Shuru
Apke Nagar Ki App…
जालौन-फूफा के घर से भागे बच्चे को पुलिस ने मिलवाया..!! जालौन कोंच चौराहा पर एक बच्चा गुस्सा होकर जालौन आ गया जो माधोगंढ़ के आजाद नगर निवासी अभय पुत्र बिरजू रजक आजाद नगर माधोगंढ़ का निवासी है जिसके पापा मम्मी गुड़गांव मे नौकरी करते है उसे उसके फूफा निबासी क्योंलारी थाना रेढर के यहां छोड़ दिया फूफा ने किसी बात पर उसे डाट दिया जिससे वो क्योंलारी से भागकर जालौन आ गया तथा गुड़गांव की बस टिकट लेने लगा टिकट काटने वाले युवक को शक हुआ तो पुलिस को सूचना दी गयी मोके पर पहुंचे रवि सिसोदिया पीयूष राठौर ने बस स्टाफ से मिलकर घर वालों का पता लगाकर उन्हें सुरक्षित सुपुर्द किया!!
Harsh Samvad
जालौन-फूफा के घर से भागे बच्चे को पुलिस ने मिलवाया..!! जालौन कोंच चौराहा पर एक बच्चा गुस्सा होकर जालौन आ गया जो माधोगंढ़ के आजाद नगर निवासी अभय पुत्र बिरजू रजक आजाद नगर माधोगंढ़ का निवासी है जिसके पापा मम्मी गुड़गांव मे नौकरी करते है उसे उसके फूफा निबासी क्योंलारी थाना रेढर के यहां छोड़ दिया फूफा ने किसी बात पर उसे डाट दिया जिससे वो क्योंलारी से भागकर जालौन आ गया तथा गुड़गांव की बस टिकट लेने लगा टिकट काटने वाले युवक को शक हुआ तो पुलिस को सूचना दी गयी मोके पर पहुंचे रवि सिसोदिया पीयूष राठौर ने बस स्टाफ से मिलकर घर वालों का पता लगाकर उन्हें सुरक्षित सुपुर्द किया!!
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद से अभद्रता का कार्यकर्ताओं ने लगाया आरोप! ➡️ नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद से अभद्रता का आरोप! ➡️ गोंडा जाते वक्त प्रशासनिक मौजूदगी में दुर्व्यवहार की खबर। ➡️ आजाद समाज पार्टी और भीम आर्मी का उरई में फूटा भारी गुस्सा। ➡️ जिलाध्यक्ष नीरज गौतम के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट में भरी हुंकार। ➡️ जिलाधिकारी के जरिए राष्ट्रपति को भेजा गया शिकायती ज्ञापन। ➡️ जनप्रतिनिधि के अपमान को बताया लोकतंत्र पर सीधा हमला। ➡️ मामले की उच्च स्तरीय जांच कराने की उठाई कड़ी मांग। ➡️ दोषी व लापरवाह अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी। ➡️ मौके पर भारी संख्या में आसपा व भीम आर्मी के कार्यकर्ता रहे मौजूद।1
- जालौन गोलीकांड में अपडेट : दो आरोपी गिरफ्तार, तमंचा-चाकू बरामद!! उरई/जालौन। अजनारी बायपास गोलीकांड मामले में उरई कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अजय सिंह ठाकुर और रामजी सोनी के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों को उरई क्षेत्र से गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से एक तमंचा, कारतूस और चाकू बरामद हुआ है। बता दें कि मोहित यादव निवासी रामनगर पर चाकुओं से हमला कर गोली मारकर हत्या का प्रयास किया गया था। घटना के बाद से आरोपी फरार थे। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराधियों के खिलाफ अभियान के तहत यह गिरफ्तारी की गई। पुलिस अन्य फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है।1
