logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

पुलिस अधीक्षक नगर द्वारा देर रात्रि थाना बन्नादेवी एवं कोतवाली नगर क्षेत्र का किया भ्रमण, रात्रि ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल को किया चेक, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश #अलीगढ़ आज दिनांक 26.08.2026 को पुलिस अधीक्षक नगर श्री आदित्य बंसल द्वारा देर रात्रि थाना बन्नादेवी एवं कोतवाली नगर का भ्रमण/निरीक्षण किया गया। इस दौरान रात्रि ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल को चेक करते हुए उनकी ड्यूटी एवं सतर्कता का जायजा लिया गया। ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को क्षेत्र में लगातार प्रभावी गश्त करने, संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की सतर्कता से चेकिंग करने तथा किसी भी आकस्मिक स्थिति में तत्काल प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही क्षेत्र में कानून-व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने तथा रात्रि के समय विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए।

1 hr ago
user_MD News ( Aligarh)
MD News ( Aligarh)
इगलास, अलीगढ़, उत्तर प्रदेश•
1 hr ago
21f33d27-72ee-43a3-ad81-bb24bae40a14

पुलिस अधीक्षक नगर द्वारा देर रात्रि थाना बन्नादेवी एवं कोतवाली नगर क्षेत्र का किया भ्रमण, रात्रि ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल को किया चेक, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश #अलीगढ़ आज दिनांक 26.08.2026 को पुलिस अधीक्षक नगर श्री आदित्य बंसल द्वारा देर रात्रि थाना बन्नादेवी एवं कोतवाली नगर का भ्रमण/निरीक्षण किया गया। इस दौरान रात्रि ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल को चेक करते हुए उनकी ड्यूटी एवं सतर्कता का जायजा लिया गया। ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को क्षेत्र में लगातार प्रभावी गश्त करने, संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की सतर्कता से चेकिंग करने तथा किसी भी आकस्मिक स्थिति में तत्काल प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही क्षेत्र में कानून-व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने तथा रात्रि के समय विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • स्टेडियम निर्माण को लेकर गरमाया मामला, विधायक राजकुमार सहयोगी के बयान और युवाओं की मांगों के बीच क्या है पूरा मामला
    1
    स्टेडियम निर्माण को लेकर गरमाया मामला, विधायक राजकुमार सहयोगी के बयान और युवाओं की मांगों के बीच क्या है पूरा मामला
    user_MD News ( Aligarh)
    MD News ( Aligarh)
    इगलास, अलीगढ़, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • पटना में छात्रों का डबल इंजन वाला भाजपा सरकार द्वारा बर्बर दमन शर्मनाक है! अपने अधिकार और भविष्य की मांग को लेकर लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन कर रहे छात्रों पर लाठीचार्ज, वाटर कैनन का प्रयोग और उन्हें खदेड़ने के लिए बुलेटप्रूफ CRPF बख्तरबंद गाड़ी (MPV) का इस्तेमाल बेहद निंदनीय है। छात्र आंदोलन के दौरान महिला अभ्यर्थी को पुलिस द्वारा घसीटकर ले जाना भी बेहद आपत्तिजनक और शर्मनाक है। युवाओं के भविष्य के साथ अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। लाठियों और दमन से छात्रों की आवाज नहीं दबाई जा सकती। #TRE4 #Protest #Patna #Students #StudentProtest
    4
    पटना में छात्रों का डबल इंजन वाला भाजपा सरकार द्वारा बर्बर दमन शर्मनाक है!
