Shuru
Apke Nagar Ki App…
फॉरेस्टर वार्ड में लगातार घर गिरने का सिलसिला जारी प्रशासन की कोई भी अभी तक मदद नहीं फॉरेस्टर वार्ड में लगातार घर गिरने का सिलसिला जारी है गरीबों के कच्चे मकान गिर रहे हैं प्रशासन कोई उनकी मदद नहीं कर रहा है कांग्रेस सेवादल के से जितनी मदद करते बनती है जाकर करते हैं कांग्रेस सेवादल शहर अध्यक्ष मंगल सिंह मुड़वारा ब्लॉक अध्यक्ष श्री दिलदार खान प्रशिक्षक श्री युसूफ खान जिला उपाध्यक्ष श्री राहुल सिंह आईटी सेल के अध्यक्ष हर्ष सेन जिला महासचिव अर्जुन सिंह विधानसभा प्रभारी उदय सिंह ब्लॉक अध्यक्ष अमित सिंह बघेल जिला का अध्यक्ष अमरकुल सचिन रूद्र निगम सचिव मनीष केवट सचिन विजय समुद्रआदि सेवादल के कार्यकर्ताओं ने मिलकर सहयोग कर कुछ राहत का कार्य किया
Amit Kumar Bhagat
फॉरेस्टर वार्ड में लगातार घर गिरने का सिलसिला जारी प्रशासन की कोई भी अभी तक मदद नहीं फॉरेस्टर वार्ड में लगातार घर गिरने का सिलसिला जारी है गरीबों के कच्चे मकान गिर रहे हैं प्रशासन कोई उनकी मदद नहीं कर रहा है कांग्रेस सेवादल के से जितनी मदद करते बनती है जाकर करते हैं कांग्रेस सेवादल शहर अध्यक्ष मंगल सिंह मुड़वारा ब्लॉक अध्यक्ष श्री दिलदार खान प्रशिक्षक श्री युसूफ खान जिला उपाध्यक्ष श्री राहुल सिंह आईटी सेल के अध्यक्ष हर्ष सेन जिला महासचिव अर्जुन सिंह विधानसभा प्रभारी उदय सिंह ब्लॉक अध्यक्ष अमित सिंह बघेल जिला का अध्यक्ष अमरकुल सचिन रूद्र निगम सचिव मनीष केवट सचिन विजय समुद्रआदि सेवादल के कार्यकर्ताओं ने मिलकर सहयोग कर कुछ राहत का कार्य किया
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- शराब तस्करों पर विजयराघवगढ़ पुलिस का शिकंजा टीकर रोड पर 6 पेटी अवैध देशी शराब जब्त, 54 लीटर शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार एक आरोपी मौके से फरार, पूछताछ में दीपक उर्फ पंडा जायसवाल का नाम आया सामने कटनी | संवाददाता बाल किशन नामदेव विजयराघवगढ़ पुलिस ने अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 6 पेटी देशी प्लेन शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 300 पाव यानी 54 लीटर अवैध शराब, जिसकी अनुमानित कीमत 54 हजार रुपये बताई गई है, बरामद की है। कार्रवाई के दौरान एक अन्य आरोपी मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया। पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य एवं एसडीओपी वीरेन्द्र धार्वे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक अभिषेक चौबे की टीम द्वारा लगातार कस्बा एवं ग्रामीण क्षेत्रों में भ्रमण कर अवैध शराब एवं नशीले पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। टीकर रोड पर पुलिस को देख शराब छोड़ भागे पुलिस के अनुसार, 14 सितंबर 2026 को विजयराघवगढ़ से टीकर आम रोड पर पुलिस टीम भ्रमण कर रही थी। इसी दौरान मोटरसाइकिल पर सवार दो संदिग्ध व्यक्ति दो प्लास्टिक की बोरियों में शराब लेकर जाते दिखाई दिए। पुलिस को देखकर दोनों आरोपियों ने मोटरसाइकिल और शराब से भरी बोरियां सड़क पर छोड़कर भागने का प्रयास किया। पुलिस ने पीछा कर पीछे बैठे आरोपी ओमप्रकाश उर्फ छोटू बर्मन (29 