- यमुना में लापता वृद्ध का 48 घंट े बाद भी सुराग नहीं: जालौन में जलस्तर बढ़ने और तेज बहाव से रेस्क्यू में दिक्कत, NDRF समेत टीमे जुटीं जालौन के कुठौंद थाना क्षेत्र मे ं यमुना नदी में लापता हुए 75 वर्षीय बाबूलाल का 48 घंट े बाद भी कोई सुराग नही ं मिला है। ग्राम पारेन निवासी बाबूलाल पुत्र सुखू के बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर बन े यमुना पुल से नदी में कूदने की आशंका जताई जा रही है। पुल पर उनके कपड़े मिलने के बाद परिजनो ं ने पुलिस को सूचना दी थी। सूचना मिलते ही कुठौंद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर नदी में तलाश शुरू कराई। पुलिस के साथ एनडीआरएफ और अन्य बचाव टीम े ं भी लगातार अभियान चला रही हैं। नदी और आसपास के इलाकों में वृद्ध की तलाश की जा रही है, लेकिन अभी तक सफलता नही ं मिली है। यमुना का जलस्तर बढ़न े और नदी में तेज बहाव के कारण रेस्क्यू अभियान में लगातार दिक्कतें आ रही हैं। इसके बावजूद टीम े ं नदी के आसपास लगातार खोजबीन कर रही हैं। उधर, बाबूलाल के लापता होने के बाद परिवार मे ं दुख का माहौल है और परिजन उनके सुरक्षित मिलने की उम्मीद लगाए हुए हैं। पुल पर मिले कपड़े, इसके बाद परिजनों को हुई अनहोनी की आशंका परिजनों को गुरुवार को बाबूलाल के यमुना पुल से कूदने की जानकारी मिली थी। पुल पर उनके कपड़े मिलने के बाद परिवार को अनहोनी की आशंका हुई। इसके बाद परिजनो ं ने तत्काल कुठौंद पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर नदी में तलाश शुरू कराई। एनडीआरएफ समेत कई टीमे ं लगातार कर रहीं तलाश पुलिस, एनडीआरएफ और अन्य बचाव टीम े ं यमुना नदी तथा आसपास के इलाकों में लगातार अभियान चला रही हैं। नदी का जलस्तर बढ़न े और तेज बहाव के कारण तलाशी अभियान मे ं मुश्किलें आ रही हैं। इसके बावजूद टीमें वृद्ध की तलाश मे ं जुटी हैं। थाना प्रभारी बोले- लगातार खोजबीन जारी कुठौंद थाना प्रभारी निरीक्षक विजय पांडेय ने बताया कि वृद्ध की लगातार खोजबीन की जा रही है। नदी और आसपास के क्षेत्र में तलाश अभियान चलाया जा रहा है, लेकिन अभी तक बाबूलाल का पता नही ं चल सका है। परिवार मे ं पहले भी हो चुकी ह ै ं मौतें, लापता होने से दुखी ह ैं परिजन बताया गया कि बाबूलाल अविवाहित थे। उनके भाई के दो बेटो ं की भी पहले मौत हो चुकी है। करीब दो साल पहले उनके भतीज े के बेट े की सांप के काटन े से मौत हो गई थी। अब बाबूलाल के लापता होने से परिवार मे ं दुख का माहौल है। परिजन लगातार उनके मिलने की उम्मीद लगाए हुए3
- उरई जालौन में कल 8 जुआरी गिरफ्तार - आज हुए खुलासा, 1.37 लाख नकद बरामद, बिजली विभाग का बाबू भी धरा* *उरई, जालौन।* कल हुए गिरफ्तार और आज हुआ खुलासा जनपद में जुआरियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत उरई कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने जुआ खेल रहे 8 लोगों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। मौके से *1 लाख 37 हजार 100 रुपये* नकद बरामद हुए हैं। पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई *कोंच रोड, बस स्टैंड चौकी क्षेत्र* में की गई। - जुआ फड़ से - *1,24,100 रुपये* - आरोपियों की जामा तलाशी से - *13,000 रुपये* - *कुल बरामदगी - 1,37,100 रुपये* *बिजली विभाग का बाबू भी शामिल* कार्रवाई के दौरान बिजली विभाग में तैनात एक बाबू भी जुआ खेलते पकड़ा गया है। पुलिस ने उसे भी अन्य आरोपियों के साथ हिरासत में लिया है। सभी आरोपियों के नामों का खुलासा पुलिस जल्द करेगी। *किसके नेतृत्व में हुई कार्रवाई* ये कार्रवाई *कोतवाली प्रभारी निरीक्षक आनंद सिंह* के नेतृत्व में हुई। टीम में फैक्ट्री एरिया चौकी प्रभारी शिवम सिंह, जय चौकी प्रभारी विवेक मिश्रा समेत अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे। पुलिस ने सभी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। कार्रवाई के बाद जुआरियों में हड़कंप मचा हुआ है।1
