*मुठभेड़ में दुष्कर्म का वांछित गोली लगने से घायल, तमंचा सहित गिरफ्तार; एक अन्य साथी भी चाकू सहित पकड़ा गया* _नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी ने पुलिस पर चलाई गोली, जवाबी कार्रवाई में पैर में लगी गोली_ *क्योलड़िया (बरेली):* थाना क्योलड़िया पुलिस और दुष्कर्म के वांछित आरोपी के बीच मंगलवार रात करीब 11 बजे मुठभेड़ हो गई। जवाबी कार्रवाई में दुष्कर्म का वांछित आरोपी साकिब पुत्र मोहम्मद सईद पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसके साथी मुनीश पुत्र रामबहादुर राठौर को भी पुलिस ने चाकू सहित गिरफ्तार कर लिया। दोनों ग्राम केला डंडी, थाना क्योलड़िया के निवासी हैं।पुलिस के अनुसार, 28 अप्रैल 2026 को नाबालिग युवती को बहला-फुसलाकर दुष्कर्म करने के आरोप में साकिब और मुनीश के खिलाफ थाना क्योलड़िया पर मु0अ0सं0 154/26 धारा 137(2)/70(2) बीएनएस एवं 5G/6 पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। 29 अप्रैल को सूचना मिली कि दोनों आरोपी दुष्कर्म के वादी को मुकदमा वापस लेने के लिए तमंचा दिखाकर धमका रहे हैं। मुखबिर की सूचना पर वरिष्ठ उपनिरीक्षक देशराज सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने ग्राम मधुनगला मंदिर के पास घेराबंदी की। पुलिस को देखते ही दोनों आरोपी बाइक से भागने लगे, लेकिन कच्चे रास्ते पर बाइक असंतुलित होकर गिर गई। इसी दौरान साकिब ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया। आत्मरक्षा में पुलिस की जवाबी फायरिंग में साकिब के पैर में गोली लग गई। मौके से उसके पास से एक .315 बोर का तमंचा, एक खोखा कारतूस, एक जीवित कारतूस और एक स्पलेंडर बाइक बरामद हुई है। घायल साकिब को उपचार के लिए CHC नवाबगंज भेजा गया है। मौके से गिरफ्तार दूसरे आरोपी मुनीश के पास से एक अवैध चाकू बरामद हुआ है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ फायरिंग और अवैध शस्त्र रखने के संबंध में अलग से मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। जनपदीय फील्ड यूनिट ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए हैं।

- ट्रेड डील के विरोध में भाकियू चढूनी का प्रदर्शन, आठ सूत्रीय ज्ञापन प्रधानमंत्री को भेजा। भूपेंद्र शर्मा, बदायूं। केंद्र सरकार द्वारा विभिन्न देशों के साथ प्रस्तावित व विचाराधीन व्यापार (ट्रेड) समझौतों के विरोध में भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) ने गुरुवार को मालवीय आवास गृह में पंचायत आयोजित कर किसानों की समस्याओं को उठाया। पंचायत के बाद नगर मजिस्ट्रेट को आठ सूत्रीय ज्ञापन सौंपकर प्रधानमंत्री को प्रेषित किया गया। जिलाध्यक्ष सतीश साहू ने कहा कि देश का किसान पहले से ही बढ़ती लागत, फसलों के उचित मूल्य के अभाव, प्राकृतिक आपदाओं और कर्ज के बोझ से जूझ रहा है। ऐसे में यदि विदेशी कृषि उत्पादों को भारतीय बाजार में प्रवेश मिलता है तो इससे किसानों को भारी नुकसान होगा। उन्होंने कहा कि भारत में खेती आजीविका का साधन है, जबकि विदेशों में यह व्यवसाय के रूप में की जाती है, जिससे सस्ते आयातित उत्पाद किसानों की उपज के दाम गिरा देंगे। उन्होंने आशंका जताई कि इन समझौतों से बहुराष्ट्रीय कंपनियों को बढ़ावा मिलेगा और कृषि क्षेत्र में निजीकरण व कॉर्पोरेट नियंत्रण बढ़ेगा, जो किसानों की स्वतंत्रता और देश की खाद्य सुरक्षा के लिए खतरा बन सकता है। पंचायत में यादवेंद्र सिंह यादव उर्फ पप्पू ने कहा कि