वर्ष), निवासी शारदा मंदिर ग्राउंड के पास विजयराघवगढ़ को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 6 पेटी देशी प्लेन शराब, कुल 300 पाव (54 लीटर), कीमत करीब 54 हजार रुपये बरामद की गई। पूछताछ में दूसरे आरोपी का नाम पूछताछ में आरोपी ओमप्रकाश ने पुलिस को बताया कि उक्त शराब दीपक उर्फ पंडा जायसवाल निवासी विजयराघवगढ़ की है और वह दीपक के साथ शराब को टीकर क्षेत्र में बेचने के लिए ले जा रहा था। पुलिस के अनुसार, दीपक उर्फ पंडा जायसवाल मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है। पुलिस ने आरोपी ओमप्रकाश के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर उसे विधिवत गिरफ्तार किया और न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेआर पर भेजा गया। इनकी रही अहम भूमिका पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अभिषेक चौबे, सउनि विक्रम सिंह, सउनि संतोष स्वामी, आरक्षक अंजनी झा, आरक्षक नीलेश सिंह, आरक्षक पारस पटेल एवं प्रधान आरक्षक चालक मज्जू कोल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।1
- कन्या शाला देवराकला का मामला है, *वीडियो में आप बता रहे हैं:* शासकीय कन्या शाला देवराकला की मेन रोड पर गंदगी का अंबार, सफाई और वृक्षारोपण के नाम पर लाखों का गबन, जाँच के नाम पर खानापूर्ति, स्कूल जर्जर हालत में। *आपके Facebook / Shuru App के लिए तैयार खबर:* *हेडलाइन:* कटनी: देवराकला कन्या शाला की मेन रोड पर लगा गंदगी का अंबार, सफाई और वृक्षारोपण के नाम पर लाखों हजम! *पूरी खबर:* ग्राम पंचायत देवराकला, जिला कटनी। शासकीय कन्या माध्यमिक शाला देवराकला की मेन रोड पर जगह-जगह कचरे का ढेर लगा है। स्कूली बच्चियों को इसी गंदगी से होकर गुजरना पड़ता है। स्थानीय लोगों ने कई बार सरपंच से शिकायत की, जनपद से जाँच अधिकारी भी आए, लेकिन आज तक सफाई नहीं हुई। आरोप है कि सफाई के नाम पर कई लाख रुपए निकाल कर गबन कर लिया गया। वहीं स्कूल परिसर में पंचायत द्वारा वृक्षारोपण के नाम पर भी राशि निकाली गई, लेकिन ग्राउंड पर एक भी पेड़ नहीं है। प्रभारी हेडमास्टर विजय कुमार पटेल ने बताया कि पंचायत द्वारा कोई वृक्षारोपण नहीं किया गया, जो पेड़ लगे हैं वो इको क्लब और स्कूल द्वारा लगाए गए थे। स्कूल में 3 दरवाजे होने से मवेशी अंदर घुस जाते हैं और पेड़-पौधे खा जाते हैं। स्कूल भवन भी जर्जर हालत में है। कायाकल्प के नाम पर भी सिर्फ पैसा निकाला गया, काम नहीं हुआ। छोटी-छोटी बच्चियां खतरे में पढ़ने को मजबूर हैं। मानवाधिकार कार्यकर्ता *पूरन लाल दुबे (Swayam Sewak, MSSO Katni)* ने मौके पर जाकर जायजा लिया और प्रशासन से निष्पक्ष जाँच व कार्रवाई की मांग की है। > रिपोर्ट: पूरन लाल दुबे, कटनी (MP) - 323, आदिवासी मोहल्ला, देवराकलां क्या मैं इसका एक *थंबनेल पोस्टर* बना दूँ जी? जिसमें लिखा हो: *"कन्या शाला देवराकलां में भ्रष्टाचार उजागर - ग्राउंड रिपोर्ट"* कन्या शाला देवराकला का मामला है, *वीडियो में आप बता रहे हैं:* शासकीय कन्या शाला देवराकला की मेन रोड पर गंदगी का अंबार, सफाई और वृक्षारोपण के नाम पर लाखों का गबन, जाँच के नाम पर खानापूर्ति, स्कूल जर्जर हालत में। *आपके