- जालौन.. चौकी जालौन मे कथित रूप हार्पिक पीने वाले का वीडिओ आया सामने जिसमे वो कह रहा पता नहीं पुलिस क्या गेम खेल रही उसकी पहचान सौरभ सक्सेना निवासी गहेसर जिला औरय्या के रूप मे हुई है पकडे गये और लोग कहा इसका भी कोई आधिकारिक बयान पुलिस का नहीं आया चौकी इंचार्ज मनीष तिबारी चार और पुलिस वालों के साथ उसे पहले जालौन फिर उरई. फिर झाँसी. अब ग्वालियर ले जाने की बात सामने आ रही है अभी पुलिस ने कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया..मनीष तिवारी का. हमेशा विवादों से नाता रहा है मगर हर बार किस जादू की चढ़ी से वो कार्यवाही से बच जाता है ये भी जाँच का विषय है 1-अकेली महिला के घर लातो से दरवाजा तोड़ने का आरोप 2-जुआ के आरोपी की पुरानी फोटो दिखा सरे चौराहा शर्ट फाड़ने का आरोप 3-ईरीक्षा वाले का मोबाईल तोड़ने का आरोप सहित कई आरोप है जिनकी शिकायत नहीं हुई.. जालौन मे हुई 10 चोरियो के खुलासे नहीं किये.. जिनमे कई cc कैमरे मे कैद.. इस मामले मे भी एक लड़की की स्कूटी से पैसे निकालने के मामले मे 45 दिन बाद fir हो पायी थी जिसके बाद ये लोग उठाये गये थे अब देखने वाली बात है चौकी इंचार्ज पर किया कार्यवाही होती है या फिर जादू की छड़ी काम कर जायेगी ❓ आखिर सौरभ सक्सेना को जालौन से झांसी तक पुलिस कस्टडी में क्यों ले जाया गया? 2-उसके परिजन साथ है के नहीं 3.आखिर पुलिस कोई आधिकारिक बयान क्यों नहीं दे रही 4 -उसके साथ पकडे गये लोगो का क्या हुआ.. आखिर सौरभ सक्सेना का क्या होगा सबकी नजर बरिष्ठ अधिकारियो की कार्यवाही पर लगी है1
- *➡️थाना भोगनीपुर पुलिस टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए दहेज हत्या की घटना में वांछित 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार ।* जनपद कानपुर देहात में महिला संबंधी अपराधों की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में, दिनांक 04.09.2026 को थाना भोगनीपुर पर वादी मुकदमा द्वारा लिखित तहरीर दी गयी कि वादी की पुत्री उम्र 22 वर्ष को उसके ससुरालीजन द्वारा अतिरिक्त दहेज में ₹5 लाख व कार की मांग को लेकर शारीरिक एवं मानसिक रूप से प्रताड़ित करना तथा मांग पूरी न होने पर जान से मारने की धमकी देने हुए दिनांक 02.09.2026 को समय 19.45 बजे अभियुक्तगण द्वारा आपराधिक षड्यंत्र कर वादी की पुत्री की हत्या कर देने के सम्बन्ध में दी गयी । जिसके आधार पर थाना भोगनीपुर पर मु0अ0सं0 291/2026 धारा 80(2)/85 बीएनएस व 3/4डीपी एक्ट बनाम (पति) उपेन्द्र उर्फ विक्की पुत्र डा० दिनेश यादव निवासी नगर पालिका रोड, सुभाष नगर, पुखरायां, थाना भोगनीपुर, जनपद कानपुर देहात आदि 05 अभियुक्तगण पंजीकृत किया गया । थाना भोगनीपुर पुलिस टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए मुखबिर की सूचना पर मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्त उपेन्द्र सिंह उर्फ बिक्की पुत्र दिनेश सिंह निवासी नगरपालिका रोड मोहल्ला सुभाषनगर कस्बा पुखरायां थाना भोगनीपुर जनपद कानपुर देहात को सट्टी रोड़ थाना क्षेत्र भोगनीपुर से दिनांक 13.09.2026 को गिरफ्तार किया गया । शेष अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु सार्थक प्रयास किये जा रहे है। गिरफ्तारशुदा अभियुक्त को नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। *गिरफ्तारशुदा अभियुक्त का विवरण-* 1. उपेन्द्र सिंह उर्फ बिक्की उम्र करीब 26 वर्ष पुत्र दिनेश सिंह निवासी नगरपालिका रोड मोहल्ला सुभाषनगर कस्बा पुखरायां थाना भोगनीपुर जनपद कानपुर देहात । *गिरफ्तार करने वाली थाना भोगनीपुर टीम-* 1. म0उ0नि0 सुमन दीक्षित 2. उ0नि0 अमरेन्द्र प्रताप सिंह 3. हे0का0 पवन कुमार यादव 4. म0हे0का0 आरती श्रीवास्तव 5. म0का0 किर्ति बघेल 6. का0 अनुज कुमार1