किसानों के हितों की अनदेखी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार किसानों के हितों को दरकिनार कर ट्रेड डील करती है तो इसे किसान ‘डेथ वारंट’ मानेंगे और आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। किसानों ने मांग की कि कृषि, डेयरी, पोल्ट्री व अन्य सहायक व्यवसायों को किसी भी मुक्त व्यापार समझौते से बाहर रखा जाए और न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की कानूनी गारंटी सुनिश्चित की जाए। इस दौरान बीयीशु दास, आसिम उमर (प्रदेश सचिव), किशन अवतार शाक्य, अजय सैनी, रजनेश उपाध्याय, इरशाद खान, ओमकार, भगवानदास, शराफत, रहीश अहमद, वसीम खान, सोनू कश्यप, रामनाथ वर्मा, वब्बल खान, चुन्नन सहित अन्य किसान मौजूद रहे।4
- #*थाना मीरगंज, बरेली क्षेत्रांतर्गत नाबालिग बालिका द्वारा दुपट्टे से फांसी लगाने से मृत्यु की सूचना / प्राप्त तहरीर के आधार पर FIR दर्ज कर की जा रही कार्यवाही के संबंध में पुलिस अधीक्षक दक्षिणी, बरेली महोदय की बाइट।*#1
- #bareillypolice *PS क्योलड़िया, बरेली-दुष्कर्म प्रकरण में एक घायल सहित दोनों आरोपियों की पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तारी एवं बरामदगी के संबंध में श्री पंकज श्रीवास्तव CO CITY 3RD बरेली की बाइट।*1
- महिला पर पत्रकारों को धमकी देने का आरोप सब-हेड: ऑडियो भेजकर अभद्र भाषा का इस्तेमाल, SSP से कार्रवाई की मांग बरेली। डॉ. अय्यूब अंसारी पर आरोप लगाने वाली एक महिला पर पत्रकारों को फोन और ऑडियो के जरिए धमकाने का आरोप लगा है। नारी शक्ति नारी सम्मान सेवा समिति की अध्यक्ष यासमीन नहाँ ने इस संबंध में SSP को शिकायत पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। शिकायत के अनुसार, महिला ने लावा न्यूज की संवाददाता ज़हरा खान को फोन पर धमकाया और रात में संपादक कामरान अली को आपत्तिजनक ऑडियो भेजा। आरोप है कि ऑडियो में अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए धमकी दी गई। समिति ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। वहीं, पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।1
- history sheeteron ki charcha Bareilly/ apraadhiyon ka khel bigada/ apraadhi sudhrenge Nahin to jail jaenge/ apraadhiyon per kasha shikanja/ historysheeteron ki list/ historysheeter charcha mein/ charchaon ka vishay histry seater/ har pahlu se najar Rakhi jayegi/ nigrani Mein rahenge seater/1
- Post by Sumit Awasthi पत्रकार1
- ट्रेड डील के विरोध में भाकियू (चढूनी) ने उठाई आवाज, किसानों के हितों की सुरक्षा की मांग1
- #*PS क्योलड़िया, बरेली-दुष्कर्म प्रकरण में एक घायल सहित दोनों आरोपियों की पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तारी एवं बरामदगी के संबंध में श्री पंकज श्रीवास्तव CO CITY 3RD बरेली की बाइट।*#1
- 🚨 पीलीभीत ब्रेकिंग 🚨 पूर्व मंत्री हेमराज वर्मा ने किसानों के समर्थन में बड़ा कदम उठाते हुए सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपा। 👉 किसान ललित वर्मा पर दर्ज मुकदमे को राजनीतिक द्वेष बताते हुए उसे निरस्त करने की मांग। ⚠️ प्रशासन पर सत्ता के दबाव में कार्रवाई का आरोप ❓ सवाल—क्या किसान अपने ही घर में खेती के लिए डीजल भी नहीं रख सकता? किसानों के सम्मान की लड़ाई तेज… बड़ी संख्या में जुटे लोग 👇 #Pilibhit #Kisan #BreakingNews #HemrajVerma #JusticeForFarmers3