Facebook / Shuru App के लिए तैयार खबर:* *हेडलाइन:* कटनी: देवराकला कन्या शाला की मेन रोड पर लगा गंदगी का अंबार, सफाई और वृक्षारोपण के नाम पर लाखों हजम! *पूरी खबर:* ग्राम पंचायत देवराकला, जिला कटनी। शासकीय कन्या माध्यमिक शाला देवराकला की मेन रोड पर जगह-जगह कचरे का ढेर लगा है। स्कूली बच्चियों को इसी गंदगी से होकर गुजरना पड़ता है। स्थानीय लोगों ने कई बार सरपंच से शिकायत की, जनपद से जाँच अधिकारी भी आए, लेकिन आज तक सफाई नहीं हुई। आरोप है कि सफाई के नाम पर कई लाख रुपए निकाल कर गबन कर लिया गया। वहीं स्कूल परिसर में पंचायत द्वारा वृक्षारोपण के नाम पर भी राशि निकाली गई, लेकिन ग्राउंड पर एक भी पेड़ नहीं है। प्रभारी हेडमास्टर विजय कुमार पटेल ने बताया कि पंचायत द्वारा कोई वृक्षारोपण नहीं किया गया, जो पेड़ लगे हैं वो इको क्लब और स्कूल द्वारा लगाए गए थे। स्कूल में 3 दरवाजे होने से मवेशी अंदर घुस जाते हैं और पेड़-पौधे खा जाते हैं। स्कूल भवन भी जर्जर हालत में है। कायाकल्प के नाम पर भी सिर्फ पैसा निकाला गया, काम नहीं हुआ। छोटी-छोटी बच्चियां खतरे में पढ़ने को मजबूर हैं। मानवाधिकार कार्यकर्ता *पूरन लाल दुबे (Swayam Sewak, MSSO Katni)* ने मौके पर जाकर जायजा लिया और प्रशासन से निष्पक्ष जाँच व कार्रवाई की मांग की है। > रिपोर्ट: पूरन लाल दुबे, कटनी (MP) - 323, आदिवासी मोहल्ला, देवराकलां क्या मैं इसका एक *थंबनेल पोस्टर* बना दूँ जी? जिसमें लिखा हो: *"कन्या शाला देवराकलां में भ्रष्टाचार उजागर - ग्राउंड रिपोर्ट"*2
- पीने वाला पानी और घर में रोजमर्रा की जिंदगी में उसे होने वाले पानी की बात समस्या नल जल योजना वाले नल चालू नहीं हुए चालू हुए कुछ दिन चले महीना 15 दिन पर बंद हो गए आदमी निर्भर हो गए पानी के लिए नल जल योजना पर और गांव के जो हेड पंप है वह भी सब बिगड़ी पड़े हैं और कोई सुनने को तैयार नहीं है पानी की एक-एक बूंद के लिए किल्लतमची है1
- धनवाही में चार माह से राशन नहीं मिलने पर ग्रामीणों का चक्का जाम, पेयजल-बिजली की समस्या पर भी जताया आक्रोश कटनी/बहोरीबंद। ग्राम धनवाही में करीब चार माह से राशन नहीं मिलने से नाराज ग्रामीणों ने मंगलवार को बहोरीबंद-स्लीमनाबाद मार्ग पर चक्का जाम कर दिया। ग्रामीणों ने राशन के साथ पेयजल और बिजली की समस्याओं को लेकर भी जमकर विरोध जताया। चक्का जाम के कारण मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना मिलते ही स्लीमनाबाद थाना प्रभारी और नायब तहसीलदार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने ग्रामीणों से चर्चा कर उनकी समस्याएं सुनीं। जाम खुलवाने के दौरान पुलिस और कुछ ग्रामीणों के बीच झूमाझटकी की स्थिति भी बनी। काफी समझाइश और अधिकारियों के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने चक्का जाम समाप्त किया। ग्रामीणों ने मांग की कि चार माह से लंबित राशन का तत्काल वितरण कराया जाए तथा पेयजल और बिजली की समस्या का स्थायी समाधान किया जाए। अधिकारियों के आश्वासन के बाद मार्ग पर यातायात बहाल हो सका।1