- ग्राम पचीपुरी में नारी शक्ति एवं महिला सुरक्षा को लेकर जगरुकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन कोच*(जालौन)दिन रविवार को ग्राम पचीपुरी स्थित प्राथमिक विद्यालय में मिशन शक्ति केंद्र के तहत नारी शक्ति और नारी सम्मान को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया कार्यक्रम में पुलिस अधिकारियों ने महिलाओं और बालिकाओं को उनकी सुरक्षा सम्मान और अधिकारों के प्रति जागरूक करते हुए किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तत्काल पुलिस की मदद लेने की अपील की। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह सीओ परमेश्वर प्रसाद ग्राम प्रधान अवधेश पटेल एसएसआई विमलेश कुमार एस आई अशोक कुमार वर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे मिशन शक्ति प्रभारी पूनम यादव ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सरकार और पुलिस लगातार प्रयास कर रही है महिलाएं बाजार स्कूल कॉलेज या किसी अन्य स्थान पर आते-जाते समय किसी प्रकार की परेशानी महसूस करें तो सरकार द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबरों का इस्तेमाल कर पुलिस से सहायता ले सकती हैं इसी कड़ीं में एस पी विनय कुमार ने कहा कि महिलाओं को साइबर अपराध के प्रति भी विशेष रूप से सतर्क रहने की जरूरत है वर्तमान समय में साइबर ठगी और अन्य साइबर अपराधों के मामले बढ़ रहे हैं ऐसे में महिलाओं को अपने मोबाइल बैंक खाते ओटीपी पासवर्ड और व्यक्तिगत जानकारी को लेकर सावधानी बरतनी चाहिए किसी अनजान व्यक्ति के साथ संवेदनशील जानकारी साझा नहीं करनी चाहिए और संदिग्ध लिंक या मैसेज पर क्लिक करने से बचना चाहिए। मिशन शक्ति प्रभारी ने कहा कि यदि किसी महिला का शारीरिक या मानसिक शोषण हो रहा है उसके साथ छेड़छाड़ उत्पीड़न या किसी अन्य प्रकार की हिंसा की जा रही है तो वह चुप न रहे ऐसी स्थिति में परिजनों को जानकारी देने के साथ ही पुलिस से तत्काल मदद लेनी चाहिए ताकि संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की जा सके पुलिस अधिकारियों ने महिलाओं को भरोसा दिलाया कि उनकी सुरक्षा और सम्मान पुलिस की प्राथमिकता है किसी भी परेशानी में महिलाएं बिना झिझक पुलिस से संपर्क कर सकती हैं कार्यक्रम के दौरान मौजूद महिलाओं और बालिकाओं ने भी सुरक्षा से जुड़े विषयों पर जानकारी ली।3
- उमरी-नवार मुख्य मार्ग पर अचानक हुआ बड़ा गड्ढा, हादसे का खतरा!! जालौन जिले के माधौगढ़ तहसील क्षेत्र के उमरी गांव से नवार जाने वाले मुख्य मार्ग पर शनिवार सुबह करीब 10 बजे अचानक सड़क पर बड़ा गड्ढा हो गया। गड्ढा लगातार बढ़ता जा रहा है, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों के लिए बड़े हादसे का खतरा बना हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क पर गड्ढा होने के बावजूद अभी तक प्रशासन की ओर से बैरिगेटिंग या कोई सुरक्षा व्यवस्था नहीं की गई है। लोगों ने जल्द से जल्द मौके पर सुरक्षा व्यवस्था कराने और गड्ढे को दुरुस्त कराने की मांग की है।1