेहतर भविष्य व कैरियर काउंसिलिंग हेतू दिशा लर्निंग सेंटर,कंट्रोल रूम और विभिन्न संस्थाओं का भ्रमण कराया गया।
    user_Ramkumar Prajapati
    Ramkumar Prajapati
    Classified ads newspaper publisher कुरई, सिवनी, मध्य प्रदेश•
    16 hrs ago
  • पांढुर्णा:-आक्रोशित नागरिकों का विरोध प्रदर्शन, स्थिति संभालने पुलिस पहुंची। मोहगांव स्थित इंडियन गैस एजेंसी में आज उस समय हंगामा मच गया, जब समय पर गैस सिलेंडर नहीं मिलने से स्थानीय नागरिकों का आक्रोश फूट पड़ा। गैस वितरण में लगातार हो रही देरी और अव्यवस्था से परेशान लोगों ने एजेंसी के खिलाफ हल्ला बोलते हुए विरोध प्रदर्शन किया। नागरिकों का आरोप है कि उन्हें समय पर गैस उपलब्ध नहीं कराई जा रही, जिससे रोजमर्रा की जिंदगी प्रभावित हो रही है। स्थिति को बिगड़ता देख मौके पर पुलिस पहुंची और हालात को काबू में करने का प्रयास किया। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है, लेकिन नागरिकों में एजेंसी के प्रति नाराजगी बनी हुई है।
    1
    पांढुर्णा:-आक्रोशित नागरिकों का विरोध प्रदर्शन, स्थिति संभालने पुलिस पहुंची।
मोहगांव स्थित इंडियन गैस एजेंसी में आज उस समय हंगामा मच गया, जब समय पर गैस सिलेंडर नहीं मिलने से स्थानीय नागरिकों का आक्रोश फूट पड़ा।
गैस वितरण में लगातार हो रही देरी और अव्यवस्था से परेशान लोगों ने एजेंसी के खिलाफ हल्ला बोलते हुए विरोध प्रदर्शन किया। नागरिकों का आरोप है कि उन्हें समय पर गैस उपलब्ध नहीं कराई जा रही, जिससे रोजमर्रा की जिंदगी प्रभावित हो रही है।
स्थिति को बिगड़ता देख मौके पर पुलिस पहुंची और हालात को काबू में करने का प्रयास किया।
फिलहाल स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है, लेकिन नागरिकों में एजेंसी के प्रति नाराजगी बनी हुई है।
    user_Roshan Kapse
    Roshan Kapse
    पांढुर्ना, छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश•
    16 hrs ago
  • नशे के खिलाफ सख्ती: कोतवाली पुलिस ने 30 हजार की ब्राउन शुगर की जब्त 🔹*शहर में नशे पर वार: कोतवाली पुलिस ने दो तस्करों को दबोचा* 🔹 *ब्राउन शुगर बेचने की फिराक में थे आरोपी, पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा* 🔹*पुलिस की सतर्कता से नाकाम हुआ नशे का कारोबार, दो गिरफ्तार* 🔹जिला बैतूल में अवैध मादक पदार्थों की रोकथाम एवं शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेन्द्र जैन द्वारा लगातार सख्त निर्देश दिए जा रहे हैं। उक्त निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती कमला जोशी एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्री सुनील लाटा के मार्गदर्शन में थाना कोतवाली प्रभारी निरीक्षक देवकरण डेहरिया के नेतृत्व में टीम द्वारा प्रभावी कार्रवाई की गई। 🔹*घटना का संक्षिप्त विवरण* दिनांक 19.04.2026 को कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि दो व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में खड़े होकर ब्राउन शुगर की बिक्री करने की फिराक में हैं। सूचना पर तत्काल पुलिस टीम द्वारा बताए गए स्थान पर पहुंचकर घेराबंदी की गई तथा विधि सम्मत कार्यवाही करते हुए संदिग्धों की तलाशी ली गई। 🔹तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से लगभग 02 ग्राम ब्राउन शुगर, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 30,000 रुपये है, बरामद की गई। दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। आरोपियों से पूछताछ जारी है, जिससे मादक पदार्थ उपलब्ध कराने वाले अन्य व्यक्तियों एवं गिरोह के संबंध में जानकारी प्राप्त कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। 🔹 *गिरफ्तार आरोपी:* 1. *लक्कीराज गोस्वामी* 2. *प्रभांशु डोंगरे* 🔹 *जप्त मादक पदार्थ:* *02 ग्राम ब्राउन शुगर (कीमत लगभग 30,000 रुपये)* 🔹 *सराहनीय भूमिका:* निरीक्षक देवकरण डेहरिया, उप निरीक्षक छत्रपाल धुर्वे, उप निरीक्षक उत्तम मस्तकार, प्रधान आरक्षक स्यू उइके, आरक्षक अनिरुद्ध, आरक्षक नितिन चौहान, आरक्षक सोनू सूरवंशी, आरक्षक उज्जवल दुबे , आरक्षक दीपेंद्र सिंह साइबर सेल की सराहनीय भूमिका रही। 🔹 *पुलिस अधीक्षक बैतूल की अपील:* पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेन्द्र जैन ने आमजन से अपील की है कि वे नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में पुलिस का सहयोग करें। यदि किसी भी व्यक्ति को मादक पदार्थों के क्रय-विक्रय या अवैध गतिविधियों की जानकारी मिलती है, तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। 🔹उन्होंने युवाओं से विशेष रूप से अपील की है कि वे नशे से दूर रहें और समाज को नशामुक्त बनाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं।
    1