- दिव्यांग कोच में सोई मिली अज्ञात महिला, कटनी स्टेशन पर RPF ने उतारा कटनी रेलवे स्टेशन पर लोकमान्य तिलक टर्मिनस से राजगीर जा रही जनता एक्सप्रेस (13202) के दिव्यांग कोच में एक अज्ञात महिला के सोए होने की सूचना से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही डिप्टी एसएस कॉमर्शियल, RPF टीम और सफाई कर्मचारी मौके पर पहुंचे और महिला को सुरक्षित ट्रेन से नीचे उतारा। यात्रियों ने बताया कि मुंबई के कुर्ला स्टेशन पर किसी अज्ञात व्यक्ति ने महिला को दिव्यांग कोच में लिटाकर छोड़ दिया था। इसके बाद वह उसी कोच में यात्रा कर रही थी। महिला की स्वास्थ्य जांच कराने के साथ उसकी पहचान और परिजनों का पता लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं। महिला को किसने और किन परिस्थितियों में ट्रेन में बैठाया, इसकी जानकारी जांच के बाद सामने आएगी।1
- रैपुरा _ग्राम बघवार कला में 7 दिवसीय रामधुन कार्यक्रम प्रारंभ1
- शराब तस्कर विजयराघवगढ़ पुलिस की गिरफ्त में बड़ी मात्रा में अवैध शराब जप्त *शराब तस्कर विजयराघवगढ़ पुलिस की गिरफ्त में* *बड़ी मात्रा में अवैध शराब जप्त* श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमल मौर्य महोदय व श्रीमान अनुविभागीय अधिकारी श्री वीरेन्द्र धार्वे महोदय के मार्गदर्शन पर निरीक्षक अभिषेक चौबे थाना प्रभारी विजयराघवगढ़ की पुलिस टीम ने रेड कार्यवाही करते हुये अवैध रूप से अत्याधिक मात्रा में शराब बिक्रय करने आरोपी को पकड़ा है। विवरण – श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय कटनी श्री अभिनय विश्वकर्मा के लगातार नशीले पदार्थ बेचने वालों के विरूद्ध कार्यवाही कर नशा पर अंकुश लगाने हेतु निर्देशित किया जाता रहा है, जिसके पालन में दिनांक 14/09/2026 को निरीक्षक अभिषेक चौबे की पुलिस टीम द्वारा लगातार कस्बा एवं ग्रामीण क्षेत्र का भ्रमण करते हुये विजयराघवगढ़ से टीकर आम रोड पर एक संदिग्ध मोटर साईकल में सवार दो व्यक्तियों द्वारा दो प्लास्टिक की बोरियों एवं अवैध रूप से शराब लेकर जाते पाये गये, मोटर साईकल का चालक एवं पीछे बैठा व्यक्ति एवं शराब से भरी दो बोरियों को रोड पर गिराकर भाग गया, वाहन में पीछे बैठे व्यक्ति ओमप्रकाश उर्फ छोटू बर्मन पिता मथुरा प्रसाद बर्मन उम्र 29 वर्ष निवासी शारदा मंदिर ग्राउण्ड के पास विजयराघवगढ़ के कब्जे से 06 पेटी देशी प्लेन शराब जब्त कर आरोपी ओमप्रकाश उर्फ छोटू बर्मन से पूछताछ पर बताया कि यह शराब दीपक उर्फ पण्डा जायसवाल की है। शराब को दीपक उर्फ पण्डा जायसवाल के साथ टीकर तरफ बेचने के लिये जा रहा था। आरोपी ओमप्रकाश उर्फ छोटू बर्मन के कब्जे से 300 पाव (54 लीटर) कीमती 54000 रूपया की शराब जब्त की गई। आरोपी का कृत्य अपराध धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत दण्डनीय अपराध का पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय जे.आर. पर पेश किया गया। आरोपी दीपक उर्फ पण्डा जायसवाल निवासी विजयराघवगढ़ मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया। भूमिका – इस सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी अभिषेक चौबे, सउनि विक्रम सिंह, सउनि संतोष स्वामी, आरक्षक अंजनी झा, आरक्षक नीलेश सिंह, आरक्षक पारस पटेल, प्रधान आरक्षक चालक मज्जू कोल की मुख्य भूमिका रही।1