अपने अधिकार और भविष्य की मांग को लेकर लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन कर रहे छात्रों पर लाठीचार्ज, वाटर कैनन का प्रयोग और उन्हें खदेड़ने के लिए बुलेटप्रूफ CRPF बख्तरबंद गाड़ी (MPV) का इस्तेमाल बेहद निंदनीय है।
छात्र आंदोलन के दौरान महिला अभ्यर्थी को पुलिस द्वारा घसीटकर ले जाना भी बेहद आपत्तिजनक और शर्मनाक है।
युवाओं के भविष्य के साथ अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। लाठियों और दमन से छात्रों की आवाज नहीं दबाई जा सकती।
#TRE4 #Protest #Patna #Students #StudentProtest
    user_बहुजन मिडिया टीवी
    बहुजन मिडिया टीवी
    Local Politician Sasni•
    1 hr ago
  • सासनी के बरसै गांव में मारपीट और गाली-गलौज, दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज सासनी के बरसै गांव में मारपीट और गाली-गलौज, दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज सासनी (हाथरस)। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत बरसै गांव में मारपीट और गाली-गलौज का एक मामला सामने आया है, जिसका वीडियो भी वायरल हुआ था। घटना के संबंध में प्रार्थीनी बेबी देवी पत्नी स्वर्गीय जुगेन्द्र सिंह ने थाने में तहरीर दी है। तहरीर के मुताबिक प्रार्थीनी की पुत्री ज्योति कुमार और इच्छा कुमारी के साथ वंस व यश पुत्रगण रणवीर सिंह ने गाली-गलौज करते हुए ईंट से मारपीट की, जिससे इच्छा के पैर में चोट आ गई। पीड़िता ने थाने में तहरीर देकर गुहार लगाई है कि इस मामले में उचित सुनवाई की जाए। शिकायत और वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और आगे की जांच एसआई महेश पाल सिंह को सौंप दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
    1
    सासनी के बरसै गांव में मारपीट और गाली-गलौज, दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज
सासनी के बरसै गांव में मारपीट और गाली-गलौज, दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज
सासनी (हाथरस)। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत बरसै गांव में मारपीट और गाली-गलौज का एक मामला सामने आया है, जिसका वीडियो भी वायरल हुआ था। घटना के संबंध में प्रार्थीनी बेबी देवी पत्नी स्वर्गीय जुगेन्द्र सिंह ने थाने में तहरीर दी है।
तहरीर के मुताबिक प्रार्थीनी की पुत्री ज्योति कुमार और इच्छा कुमारी के साथ वंस व यश पुत्रगण रणवीर सिंह ने गाली-गलौज करते हुए ईंट से मारपीट की, जिससे इच्छा के पैर में चोट आ गई। पीड़िता ने थाने में तहरीर देकर गुहार लगाई है कि इस मामले में उचित सुनवाई की जाए।
शिकायत और वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और आगे की जांच एसआई महेश पाल सिंह को सौंप दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
    user_Journalists Sasni
    Journalists Sasni
    पत्रकार सासनी, हाथरस, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • मथुरा जिला कांग्रेस कार्यालय पर जिला अध्यक्ष कांग्रेस पद के उम्मीदवारों के नामांकन की प्रक्रिया संपन्न हुई
    1
    मथुरा जिला कांग्रेस कार्यालय पर जिला अध्यक्ष कांग्रेस पद के उम्मीदवारों के नामांकन की प्रक्रिया संपन्न हुई
    user_Brajvir Singh
    Brajvir Singh
    हाथरस, हाथरस, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • तीन बकरियों को चोरी कर ले गए चोर, पुलिस चोरों की जांच में जुटी हाथरस जनपद के थाना मुरशहन क्षेत्र के गांव जटोई में अज्ञात चोरों ने तीन बकरियों की चोरी करके घटना को नजम डे दिया. यह घटना 24 तारीख की रात्रि की बटाई जा रही है. पीड़ित रामेश्वर पशुओं की वनी में ही बकरियों के पास सो रहे थे तभी अज्ञात चोर चार पहिया वाहन में आये और बकरियों को चोरी कर ले गए. पीड़ित ने 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी घटना स्थल पर पुलिस ने पहुंचकर निरीक्षण किया पुलिस चोरों की तलाश में जुटी हुई है.
    3
    तीन बकरियों को चोरी कर ले गए चोर, पुलिस चोरों की जांच में जुटी 
हाथरस जनपद के थाना मुरशहन क्षेत्र के गांव जटोई में अज्ञात चोरों ने तीन बकरियों की चोरी करके घटना को नजम डे दिया. यह घटना 24 तारीख की रात्रि की बटाई जा रही है. पीड़ित रामेश्वर पशुओं की वनी में ही बकरियों के पास सो रहे थे तभी अज्ञात चोर चार पहिया वाहन में आये और बकरियों को चोरी कर ले गए. पीड़ित ने 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी घटना स्थल पर पुलिस ने पहुंचकर निरीक्षण किया पुलिस चोरों की तलाश में जुटी हुई है.
