@नवादा #टास्क फोर्स बैठक में शराब तस्करी #गांजा कारोबार #अवैध खनन और परिवहन पर रोक थाम के निर्देश नवादा लाइव नेटवर्क। समाहरणालय सभाकक्ष नवादा में सोमवार 11 मई को जिलाधिकारी रवि प्रकाश एवं पुलिस अधीक्षक अभिनव धीमान की संयुक्त अध्यक्षता में जिला टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विधि-व्यवस्था, मद्य निषेध, अवैध खनन, भूमि विवाद, बाल श्रम उन्मूलन एवं किशोर श्रम निषेध सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत समीक्षा एवं चर्चा की गई। मद्य निषेध की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने शराबबंदी कानून के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु शराब आपूर्ति करने वाले तस्करों एवं आपूर्तिकर्ताओं की गिरफ्तारी पर विशेष बल दिया। उन्होंने छापामारी एवं गश्ती कार्य में प्रयुक्त सभी वाहनों में जीपीएस लगाने का निर्देश दिया, ताकि कार्रवाई की समुचित मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जा सके। बैठक में विनष्टीकरण हेतु 20 हजार लीटर से अधिक शराब लंबित पाए जाने पर जिलाधिकारी ने चिंता व्यक्त करते हुए शीघ्र विनष्टीकरण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। इसके उपरांत नारको कोऑर्डिनेशन सेंटर (NCORD) की जिला स्तरीय समिति की समीक्षा बैठक भी आयोजित की गई। बैठक में मादक पदार्थों की आपूर्ति एवं मांग को कम करने हेतु प्रभावी रणनीति पर विचार-विमर्श किया गया। जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि जिले में मादक पदार्थों के “डार्क स्पॉट” को चिन्हित कर वहां विशेष अभियान चलाया जाए तथा अवैध कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए। पुलिस अधीक्षक श्री अभिनव धीमान ने बताया कि जिले में स्निफर डॉग टीम उपलब्ध है, जिसका उपयोग आवश्यकतानुसार जांच एवं कार्रवाई में किया जा सकता है। उन्होंने अधीक्षक मद्य निषेध को चेक पोस्टों पर भी स्निफर डॉग के माध्यम से जांच कराने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने गांजा की अवैध खेती वाले संभावित क्षेत्रों पर विशेष निगरानी एवं सतर्कता बरतने का भी निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया। बैठक में जिला खनन पदाधिकारी द्वारा वित्तीय वर्ष 2026-27 में अप्रैल 2026 तक की गई कार्रवाई की जानकारी दी गई। प्रस्तुत प्रतिवेदन के अनुसार कुल 127 छापेमारी की गई, 18 प्राथमिकी दर्ज की गई, 01 गिरफ्तारी हुई, 59 वाहनों को जप्त किया गया तथा 70.52 लाख रुपये की वसूली की गई। राजस्व समीक्षा के दौरान बताया गया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में 13657.04 लाख रुपये के वार्षिक लक्ष्य के विरुद्ध 13750.75 लाख रुपये राजस्व की प्राप्ति हुई। वहीं वित्तीय वर्ष 2026-27 में अब तक 467.44 लाख रुपये राजस्व की प्राप्ति हुई है। जिलाधिकारी ने अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण की रोकथाम हेतु प्रभावी एवं सतत कार्रवाई करने का निर्देश देते हुए कहा कि इससे जिले में विधि-व्यवस्था संधारण में भी सहायता मिलेगी। बैठक में सिविल सर्जन, नवादा, अनुमंडल पदाधिकारी नवादा सदर एवं रजौली, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रजौली, उत्पाद अधीक्षक, जिला खनन पदाधिकारी सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।
@नवादा #टास्क फोर्स बैठक में शराब तस्करी #गांजा कारोबार #अवैध खनन और परिवहन पर रोक थाम के निर्देश नवादा लाइव नेटवर्क। समाहरणालय सभाकक्ष नवादा में सोमवार 11 मई को जिलाधिकारी रवि प्रकाश एवं पुलिस अधीक्षक अभिनव धीमान की संयुक्त अध्यक्षता में जिला टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विधि-व्यवस्था, मद्य निषेध, अवैध खनन, भूमि विवाद, बाल श्रम उन्मूलन एवं किशोर श्रम निषेध सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत समीक्षा एवं चर्चा की गई। मद्य निषेध की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने शराबबंदी कानून के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु शराब आपूर्ति करने वाले तस्करों एवं आपूर्तिकर्ताओं की गिरफ्तारी पर विशेष बल दिया। उन्होंने छापामारी एवं गश्ती कार्य में प्रयुक्त
सभी वाहनों में जीपीएस लगाने का निर्देश दिया, ताकि कार्रवाई की समुचित मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जा सके। बैठक में विनष्टीकरण हेतु 20 हजार लीटर से अधिक शराब लंबित पाए जाने पर जिलाधिकारी ने चिंता व्यक्त करते हुए शीघ्र विनष्टीकरण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। इसके उपरांत नारको कोऑर्डिनेशन सेंटर (NCORD) की जिला स्तरीय समिति की समीक्षा बैठक भी आयोजित की गई। बैठक में मादक पदार्थों की आपूर्ति एवं मांग को कम करने हेतु प्रभावी रणनीति पर विचार-विमर्श किया गया। जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि जिले में मादक पदार्थों के “डार्क स्पॉट” को चिन्हित कर वहां विशेष अभियान चलाया जाए तथा अवैध कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित
की जाए। पुलिस अधीक्षक श्री अभिनव धीमान ने बताया कि जिले में स्निफर डॉग टीम उपलब्ध है, जिसका उपयोग आवश्यकतानुसार जांच एवं कार्रवाई में किया जा सकता है। उन्होंने अधीक्षक मद्य निषेध को चेक पोस्टों पर भी स्निफर डॉग के माध्यम से जांच कराने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने गांजा की अवैध खेती वाले संभावित क्षेत्रों पर विशेष निगरानी एवं सतर्कता बरतने का भी निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया। बैठक में जिला खनन पदाधिकारी द्वारा वित्तीय वर्ष 2026-27 में अप्रैल 2026 तक की गई कार्रवाई की जानकारी दी गई। प्रस्तुत प्रतिवेदन के अनुसार कुल 127 छापेमारी की गई, 18 प्राथमिकी दर्ज की गई, 01 गिरफ्तारी हुई, 59 वाहनों को जप्त
किया गया तथा 70.52 लाख रुपये की वसूली की गई। राजस्व समीक्षा के दौरान बताया गया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में 13657.04 लाख रुपये के वार्षिक लक्ष्य के विरुद्ध 13750.75 लाख रुपये राजस्व की प्राप्ति हुई। वहीं वित्तीय वर्ष 2026-27 में अब तक 467.44 लाख रुपये राजस्व की प्राप्ति हुई है। जिलाधिकारी ने अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण की रोकथाम हेतु प्रभावी एवं सतत कार्रवाई करने का निर्देश देते हुए कहा कि इससे जिले में विधि-व्यवस्था संधारण में भी सहायता मिलेगी। बैठक में सिविल सर्जन, नवादा, अनुमंडल पदाधिकारी नवादा सदर एवं रजौली, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रजौली, उत्पाद अधीक्षक, जिला खनन पदाधिकारी सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।
- नवादा पुलिस ने दो महिला चेन स्नेचर को गिरफ्तार करने का दावा किया है। हालांकि, प्रेस के सामने दिए गए पुलिस के बयान में गलतबयानी का आरोप लगने से अब उनकी कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं।2
- थाली थाना के एक गांव मे महादलित युवती से छेड़छाड़, पीड़िता ने विधायक प्रतिनिधि से लगाई न्याय की गुहार महादलित युवती से छेड़छाड़ का आरोप, पीड़िता ने विधायक प्रतिनिधि से लगाई न्याय की गुहार, नवादा/गोविंदपुर: गोविंदपुर प्रखंड अंतर्गत थाली थाना क्षेत्र के एक गांव से एक महादलित युवती के साथ कथित छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। पीड़िता ने गांव के ही दो युवकों पर दुष्कर्म की नियत से छेड़छाड़ करने का आरोप लगाते हुए थाली थाना में आवेदन दिया है। घटना 7 मई 2026 की शाम की बताई जा रही है। पीड़िता द्वारा थाने में दिए गए आवेदन के अनुसार, उसके दो घर हैं जिनके बीच एक छोटा नदी पड़ता है। युवती ने बताया कि वह खाना खाने के बाद दूसरे घर में सोने जा रही थी, तभी पहले से घात लगाए बैठे दो युवकों ने उसे पकड़ लिया। आरोप है कि दोनों युवक उसका मुंह बंद कर उसे घसीटते हुए नदी की ओर ले जाने लगे। विरोध करने पर उसके गाल पर दांत से काट लिया गया। पीड़िता के अनुसार, किसी तरह उसने अपना मुंह छुड़ाकर शोर मचाया, जिसके बाद गांव और परिवार के लोग दौड़े। लोगों को आता देख दोनों आरोपी वहां से फरार हो गए। सोमवार को पीड़िता अपने परिजनों के साथ गोविंदपुर विधायक प्रतिनिधि सह बीजेपी जिला अध्यक्ष अनिल मेहता से मिली और उचित न्याय की गुहार लगाई। वहीं विधायक प्रतिनिधि अनील मेहता ने पीड़िता की बातो को सुनकर उचित कार्रवाई और न्याय दिलाने का आश्वासन दिया। इस मामले मे थानाध्यक्ष दिपक कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि पीड़िता के आवेदन के अनुसार प्राथमिकी दर्ज कर त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा दिया गया है, फरार आरोपी को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा, फिलहाल मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल है। यह जानकारी सोमवार 5 बजे प्राप्त हुई1
- शाम के समय अद्भुत नजारा बच्चे खेलते हुए कितने मस्त लगा रहा है1
- गोविंदपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रविवार रात बिजली गुल होने से पूरा अस्पताल घंटों अंधेरे में डूबा रहा। हैरानी की बात यह है कि घंटों तक जनरेटर भी चालू नहीं किया गया और इलाज एक बल्ब व मोबाइल टॉर्च के सहारे चलता रहा।1
- नालंदा जिले के नूरसराय थाना क्षेत्र में दबंगों ने एक व्यक्ति को पीट-पीटकर मार डाला। इस सनसनीखेज वारदात से इलाके में हड़कंप मच गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।1
- नवादा के पकरीबरावां में शराब माफियाओं ने एक चौकीदार को सरेआम चाकू से गोदकर हत्या कर दी। सूचना देने की खौफनाक सजा में हुई इस हत्या से बिहार की पुलिस व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।1
- बिहार में भाजपा सरकार पर 'जंगल राज' चलाने और बहू-बेटियों की सुरक्षा में चूक के गंभीर आरोप लगाए गए हैं। इन दावों के साथ, राज्य की कानून-व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े हो गए हैं और राजनीतिक हलचल तेज हो गई है।1
- नालंदा जिले के इस्लामपुर थाना क्षेत्र में हुई मारपीट में एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई है। इस घटना से इलाके में तनाव फैल गया है, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।1