- कटनी। कोतवाली थाना क्षेत्र के आजाद चौक में मंगलवार सुबह वाहन की टक्कर को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक हो गया। आजाद चौक से बलदेऊ टेंट के पास तक हुए विवाद में मारपीट और चाकूबाजी की घटना सामने आई है। घटना में अभिषेक निषाद, कलश मालिक और महेंद्र कुमार घायल हुए हैं। कटनी। कोतवाली थाना क्षेत्र के आजाद चौक में मंगलवार सुबह वाहन की टक्कर को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद देखते ही देखते हिंसक हो गया। आजाद चौक से लेकर बलदेऊ टेंट के पास तक हुए विवाद के दौरान मारपीट और चाकूबाजी की घटना सामने आने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। घटना में तीन युवकों के घायल होने की जानकारी सामने आई है। इनमें एक की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे जबलपुर रेफर किया है, जबकि दो घायलों का कटनी के निजी अस्पताल में उपचार जारी है। जानकारी के अनुसार, विवाद की शुरुआत वाहन की टक्कर को लेकर हुई बताई जा रही है। घायल पक्ष द्वारा दिए गए बयान के अनुसार, विवाद बढ़ने के बाद करीब 8 से 10 लोगों द्वारा मारपीट किए जाने तथा चाकू और पत्थर से हमला करने का आरोप लगाया गया है। हालांकि घटना की वास्तविक परिस्थितियों और विवाद के पीछे की पूरी वजह पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। घटना में अभिषेक निषाद, कलश मालिक और महेंद्र कुमार के घायल होने की जानकारी सामने आई है। घटना के बाद घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां एक युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे जबलपुर रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस द्वारा घटनाक्रम से जुड़े लोगों से पूछताछ की जा रही है तथा विवाद के दौरान मौजूद लोगों और घटना की परिस्थितियों की जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि विवाद किस बात को लेकर शुरू हुआ, चाकूबाजी में कौन-कौन लोग शामिल थे और घटना में किसकी भूमिका रही। फिलहाल क्षेत्र में हुई इस घटना के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है।1
- रिठी थाना में गणेश उत्सव एवं गणेश विसर्जन को लेकर शांति समिति की बैठक, व्यवस्था और सुरक्षा पर हुआ मंथन कटनी जिले के रीठी गणेश उत्सव के दौरान शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित विसर्जन को लेकर मंगलवार को थाना रीठी परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में गणेश विसर्जन की व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा करते हुए बिजली व्यवस्था, साफ-सफाई और सुरक्षा इंतजामों पर विशेष ध्यान देने की बात कही गई। बैठक में डीएसपी रत्नेश मिश्रा और थाना प्रभारी मोहम्मद शाहिद खान ने गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। साथ ही ध्वनि प्रदूषण को ध्यान में रखते हुए ध्वनि यंत्रों का निर्धारित नियमों के अनुसार उचित उपयोग करने की बात कही गई। अधिकारियों ने गणेश समितियों और नागरिकों से प्रशासन का सहयोग करने तथा विसर्जन के दौरान अनुशासन बनाए रखने की अपील की। बैठक में गणमान्य नागरिकों सहित गणेश समितियों से जुड़े लोग मौजूद रहे।1