    user_कैलाश चौधरी
    कैलाश चौधरी
    Local News Reporter हाथरस, हाथरस, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • हाथरस सिकंदराराऊ में सड़क हादसा, ऑटो सवार व्यक्ति की मौत हाथरस। सिकंदराराऊ कोतवाली क्षेत्र में सोमवार देर रात गांव टीकरी के पास हुए सड़क हादसे में ऑटो सवार 55 वर्षीय व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद टक्कर मारने वाला ऑटो चालक अपना वाहन मौके पर छोड़कर फरार हो गया। मृतक की पहचान भटीकरा गांव निवासी पप्पू पुत्र प्रकाशी के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार पप्पू नोएडा में परिवार के साथ रहकर सिलाई का काम करता था। वह अपने बीमार रिश्तेदार से मिलने गांव मानिकपुर जा रहा था। बताया गया कि टीकरी के पास पप्पू ऑटो के किनारे बैठा हुआ था। इसी दौरान सामने से तेज रफ्तार में आए दूसरे ऑटो ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि पप्पू गंभीर रूप से घायल हो गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हादसे में ऑटो में सवार अन्य यात्री सुरक्षित बच गए। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। फरार ऑटो चालक की तलाश की जा रही है।
    1
    हाथरस सिकंदराराऊ में सड़क हादसा, ऑटो सवार व्यक्ति की मौत


हाथरस। सिकंदराराऊ कोतवाली क्षेत्र में सोमवार देर रात गांव टीकरी के पास हुए सड़क हादसे में ऑटो सवार 55 वर्षीय व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद टक्कर मारने वाला ऑटो चालक अपना वाहन मौके पर छोड़कर फरार हो गया।
मृतक की पहचान भटीकरा गांव निवासी पप्पू पुत्र प्रकाशी के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार पप्पू नोएडा में परिवार के साथ रहकर सिलाई का काम करता था। वह अपने बीमार रिश्तेदार से मिलने गांव मानिकपुर जा रहा था।
बताया गया कि टीकरी के पास पप्पू ऑटो के किनारे बैठा हुआ था। इसी दौरान सामने से तेज रफ्तार में आए दूसरे ऑटो ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि पप्पू गंभीर रूप से घायल हो गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हादसे में ऑटो में सवार अन्य यात्री सुरक्षित बच गए।
सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। फरार ऑटो चालक की तलाश की जा रही है।
    user_Cp 24 news
    Cp 24 news
    Local News Reporter हाथरस, हाथरस, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • हाथरस के 23 युवाओं को मिला नियुक्ति पत्र, कलेक्ट्रेट में लाइव देखा CM का कार्यक्रम - खिले नवचयनितों के चेहरे हाथरस। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा कृषि विभाग में प्राविधिक सहायक ग्रुप-सी के पद पर चयनित अभ्यर्थियों के नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया। कार्यक्रम में मा० जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाह, मा० जिलाध्यक्ष अपना दल रवि सारस्वत, जिलाधिकारी अतुल वत्स, मुख्य विकास अधिकारी पी०एन० दीक्षित की उपस्थिति रही। प्राविधिक सहायक ग्रुप-सी मुख्य परीक्षा के अंतर्गत कृषि निदेशक, कृषि विभाग, उ०प्र० के नियंत्रणाधीन पद हेतु आयोग द्वारा दिनांक 23.06.2026 को घोषित परिणाम के अंतर्गत कुल 3446 पदों पर चयन हुआ। इनमें से 1600 चयनित अभ्यर्थियों को इन्दिरा गाँधी प्रतिष्ठान, लखनऊ में मा० मुख्यमंत्री जी के कर-कमलों द्वारा नियुक्ति पत्र वितरित कर शुभारंभ किया गया। जिसका सजीव प्रसारण कलेक्ट्रेट सभागार में प्रदर्शित किया गया। इस मौके पर मा० जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाह ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा युवाओं को पारदर्शी एवं निष्पक्ष प्रक्रिया के माध्यम से रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। बिना भेदभाव के योग्यता के आधार पर नियुक्तियां दी जा रही हैं। उन्होंने