    नशे के खिलाफ सख्ती: कोतवाली पुलिस ने 30 हजार की ब्राउन शुगर की जब्त
🔹*शहर में नशे पर वार: कोतवाली पुलिस ने दो तस्करों को दबोचा* 
🔹 *ब्राउन शुगर बेचने की फिराक में थे आरोपी, पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा* 
🔹*पुलिस की सतर्कता से नाकाम हुआ नशे का कारोबार, दो गिरफ्तार*
🔹जिला बैतूल में अवैध मादक पदार्थों की रोकथाम एवं शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेन्द्र जैन द्वारा लगातार सख्त निर्देश दिए जा रहे हैं। उक्त निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती कमला जोशी एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्री सुनील लाटा के मार्गदर्शन में थाना कोतवाली प्रभारी निरीक्षक देवकरण डेहरिया के नेतृत्व में टीम द्वारा प्रभावी कार्रवाई की गई।
🔹*घटना का संक्षिप्त विवरण* 
दिनांक 19.04.2026 को कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि दो व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में खड़े होकर ब्राउन शुगर की बिक्री करने की फिराक में हैं। सूचना पर तत्काल पुलिस टीम द्वारा बताए गए स्थान पर पहुंचकर घेराबंदी की गई तथा विधि सम्मत कार्यवाही करते हुए संदिग्धों की तलाशी ली गई।
🔹तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से लगभग 02 ग्राम ब्राउन शुगर, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 30,000 रुपये है, बरामद की गई। दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।
आरोपियों से पूछताछ जारी है, जिससे मादक पदार्थ उपलब्ध कराने वाले अन्य व्यक्तियों एवं गिरोह के संबंध में जानकारी प्राप्त कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
🔹 *गिरफ्तार आरोपी:* 
1. *लक्कीराज गोस्वामी* 
2. *प्रभांशु डोंगरे* 
🔹 *जप्त मादक पदार्थ:* 
*02 ग्राम ब्राउन शुगर (कीमत लगभग 30,000 रुपये)*
🔹 *सराहनीय भूमिका:* 
निरीक्षक देवकरण डेहरिया, उप निरीक्षक छत्रपाल धुर्वे, उप निरीक्षक उत्तम मस्तकार, प्रधान आरक्षक स्यू उइके, आरक्षक अनिरुद्ध, आरक्षक नितिन चौहान, आरक्षक सोनू सूरवंशी, आरक्षक उज्जवल दुबे , आरक्षक दीपेंद्र सिंह साइबर सेल की सराहनीय भूमिका रही।
🔹 *पुलिस अधीक्षक बैतूल की अपील:* 
पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेन्द्र जैन ने आमजन से अपील की है कि वे नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में पुलिस का सहयोग करें। यदि किसी भी व्यक्ति को मादक पदार्थों के क्रय-विक्रय या अवैध गतिविधियों की जानकारी मिलती है, तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।
🔹उन्होंने युवाओं से विशेष रूप से अपील की है कि वे नशे से दूर रहें और समाज को नशामुक्त बनाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं।
    user_M. Afsar khan
    M. Afsar khan
    Local News Reporter Multai, Betul•
    8 hrs ago
  • शादी समारोह से लौट रहे बाइक सावर युवकों सड़क हादसे का शिकार हुए हादसे में एक युवक की मौत दो की हालत गंभीर अमरवाड़ा थाना क्षेत्र के पिंडरई के पास हुआ हादसा...सूचना मिलते ही सिंगोड़ी पुलिस आरक्षक इंद्रजीत सिंह मौके पर पहुंचे और घायलों को उपचार के लिए अमरवाड़ा अस्पताल पहुंचाया... दरअसल बताया जा रहा है कि बाइक सवार युवक अमरवाड़ा से छिंदवाड़ा की तरफ आ रहे थे इसी दौरान सड़क हादसे का शिकार हो गए फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है
    1
    शादी समारोह से लौट रहे बाइक  सावर युवकों सड़क हादसे का शिकार हुए हादसे में एक युवक की मौत दो की हालत गंभीर
अमरवाड़ा थाना क्षेत्र के पिंडरई के पास हुआ हादसा...सूचना मिलते ही सिंगोड़ी पुलिस आरक्षक इंद्रजीत सिंह मौके पर पहुंचे और घायलों को उपचार के लिए अमरवाड़ा अस्पताल पहुंचाया... दरअसल बताया जा रहा है कि बाइक सवार युवक अमरवाड़ा से छिंदवाड़ा की तरफ आ रहे थे इसी दौरान सड़क हादसे का शिकार हो गए फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है
    user_KB live News
    KB live News
    छिंदवाड़ा नगर, छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा का अल्प प्रवास, स्थानीय लोगों ने किया भव्य स्वागत
    1
    पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा का अल्प प्रवास, स्थानीय लोगों ने किया भव्य स्वागत
    user_BS News Network
    BS News Network
    Local News Reporter Seoni, Madhya Pradesh•
    2 hrs ago
  • सिवनी कलेक्टर ने चौपाल लगाकर ग्रामीणों से किया सीधा संवाद
    1
    सिवनी कलेक्टर ने चौपाल लगाकर ग्रामीणों से किया सीधा संवाद
    user_बिहारीलाल सोनी
    बिहारीलाल सोनी
    पत्रकार कुरई, सिवनी, मध्य प्रदेश•
    12 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.