कहा कि प्राविधिक सहायक के रूप में आप सभी को ग्रामीण क्षेत्रों में किसानों के बीच जाकर कृषि की नवीन तकनीकों, उन्नत पद्धतियों तथा सरकारी योजनाओं की जानकारी देनी होगी। जिलाधिकारी अतुल वत्स ने जनपद के 23 नवनियुक्त तकनीकी सहायकों को बधाई देते हुए कहा कि नियुक्ति पत्र प्राप्त करना केवल सरकारी नौकरी नहीं, बल्कि वर्षों की तपस्या और परिश्रम का परिणाम है। कृषि विभाग सीधे देश की अर्थव्यवस्था और किसान से जुड़ा है। उन्होंने कहा कि आधुनिक कृषि में ड्रोन तकनीक, मिट्टी की जांच, फसल के अनुरूप उर्वरक की सलाह तथा किसान और मंडी के बीच समन्वय जैसी व्यवस्थाओं का उपयोग बढ़ रहा है। युवा तकनीकी सहायक नई तकनीकों को सीखकर किसानों के हित में प्रभावी उपयोग करें। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को नवनियुक्त सहायकों की न्याय पंचायतवार तैनाती तथा आवश्यक प्रशिक्षण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
    2
    हाथरस के 23 युवाओं को मिला नियुक्ति पत्र, कलेक्ट्रेट में लाइव देखा CM का कार्यक्रम - खिले नवचयनितों के चेहरे

हाथरस। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा कृषि विभाग में प्राविधिक सहायक ग्रुप-सी के पद पर चयनित अभ्यर्थियों के नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया। कार्यक्रम में मा० जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाह, मा० जिलाध्यक्ष अपना दल रवि सारस्वत, जिलाधिकारी अतुल वत्स, मुख्य विकास अधिकारी पी०एन० दीक्षित की उपस्थिति रही।
प्राविधिक सहायक ग्रुप-सी मुख्य परीक्षा के अंतर्गत कृषि निदेशक, कृषि विभाग, उ०प्र० के नियंत्रणाधीन पद हेतु आयोग द्वारा दिनांक 23.06.2026 को घोषित परिणाम के अंतर्गत कुल 3446 पदों पर चयन हुआ। इनमें से 1600 चयनित अभ्यर्थियों को इन्दिरा गाँधी प्रतिष्ठान, लखनऊ में मा० मुख्यमंत्री जी के कर-कमलों द्वारा नियुक्ति पत्र वितरित कर शुभारंभ किया गया। जिसका सजीव प्रसारण कलेक्ट्रेट सभागार में प्रदर्शित किया गया।
इस मौके पर मा० जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाह ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा युवाओं को पारदर्शी एवं निष्पक्ष प्रक्रिया के माध्यम से रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। बिना भेदभाव के योग्यता के आधार पर नियुक्तियां दी जा रही हैं। उन्होंने कहा कि प्राविधिक सहायक के रूप में आप सभी को ग्रामीण क्षेत्रों में किसानों के बीच जाकर कृषि की नवीन तकनीकों, उन्नत पद्धतियों तथा सरकारी योजनाओं की जानकारी देनी होगी।
जिलाधिकारी अतुल वत्स ने जनपद के 23 नवनियुक्त तकनीकी सहायकों को बधाई देते हुए कहा कि नियुक्ति पत्र प्राप्त करना केवल सरकारी नौकरी नहीं, बल्कि वर्षों की तपस्या और परिश्रम का परिणाम है। कृषि विभाग सीधे देश की अर्थव्यवस्था और किसान से जुड़ा है। उन्होंने कहा कि आधुनिक कृषि में ड्रोन तकनीक, मिट्टी की जांच, फसल के अनुरूप उर्वरक की सलाह तथा किसान और मंडी के बीच समन्वय जैसी व्यवस्थाओं का उपयोग बढ़ रहा है। युवा तकनीकी सहायक नई तकनीकों को सीखकर किसानों के हित में प्रभावी उपयोग करें।
जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को नवनियुक्त सहायकों की न्याय पंचायतवार तैनाती तथा आवश्यक प्रशिक्षण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
    user_Shashi pal singh
    Shashi pal singh
    Hathras, Uttar Pradesh•
    21 hrs ago
  • अलीगढ़ एसएसपी ने कहीं बड़ी बात ऊपरकोट की जामा मस्जिद पर कहा देश एक है इसे कोई नहीं तोड़ सकता
    1
    अलीगढ़ एसएसपी ने कहीं बड़ी बात ऊपरकोट की जामा मस्जिद पर कहा देश एक है इसे कोई नहीं तोड़ सकता
    user_MD News ( Aligarh)
    MD News ( Aligarh)
    इगलास, अलीगढ़, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.